CGPSC & CgVyapam
2.42K subscribers
10.3K photos
125 videos
780 files
252 links
Download Telegram
निर्माता और एक्टर फरहान अख्तर की मणिपुरी फिल्म बूंग ने ब्रिटिश एकेडमी फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (बाफ्टा) समारोह में बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म श्रेणी में पुरस्कार जीता।

इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मीप्रिया देवी ने किया है। ब्रिटेन के साउथबैंक सेंटर स्थित रायल फेस्टिवल हाल में रविवार को आयोजित समारोह में बूंग ने डिज्नी की फिल्मों लिलो एंड स्टिच और जूटोपिया-2 के साथ-साथ एनिमेटेड साइंस फिल्म आर्को को पछाड़कर यह खिताब जीता। बूंग की इस ऐतिहासिक जीत पर अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिएक्शन सामने आया है।

79वें बाफ्ता अवॉर्ड में जीत का परचम लहराने वाली बूंग ने देश का नाम रोशन कर दिया है। मूवी की इस ऐतिहासिक जीत का जश्न पीएम नरेंद्र मोदी ने भी मनाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जीत पर फिल्म से जुड़ी टीम को बधाई दी। उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ट्वीट कर लिख लिखा है- "इस फिल्म से जुड़े सभी लोगों को बधाई। यह वास्तव में बहुत खुशी का क्षण है, खासकर मणिपुर के लिए। यह हमारे देश में अपार रचनात्मक प्रतिभा को भी उजागर करता है।"

बूंग की कहानी मणिपुर के एक युवा लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने लापता पिता को अपने परिवार से मिलाने के लिए यात्रा पर निकलता है।

बाफ्टा समारोह में वन बैटल आफ्टर अनदर, सिनर्स और आई स्वियर कुछ सबसे बड़े विजेता बनकर उभरे। पाल थामस एंडरसन की राजनीतिक थ्रिलर वन बैटल आफ्टर अनदर ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सहित छह पुरस्कार जीते। रयान कूगलर की फिल्म सिनर्स ने तीन पुरस्कार जीते। बाफ्टा में किसी अश्वेत फिल्म निर्माता की ओर से यह अब तक की सबसे बड़ी जीत थी। किर्क जोन्स की आई स्वियर ने भी तीन पुरस्कार जीते।
❤3
डॉ. मनमोहन सिंह (Dr. Manmohan Singh)—
भारत के वो प्रधानमंत्री जो कम बोलते थे, लेकिन जिनका काम आज भी बोलता है।
वे राजनीतिज्ञ कम और 'अर्थशास्त्री' (Economist) ज्यादा थे।
जब 1991 में भारत के पास सिर्फ 2 हफ्ते का पैसा बचा था और हमें अपना सोना गिरवी रखना पड़ा था, तब इस शख्स ने कहा था— "दुनिया की कोई ताकत उस विचार को नहीं रोक सकती जिसका समय आ गया हो।" (Victor Hugo quote).

यहाँ उस विद्वान प्रधानमंत्री के बारे में एक पोस्ट है।
blue मनमोहन सिंह: वो नीली पगड़ी, वो 1991 का बजट और उदारीकरण
अक्सर विपक्ष उन्हें 'मौन मोहन कहकर चिढ़ाता था, लेकिन जब 2008 में अमेरिका के साथ परमाणु समझौता (Nuclear Deal) करने की बात आई, तो उन्होंने अपनी सरकार दांव पर लगा दी थी। उन्होंने दिखाया कि वे सिर्फ सुनते नहीं, फैसला भी लेते हैं।
डॉ. साहब की वो बातें जो इतिहास याद रखेगा:

1991 का जादुई बजट (Liberalization):
आज हम जो कोका-कोला पीते हैं, फोर्ड कार चलाते हैं या विदेशी कंपनियों में नौकरी करते हैं—यह सब 1991 के उस बजट की देन है।
वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने 'लाइसेंस राज' खत्म किया और भारत के दरवाजे दुनिया के लिए खोल दिए।

सबसे पढ़े-लिखे पीएम:
वे दुनिया के सबसे पढ़े-लिखे नेताओं में से एक हैं (कैम्ब्रिज और ऑक्सफोर्ड से डिग्री)।
वे इतने काबिल थे कि जब वे वित्त मंत्री बने, तो उन्हें रिज़र्व बैंक (RBI) के गवर्नर का पद छोड़ना पड़ा था। यानी वे नोट पर हस्ताक्षर करने वाले गवर्नर से बजट बनाने वाले मंत्री बने।

सादगी और ईमानदारी:
10 साल प्रधानमंत्री रहने के बाद भी उन पर भ्रष्टाचार का कोई निजी आरोप नहीं लगा।
वे कहते थे— "इतिहास मेरे प्रति मीडिया से ज्यादा दयालु रहेगा।" (History will be kinder to me than the media). और आज कई लोग इस बात को सच मानते हैं।

ओबामा के गुरु?
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा उनका बहुत सम्मान करते थे।
ओबामा ने कहा था— "जब मनमोहन सिंह बोलते हैं, तो पूरी दुनिया सुनती है।"
वे भारतीय अर्थव्यवस्था के 'भीष्म पितामह' हैं।
❤2
❤1
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने कहा कि बेहद कैलकुलेटेड तरीके से चीजों को दिखाया गया है। न्यायपालिका की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास हुआ है। कौन जिम्मेदार है मैं पता करूंगा। मामला यहां खत्म नहीं हो रहा। क्लास 8 की सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में 'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार' संबंधी संदर्भों के प्रकाशन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कड़ा रुख अपनाया।

सर्वोच्च अदालत ने विद्यालय शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय के सचिव और एनसीईआरटी के निदेशक (Secretary of School Education, Ministry of Education and the NCERT Director) को इस संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अदालत ने कहा कि उनके विरुद्ध कंटेप्ट ऑफ कोर्ट और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई क्यों न की जाए। न्यायालय ने कहा कि पहली नजर में अगर यह प्रकाशन न्यायपालिका को कलंकित करने के उद्देश्य से किया गया जानबूझकर कृत्य सिद्ध होता है, तो यह गंभीर मिस कंडक्ट है और आपराधिक अवमानना के दायरे में आ सकता है।
#SupremeCourt #NCERT #EducationMinistry #ContemptOfCourt #Judiciary #SchoolEducation #IndiaNews
❤2👍1
देश की स्वतन्त्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अदम्य साहस वीरता के मिसाल अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद को उनकी पुण्यतिथि पर शत-शत नमन🙏
राष्ट्र उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए सदैव कृतज्ञ रहेगा.
❤1🙏1
❤1