प्रिय साथियों के नाम एक विनम्र अपील🙏
जो भी हमारे किस्मती और मेहनती साथियों का चयन किसी अन्य सरकारी पद पर हो चुका है, और ईश्वर की कृपा व अपनी लगन-मेहनत के बल पर AGTA में भी उनका डीवी (Document Verification) क्वालीफाई हो गया है, उन सभी प्रिय साथियों से मैं हाथ जोड़कर विनम्र निवेदन करता हूँ कि आप AGTA का डीवी स्वेच्छा से स्किप करने पर विचार करें।
आपकी इस एक छोटी-सी त्याग भावना से किसी ऐसे साथी के जीवन में नई रोशनी आ सकती है, जिसके घर में इस समय सरकारी नौकरी की अत्यंत आवश्यकता है।
किसी के पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं,
किसी की बहन की शादी आर्थिक अभाव में अटकी हुई है,
किसी घर में एक वक्त की रोटी के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है।
कई माताएँ रोज़ आँसुओं के साथ यह उम्मीद लगाए बैठी हैं कि “बेटे की नौकरी लग जाएगी, तो घर की हालत सुधर जाएगी।”
किसी पर कर्ज़ का भारी बोझ है,
किसी के घर में असीम मजबूरियाँ हैं।
ऐसे में यदि जिन साथियों का चयन पहले ही किसी सरकारी पद पर हो चुका है, वे AGTA डीवी स्किप कर दें, तो उनकी एक संवेदनशील पहल से किसी ज़रूरतमंद परिवार के घर खुशियाँ लौट सकती हैं।
भगवान से प्रार्थना है कि आप सभी के इस त्याग और उदार भावना का फल आपको और आपके परिवार को कई गुना अधिक सुख-समृद्धि के रूप में मिले।
उन गरीब और ज़रूरतमंद साथियों की दुआएँ सदा आपके और आपके बच्चों के साथ रहेंगी।
🙏 आप सभी से पुनः विनम्र निवेदन है — मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए निर्णय लें।
— समस्त AGTA छात्र 🙏❤️

👍9
आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ।
ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है कि आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि बनी रहे
रंगों का यह त्यौहार आपके और आपके प्रिय लोगों के जीवन में रंग भर दे

🤗4❤3
#SSC ने चयनित अभ्यर्थियों के लिए Sliding Mechanism लागू करने का निर्णय लिया है ताकि खाली रह जाने वाली रिक्तियों को भरा जा सके।
पहले राउंड में Tentative Allocation होगा।(Identity Verification) के समय अभ्यर्थी को FIX या FLOAT विकल्प चुनना होगा।
FIX चुनने पर वही पोस्ट अंतिम मानी जाएगी, अपग्रेड नहीं मिलेगा। FLOAT चुनने पर उच्च वरीयता वाली पोस्ट के लिए एक बार अपग्रेड का मौका मिलेगा। केवल एक ही Sliding राउंड होगा, कोई वेटिंग लिस्ट नहीं बनेगी।
Identity Verification में उपस्थित न होने पर अभ्यर्थी को Absent माना जाएगा। अंतिम परिणाम सभी रिक्तियों और विकल्पों को ध्यान में रखकर जारी होगा और वही अंतिम व बाध्यकारी होगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य अधिकतम रिक्तियों को भरना और मेरिट के आधार पर निष्पक्ष अवसर देना है।

📢 विशेष सूचना: लोअर PCS विज्ञापन हेतु आवश्यक एकजुटता - 9 मार्च, चलो आयोग!
साथियों, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रायोरिटी लिस्ट में होने के बावजूद लोअर PCS का विज्ञापन अभी तक जारी नहीं हो सका है।विज्ञापन पूरी तरह तैयार है, फिर भी इसमें हो रही देरी हमारे भविष्य के लिए चिंता का विषय है। हाल ही में एलोपैथिक फार्मासिस्ट के अभ्यर्थियों ने अपनी सक्रियता और एकजुटता से अपना विज्ञापन जारी करवा लिया है, जो इस बात का प्रमाण है कि शांतिपूर्ण प्रयास और उपस्थिति का सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
अतः, हम सभी 9 मार्च को सुबह 10 बजे पिकअप भवन (लखनऊ) जा रहे हैं। याद रखिए, यह किसी एक की नहीं बल्कि हम सभी की साझा लड़ाई है। कुछ लोग भ्रामक बातें फैलाकर आपको रोक सकते हैं कि "विज्ञापन जल्द ही आ जाएगा, जाने की आवश्यकता नहीं है," लेकिन वास्तविकता यही है कि बिना सक्रिय हुए परिणाम मिलना कठिन है। यदि हम अभी संगठित नहीं हुए, तो कंबाइंड विज्ञापन की उम्मीद कम हो जाएगी और भर्ती टुकड़ों में बंट सकती है, जिससे चयन के अवसर सीमित हो जाएंगे।
अपनी निरंतर पढ़ाई के बीच से मात्र एक दिन का समय निकालना आपके वर्षों के संघर्ष को सार्थक बना सकता है। जो साथी पिछले कई महीनों से इसके लिए निस्वार्थ भाव से मेहनत कर रहे हैं, उनका मनोबल बढ़ाने के लिए आपकी उपस्थिति अनिवार्य है। किसी के भरोसे बैठने के बजाय स्वयं आगे आएं। सभी टेलीग्राम और यूट्यूब चैनल संचालकों से विनम्र निवेदन है कि हजारों अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए इस संदेश को अधिक से अधिक साझा करें। यदि हम इस अंतिम अवसर पर भी जागरूक नहीं हुए, तो आने वाले समय में पछतावे के अलावा कुछ शेष नहीं रहेगा।
दिनांक: 9 मार्च, 2026
स्थान: UPSSSC कार्यालय (पिकअप भवन), विभूति खंड, गोमती नगर, लखनऊ
समय: प्रातः 10:00 बजे
आपका भविष्य, आपके हाथ में।
सादर!

❤6
वो बस्ते का बोझ और यादों का खज़ाना
वो सुबह की नींद का कच्चा नाता,
वो माँ का ज़बरदस्ती हमें जगाना।
आँखें मलते हुए बस की तरफ भागना,
और पीछे से माँ का 'टिफिन ले लो' चिल्लाना।
भारी बस्ता कंधों पर, पर दिल बिलकुल हल्का था,
हर मुश्किल का हल तब बस एक छोटा सा छर्रा था।
वो प्रार्थना की लाइन में पीछे खड़े होकर बतियाना,
और टीचर को देख अचानक 'इतनी शक्ति हमें देना' गाना।
चौक की वो डस्ट, ब्लैकबोर्ड का वो कालापन,
वहीं तो रंगा था हमारा मासूम सा बचपन।
वो रफ कॉपी के पीछे 'कट्टम-कुट्टम' का खेल,
दोस्ती ऐसी कि जैसे हो लोहे का मेल।
पेंसिल की नोक टूटना और शापनर का गुमान,
रबड़ खो जाने पर जैसे जाता था जहान।
डेस्क पर नाम कुरेदना अपनी पहचान बनाना,
और पेन की स्याही से उँगलियों को सजाना।
पीरियड के बीच में छुपकर टिफिन का खाना,
वो आम का अचार और पराठे का दीवाना।
घंटी बजते ही जैसे पिंजरा खुल जाता था,
पूरा स्कूल गलियारे में उमड़ आता था।
वाटर बोतल से पानी नहीं, प्यार पीते थे,
हम असल में उसी एक घंटे में जीते थे।
वो पीटी के पीरियड में धूप का सुहानापन,
और रेस में जीतने का वो पागल सा जुनून।
तब लगता था कि कब आज़ाद होंगे हम,
कब इस स्कूल की कैद से बाहर होंगे हम।
पर आज जब पीछे मुड़कर उन गलियों को देखते हैं,
तो अपनी आज़ादी को स्कूल की उस 'कैद' से तौलते हैं।
अब न वो लाइनें हैं, न वो बेंचों का शोर है,
ज़िंदगी अब भाग रही किसी अनजानी ओर है।
डिग्रियाँ तो हाथ में हैं, पर वो हुनर खो गया,
वो बेपरवाह बच्चा कहीं भीड़ में सो गया।
"किताबों के बीच दबी वो सूखी गुलाब की पत्ती तो नहीं मिली, पर स्कूल की यादों ने आज दिल की हर धूल साफ कर दी।"

😢8❤2
1_Warning_regarding_discussionanalysis_of_question_papers_of_examinations.pdf
1.5 MB

STUDY UPDATE WALE || UPSSSC/SSC/UPPSC/RAILWAY

🚨 महत्वपूर्ण सूचना – UP Police Exam
➡️उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने चेतावनी जारी की है कि परीक्षा के प्रश्नपत्रों पर सोशल मीडिया (जैसे Telegram, YouTube आदि) पर चर्चा, विश्लेषण या शेयर करना प्रतिबंधित है।

◾उत्तर प्रदेश सब इंस्पेक्टर एडमिट कार्ड....
!!
https://uppbpb.gov.in/FilesUploaded/Notice/3-District-Information-Slip-Vigyapti7434b983-1b49-43e7-a5dd-6885a0436b47.pdf
ज्वाइन करें 🔜 @STUDYUPDATEWALE
━━━━━━━━━━━━━

❤2
STUDY UPDATE WALE || UPSSSC/SSC/UPPSC/RAILWAY
कोई हवन कराओ रे विकेट के लिए 😍😀🔥
लो जी भारत विश्व कप से 1 कदम दूर ♥️🥳
❤4