Shri Vishwanath Group of Institutions
22K subscribers
5.73K photos
386 videos
200 files
1.25K links
Notices & Information –
🏫 Schools to P.G. Colleges | ITI | Polytechnic | Pharmacy | B.Ed. | D.El.Ed. | Agriculture | MBA | B.Tech | Open Courses | Competitive Exams | Scholarship | Campus Placements
📍 Kalan, Sultanpur (U.P.)
🌐 www.svngoi.com
Download Telegram
❤2
https://www.facebook.com/share/p/19qR4uq4qR/

शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आज श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के परिसर में एक विशेष संगोष्ठी आयोजित हुई। इस अवसर पर संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ. वेद प्रकाश सिंह जी ने भारत के द्वितीय राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद् एवं भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान, उनके प्रेरणादायी विचारों तथा राष्ट्र निर्माण में शिक्षक समाज की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। साथ ही सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को परिधान भेंट कर उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए शिक्षक दिवस की अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित किया। इस अवसर पर श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अतुल कुमार सिंह, पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार सिंह, अकैडमी के निदेशक श्री शशांक सिंह जी सहित सभी संस्थानों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, शिक्षिका एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
❤15