𓊿⃝❤️रिश्ता❤️दिलों❤️का❂𒉜
9.16K subscribers
4.37K photos
1.28K videos
37 links
Download Telegram
मैं मानती हूं
कि दुनिया में कुछ किताबें
और कुछ लोग ऐसे होते हैं,
जिनसे मुलाक़ात हो जाए,
तो लगता है..
ये जरूर देवताओं की
साज़िश रही होगी..!

#Maahiya❤️
#justlikeyou✨
❤21👍2
इतने सारे Tg (Telegram)दोस्त होने का क्या ही फायदा😒...

जब मुझे खुद ही चूड़ी पहननी और खरीदनी
पड़ रही है...
🙄🙄
किसी काम के नहीं हो तुम सब 😏😏😏

#smiling_on💖
🤣16😁7❤6🥰2
प्रिय...,

जिस दिन तुम्हारी शादी हुई थी,
उस दिन मैं भी ठीक समय पर उठा था।
कपड़े पहने थे -
तुम्हारी पसंद के रंग वाले।
बाल संवारे थे -
जैसे शायद तुम देख रही हो कहीं से।

तबियत ठीक नहीं थी,
पर दिल को समझाया -
"आज तुम दुल्हन बनी हो…
उदास होना गुनाह है।"

मैंने तुम्हारी शादी की तस्वीरें नहीं देखीं —
मगर पूरी रात
तुम्हारे हाथों की मेहंदी
अपनी हथेलियों पर महसूस करता रहा।

वो हाथ…
जिन्हें पकड़कर मैंने
बिना मांगे वक़्त माँगा था,
वो हाथ उस दिन
किसी और की अमानत बन गए।

लोग कहते हैं -
"चलो अच्छा हुआ, तुम उसे छोड़ पाए।"
पर उन्हें क्या पता,
कि कुछ रिश्ते छोड़े नहीं जाते -
बस…
वो किसी और के हो जाते हैं,
और हम
उसी जगह खड़े रह जाते हैं
जहाँ आख़िरी बार
उसने “ख़्याल रखना” कहा था।

तुम्हारी शादी वाले दिन
मैंने भी एक वादा किया था -
कि तुम्हें अब कभी परेशान नहीं करूँगा,
न कॉल, न मैसेज, न कोई शिकायत…
बस…
ये चिट्ठियाँ,
जो मैं अब भी
हर साल उसी तारीख़ को लिखता हूँ।

कभी तुम पढ़ोगी नहीं इन्हें -
और शायद पढ़ो भी तो मुस्कुरा दोगी,
पर जान लो -
उस दिन जब सबने तुम्हें “ख़ुश रहो” कहा था,
मैंने अंदर से
“माफ़ कर दो” कहा था।

तुम्हारा -
जिसने विदाई के बाद भी दरवाज़ा खुला रखा।

- एक थी तमन्ना
❤14💔8
इंटर्नेट पर मिलने वाले वो लड़के जो वादा करते हैं कि;

मुझे तुम्हारी सूरत नहीं सीरत से प्रेम हुआ है.
निभाएँगे तुम्हारा साथ उम्र भर.
तुमसे प्रेम है इतना कि ब्याह ले जाएँगे तुम्हें.
चाहे दुनिया कुछ भी कह ले साथ नहीं छोड़ेंगे तुम्हारा.
जो प्यार तुम्हें कोई नहीं दे पाया वो मैं दूँगा.
हमारे प्रेम में सिर्फ़ और सिर्फ़ प्रेम है और कुछ भी नहीं.

फिर एक दिन जब तुम उनकी बातों को जीने लग जाती हो. वो चार बजे सुबह में जागते हुए उनके सपनों में अपने आँखों का रंग भरने लग जाती हो. तुम्हें यक़ीन होने लगता है कि यही वो है जिसके लिए तुमने इतने सावन जोड़ रखे थे. के अब उड़ने को ही होती हो कि वो लड़के ग़ायब से होने लगते हैं. तुम उन्हें थामें रखने की कोशिश करने लग जाती हो मगर सब छूटता ही जाता है. अचानक से वो एक दिन कहीं चला जाता है. नम्बर बंद हो जाता है. ID diactive हो जाती है.

और तुम ख़त्म हो जाती हो.
————————— ————————

ऐसे लड़कों से कहीं बेहतर होते हैं वो लड़के होते हैं जो एकाध चैट या फिर कॉल के बाद ही अपनी मंशा ज़ाहिर कर देते हैं कि;

मुझे तुम्हारी ख़ूबसूरती लुभाती है.
मुझे सीरत में नहीं सूरत में दिलचस्पी है.
तुम सेक्सी लगती हो मुझे.
किसी दिन मुझे तुम्हें क़रीब से बैठ कर सुनना है.
मुझे तुम्हारे नज़दीक आने का मन कर रहा.
मैं तुम्हें चूमना चाहता हूँ.

ये लड़के बेहतर इसलिए होते कि ये झूठे वादे नहीं करते. ये वो सपने नहीं दिखाते जो पूरे न हो. इन्हें तुम सेक्सी लगी हो और ये तुमसे सिर्फ़ सेक्स-चैट करना चाहते हैं. भावनात्मक स्तर पर जुड़ना नहीं.

अब ये तुम पर निर्भर करता है. अगर तुम दिल से जुड़ना चाहती हो तो मना कर दो. बात नहीं बढ़ाओ. जो तुम्हें भी सिर्फ़ टाइमपास करना है तो आगे बढ़ो.

ऐसे लड़के पहली नज़र में क्रीप ज़रूर लगते हैं मगर बाद में समझ आता है कि वो बेईमान नहीं होते. ये उन प्रेमी से लाख गुणा प्यारे होते हैं जो अव्वल-अव्वल में तुम्हें बहा कर प्रेम की गहराइयों में ले जाते हैं. बाद में वहीं तुम्हें डूबने को छोड़ ख़ुद किसी और मंज़िल की तलाश में निकल जाते हैं.

— काउंसलिंग का एक हिस्सा
❤13😁2
आज एक लड़के ने मुझे गलियां दी🥲

हालांकि कीचड़ में वो गिरा था

मैं तो केवल हस रही थी🤣🤣
😁9❤7
दो कंगनों के बीच की दूरियों की तरह हमारा प्रेम

इन चूड़ियों की उठती तरंगों के मध्य गुनगुनाता रहता है.!💕

#Maahiya❤️
❤10
This media is not supported in your browser
VIEW IN TELEGRAM
💔जलाकर हसरत की राह पर चिराग आरजू के...

💔हम तन्‍हा रातों में .. तेरे मिलने का इंतजार करते हैं,,,,💔😔

@AMAN_AP
  ༺♥️༻
❤12
💔देखी दरार मैने आज आईने में,,,,

💔पता नहीं शीशा टूटा था,या मैं,,,

@AMAN_AP
  ༺♥️༻
❤2
💔सुकून अगर पैसों से खरीदा जाता न साहब

💔तो प्रेम का कोई अस्तित्व ही ना होता...

@AMAN_AP
  ༺♥️༻
❤17💔2
❤12