STUDY UPDATE WALE || UPSSSC/SSC/UPPSC/RAILWAY
1.88K subscribers
9.22K photos
193 videos
2.53K files
764 links
प्रतियोगी छात्रों को समर्पित..! किसी भी जानकारी/सुझाव के लिए संपर्क करें।
Download Telegram
➡️टेक्नीशियन सिटी इंटिमेशन लिंक -
https://rrb.digialm.com//EForms/configuredHtml/2667/92088/login.html
👍3
उत्तर प्रदेश में वन्यजीव अभयारण्यों की सूची👇👇

• बखिरा अभ्यारण्य - संतकबीरनगर
• चंद्र प्रभा अभयारण्य - चंदौली
• कछुआ अभयारण्य - वाराणसी
• कैमूर अभयारण्य - मिर्ज़ापुर & सोनभद्र
• कतर्नियाघाट अभयारण्य - बहराईच
• किशनपुर अभयारण्य - लखीमपुर खीरी
• लाख बहोसी अभयारण्य - कन्नौज
• महावीर स्वामी अभयारण्य - ललितपुर
• राष्ट्रीय चम्बल अभयारण्य - आगरा, इटावा
• नवाबगंज पक्षी अभयारण्य -  उन्नाव
• पार्वती अरगा अभयारण्य - गोंडा
• ओखला अभयारण्य - गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर
• पटना अभयारण्य - एटा
• रानीपुर अभयारण्य - बांदा, चित्रकूट
• समन अभयारण्य - मैनपुरी
• समसपुर अभयारण्य - रायबरेली
• सांडी अभयारण्य - हरदोई
• सोहागी बरवा अभयारण्य - महाराजगंज
• सुहेलवा अभयारण्य - बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती
• सूर सरोवर अभयारण्य - आगरा
• सुरहा ताल अभयारण्य - बलिया
• विजय सागर अभयारण्य - महोबा


https://t.me/STUDYUPDATEWALE
👍6
बार बार ये कहना कि मैं कर लूंगा/ कर लूंगी से कई गुना बेहतर है कर के दिखा देना. ध्यान रहे आप जिस समाज में रहते हो वहां प्रयासों की नही परिणामों की गिनती है. किसी को कोई फर्क नही पड़ता आपने कितने पेपर दिए, खुद को कितने साल दिए, कितना कुछ आपने पीछे छोड़ दिया. अगर रिजल्ट वाले दिन परिणाम आपके पक्ष में नही आया तो आपको असफलता का ही ताना मिलेगा. इसलिए हर वक्त जीतने का प्रयास करो, हर संभव प्रयास.

क्योंकि कोई नही देखेगा आपकी जगी हुई रातें, परीक्षा देने के लिए की गई शहरों की यात्रा, किताबों के साथ बिताया गया समय. परिणामों से कुशलता नापने वाले इस समाज में किसी को कोई फर्क नही पड़ता कि आप क्या सोचते हो, या क्या करते हो.
ध्यान रहे परिणाम अपना तो सब अपना, परिणाम नही तो कुछ नही.
शुभ प्रभात✍
👍11
🔰उत्तरप्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग -
आयोग से प्रधानचार्य के 884 और प्रधानाध्यापक के 729 पदो का अधियाचन निरस्त..!!
🔰शिक्षकों से नही ले सकते गैर शैक्षणिक कार्य : सुप्रीम कोर्ट..!!
🔰CUET-UG में अहम बदलाव, अब केवल कप्यूटर आधारित ही परीक्षा..!!
🔰CUET UG में विकल्प वाले प्रश्न हटाए जायेंगे..!!
🔰 32वी न्यायिक सेवा परीक्षा का संशोधित रिजल्ट जारी ..!!
🔰 समय बीता , एई भर्ती का विज्ञापन जारी नहीं कर सका उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग..!!
🔰बिहार : शिक्षकों को जनवरी पहले सप्ताह में एच्छिक स्थानांतरण का लाभ..!!
🔰 अयोध्या समेत पांच जिलों को मिले केंद्रीय विद्यालय ..!!
🔰18 माह के डीएलएड वाले शिक्षक भर्ती के लिए मान्य
🔰 आखिर कबतक 81 करोड़ को मुफ्त राशन पर निर्भर रखोगे , नौकरी क्यों नहीं देते ?
– सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछा
👍4
🔰 अब STET परीक्षा वर्ष में दो बार नहीं होगी
जूनियर असिस्टेण्ट 1262 की टाईपिंग लखनऊ के एक निजी कॉलिज में होगी
👍4🤨2
बस 2 मिनट पढ़ लीजिये भइया 🙏
7-8 साल हो गए हैं भइया upsssc के चंगुल में फंसे हुए, हर भर्ती minimum 4-5 साल ले ही लेती है, कभी पेपर लीक होता है, कभी कोर्ट केस होता है, कभी कटऑफ unexpected चली जाती है, कभी हम बॉर्डर पर आकर पॉइंट भर से रह जाते हैं, पर इस बार कड़ी मेहनत करके कुछ उम्मीद बांध पाए हैं कि 1262 JA में एक छोटी सी बाबू की नौकरी मिल जाएगी तो हम भी अपने घरवालों से सामना कर पाएंगे, मम्मी-पापा के इंतजार को खत्म कर पाएंगे, हम भी समाज में हम पर लगे प्रश्नचिन्हो का उत्तर दे पाएंगे, हम भी अस्त-व्यस्त पड़े जीवन को संभाल पाएंगे, पर भइया ये सब आपके सहयोग के बिना सम्भव नहीं है| भइया आप एक जॉब के साथ-साथ बाबू भी बन जाएंगे तो आखिर क्या ही हासिल होगा भइया, बस आप कह पाएंगे कि हमने नौकरी को लात मार दी, हमारे लिए exam क्रैक करना बाएं हाथ का खेल है, बिल्कुल होगा भी भइया, ईश्वर ने आपको तीव्र बुद्धि कौशल दिया है, पर भइया बस ये विचार करना कि क्या आपका ये भौकाल उन टूटे सपनों की कीमत चुका पायेगा जो बूढ़ी आंखे वर्षों से अपने बच्चों के लिए देख रही हैं? क्या आपका ये भौकाल किसी टूटे हुए बच्चे के सुसाइड कर लेने पर उसे जीवन दे पायेगा? क्या आपका ये भौकाल आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार में किसी बहन की शादी करवा पायेगा? क्या आपका ये भौकाल बरसात में खपरैल के बने छप्पर से भीगते हुए उस बच्चे के माँ-बाप को एक घर दिलवा पायेगा जिसका वादा वो बच्चा हर साल करता है?
मेरे भइया/बहनों ऐसी कई मुसीबतों से हम सब जूझ रहे हैं और ये अंतिम अवसर है भइया, इस बार अगर सिलेक्शन ना हुआ तो हमारे पास कोई विकल्प नहीं होगा| हम सब दुआ करेंगे ईश्वर आपको उत्तरोत्तर प्रगति के अंतिम शिखर पर पहुंचाए बस भइया ये छोटी सी नौकरी की टाइपिंग स्किप करके हमे भी जीवन जी लेने दीजिये| हाथ जोड़कर आपसे प्रार्थना कर रहे हैं भइया please मान लीजिये 😢🙏
       निवेदक :- समस्त JA 1262 अभ्यर्थी
👍6
यूपी पुलिस मै जिस जिस एडमिन का हुआ है वो मैसेज करना कुछ आवश्यक है
जनपद बस्ती में इजरायल के सहयोग से सेंटर ऑफ एक्सिलेंस की स्थापना हुई ।