𓊿⃝❤️रिश्ता❤️दिलों❤️का❂𒉜
9.17K subscribers
4.37K photos
1.28K videos
37 links
Download Telegram
वो जो शक्श भीड़ से मुंह छिपाए बैठा है।
ना जाने मेरी कितनी वो नींद खाए बैठा है।
ना जाने क्या है कोई आंखो को जँचता ही नहीं तब से
जब से मेरे दिल मे वो घर बनाए बैठा है।
वो जो शक्श भीड़ से मुंह छिपाए बैठा है।

उसके सिवा दिल का कोई अरमान नही लगता..
वो मालिक सा है दिल का मेरे मेहमान नही लगता..
मैं देखती हूं सामने से सब कुछ थम सा जाता है..
वो भी मुझे देखकर खुद धड़कन बढ़ाए बैठा है।
वो जो शख्स भीड़ से मुंह छिपाए बैठा है।

बड़ा शातिर चोर है खुद को इल्जाम नही देता है..
मुझे सब कुछ देता है बस अपना नाम नही देता है..
एक मैं हू मुझे हर कहानी मे जिसकी तलाश है..
एक वो जो मेरे लिए गजले बनाए बैठा है..
वो जो शख्स भीड़ से मुंह छिपाए बैठा है..।
ना जाने कितनी मेरी जान खाए बैठा है..।।

#foryou💞
#Maahiya ❤️🥀
❤22😢5👍2
दोहरा रहा हूँ बात पुरानी कही हुई
तस्वीर तेरे घर में थी मेरी लगी हुई

इन बद-नसीब आँखों ने देखी है बार बार
दीवार में ग़रीब की ख़्वाहिश चुनी हुई

ताज़ा ग़ज़ल ज़रूरी है महफ़िल के वास्ते
सुनता नहीं है कोई दोबारा सुनी हुई

मुद्दत से कोई दूसरा रहता है हम नहीं
दरवाज़े पर हमारी है तख़्ती लगी हुई

जब तक है डोर हाथ में तब तक का खेल है
देखी तो होंगी तुम ने पतंगें कटी हुई

जिस की जुदाई ने मुझे शाइर बना दिया
पढ़ता हूँ मैं ग़ज़ल भी उसी की लिखी हुई

लगता है जैसे घर में नहीं हूँ मैं क़ैद हूँ
मिलती हैं रोटियाँ भी जहाँ पर गिनी हुई

साँसों के आने जाने पे चलता है कारोबार
छूता नहीं है कोई भी हाँडी जली हुई

ये ज़ख़्म का निशान है जाएगा देर से
छुटती नहीं है जल्दी से मेहंदी लगी हुई

"मुनव्वर राना"✍
❤8👍2🔥1
Happy friendship day to all beautiful ladies and smart gentlemen 🌹😍🌹

#Maahiya❤️🥀
❤16🥰3
मुझे यकीन होता जा रहा है कि ब्रह्मांड की शुरुआत महाविस्फोट से नहीं...
किसी बड़े चाय के भगौने से हुई थी या चाय पीते पीते ही सृजन का विचार आया होगा...
अगर दुर्योधन को सुबह एक कप चाय मिल जाती तो वो खुद कहता—"हस्तिनापुर तुम्हीं रखो युधिष्ठिर!

"श्रीकृष्ण ने भी कहा था—कर्म करो... और चाय पियो..!😁

#just_a_joke😁
#tea_lover☕💖
❤5😁3
पुरानी हिन्दी फिल्मों के मशहूर डायलाग------

(नोट: डायलाग 16-17 को एक सास में मत पढ़ लेना 😜)

1. बेटा, हाथ मुंह धो ले , तब तक मैं खाना लगाती हूं।

2:मैंने इंजेक्शन दे दिया है , कल सुबह तक इन्हें होश आ जाएगा ।

3. अगले 24घंटे नाजुक हैं , भगवान से प्रार्थना करिए ।

6. ये तो खुशी के आंसू हैं बेटा ।

7.ये लो ब्लैंक चेक , अपनी कीमत लिख लो और मेरी बेटी को भूल जाओ ।

8. मीट माई सन विक्की, आज ही विलायत से पढ़ाई पूरी करके लौटा है ।

9.एहसान कैसा मांजी , यह तो मेरा फर्ज था ।

10.मैं उस लड़की का गरूर तोड़ कर रहूंगा ।

11. यह अदालत जज्बातों से नहीं सबूतों से चलती है ।

12. मेरे फाजिल दोस्त अदालत का कीमती वक्त जाया कर रहे हैं मी लार्ड।

13.ड्राईवर , उस गाड़ी का पीछा करो ।

14.मैं इधर से गुजर रहा था सोचा आपसे मिलता चलूं ।

15. इनसे मिलिए शहर के जाने माने बिजनेसमैन ।

16.सारे सबूतों और गवाहों के बयानों के मद्देनजर अदालत इस नतीजे पर पहुंची है कि....

17. मैं तुम्हारे बच्चे की मां बनने वाली हूं ।

18. पता नहीं यह किसका पाप है....

19. आप इन्हें सही समय पर ले आए हैं । अगर थोड़ी देर और हो जाती तो इनका बचना मुश्किल था।

20. हमने तुम्हें चारों तरफ से घेर लिया है खुद को चुपचाप पुलिस के हवाले कर दो।

21.मैंने तुम्हारे लिए गाजर का हलवा बनाया है ।

22.अरे कन्या को बुलाइए मुहूर्त का वक्त निकला जा रहा है ।

23. आज खुश तो बहुत होगे भगवान.।

24. हे भगवान ये देखने से पहले मैं मर क्यों नहीं गयी।

#smiling_on💖
🙊🙊🙊😁😄
❤12😁11🥰3
कुछ सबब तेरी मुहब्बत का भी था..

मेरे बिगड़ने में सिर्फ मेरा हाथ नहीं।

#Maahiya❤️🥀
❤12
दोस्तों डाक्टरवा kahale बा नू की हमर एगो कान खराब हो gyil बा ऑपरेशन करे के पड़ी 🥺

Lagta हम ढेर दिन ना जिए paib हो
यही से जितना दिन telegram
Pe Bani हाँस bol ke बीता लही सब जाने

😜😛😁😁

#smiling_on💖
😁11❤4👍4
कुछ आत्माओ से हमारा बस इतना ही रिश्ता है🤔

वो हमारी DP देख लेते और हम उनकी.😕

#smiling_on💖
❤4
तुम वादे मुहब्बत के निभा क्यूं नहीं देते,
दीवार ये नफ़रत की' हटा क्यूं नहीं देते..।

हर ज़ख्म हुआ फिर से हरा याद में तेरी,
यह दर्द मेरा तुम ही मिटा क्यूं नहीं देते..।

अब रूह भटकती न रहे बाद मरने के
अफ़सोस के दो अश्क अभी बहा क्यूं नहीं देते..।

दिल तोड़ दिया तुमने मेरा करके पराया,
नज़रों से भी तुम मुझको गिरा क्यूं नहीं देते..।

दिल सच में अगर मैनें सताया है तुम्हारा,
बदले में सज़ा मुझको'सुना क्यूं नहीं देते..।

जब याद तलक तुमको मेरी आती नहीं है,
तस्वीर मेरी हाय जला क्यूं नहीं देते..।

शिद्दत से वफ़ा मैनें मुहब्बत में निभाई,
इल्ज़ाम यही मुझपे लगा क्यूं नहीं देते..।

माहिया तेरी दुनिया के तरफ़दार बहुत है,
इस शख्स की हस्ती को मिटा क्यूं नहीं देते...।।

#Maahiya 💔🥀✨
❤20
फासले और बनालो ऐतराज़ हमने कब किया,

तुम भी ना भुला सकोगे मुझको वो अंदाज़ हूँ मैं ,,

❥❥════❥❥❥❥═🖤══❥❥❥❥═══❥
❤18
Media is too big
VIEW IN TELEGRAM
# प्रेम
❤️💯🔥
❤4👍2
परीक्षा में प्रश्न आया...

"संतोष आम खाता है"
इस वाक्य की अंग्रेजी बनाइए।

अंग्रेजी की भी आत्मा कांप गई,,,
जब जवाब पढ़ने को मिला...
"Satisfication is a general account"

माई रे माई 😱😱...
गुरु जी संन्यास लेकर हिमालय चले गए हैं।
🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣
❤14😁8👍3
This media is not supported in your browser
VIEW IN TELEGRAM
Happy independence day to all 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🍫🍫🍫
❤17
पूरे दिन का जीया हुआ
शाम को
जिसके आगे दोहरा सके

एक इंसान ऐसा तो
सबके पास होना चाहिए

.......❤️
❤28
औरतों के काम कभी खत्म नहीं हुए

घर के काम
बाहर के काम
दफ़्तर के काम
ये भी तुम्हारा काम
वो भी तुम्हारा काम
घूमने जाने से पहले के काम
घूम के आने के बाद के काम
कुछ की गिनती भी नहीं
ऐसे काम
ये भी कोई काम जैसा काम
मन से किए काम
बेमन से किए काम
अपने काम से काम
काम भी एक काम

मरने की भी फ़ुर्सत नहीं
इतने काम

ये कहते कहते
एक दिन आ गईं
मृत्यु शैय्या पर

जब कर नहीं सकती कोई काम
जब कह नहीं सकता कोई
कि ज़रा करना तो ये काम
तब भी सोचती होंगी मन में
कहीं छूट तो नहीं गया कोई काम
कि निकलते निकलते निबटा लेती ये काम
कि बाद में ये न कह दे कोई
कर के नहीं गई ये काम

औरतें कहीं भी गईं
काम से गई
औरतें कहीं से भी लौटीं
काम पर ही लौटीं ।।
#shubhshagun
❤18😢5😁2
अधूरी कहानी पर खामोश लबों का पहरा है,

चोट रूह की है इसलिए दर्द जरा गहरा है !!


#Maahiya💖🥀
❤20👍6
मैं चाहूं तो तुझे आज भी मना लूं,

मगर तू वो रहा नहीं जिसकी मुझे तलब थी.

💛🌻
❤21💔3🔥1
✨ “रिश्ते निभाने का ज्ञान हमें ना दे,

क्योंकि हम तो उनसे भी हँसकर बात करते हैं 😊

जो मन में हमारे प्रति ज़हर भरकर बैठे हुए हैं 🐍💔।”

#Maahiya🔥💯🌹
❤8👍7
देखने पर कुछ और हैं आंखें ll
सुनने पर खुद शोर हैं आंखें ll

सुख व दुख के आगमन पर,
एकदम भाव विभोर हैं आंखें ll

बात-बात पर गिर जाते हैं,
इस कदर कमजोर हैं आंखें ll

ख्वाबों की तस्करी करती हैं,
ऊपर से जमाखोर हैं आंखें ll

मन, जिससे बंधकर उड़ते फिरता है,
जीवन रूपी पतंग की वही डोर हैं आंखें ll
❤10👍3🔥1🥰1