असम के मशहूर गायक और बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुके जुबीन गर्ग (52) का सिंगापुर में एक दर्दनाक स्कूबा डाइविंग हादसे में निधन हो गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुबीन को समुद्र से निकालकर पुलिस ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों की लाख कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. आपको बता दें कि वे सिंगापुर नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में शिरकत करने और परफॉर्म करने के लिए पहुंचे थे.
🎯वैश्विक नवाचार सूचकांक 2025 में भारत 38वें स्थान पर पहुंचा भारत ने ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (GII) 2025 में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया है और अब वह 38वें स्थान पर पहुँच गया है। यह रिपोर्ट विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) द्वारा प्रकाशित की गई है।⛳️
विश्व बांस दिवस, 18 सितंबर को, बांस की सुपरपावर को सेलिब्रेट करता है—यह पर्यावरण का सुपरहीरो है, जो CO2 सोखता है और आजीविका देता है! 2009 में शुरू, INBAR के नेतृत्व में सेमिनार, पौधारोपण और प्रदर्शनियां होती हैं। 2025 की थीम "बांस फॉर पीपल, प्लैनेट एंड क्लाइमेट एक्शन" सतत भविष्य की ओर इशारा करती है।
❤1