𓊿⃝❤️रिश्ता❤️दिलों❤️का❂𒉜
9.16K subscribers
4.37K photos
1.28K videos
37 links
Download Telegram
प्रेम का परिणाम जो भी हो,,
लेकिन कर लेना चाहिए...
जीवन में एक बार,,,
क्योंकि प्रेम मन को पढ़ना सिखाता है,
भावों को शब्दों में गढ़ना सिखाता है,
और प्रेम किसी अपने के लिए लड़ना सिखाता है !

#Maahiya❤️❤️
❤13👍6
कभी सोचा है कि चाहे आप किसी से भी शादी करो। या प्रेम करो। एक वक्त ऐसा जरूर आएगा जब आपको लगेगा कि क्या सही इंसान चुना है या नहीं। असल में दिक्कत यह नहीं होती कि आपने गलत पार्टनर चुन लिया है दिक्कत यह है कि कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं होता जिसके पास पैसे होंगे उसके पास शायद आपके लिए टाइम ना हो । जिसके पास टाइम होगा उसके पास पैसे नही होंगे। जो बहुत रोमांटिक होगा उस पर शक हो सकता है कि ऐसे सबको तो नही पटाता होगा। जो वफादार होगा वो कभी-कभी बोरिंग लगेगा। जो मजेदार होगा उसमें आपको थोड़ा और मजेदारपन चाहिए होगा । मतलब किसी के साथ भी समझौता करना पड़ता है। शादी परफेक्ट इंसान ढूंढने का नाम नहीं है बल्कि दो लोग साथ टिके रहने का नाम है। चाहे हालात उलझे हुए हो या बोरिंग हो या मुश्किल हो । खुशहाल शादी किस्मत से नहीं मिलती। उसे बनाया जाता है सबसे बड़ी झूठी बात जो हमें सिखाई गई है वह यह है कि सच्चा प्यार हमेशा जादू जैसा लगेगा । ऐसा कभी नही होता। असलियत यह है कि कई बार प्यार ऐसे दिखता है थके होने के बाद भी बर्तन धोना। ताकि पार्टनर आराम कर सके । चुपचाप साथ बैठना जब कहने को कुछ ना हो। थके होने पर भी सब्जी ले आना। या फिर स्पेस देना बिना बुरा माने। अगर आप उस रिलेशनशिप का इंतजार कर रहे हो जिसमे सब परफेक्ट लगे। तो शायद कभी भी नहीं मिलेगा। लेकिन अगर आप तैयार हो एक ऐसा रिश्ता बनाने के लिए जो असली है थोड़ा अधूरा लेकिन बहुत मजबूत । थोड़ा फालतू सा मगर दिल के पास। तो वही प्यार है जो जिंदगी भर साथ निभायेगा।

#Maahiya💞💖
❤16🔥3🙈2
ऐसे तेरे दीदार के लिए इंतजार करती हूं...

जैसे आटो वाला आखिरी सवारी का

#Maahiya ❤️🥰
❤12
3 घंटे 37 मिनट 41 सेकंड…
इतनी देर तक किसी ने मुझे सुना, समझा और बिना थके बातें की।

सोचो ज़रा,
जहाँ तेरे 3 मिनट भी नसीब नहीं होते थे,
वहीं किसी और के साथ 3 घंटे भी छोटे लग गए।

अब फर्क देख…
एक तरफ़ तू था, जिसे मेरी परवाह तक नहीं,
और दूसरी तरफ़ कोई है, जो मेरी हर बात में दिलचस्पी रखता है।

मतलब साफ़ है—
तेरे बिना भी मेरी दुनिया रुकती नहीं,

बस चेहरा बदल गया, सुकून वही मिल रहा है,

#Maahiya ❤️❤️
❤14😢3
कुछ चीज़ें... जितनी संभालने की कोशिश करो,
उतनी ही हाथों से फिसल जाती हैं।
हम सोचते हैं कि बचा लेंगे, थाम लेंगे,
पर अक्सर वही चीज़ें खो जाती हैं
जिन्हें हम सबसे ज़्यादा बचाना चाहते हैं।

कभी रिश्ते...
कभी लोग…
कभी कोई ख़ास लम्हा
जिन्हें हम दिल से सहेजते हैं,
वक़्त ही उन्हें हमसे चुपचाप छीन लेता है।

शायद इसलिए,
कभी-कभी ‘थामना’ नहीं,
बस ‘जाने देना’ ही सही रहता है

#Maahiya 💖🥀
❤5🥰3👍2
आज वो मुझे रिजेक्ट कर के चला गया

बोला 🙄इतनी मासूम ओर भोली लड़की
नहीं चाहिए

😂😂🙈🙈🙈🙈🙈
😁10❤4
इंतजार वही कर सकता है...

जिसने एक ही इंसान में अपनी पूरी दुनिया देखी हो...।

#Maahiya❤️🥀💞
❤13
प्रेमी अपने प्रेमिका से पूछता हैं

जब भी मैं तुमसे मिलता हूँ
मैं तुमसे ढेर सारी बातें करता हूँ
लेकिन तुम कूछ नही कहती

बस मुझे देखती हो और
मेरी बातो को सुनती हो
क्या मेरी बातें तुम्हे
फिजूल लगती हैं

प्रेमिका मुस्कुराती हैं और कहती हैं

जब जब मैं तुमसे मिलती हूँ
मैं तुम्हे और ज़्यादा
जानना चाहती हूँ
हाँ कूछ कहती नही मैं
पर तुम्हारी हर बात को
दिमाग़ में सहेज के रखती हूँ

बस करीब रहकर
तुम्हे ही देखते
रहना चाहती हूँ
नही चाहती कि मेरी
पलकें भी झपके और
तुम मेरी आँखों से ओझल
हो जाओ...😍

#sanatani_ishq💖🥀
❤12👏2
औरत को सोने का हिरण चाहिए पर सिर्फ अपने प्रेमी से.......

#sanatani_ishq💖🥀
❤18🔥3
चलो न इस बार फिर से अजनबी बनके मिलते है,,,
तुम फिर से नजरे झुकाना मैं तुम्हे देख कर मुस्कराऊँ तो,,
तुम ना मे सर हिला देना मैं तुम्हे इनबॉक्स में बुलाऊं तो...
🤗🤗🤗🤗🤗🤗🤗
ऐसा नही के आंखे अपनी रेड कर लेना,,
दो चार बार मना करके मुझे वाट्सअप पे एड कर लेना..
TG से वाट्सअप तक मगर थोड़ा धीरे धीरे जायेंगे,,,
रुको भैया आ गए वाला सीन भी बनाएंगे..
🎶🎶🎶🎶🎶🎶🎶🎶
एक दूजे का साथ निभाए ये पूरा हौसला रखेंगे,,
बस इस बार दोस्ती और प्यार मे थोड़ा फासला रखेंगे..
बाते होंगी मुलाकाते होंगी दुख सुख सब शेयर करेंगे..
पहले जो छूट गया उससे भी ज्यादा केयर करेंगे..
❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️
दोस्ती से आगे इस रिश्ते को हम बढ़ाएंगे ही नही..
आई मिस यू आई लव यू को बीच में हम लायेंगे ही नही...
प्यार से ज्यादा कभी दोस्ती की फूल भी खिलते है..
चलो ना इस बार फिर से अजनबी बनके मिलते है...।।

#sanatani_ishq💖
#Maahiya❤️🥀
❤15❤‍🔥2🥰2
इंसान अपनी लगाई हुई...

उम्मीदों से ही धोखा खाता है...!!✍️

#sanatani_ishq💖🥀
❤12😁1
कभी-कभी मन के भीतर यह प्रश्न गहराता है क्या सचमुच कोई किसी से प्रेम करता है? यदि प्रेम इतना ही सहज और सच्चा होता, तो क्यों माता-पिता अपने ही बच्चों में प्रिय और अप्रिय का भेद करते? क्यों संतानों को अलग-अलग हिस्सों में बाँटकर देखते?

यदि प्रेम का अस्तित्व सचमुच होता तो विश्वासघाती मित्र और पीठ पीछे वार करने वाले रिश्तेदार कौन होते?
क्या वे किसी और लोक से उतरे जीव हैं? नहीं वे भी हमारे ही संसार का हिस्सा हैं।

अगर प्रेम सच होता, तो प्रेम में धोखा क्यों होता? क्यों बार-बार टूटकर बिखर जाने के बाद,जब कोई व्यक्ति अकेले जीना सीख लेता है,ठीक उसी क्षण कोई और आकर सस्ते अभिनय से उसका विश्वास फिर तोड़ देता है?

और यह केवल प्रेम में ही नहीं.. कभी-कभी तो प्रेमविहीन विवाह भी होते हैं। जिन्हें समाज लव मैरिज कहकर स्वीकार कर लेता है। परंतु वर्षों बाद सच सामने आता है वही व्यक्ति जिसने “आई लव यू फॉरएवर” कहकर नींद भरी रातें दी थीं, वह किसी और के इनबॉक्स में मोहब्बत के इज़हार लिख रहा था। तब वे सारे वादे, सारी स्मृतियाँ,सब एक ही झटके में धुंधली नहीं पड़ जातीं?

समाज कहेगा “मान्यता मिल गई है, और क्या चाहिए?”
पर प्रेम इतना आसान नहीं कि सिंदूर की एक लकीर खींच देने से पूरा हो जाए। प्रेम की नींव है सम्मान और जहाँ सम्मान नहीं, वहाँ प्रेम केवल एक अभिनय है।
सम्मान महँगे वस्त्रों, आभूषणों या सामाजिक प्रमाणों से नहीं तौला जा सकता। वे सब तो केवल दिखावे के आवरण हैं।

अगर प्रेम सच होता,तो अस्सी वर्ष पार कर चुके किसी वृद्ध को कभी यह कटु वाक्य न सुनना पड़ता “यह बूढ़ा अब तक मरा क्यों नहीं?” अगर प्रेम सच होता, तो भाई-भाई, भाई-बहन संपत्ति के लिए एक-दूसरे के शत्रु न बनते। माता-पिता अपने जीवन के अंत से पहले
वसीयत लिखकर न जाते। वे ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि उन्हें मालूम होता है प्रेम का आवरण है, पर सार कहीं खो गया है।

सच यही है दुनिया में कोई किसी से सच्चा प्रेम नहीं करता। प्रेम इतना सस्ता नहीं…यह बेहद दुर्लभ, बेहद अनमोल और शायद… बेहद महँगा है।

#Prem🥀
#Maahiya❤️
❤17👍1
जब भी जाऊंगी,पूर्णविराम लगा के जाऊंगी...

क्योंकि...प्रेम में अर्द्ध विराम नहीं आता प्रिय..!!❣️

#Maahiya ❤️🥀
#Dedicated✨
❤12🔥2❤‍🔥1
अगर मैं किसी दिन अपना प्रेम चुनूंगी तो
चुन लूंगी
उस लड़के को
जिसे प्रेम के नाम पर छल लिया होगा
किसी लड़की ने
या
छोड़ दिया होगा उसकी प्रेमिका ने
किसी सुखमय जीवन के लालच में।
बेहतर लड़के को ब्याहने के लिए।

तुम भी जब चुनना अपनी प्रेमिका,
तो अपना लेना प्रेम में विरह काटती
उस लड़की को, जिसके प्रेमी ने
छोड़ दिया होगा उसे
किसी बेहतर सौंदर्य की लालसा के लिए ,
..
इसलिए नहीं कि टूटे लोग हृदय से प्रेम करते हैं,
बल्कि इसलिए कि
इससे दुनिया में कम से कम दो लोगों का दुःख कम हो जाएगा..

❤️🥀
❤12
कोई समझने लगे जो तुम्हें अपनी दुनियां,

उसके लिए कभी दुनियां सा न होना तुम...!

#Maahiya ❤️😒
❤15
दिल को तो आज भी इनकार है फ़ासलों से,

दूर हो तुम ये बात बस मेरी आँखें जानती है..!

#Maahiya🖤😶
❤16
सैकड़ों बार रूठी पार्वती को महादेव ने हजार बार मनाया होगा,

रूठना रस है प्रेम का, और मना लेना प्रेम का आनंद...

#sanatani_ishq🩷🤎
❤24👍2🥰2
कुछ रिश्ते बहुत गहरे बन जाते हैं अनायास ही दूर तक साथ चलकर।
जानबूझ कर भी हम नहीं समझना चाहते हैं उनके अर्थ,,,
क्योंकि अर्थ की सार्थकता हम्हें डराती है
नहीं करने देती अपने आप को व्यक्त।

रिश्ते जो समय से परे हैं जिनके नहीं दिये हैं कोई नाम,
हाँ हम जानते हैं उनसे बेहतर जिन्हें हम पुकारते हैं नाम देकर।
अनाम होकर भी हैं नाम के रिश्तों हैं बेहतर, क्योंकि उन्हें जीते हैं हम हर साँस में विश्वास भरकर ,
नहीं जीते हैं केवल नाम को भर |

अधूरे ख़्वावों और और ज़्यादातर पूरी न हो सकने वाली ख्वाहिशों को दिल में बसाये ये रिश्ते किसी भी शोर से परे ,डरे सहमे रूहानी दौर में ही जी लेते हैं एक पूरी उम्र को उम्र भर.!

#sanatani_ishq 💖🥀
❤12👏2🔥1
This media is not supported in your browser
VIEW IN TELEGRAM
सब Log मानते hai उनका भगवान is ब्रह्मांड में सबसे बड़ा है

पर इश्क़ करने wale अपने महबूब me ही ईश्वर का अक्स देख लेते हैं is kadar chah h use 🥺
❤22😢4👍2
जिस तरह से मैं पोस्ट वगैरह चोरी करती हूँ ना

एक दिन इंटरनेशनल चोर घोषित कर दी जाऊंगी 🤣😛🙈

फिर भी करुंगी ढीठ हु ढीठ🙂

@smiling_on💖
😁6❤4👍2