थाईलैंड और कंबोडिया के बीच शिव मंदिर को लेकर युद्ध शुरू 👍👍
❤5
UPPSC RO-ARO परीक्षा 2025 निर्देश :
👉परीक्षा हाल में निम्न वस्तुओं को लेकर जाना अनिवार्य है:
1) अपना प्रवेश पत्र (रंगीन या सादा)
2) 2 पासपोर्ट साइज की नवीनतम फोटो (जरूरी नहीं कि जो प्रवेश पत्र में छपी हो वही)
3) एक पहचान पत्र (ID PROOF), जिसमें अपना नाम और पिता का नाम एकदम वही लिखा हो जो आपके प्रवेश पत्र में (स्पेलिंग सेम होनी चाहिए)
4) अपने पहचान पत्र की एक फोटोकॉपी।
👉परीक्षा हाल में निम्न वस्तुओं को लेकर जाने की छूट मिल सकती है:
1) पानी का बोतल (पारदर्शी बोतल)
2) रुमाल (जुकाम आदि होने पर allow किया जा सकता है)
👉 परीक्षा देने के लिए 2 प्रकार की पेन लेकर जाएं एक मोटे निब वाली बाल पॉइंट पेन (गोला भरने के लिए) और एक पतले निब वाली पेन (लिखने के लिए) ।
👉 बरसात का मौसम है एक पन्नी जरूर रखें वरना प्रवेश पत्र और मोबाइल फोन भीग भी सकता है।
👉 ओवरस्मार्ट न बने और रिपोर्टिंग टाइम (8 बजे सुबह) के आस पास परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं । क्योंकि परीक्षा उसी की छूटती है जो अधिक स्मार्ट बनता है।
👉 ज्यादातर सेंटर सरकारी संस्थाओं/ स्कूलों में है। वहां का शौचालय कैसा होता है ये बताने की आवश्यकता नहीं है! इसलिए स्टेशन से या कहीं सामुदायिक शौचालय से ही फ्रेश होकर सेंटर पर जाएं।
👉लड़कियां, यदि संभव हो तो अपने नाक, कान या गले के आभूषण न पहन कर जाएं। मंगलसुत्र पर शायद छूट मिल जाए!!!
सबको शुभकामनाएं।❤️😊
ईश्वर को और नियति को पता है आपने कितनी मेहनत की है, इसलिए परेशान न हों फल उसी अनुपात में मिलेगा।