STUDY UPDATE WALE || UPSSSC/SSC/UPPSC/RAILWAY
1.88K subscribers
9.23K photos
193 videos
2.53K files
766 links
प्रतियोगी छात्रों को समर्पित..! किसी भी जानकारी/सुझाव के लिए संपर्क करें।
Download Telegram
🔰 राज्य कर्मियों को बढ़े डीए का आदेश
🔰 कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती में 1853 पदो को जोड़ने की
🔰सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 - केंद्रीय भर्ती और केंद्रीय शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के लिए परीक्षाओं के लिए पेपर लीक विरोधी कानून, शुक्रवार को लागू हो गया।

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय द्वारा जारी एक गजट अधिसूचना में कहा गया है, "केंद्रीय सरकार, लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम, 2024 (2024 का 1)की धारा 1 की उपधारा (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 21 जून, 2024 को उस तारीख के रूप में नियत करती है जिसको उक्त अधिनियम के उपबंध लागू होंगे।"
🔰 दिल्ली में UPSC की कोचिंग के लिए हर माह 10,000

वर्तमान में SC/ST वर्ग के 100 अभ्यर्थियों को दिल्ली में कोचिंग के लिए 2 लाख रुपये और महीने में रहने खाने के लिए 12500 रुपए मप्र सरकार देती है। सरकार अब तक 1200 अभ्यर्थियों को कोचिंग दे चुकी है और इस पर 24 करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है।

मगर इन तमाम सुविधाओं के बावजूद आज तक एक भी SC/ST वर्ग का छात्र UPSC परीक्षा पास नही कर सका
ग्राम_पंचायत_दिग्दर्शिका_@pdf_courses_books1.pdf
13.2 MB
ग्राम_पंचायत_दिग्दर्शिका_@pdf_courses_books(1).pdf
उत्तर प्रदेश से लगी अन्य प्रादेशिक सीमाएं

👉उ.प्र. की सीमाएं केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली सहित कुल 9 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेश से लगी हुई हैं।

👉उ.प्र. की सीमा को स्पर्श करने वाले 8 राज्य हैं- हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार एवं उत्तराखंड तथा इसकी सीमा को स्पर्श करने वाला एकमात्र केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली है।

👉इसकी सीमाएं उ.प्र. के गाजियाबाद एवं गौतमबुद्ध नगर से लगी हुई हैं।

👉प्रदेश की पूर्वी सीमा बिहार एवं झारखंड से लगी हुई है।

👉प्रदेश की उत्तरी सीमा नेपाल के अतिरिक्त उत्तराखंड एवं हिमाचल प्रदेश से लगी हुई है।

👉उ. प्र. की पश्चिमी सीमाएं हरियाणा, राजस्थान तथा केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली से लगी हैं।

👉उ.प्र. की दक्षिणी सीमाएं मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ को स्पर्श करती हैं।

👉 उ.प्र. की सबसे लंबी सीमा मध्य प्रदेश से स्पर्श करती है।

👉उ. प्र. की न्यूनतम सीमा रेखा से स्पर्श करने वाला राज्य हिमाचल प्रदेश है।

👉उ.प्र. का एकमात्र जिला सहारनपुर है जिसकी सीमा हिमाचल प्रदेश लगती है। इसके अतिरिक्त इस जिले की सीमा हरियाणा एवं उत्तराखंड से भी लगी है।

👉उ.प्र. के सर्वाधिक 11 जिलों को स्पर्श करने वाला राज्य मध्य प्रदेश है।

👉सर्वाधिक 4 प्रदेशों को स्पर्श करने वाला उ.प्र. का एकमात्र जिला सोनभद्र है। यह मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड एवं बिहार को स्पर्श करता है।

👉उ. प्र. की सीमा को स्पर्श करने वाला एकमात्र विदेशी राष्ट्र नेपाल है।

👉मध्य प्रदेश से तीन तरफ से घिरा जिला ललितपुर है।

👉क्षेत्रफल की दृष्टि से उ. प्र. का भारत में चौथा स्थान है।

👉उ. प्र. से अधिक क्षेत्रफल वाले राज्य हैं- राजस्थान, मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र प्रदेश के

👉सबसे पूर्वी एवं पश्चिमी जिले क्रमशः बलिया एवं शामली हैं।

👉प्रदेश के सबसे उत्तरी एवं दक्षिणी जिले क्रमश: सहारनपुर एवं सोनभद्र हैं।

👉 प्रदेश के कुछ जिलें को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भी सम्मिलित किया गया है जो है गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, शामली एवं बागपत (कुल शामिल खेत्र- 14,826 वर्ग किमी.) हैं।
👍1
Group D वाले अभ्यर्थी तैयार रहिए

October माह तक वेकैंसी देखने को मिल सकती है
👍3
10 साल की सजा, 1 करोड़ का जुर्माना... देश में एंटी पेपर लीक कानून हुआ लागू
👍4
उत्तर प्रदेश में पेपर लीक रोकने के लिए बन रहा सख्त कानून

गृह विभाग‌ द्वारा नए कानून का मसौदा तैयार किया जा रहा है

नकलचियों व साल्वर गैंग के विरुद्ध वसूली से लेकर गैंगस्टर एक्ट के तहत होगी कार्रवाई


जूलाई माह में प्रस्तावित विधानमंडल सत्र में कानून पारित कराने की तैयारी
👍2
मंडी परिषद रिजल्ट आज आने की पूरी संभावना है।
किसी कारणवश आज नहीं आया तो फिर सोमवार को आएगा।💯✅

🙏🙏

Join 🔜
@STUDYUPDATEWALE
👍2
STUDYUPDATEWALE:
पर्यावरण से जुड़े व्यक्तित्वः👇👇

• रविन्द्र कुमार सिन्हा: - डॉल्फिन मैन ऑफ इंडिया

• डॉ. रामदेव मिश्राः - भारत में पारिस्थितिकी के जनक

• डॉ. नॉर्मन बोरलॉग: - विश्व में हरित क्रान्ति के जन्मदाता

• डॉ. सलीम अलीः - प्रसिद्ध पक्षी विज्ञान विशेषज्ञ थे।

• सुन्दर लाल बहुगुणाः चिपको आन्दोलन से संबंद्ध थे।

• पांडुरंग हेगड़ेः - कर्नाटक में एप्पिको आन्दोलन के नेतृत्वकर्ता

• डॉ. एम. एस. स्वामीनाथनः - भारत में हरित क्रान्ति के जनक

• डॉ. वर्गीज कुरियनः - भारत में श्वेत क्रान्ति/दुग्ध क्रांति के जनक

• बाबा आम्टेः - नर्मदा बचाओ आन्दोलन से संबद्ध

• मेधा पाटेकरः - नर्मदा बचाओ आन्दोलन की नेतृत्वकर्ता

• ई. पी. ओडमः - पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण विज्ञान के जनक

• रिचर्ड सेंट बार्ब बेकरः - इन्हें वृक्ष मानव कहा जाता है।

• कैलाश सांखला: - इन्हें टाइगर मैन ऑफ इंडिया कहा जाता है।

#RoAro

भारत में पर्यावरण से जुड़े अधिनियम लागू किये गए:👇👇👇

• जल संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम - 1974

• वायु संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम - 1981

• वन संरक्षण अधिनियम - 1980

• वन्य जीव सुरक्षा अधिनियम - 1972

• पर्यावरण सुरक्षा अधिनियम - 1986

• जैव विविधता अधिनियम - 2002

#RoAro

पर्यावरण से सम्बंधित प्रमुख संस्थान एवं मुख्यालयः
🌷

• भारतीय प्राणी विज्ञान सर्वेक्षण केंद्र कोलकाता

• भारतीय वन प्रबंधन संस्थान – भोपाल

• भारतीय वन सर्वेक्षण केंद्र – देहरादून

• भारतीय वन्यजीव अनुसंधान संस्थान देहरादून

• भारतीय वन्यजीव संस्थान – देहरादून

• राष्ट्रीय पर्यावरण शोध संस्थान – नागपुर

• वर्षा वन अनुसंधान संस्थान – जोरहाट

• वन आनुवांशिकी एवं वृक्ष प्रजनन संस्थान - कोयंबटूर

• वन उत्पादकता केंद्र – राँची

• केन्द्रीय पक्षी शोध संस्थान - इज्जत नगर, बरेली

#RoAro/PCS

पर्यावरण से संबंधित सम्मेलन / अभिसमयः🌷

• क्योटो प्रोटोकॉल - ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में कमी, ग्लोबल वार्मिंग से संबंधित

• स्टॉकहोम सम्मेलन, 1972: - 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस घोषित किया गया

• कार्टाजोना प्रोटोकॉल : - जैव विविधता से संबंधित (2003 से प्रभावी)

• नागोया प्रोटोकॉल (2010): - जैव विविधता से संबंधित, आईची लक्ष्यों की घोषणा की गयी। (लक्ष्यों की संख्या - 20)

• रियो+20 (2012): - रियो डी जेनेरियो में आयोजित। हरित अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास से संबंधित।

• विएना समझौता (1985): - ओजोन परत संरक्षण से संबंधित

ANTRA मोंट्रियल प्रोटोकॉल (1987): - ओजोन परत के संरक्षण से संबंधित

• बेसल कन्वेंशन (1989): - खतरनाक अपशिष्टोंu के अंतर्सीमा स्थानांतरण एवं निस्तारण से संबंधित ।

• हेलसिंकी सम्मेलन (1974): - समुद्री पर्यावरण सुरक्षा से संबंधित

• मिनामाता कन्वेंशन (2013): - पारा के नियंत्रण से संबंधित

#RoAro/pcs

एनटीपीसी के उत्पादन केन्द्र- वर्तमान में प्रदेश में राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (NTPC) की 9 विद्युत परियोजनाएं हैं, जो इस प्रकार हैं-🌷
1. सिंगरौली (सोनभद्र) - कोयला बेस
2. सिंगरौली (सोनभद्र)-जल (हाइड्रो) बेस
3. रिहंद (सोनभद्र) -कोयला बेस
4. ऊंचाहार (रायबरेली) - कोयला बेस
5. टांडा (अम्बे. नगर) कोयला बेस
6.दिबियापुर(औरैया)- गैस बेस सोलर बेस
7. दादरी (गौ.बु.न.) - गैस बेस
8. बिल्हौर (कानपुर) - सोलर बेस
9. मेजा (प्रयाग) - कोयला बेस

#RoAro/pcs
👍1
ViewPdf (34).pdf
3.3 MB
मंडी परिषद रिजल्ट
ज्वाइन करें 🔜 @STUDYUPDATEWALE
━━━━━━━━━━━━
❤3
ठोकर लगती है तो दर्द होता है...

तभी मनुष्य सीख पाता है..।।

ज्वाइन करें 🔜
@STUDYUPDATEWALE
❤3
यदि लक्ष्य सर्वोपरि है...

तो फिर...

आलोचना, विवेचना और प्रशंसा कोई मायने नहीं रखती..।।

ज्वाइन करें 🔜
@STUDYUPDATEWALE
❤3🔥1