No Document No History
6.46K subscribers
24.3K photos
1.46K videos
21.7K files
10.7K links
🏛️NO DOCUMENT NO HISTORY🏛️
जहाँ इतिहास किताबों से आगे, दस्तावेज़ों से जुड़ता है।
📚 History PDFs | Notes | PYQs | Research Material
🎓 NET/JRF • SET • Assistant Professor • Competitive Exam
@RamsingRajput786 https://t.me/HistoryChatAdda
Download Telegram
An excellent book on history in which new dimensions have been added. This book gives a new perspective to ur thinking about those aspects of history which are still unresolved.It also has a detailed study of the issues related to the Congress and BJP governments today. This book will prove to be beneficial for those who are interested in things like nationalism and politics issues 🙏💐😊

Join for more facts 👇
https://t.me/historyfact00
❤2👍1👌1
Forwarded from Ravi Kulria
21 अक्टूबर से उपलब्ध
❤4
No Document No History
21 अक्टूबर से उपलब्ध
👏3
संत कवि वाजिद जी (दादूपंथी) का यह प्रसिद्ध दोहा

सदा न संग सहेलियाँ, सदा न राजा देश।
सदा न जुग में जीवणा, सदा न काला केश।
सदा न फूलै केतकी, सदा न सावन होए।
सदा न विपदा रह सके, सदा न सुख भी होए।
सदा न मौज बसन्त री, सदा न ग्रीष्म भाण।
सदा न जोवन थिर रहे, सदा न संपत माण।
सदा न काहू की रही, गल प्रीतम की बांह।
ढ़लते ढ़लते ढ़ल गई, तरवर की सी छाँह।

*भावार्थ*:-सब कुछ क्षणभंगुर है, इसलिए न सुख में ज्यादा इतराओ, न दुख में ज्यादा घबराओ। समय के साथ सब बदल जाता है।

💐💐
❤11👍2👏1
Forwarded from Gurukul History Education (History PYQs) (Narvada Dubey)
20वीं सदी के प्रारंभिक वर्षों में भारतीय रेल नेटवर्क विश्व में कौन-से स्थान पर पहुँच गया था?


(A) प्रथम स्थान पर
(B) द्वितीय स्थान पर
(C) चतुर्थ स्थान पर
(D) छठे स्थान पर



उत्तर: (C) चतुर्थ स्थान पर


व्याख्या: पुस्तक के अनुसार 20वीं सदी के प्रारंभ में भारतीय रेल प्रणाली विश्व की चौथी सबसे बड़ी रेल-व्यवस्था बन चुकी थी, जिसका प्रमुख उद्देश्य औपनिवेशिक दोहन था।
Forwarded from aNuBhAv sInGh
No Document No History
Corrigendum_to_the_Information_Bulletin_of_UGC_NET_December_2026.PDF
प्रिय दोस्तों,
आपके मोबाइल में ठीक से ओपन हो रहा है ?
लखनऊ समझौता — 1916
बंगाल पैक्ट — 1923
गांधी-नेहरू-दास समझौता — 1924
गांधी-इरविन समझौता — 1931
राजा-मुंजे समझौता — 1932
पूना समझौता — 1932
गांधी-जिन्ना वार्ता — 1944
देसाई-लियाकत समझौता — 1945
वेवेल योजना एवं शिमला सम्मेलन — 1945
कैबिनेट मिशन योजना — 1946
माउंटबेटन योजना — 1947
❤3👍3
आधुनिक भारतीय इतिहास की तैयारी के लिए 1900 से 1947 तक इनमें से महत्त्वपूर्ण विषयों को जरूर पढ़ें।

🔹 1909 — मॉर्ले-मिंटो सुधार भारतीय परिषद अधिनियम, 1909; मुसलमानों के लिए पृथक निर्वाचन की व्यवस्था। (संवैधानिक सुधार)
🔹 1916 — लखनऊ समझौता (Lucknow Pact) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और मुस्लिम लीग के बीच समझौता।
🔹 1917 — चंपारण समझौता चंपारण सत्याग्रह के बाद किसानों की समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम।
🔹 1918 — अहमदाबाद मिल समझौता महात्मा गांधी के नेतृत्व में अहमदाबाद के कपड़ा मिल मजदूरों और मिल मालिकों के बीच विवाद के समाधान से संबंधित।
🔹 1918 — खेड़ा सत्याग्रह एवं राजस्व संबंधी समझौता खेड़ा में फसल खराब होने के कारण किसानों द्वारा लगान में राहत की माँग से संबंधित आंदोलन; इसे औपचारिक संधि के रूप में याद न करें।
🔹 1919 — मोंटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार भारत सरकार अधिनियम, 1919 के अंतर्गत प्रांतों में द्वैध शासन की व्यवस्था। (संवैधानिक सुधार)
🔹 1923 — बंगाल समझौता (Bengal Pact) चित्तरंजन दास की पहल पर बंगाल में हिंदू-मुस्लिम राजनीतिक सहयोग स्थापित करने का प्रयास।
🔹 1923 — स्वराज पार्टी से संबंधित कांग्रेस समझौता कांग्रेस के भीतर काउंसिल में प्रवेश करने और उनका बहिष्कार जारी रखने वाले गुटों के बीच मतभेदों को सुलझाने के प्रयास हुए। (इसे बंगाल पैक्ट से अलग समझें।)
🔹 1924 — गांधी-नेहरू-दास समझौता महात्मा गांधी, मोतीलाल नेहरू और चित्तरंजन दास के बीच कांग्रेस के अपरिवर्तनवादियों और स्वराजवादियों के मतभेद दूर करने के लिए समझौता।
🔹 1927 — दिल्ली प्रस्ताव (Delhi Proposals) मुस्लिम लीग के एक वर्ग द्वारा संवैधानिक सुधारों और हिंदू-मुस्लिम राजनीतिक सहमति के संबंध में प्रस्ताव।
🔹 1928 — नेहरू रिपोर्ट मोतीलाल नेहरू की अध्यक्षता में भारत के भावी संविधान की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। (संवैधानिक रिपोर्ट)
🔹 1929 — दिल्ली प्रस्ताव एवं संवैधानिक वार्ताएँ भारत के संवैधानिक भविष्य और राजनीतिक प्रतिनिधित्व से संबंधित विभिन्न वार्ताएँ हुईं।
🔹 1931 — गांधी-इरविन समझौता 5 मार्च 1931; महात्मा गांधी और लॉर्ड इरविन के बीच समझौता। सविनय अवज्ञा आंदोलन स्थगित करने तथा राजनीतिक बंदियों की रिहाई से संबंधित।
🔹 1932 — राजा-मुंजे समझौता (Rajah–Moonje Pact) एम. सी. राजा और बी. एस. मुंजे के बीच समझौता। दलित वर्गों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व के लिए पृथक निर्वाचन के स्थान पर संयुक्त निर्वाचन और आरक्षित सीटों की व्यवस्था का समर्थन किया गया।
🔹 1932 — पूना समझौता (Poona Pact) 24 सितंबर 1932; डॉ. बी. आर. आंबेडकर और अन्य हिंदू नेताओं के बीच समझौता। दलित वर्गों के लिए पृथक निर्वाचन के स्थान पर संयुक्त निर्वाचन के अंतर्गत आरक्षित सीटों की व्यवस्था की गई।
🔹 1932 — सांप्रदायिक निर्णय (Communal Award) ब्रिटिश प्रधानमंत्री रैम्जे मैकडोनाल्ड द्वारा विभिन्न समुदायों के लिए निर्वाचन एवं प्रतिनिधित्व संबंधी व्यवस्था की घोषणा। (यह समझौता नहीं, ब्रिटिश सरकार का निर्णय था।)
🔹 1935 — भारत सरकार अधिनियम प्रांतीय स्वायत्तता और अखिल भारतीय संघ की प्रस्तावित व्यवस्था। (संवैधानिक अधिनियम)
🔹 1940 — अगस्त प्रस्ताव 8 अगस्त 1940; लॉर्ड लिनलिथगो द्वारा भारत की संवैधानिक प्रगति के संबंध में प्रस्ताव।
🔹 1942 — क्रिप्स प्रस्ताव सर स्टैफर्ड क्रिप्स द्वारा युद्ध के बाद संविधान निर्माण की व्यवस्था का प्रस्ताव। कांग्रेस और मुस्लिम लीग ने इसे स्वीकार नहीं किया।
🔹 1944 — गांधी-जिन्ना वार्ता भारत के विभाजन और पाकिस्तान की माँग पर महात्मा गांधी एवं मुहम्मद अली जिन्ना के बीच वार्ता; कोई समझौता नहीं हुआ।
🔹 1945 — देसाई-लियाकत समझौता भुलाभाई देसाई और लियाकत अली खान के बीच केंद्र में अंतरिम सरकार के गठन तथा कांग्रेस और मुस्लिम लीग के समान प्रतिनिधित्व के संबंध में अनौपचारिक बातचीत।
🔹 1945 — सप्रू समिति की रिपोर्ट सर तेज बहादुर सप्रू की अध्यक्षता में संवैधानिक गतिरोध और अल्पसंख्यकों के अधिकारों के समाधान संबंधी सुझाव।
🔹 1945 — वेवेल योजना 14 जून 1945; वायसराय की कार्यकारिणी परिषद के पुनर्गठन का प्रस्ताव।
🔹 1945 — शिमला सम्मेलन 25 जून से 14 जुलाई 1945; वेवेल योजना लागू करने के लिए भारतीय राजनीतिक दलों के बीच सहमति बनाने का प्रयास। सम्मेलन असफल रहा।
🔹 1946 — कैबिनेट मिशन योजना भारत की संवैधानिक व्यवस्था, संविधान सभा और अंतरिम सरकार के गठन की रूपरेखा प्रस्तुत की गई।
🔹 1946 — अंतरिम सरकार 2 सितंबर 1946; जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का गठन।
🔹 1947 — माउंटबेटन योजना 3 जून 1947; भारत के विभाजन और सत्ता हस्तांतरण की योजना।
🔹 1947 — भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम जुलाई 1947; भारत और पाकिस्तान के दो डोमिनियन बनने का कानूनी आधार।
❤3👏2👍1
No Document No History pinned «आधुनिक भारतीय इतिहास की तैयारी के लिए 1900 से 1947 तक इनमें से महत्त्वपूर्ण विषयों को जरूर पढ़ें। 🔹 1909 — मॉर्ले-मिंटो सुधार भारतीय परिषद अधिनियम, 1909; मुसलमानों के लिए पृथक निर्वाचन की व्यवस्था। (संवैधानिक सुधार) 🔹 1916 — लखनऊ समझौता (Lucknow Pact) भारतीय…»
1946 के कलकत्ता दंगे में हिंदू महिलाओं के अपहरण में गवार गवर्नर बेरोज की टिप्पणी,जिसके बाद कृपलानी का मन हुआ कि उसको पीट दे 🤬📖✍️

Join for more facts
👇
https://t.me/historyfact00
👍2🔥1
अकबर से संबंधित प्रमुख पुस्तकें–

Akbar and His India — इरफ़ान हबीब (संपादक)।
Akbar the Great — ए. एल. श्रीवास्तव।
Akbar and Religion — के. ए. निज़ामी।
Religious and Intellectual History of the Muslims in Akbar's Reign — एस. ए. ए. रिज़वी।
Historians and Historiography During the Reign of Akbar — हरबंस मुखिया।
❤2👍1
जदुनाथ सरकार द्वारा औरंगजेब पर लिखी किताबें–

History of Aurangzib — पाँच खंडों में।
A Short History of Aurangzib।
Studies in Aurangzib's Reign।
Anecdotes of Aurangzib।
Ahkam-i-Alamgiri — इस शीर्षक से संबंधित फ़ारसी पाठ और अनुवाद का भी उल्लेख मिलता है।
India of Aurangzib: Statistics, Topography and Roads।
❤2👍1
ऑड्री ट्रश्के (Audrey Truschke)
Aurangzeb: The Man and the Myth — 2017।
Aurangzeb: The Life and Legacy of India's Most Controversial King(chapter)
❤1👍1