सत्यार्थ प्रकाश 🚩
2.28K subscribers
1.23K photos
305 videos
197 files
1.03K links
https://t.me/satyarth_prakash_prachar/3052
इस चैनल का उद्देश्य सभी को अमूल्य पुस्तक सत्यार्थ प्रकाश के महत्व से अवगत कराना और सब तक इस पुस्तक को पहुंचाना है, आप सभी भी सहयोग जरूर करें।
सभी भाषाओं में उपलब्ध कराने का प्रयास है , फाइल्स में देखें ⤵️
Download Telegram
This media is not supported in your browser
VIEW IN TELEGRAM
यह नववर्ष हमें स्वीकार नहीं
- राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर
❤5👏4👍1
तप किसे कहते हैं?

- सत्यार्थ प्रकाश (महर्षि दयानंद सरस्वती)
🙏7❤3
ऐसे और उपदेशों के लिए "आध्यात्मिक जीवन" व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें - https://whatsapp.com/channel/0029Vai2I9l4inoxzf17142f
❤2🙏1
सत्यार्थ प्रकाश 🚩
Photo
12.1.2026
*"यदि आप अपने गृहस्थ जीवन को सुखमय बनाना चाहते हैं, तो स्त्री और पुरुष दोनों पक्षों को परिश्रम करना होगा।"*
*"केवल पुरुष ही पुरुषार्थ करता रहे। धन कमाकर पत्नी को सुख देता रहे, केवल इतने से गृहस्थ जीवन सुखी नहीं बन पाएगा। स्त्रियों को भी अपने पति का सम्मान करना होगा। वेदानुकूल उसके आदेश निर्देश का पालन करना होगा। पति के साथ सभ्यता पूर्वक मीठी भाषा का प्रयोग करना होगा। जैसे माता सीता जी अपने पतिदेव श्री रामचंद्र जी महाराज का सम्मान करती थी।"*
आजकल अधिकतर ऐसा देखा जाता है, कि *"पति-पत्नी दोनों स्वार्थी बनकर केवल अपने ही सुख के विषय में सोचते हैं। दूसरे की भावनाओं और पुरुषार्थ पर ध्यान कम देते हैं। ऐसे तो गृहस्थ आश्रम को सुखमय नहीं बनाया जा सकता।" "जैसे कि पुरुष अपनी पत्नी को छोड़कर अन्य स्त्रियों की और आकर्षित होते हैं। यह ठीक नहीं है।" "इसी प्रकार से स्त्रियां भी अपने रूप सौन्दर्य और बुद्धि के मिथ्या अभिमान में आकर पतियों का अपमान करती हैं। पति कितना भी पढ़ा लिखा बुद्धिमान आई ए एस अफसर, आई पी एस अफसर, बैंक अधिकारी, इंजीनियर, पायलट, वकील , न्यायाधीश आदि क्यों न हो, आजकल स्त्रियां अपने पतियों को ऐसी कठोर भाषा बोलती हैं, "तुम्हें तो जरा भी अक्ल नहीं है." "अपने पढ़े लिखे बुद्धिमान विद्वान पति के साथ इस तरह की असभ्य भाषा का प्रयोग करना उचित नहीं है। इससे पति-पत्नी का आपस में प्रेम संगठन और विश्वास नहीं बन पाएगा। इसका परिणाम यह होगा कि आप को गृहस्थ जीवन में सुख नहीं मिलेगा। भले ही आप दुनिया को दिखाते रहें, कि हम दोनों बड़े सुखी हैं। ऐसे झूठे प्रदर्शन से गृहस्थ आश्रम में वास्तव में सुख नहीं होता।" "इसलिए पति-पत्नी दोनों को सभ्यता पूर्वक परस्पर व्यवहार करना चाहिए। एक दूसरे की सहमति के बिना कोई काम न करें। तभी आपके गृहस्थ जीवन में सुख होगा।"*
*"पति-पत्नी दोनों मिलकर वही काम करें, जो वेद आदि शास्त्रों में बताए गए हैं। जैसे सेवा नम्रता परस्पर प्रेम समर्पण एक दूसरे पर विश्वास ईश्वर की उपासना प्रतिदिन घर में यज्ञ करना सब काम बुद्धिमत्ता और दूरदर्शिता से करना आदि। इन सब कार्यों को करते हुए गृहस्थ आश्रम को स्वर्ग बनाया जा सकता है। इसके विरुद्ध आचरण करके नहीं।" "जैसे स्वार्थी बनकर कार्य करना। दूसरे की सुख सुविधा पर ध्यान नहीं देना। छल कपट झूठ धोखाधड़ी बेईमानी हेरा फेरी चरित्र हीनता आदि वेद विरुद्ध आचरण करना।"*
*"अतः झूठ छल कपट आदि वेद विरुद्ध आचरण को छोड़कर, शुद्ध मन से पति-पत्नी दोनों एक दूसरे पर विश्वास करके वेदानुकूल आचरण करें, और अपने गृहस्थ आश्रम को सुखमय बनाएं।"*
---- *"स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक, निदेशक - दर्शन योग महाविद्यालय, रोजड़, गुजरात."*
🙏4👍1💯1
Forwarded from Sunil Arya
महर्षि दयानंद सरस्वती जी के ग्रन्थों से ब्रह्मचर्य विषयक वचनों का संग्रह ।
हमारा सभी का कर्तव्य है कि हम अपने ऋषि के दिव्य वचनों को धारण करके जीवन को पवित्र बनावें।

1. जिसके शरीर में वीर्य नहीं होता, वह नपुंसक, महाकुलक्षणी और जिसको प्रमेह रोग होता है, वह दुर्बल, निस्तेज-निर्बुद्धि और उत्साह-साहस-धैर्य-बल, पराक्रम आदि गुणों से रहित होकर नष्ट हो जाता है। (सत्यार्थप्रकाश, 2 समुल्लास)

2. देखो, जिसके शरीर में सुरक्षित वीर्य रहता है, उसको आरोग्य, बुद्धि, बल और पराक्रम बढ़ कर बहुत सुख की प्राप्ति होती है।
(सत्यार्थप्रकाश, 2 समुल्लास)

3. जो सदा सत्याचार में प्रवृत्त, जितेन्द्रिय और जिनका वीर्य अधःस्खलित कभी न हो उन्हीं का ब्रह्मचर्य सच्चा होता है। (सत्यार्थप्रकाश, 4 समुल्लास)

4. जिस देश में यथायोग्य ब्रह्मचर्य विद्या और वेदोक्त धर्म का प्रचार होता है, वही देश सौभाग्यवान् होता है। (सत्यार्थप्रकाश, 3 समुल्लास)

5. सर्वत्र एकाकी सोवे। वीर्य स्खलित कभी न करें। जो कामना से वीर्य स्खलित कर दे तो जानो कि अपने ब्रह्मचर्य व्रत का नाश कर दिया। (सत्यार्थप्रकाश, 3 समुल्लास)

6. ब्रह्मचर्य सेवन से यह बात होती है कि जब मनुष्य बाल्यावस्था में विवाह न करे, उपस्थेन्द्रिय का संयम रखे, वेदादिशास्त्रों को पढ़ते-पढ़ाते रहें। विवाह के पीछे भी ऋतुगामी बने रहें। तब दो प्रकार का वीर्य अर्थात् बल बढ़ता है, एक शरीर का और दूसरा बुद्धि का। उसके बढ़ने से मनुष्य अत्यन्त आनन्द में रहता है।(ऋग्वेदादिभाष्यभूमिका, उपासनाविषय)

7. ब्रह्मचारी और ब्रह्मचारिणी मद्य, मांस, गन्ध, माला, रस, स्त्री और पुरुष का संग, सब खटाई, प्राणियों की हिंसा, अङ्गों का मर्दन, बिना निमित्त उपस्थेन्द्रिय का स्पर्श, आंखों में अञ्जन, जूतों और छत्रधारण, काम-क्रोध, लोभ-मोह-भय-शोक-ईर्ष्याद्वेष, नाच-गान और बाजा बजाना, द्यूत, जिस किसी की कथा, निन्दा, मिथ्याभाषण, स्त्रियों का दर्शन, आश्रय, दूसरों की हानि आदि कुकर्मों को छोड़ देवें। (सत्यार्थप्रकाश, 3 समुल्लास)

8. जिस पुरुष ने विषय के दोष और वीर्य संरक्षण के गुण जाने हैं, वह विषयासक्त कभी नहीं होता । (सत्यार्थप्रकाश, 5 समुल्लास)

9. सब आश्रमों के मूल, सब उत्तम कर्मों में उत्तम कर्म और सब के मुख्य कारण ब्रह्मचर्य को खण्डित करके महादुःख सागर में कभी नहीं डुबना। (संस्कार विधि, वेदारम्भ संस्कार)

10.आयु वीर्यादि धातुओं की शुद्धि और रक्षा करना तथा युक्तिपूर्वक ही भोजन-वस्त्र आदि का जो धारण करना है, इन अच्छे नियमों से आयु को सदा बढ़ाओ।
(ऋग्वेदादिभाष्यभूमिका, वेदोक्तधर्मविषय)
❤5🙏2