STUDY UPDATE WALE || UPSSSC/SSC/UPPSC/RAILWAY
1.89K subscribers
9.21K photos
192 videos
2.53K files
764 links
प्रतियोगी छात्रों को समर्पित..! किसी भी जानकारी/सुझाव के लिए संपर्क करें।
Download Telegram
current affairs by kumar gaurav.pdf
16.1 MB
अति महत्वपूर्ण समसामयिकी

Imp. For UPSSSC JA 5512 ❤️👍
👉 UPSSSC PET 2023 के पेपर्स भेज दिए गए हैं। इनका विश्लेषण कर लेवल देख लीजिए और सोच समझ लीजिए कि कैसे पढ़ना है।

उसी के अनुसार आगे की रणनीति बनाए साथियों।
👍2
—भारत ने अपनी तटरेखा की लंबाई अपडेट की है...

—कुल लंबाई - 11,098.81 किमी (पिछला - 7,516.6 किमी)

—India has updated the length of its coastline...

—Total Length - 11,098.81 km (Prev - 7,516.6 km)
'गौरव' में प्रत्यय है ?
Anonymous Quiz
21%
अ
34%
व
32%
रव
7%
औरव
6%
इनमें से कोई नहीं
👎1
'मुखर' में प्रत्यय है ?
Anonymous Quiz
15%
अ
36%
र
44%
अर
4%
खर
1%
इनमें से कोई नहीं
🔹जातिवार जनगणना मे जियो फेंसिंग, टेबलेट और AI का होगा इस्तेमाल 👍

🟣निर्धारित मुहल्ले और गांव मे जाकर किया जायेगा काम


कर्नाटक सरकार ने शुरू की राज्य मे अनुसूचित जातियों की गणना
🟣IMF मे भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे परमेश्वरन अय्यर

🔘वर्तमान मे विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक है अय्यर
भारत का हवाई युद्ध अभ्यास 👍
👍2
महाकुम्भ से प्रयागराज मे GST मे उछाल ❤️
डरना मत जब 7 मई को बजे युद्ध वाला सायरन, कैसा होता है, क‍ितनी दूर तक आवाज करता है, यह यहाँ जानने की कोसिस करते हैं ।

7 मई को तेज सायरन सुनें तो घबराएं नहीं, यह मॉक ड्रिल है.

7 मई को मॉक ड्रिल के तहत युद्ध का सायरन बज सकता है.
यह सायरन प्रशासनिक भवनों, पुलिस मुख्यालय, फायर स्टेशन पर लगाए जाते हैं. सायरन की आवाज 2-5 किलोमीटर तक सुनाई दे सकती है.

अगर 7 मई को अचानक कोई तेज और डरावनी सायरन की आवाज सुनें तो घबराएं नहीं. यह कोई आपात स्थिति नहीं, बल्कि एक मॉक ड्रिल यानी युद्ध जैसी स्थिति की तैयारी का अभ्यास है. इस दौरान एक ‘जंग वाला सायरन’ बजेगा, ताकि लोगों को बताया जा सके कि युद्ध या हवाई हमले जैसी स्थिति में क्या करना होता है?

1971 की जंग के बाद यह पहली बार है क‍ि भारत सरकार ने ऐसा मॉक ड्रिल करने का आदेश द‍िया है.

ऐसे में आपके ल‍िए यह जानना जरूरी है क‍ि ये सायरन आखिर होता क्या है? कहां लगाए जाते हैं? इनकी आवाज कैसी होती है? कितनी दूरी तक सुनाई देती है? और जब ये बजता है तो लोगों को क्या करना चाहिए?
यहां आपको इन सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे.

@ जंग वाला सायरन कहां लगाया जाता है?

ये सायरन आमतौर पर प्रशासनिक भवनों, पुलिस मुख्यालय, फायर स्टेशन, सैन्य ठिकानों और शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में ऊंचाई पर लगाए जाते हैं. इनका मकसद कि सायरन की आवाज ज्‍यादा से ज्‍यादा दूर तक पहुचाना होता है. दिल्ली-नोएडा जैसे बड़े शहरों में इन्हें खासतौर पर संवेदनशील इलाकों में लगाया जा सकता है. देश के हर शहर में इसे लगाया जा सकता है.

@ युद्ध वाला सायरन होता कैसा है?

’जंग वाला सायरन’ दरअसल एक तेज आवाज वाला वॉर्निंग सिस्टम होता है. यह युद्ध, एयर स्‍ट्राइक या आपदा जैसी आपात स्थिति की सूचना देता है. इसकी आवाज में एक लगातार ऊंचा-नीचा होता हुआ कंपन होता है, जिससे यह आम हॉर्न या एंबुलेंस की आवाज से बिल्कुल अलग पहचाना जा सके ।

@ इसकी आवाज कैसी होती है, और कितनी दूर तक जाती है?

जंग वाले सायरन की आवाज बेहद तेज होती है. आमतौर पर यह 2-5 किलोमीटर की रेंज तक सुनाई दे सकती है. आवाज में एक साइक्‍ल‍िक पैटर्न होता है. यानी यह धीरे-धीरे तेज होती है, फिर घटती है और ये क्रम कुछ मिनटों तक चलता है. एंबुलेंस का सायरन जहां 110-120 डेस‍िबल की आवाज करता है, वहीं जंग वाला सायरन 120-140 डेस‍िबल की आवाज करता है.

@ भारत में पहले कब बजा था ‘जंग वाला सायरन’?

भारत में जंग वाले सायरन का उपयोग 1962 के चीन युद्ध, 1965 और 1971 के भारत-पाक‍िस्‍तान जंग के दौरान किया गया था. उस समय ये सायरन विशेष रूप से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और अमृतसर जैसे शहरों में लगाए गए थे. इसके अलावा कारगिल युद्ध के दौरान बॉर्डर से लगे इलाकों में इनका उपयोग क‍िया गया था.

@ जब सायरन बजे तो क्या करें?

सायरन बजने का मतलब है कि लोग तुरंत सुरक्षित स्थानों की ओर रवाना हों. लेकिन मॉक ड्रिल के दौरान आप पैन‍िक न हों. सिर्फ खुले इलाकों से हट जाएं. घरों या सुरक्षित इमारतों के अंदर जाएं. टीवी, रेडियो और सरकारी अलर्ट्स पर ध्यान दें. अफवाहों से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें.
@ कितनी देर में जगह खाली करनी होती है?

असली युद्ध जैसे हालात में पहले सायरन से लेकर 5 से 10 मिनट के अंदर सुरक्षित स्थान तक पहुंचना होता है. यही कारण है कि मॉक ड्रिल की मदद से लोगों को सिखाया जाता है कि कैसे जल्दी और शांतिपूर्वक बाहर निकलें.
👍7
STUDY UPDATE WALE || UPSSSC/SSC/UPPSC/RAILWAY pinned «डरना मत जब 7 मई को बजे युद्ध वाला सायरन, कैसा होता है, क‍ितनी दूर तक आवाज करता है, यह यहाँ जानने की कोसिस करते हैं । 7 मई को तेज सायरन सुनें तो घबराएं नहीं, यह मॉक ड्रिल है. 7 मई को मॉक ड्रिल के तहत युद्ध का सायरन बज सकता है. यह सायरन प्रशासनिक भवनों, पुलिस…»
This media is not supported in your browser
VIEW IN TELEGRAM
सरकार द्वारा एयर रेड अलार्म और ब्लैकआउट एक्शन प्लान पर किस तरह सजग रहना है उसके बारे मे इस विडीयो मे बताया गया है!

इस वीडियो को बड़े पैमाने पर शेयर करें और जागरूकता फैलाएं!
👍1
#Mockdrill Tommorow....❤️🔥👍
7 मई को हवाई हमले से बचने की ड्रिल करवाई जा रही है ताकि हम सुरक्षित रहें और मानसिक रूप से तैयार हों।
घबराएं नहीं। बच्चों को अवश्य जागरूक करें।
हवाई हमले से बचाव की चेकलिस्ट मोबाइल में सेव करके रखें।
1. अलर्ट और सतर्कता
* एयर रैड सायरन की आवाज़ पहचानें
* मोबाइल या रेडियो पर सरकारी अलर्ट सुनें
* अफवाहों पर विश्वास न करें, केवल आधिकारिक सूचना पर ध्यान दें।
2. सुरक्षित स्थान (शरणस्थल)
* निकटतम बंकर या शरणस्थल की जानकारी रखें
* अपने घर में मजबूत, बिना खिड़की वाला कमरा     तैयार रखें
* शरणस्थल तक जल्दी पहुँचने का रास्ता पहले से तय करें
3. जरूरी वस्तुएँ तैयार रखें
* पीने का पानी (कम से कम 3 दिन का)
* सूखा भोजन (बिस्किट, ड्राई फ्रूट्स आदि)
* प्राथमिक चिकित्सा किट
* टॉर्च और एक्स्ट्रा सेल
* पोर्टेबल रेडियो
* जरूरी दस्तावेज़ (ID, मेडिकल रिपोर्ट, बैंक डिटेल्स)
* मोबाइल चार्जर / पावर बैंक
4. अंधेरा और सुरक्षा
* रात में सभी लाइटें बंद रखें (ब्लैकआउट)
* खिड़कियों पर मोटे पर्दे, काले कागज़ या ब्लाइंड लगाएँ
* शीशे से दूर रहें, ज़मीन पर लेट जाएँ
5. अभ्यास और तैयारी
* परिवार के साथ हवाई हमले की ड्रिल करें
* बच्चों को सुरक्षित स्थान और प्रक्रिया सिखाएँ
*  पड़ोसियों के साथ आपसी सहयोग सुनिश्चित करें
6. हमले के बाद क्या करें
* बाहर तभी निकलें जब सरकारी निर्देश मिले
*  घायल हों तो प्राथमिक उपचार करें
* संदिग्ध वस्तु या बम दिखे तो छुए नहीं — पुलिस को सूचित करें।
धन्यवाद।
👍3
💐
👍6
संविधान के स्रोत