Sanatani Balika🚩
1.08K subscribers
9.15K photos
1.04K videos
9.44K links
Download Telegram
🔹ॐ कार मंत्र में १९ शक्तियाँ हैं🔹

🔸रक्षण शक्ति : ॐ सहित मंत्र का जप करते हैं तो वह हमारे जप तथा पुण्य की रक्षा करता है। किसी नामदान के लिए हुए साधक पर यदि कोई आपदा आनेवाली है, कोई दुर्घटना घटने वाली है तो मंत्र भगवान उस आपदा को शूली में से काँटा कर देते हैं। साधक का बचाव कर देते हैं। ऐसा बचाव तो एक नहीं, मेरे हजारों साधकों के जीवन में चमत्कारिक ढंग से महसूस होता हैं।

🔸गति शक्ति : जिस योग में, ज्ञान में, ध्यान में आप फिसल गये थे, उदासीन हो गये थे, किंकर्तव्यविमूढ़ हो गये थे उसमें मंत्रदीक्षा लेने के बाद गति आने लगती है। मंत्रदीक्षा के बाद आपके अंदर गति शक्ति कार्य में आपको मदद करने लगती हैं।

🔸कांति शक्ति : मंत्रजाप से जापक के कुकर्मों के संस्कार नष्ट होने लगते हैं और उसका चित्त उज्जवल होने लगता हैं। उसकी आभा उज्जवल होने लगती है, उसकी मति-गति उज्जवल होने लगती है और उसके व्यवहार में उज्जवलता आने लगती हैं।

इसका मतलब ऐसा नहीं है कि आज मंत्र लिया और कल सब छूमंतर हो जायेगा... धीरे-धीरे होगा। एक दिन में कोई स्नातक नहीं होता,  एक दिन में कोई एम.ए. नहीं पढ़ लेता, ऐसे ही एक दिन में सब छूमंतर नहीं हो जाता। मंत्र लेकर ज्यों-ज्यों आप श्रद्धा से, एकाग्रता से और पवित्रता से जप करते जायेंगे त्यों-त्यों विशेष लाभ होता जायेगा।


🔸प्रीति शक्ति : ज्यों-ज्यों आप मंत्र जपते जायेंगे त्यों-त्यों मंत्र के देवता के प्रति, मंत्र के ऋषि, मंत्र के सामर्थ्य के प्रति आपकी प्रीति बढ़ती जायेगी।

🔸तृप्ति शक्ति : ज्यों-ज्यों आप मंत्र जपते जायेंगे त्यों-त्यों आपकी अंतरात्मा में तृप्ति बढ़ती जायेगी, संतोष बढ़ता जायेगा।

जिनको गुरुमंत्र सिद्ध हो गया है उनकी वाणी में सामर्थ्य आ जाता हैं। नेता भाषण करता है त लोग इतने तृप्त नहीं होते, किंतु जिनका गुरुमंत्र सिद्ध हो गया है ऐसे महापुरुष बोलते हैं तो लोग बड़े तृप्त हो जाते हैं और महापुरुष के शिष्य बन जाते हैं।

🔸अवगम शक्ति : मंत्रजाप से दूसरों के मनोभावों को जानने की शक्ति विकसित हो जाती है। दूसरे के मनोभावों को आप अंतर्यामी बनकर जान सकते हो।

🔸प्रवेश अवति शक्ति : अर्थात् सबके अंतरतम की चेतना के साथ एकाकार होने की शक्ति। अंतःकरण के सर्व भावों को तथा पूर्वजीवन के भावों को और भविष्य की यात्रा के भावों को जानने की शक्ति कई योगियों में होती हैं। वे कभी-कभार मौज में आ जायें तो बता सकते हैं कि आपकी यह गति थी, आप यहाँ थे, फलाने जन्म में ऐसे थे, अभी ऐसे हैं। जैसे दीर्घतपा के पुत्र पावन को माता-पिता की मृत्यु पर उनके लिए शोक करते देखकर उसके बड़े भाई पुण्यक ने उसे उसके पूर्वजन्मों के बारे में बताया था। यह कथा योगवाशिष्ठ महारामायण में आती हैं।

🔸श्रवण शक्ति : मंत्रजाप के प्रभाव से जापक सूक्ष्मतम, गुप्ततम शब्दों का श्रोता बन जाता हैं। जैसे, शुकदेवजी महाराज ने जब परीक्षित के लिए सत्संग शुरु किया तो देवता आये। शुकदेवजी ने उन देवताओं से बात की। माँ आनंदमयी का भी देवलोक के साथ सीधा सम्बन्ध था। और भी कई संतो का होता है। दूर देश से भक्त पुकारता है कि गुरुजी ! मेरी रक्षा करो... तो गुरुदेव तक उसकी पुकार पहुँच जाती है !


            जय श्री राम
    🚩  हिन्दू राष्ट्र भारत 🚩


𝕁𝕆𝕀ℕ 𝕌𝕊 @𝕊𝕒𝕟𝕒𝕥𝕒𝕟𝕚𝕓𝕒𝕝𝕚𝕜𝕒
🙏5👍3
🙏🏻🙏🏻🚩 आज दिनांक - 17 फरवरी 2026 (मंगलवार) प्रातःकाल भस्म आरती श्रृंगार दर्शन श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग उज्जैन मध्यप्रदेश से   🚩🙏🏻

ॐ जय श्री महाकालेश्वराय नमः🙏

श्री शिवाय नमस्तुभ्यं
जय श्री महाकाल 🙏🔱🚩

 𝕁𝕆𝕀ℕ 𝕌𝕊 @𝕊𝕒𝕟𝕒𝕥𝕒𝕟𝕚𝕓𝕒𝕝𝕚𝕜𝕒
🙏7❤4
माँ पीतांबरा, माता बगलामुखी महारानी के आज के नित्य दर्शन

प्राप्त : कालीन दर्शन...!

दिनांक...17-02-2026

माता रानी का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे....

सर्व सिद्ध पीठ माँ बगलामुखी माता नल अनुविभागीय अधिकारी आगर मालवा मध्य प्रदेश।

𝕁𝕆𝕀ℕ 𝕌𝕊 @𝕊𝕒𝕟𝕒𝕥𝕒𝕟𝕚𝕓𝕒𝕝𝕚𝕜𝕒
🙏7❤2
राधे राधे 🙏🌼🚩

🙏संत भगवान द्वारा आज के श्री वचन :-

"दूसरों से ईर्ष्या करने वाला अपना ही पतन करता है।"

𝕁𝕆𝕀ℕ 𝕌𝕊 @𝕊𝕒𝕟𝕒𝕥𝕒𝕟𝕚𝕓𝕒𝕝𝕚𝕜𝕒
🙏8
ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे

माँ गढ़कालिका माता जी का आज 17 फरवरी 2026 दिन मंगलवार प्रातः आरती श्रृंगार दर्शन 🙏🔱🌺

मेरी प्यारी माँ🙏❤️

जय माँ गढ़कालिका 🙏🔱

𝕁𝕆𝕀ℕ 𝕌𝕊 @𝕊𝕒𝕟𝕒𝕥𝕒𝕟𝕚𝕓𝕒𝕝𝕚𝕜𝕒         
🙏9❤7
❤️मेरी सुन्दरी माई और मेरे महाकाल ❤️

🔱 जगत पिता अवंतिका नरेश अनंत कोटि ब्रह्मांड नायक राजाधिराज योगिराज मृत्यलोकाधिपति कालों के काल बाबा महाकाल

🔱जगत जननी आदि शक्ति भगवती भवानी मां हरसिद्धि माता
🙏🪷

दिनांक 17 फरवरी 2026 राजसंध्याकालीन आरती श्रृंगार दर्शन उज्जैन

🕉सांब सदाशिव 🙏🔱🚩
🕉जय मां हरसिद्धि जय श्री महाकाल🔱🚩

𝕁𝕆𝕀ℕ 𝕌𝕊 @𝕊𝕒𝕟𝕒𝕥𝕒𝕟𝕚𝕓𝕒𝕝𝕚𝕜𝕒
🙏7❤6
🚩 जय सत्य सनातन 🚩

🚩 आज का पञ्चाङ्ग 🚩

🌥️ 🚩युगाब्द-५१२७
🌥️ 🚩विक्रम संवत-२०८२
⛅ 🚩तिथि - प्रतिपदा शाम ०४:५७ तक तत्पश्चात् द्वितीया


https://t.me/sanatanibalika

⛅ दिनांक - १८ फरवरी २०२६
⛅ दिन - बुधवार
⛅ अयन - उत्तरायण
⛅ ऋतु - वसंत
⛅ मास - फाल्गुन
⛅ पक्ष - शुक्ल
⛅ नक्षत्र - शतभिषा रात्रि ०९:१६ तक तत्पश्चात् पूर्वभाद्रपद
⛅ योग - शिव रात्रि १०:४५ तक तत्पश्चात् सिद्ध
⛅ राहुकाल - दोपहर १२:४१ से दोपहर ०२:०७ तक (उज्जैन मानक समयानुसार)
⛅ सूर्योदय - ०६:५७
⛅ सूर्यास्त - ०६:२४ (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार)
⛅ दिशा शूल - उत्तर दिशा में
⛅ ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः ०५:१७ से प्रातः ०६:०७ तक (उज्जैन मानक समयानुसार)
⛅ अभिजीत मुहूर्त - कोई नहीं
⛅ निशिता मुहूर्त - रात्रि १२:१६ फरवरी १९ से रात्रि ०१:०६ फरवरी १९ तक (उज्जैन मानक समयानुसार)
🌥️ विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा, पेठा) न खाएं क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: २७.२९-३४)


𝕁𝕆𝕀ℕ 𝕌𝕊 @𝕊𝕒𝕟𝕒𝕥𝕒𝕟𝕚𝕓𝕒𝕝𝕚𝕜𝕒
🙏6
🔹गृहस्थ-जीवनोपयोगी बातें🔹

🔹महाभारत में आता है :

१] जो धर्म एवं कल्याण-मार्ग में तत्पर हैं और मोक्ष के विषय में जिनका निरंतर अनुराग है वे विवेकी हैं।

२] जो अपने घर पर आ जाय उसे आत्मीयताभरी दृष्टी से देखें, उठकर उसके लिए आसन दें, मन से उसके प्रति उत्तम भाव रखें, मधुर वचन बोले। यह गृहस्थियों का सनातन धर्म है। अतिथि को आते देख उठकर उसकी अगवानी और यथोचित रीति से आदर-सत्कार करें।

३] प्यासे को पानी, भूखे को भोजन, थके-माँदे को बैठने के लिए आसन और रोग आदि से पीड़ित मनुष्य के लिए सोने हेतु शय्या देनी चाहिए।

४] गृहस्थ के भोजन में देवता, पितर, मनुष्य एवं समस्त प्राणियों का हिस्सा रखा जाता हैं।

५] नित्य प्रात: एवं सायंकाल कुत्तों और कौओं के लिए पृथ्वी पर अन्न डाल दें।

६] निकम्मे पशुओं की भी हिंसा न करें और जिस वस्तु को विधिपूर्वक देवता आदि के लिए अर्पित न करें, उसे स्वयं भी न खायें।

७] यज्ञ, अध्ययन, दान, तप, सत्य, क्षमा, मन और इन्द्रियों का संयम तथा लोभ का परित्याग – ये धर्म के ८ मार्ग हैं।

🔸पूर्णतया संकल्पों को एक ध्येय में लगा देने से, इद्रियों को भली प्रकार वश में कर लेने से, अहिंसा आदि व्रतों का अच्छी प्रकार पालन करने से, भली प्रकार सदगुरु की सेवा करने से, कर्मों को भलीभाँति भगवतसमर्पण करने से और चित्त का भली प्रकार निरोध करने से मनुष्य परम कल्याण को प्राप्त होता हैं।


            जय श्री राम
    🚩  हिन्दू राष्ट्र भारत 🚩


𝕁𝕆𝕀ℕ 𝕌𝕊 @𝕊𝕒𝕟𝕒𝕥𝕒𝕟𝕚𝕓𝕒𝕝𝕚𝕜𝕒
🙏8
🙏🏻🙏🏻🚩 आज दिनांक - 18 फरवरी 2026 (बुधवार) प्रातःकाल भस्म आरती श्रृंगार दर्शन श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग उज्जैन मध्यप्रदेश से   🚩🙏🏻

ॐ जय श्री महाकालेश्वराय नमः🙏

श्री शिवाय नमस्तुभ्यं
जय श्री महाकाल 🙏🔱🚩

 𝕁𝕆𝕀ℕ 𝕌𝕊 @𝕊𝕒𝕟𝕒𝕥𝕒𝕟𝕚𝕓𝕒𝕝𝕚𝕜𝕒
❤6🙏6
राधे राधे 🙏🌼🚩

🙏संत भगवान द्वारा आज के श्री वचन :-

" भगवान से विमुख होकर चाहे जो उपाय कर लो, कभी सुखी नहीं हो सकते।"

𝕁𝕆𝕀ℕ 𝕌𝕊 @𝕊𝕒𝕟𝕒𝕥𝕒𝕟𝕚𝕓𝕒𝕝𝕚𝕜𝕒
🙏10
🔱" शिव सदा सहायते "🔱

𝕁𝕆𝕀ℕ 𝕌𝕊 @𝕊𝕒𝕟𝕒𝕥𝕒𝕟𝕚𝕓𝕒𝕝𝕚𝕜𝕒
🙏8❤7
❤️मेरी सुन्दरी माई और मेरे महाकाल ❤️

🔱 जगत पिता अवंतिका नरेश अनंत कोटि ब्रह्मांड नायक राजाधिराज योगिराज मृत्यलोकाधिपति कालों के काल बाबा महाकाल

🔱जगत जननी आदि शक्ति भगवती भवानी मां हरसिद्धि माता
🙏🪷

दिनांक 18 फरवरी 2026 राजसंध्याकालीन आरती श्रृंगार दर्शन उज्जैन

🕉सांब सदाशिव 🙏🔱🚩
🕉जय मां हरसिद्धि जय श्री महाकाल🔱🚩

𝕁𝕆𝕀ℕ 𝕌𝕊 @𝕊𝕒𝕟𝕒𝕥𝕒𝕟𝕚𝕓𝕒𝕝𝕚𝕜𝕒
🙏5❤4
🚩 जय सत्य सनातन 🚩

🚩 आज का पञ्चाङ्ग 🚩

🌥️ 🚩युगाब्द-५१२७
🌥️ 🚩विक्रम संवत-२०८२
⛅ 🚩तिथि - द्वितीया दोपहर ०३:५८ तक तत्पश्चात् तृतीया


https://t.me/sanatanibalika

⛅ दिनांक - १९ फरवरी २०२६
⛅ दिन - गुरुवार
⛅ अयन - उत्तरायण
⛅ ऋतु - वसंत
⛅ मास - फाल्गुन
⛅ पक्ष - शुक्ल
⛅ नक्षत्र - पूर्व भाद्रपद रात्रि ०८:५२ तक तत्पश्चात् उत्तर भाद्रपद
⛅ योग - सिद्ध रात्रि ०८:४२ तक तत्पश्चात् साध्य
⛅ राहुकाल - दोपहर ०२:०७ से दोपहर ०३:३३ तक (उज्जैन मानक समयानुसार)
⛅ सूर्योदय - ०६:५७
⛅ सूर्यास्त - ०६:२५ (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार)
⛅ दिशा शूल - दक्षिण दिशा में
⛅ ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः ०५:१६ से प्रातः ०६:०७ तक (उज्जैन मानक समयानुसार)
⛅ अभिजीत मुहूर्त - दोपहर १२:१८ से दोपहर ०१:०४ तक (उज्जैन मानक समयानुसार)
⛅ निशिता मुहूर्त - रात्रि १२:१५ फरवरी २० से रात्रि ०१:०६ फरवरी २० तक (उज्जैन मानक समयानुसार)
🌥️ व्रत पर्व विवरण - छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती, श्री रामकृष्ण परमहंस जयंती, फुलैरा दूज
🌥️ विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा बैंगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: २७.२९-३४)


𝕁𝕆𝕀ℕ 𝕌𝕊 @𝕊𝕒𝕟𝕒𝕥𝕒𝕟𝕚𝕓𝕒𝕝𝕚𝕜𝕒
🙏5
🔹गुरुवार विशेष 🔹

🔸हर गुरुवार को तुलसी के पौधे में शुद्ध कच्चा दूध गाय का थोड़ा-सा ही डाले तो, उस घर में लक्ष्मी स्थायी होती है और गुरूवार को व्रत उपवास करके गुरु की पूजा करने वाले के दिल में गुरु की भक्ति स्थायी हो जाती हैं।

🔸गुरुवार के दिन देवगुरु बृहस्पति के प्रतीक आम के पेड़ की निम्न प्रकार से पूजा करें :

🔸एक लोटा जल लेकर उसमें चने की दाल, गुड़, कुमकुम, हल्दी व चावल डालकर निम्नलिखित मंत्र बोलते हुए आम के पेड़ की जड़ में चढ़ाएं
 
ॐ ऐं क्लीं बृहस्पतये नमः।

फिर उपरोक्त मंत्र बोलते हुए आम के वृक्ष की पांच परिक्रमा करें और गुरुभक्ति, गुरुप्रीति बढ़े ऐसी प्रार्थना करें। थोड़ा सा गुड़ या बेसन की मिठाई चींटियों को डाल दें।

🔸गुरुवार को बाल कटवाने से लक्ष्मी और मान की हानि होती हैं।

🔸गुरुवार के दिन तेल मालिश हानि करती हैं। यदि निषिद्ध दिनों में मालिश करनी ही है तो ऋषियों ने उसकी भी व्यवस्था दी हैं। तेल में दूर्वा डाल के मालिश करें तो वह दोष चला जायेगा।


            जय श्री राम
    🚩  हिन्दू राष्ट्र भारत 🚩


𝕁𝕆𝕀ℕ 𝕌𝕊 @𝕊𝕒𝕟𝕒𝕥𝕒𝕟𝕚𝕓𝕒𝕝𝕚𝕜𝕒
🙏6
🙏🏻🙏🏻🚩 आज दिनांक - 19 फरवरी 2026 (गुरुवार) प्रातःकाल भस्म आरती श्रृंगार दर्शन श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग उज्जैन मध्यप्रदेश से   🚩🙏🏻

ॐ जय श्री महाकालेश्वराय नमः🙏

श्री शिवाय नमस्तुभ्यं
जय श्री महाकाल 🙏🔱🚩

 𝕁𝕆𝕀ℕ 𝕌𝕊 @𝕊𝕒𝕟𝕒𝕥𝕒𝕟𝕚𝕓𝕒𝕝𝕚𝕜𝕒
🙏7❤4
फुलैरा दूज की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🌼🌸🌺

𝕁𝕆𝕀ℕ 𝕌𝕊 @𝕊𝕒𝕟𝕒𝕥𝕒𝕟𝕚𝕓𝕒𝕝𝕚𝕜𝕒
🙏10
This media is not supported in your browser
VIEW IN TELEGRAM
आज फुलेरा दूज के दिन शिव जी पर धतूरा अवश्य चढ़ाएं 🙏

𝕁𝕆𝕀ℕ 𝕌𝕊 @𝕊𝕒𝕟𝕒𝕥𝕒𝕟𝕚𝕓𝕒𝕝𝕚𝕜𝕒
🙏9
फुलैरा दूज की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🌼🌸🌺

𝕁𝕆𝕀ℕ 𝕌𝕊 @𝕊𝕒𝕟𝕒𝕥𝕒𝕟𝕚𝕓𝕒𝕝𝕚𝕜𝕒
🙏11