Taiyari Karlo (Rajasthan)
✔
113K subscribers
20.8K photos
85 videos
4.94K files
10.3K links
आपका स्वागत है , TAIYARI KARLO के ऑफिशियल टेलीग्राम चैनल पर

" अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी हुई आसान 'तैयारी करलो' के साथ "

🔰 YOUTUBE CHANNEL -
http://bit.ly/TkarloYT

🔰 TAIYARI KARLO APP -
http://bit.ly/TAIYARIKAPP

8529429129,7339953819
Download Telegram
patwair_district_allotment190226.pdf
575.4 KB
patwair_district_allotment190226.pdf
❤5
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जयपुर के दुर्गापुरा स्थित राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में भारत विस्तार योजना का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर श्री भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री, राजस्थान भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान श्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान केंद्रित AI हैकथन, एग्री कोष AI strategy रोडमैप का भी अनावरण किया।

श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत विस्तार योजना के अंतर्गत किसान 155261 नंबर पर डायल करके अपनी समस्या बताएंगे और उन्हें तुरंत उसका समाधान मिलेगा।
❤10👍6
भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी कैडेट प्रशिक्षण जहाज ‘कृष्णा’ का जलावतरण

भारतीय नौसेना के लिए मेसर्स एल एंड टी शिपयार्ड द्वारा बनाए जा रहे तीन स्वदेशी कैडेट प्रशिक्षण जहाजों में से पहले जहाज का चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान की उपस्थिति में चेन्नई के कट्टुपल्ली स्थित एल एंड टी शिपयार्ड में जलावतरण किया गया।

समुद्री परंपराओं के अनुरूप, जहाज का शुभारंभ डीडब्ल्यूडब्ल्यूए की अध्यक्ष अनुपमा ने किया।

देश की तीसरी सबसे लंबी नदी कृष्णा नदी के सम्‍मान में इस पोत का नाम ‘कृष्णा’ रखा गया है।
❤18
एनएचएआई ने राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे मधुमक्खी गलियारे विकसित करने की घोषणा की

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण -एनएचएआई ने राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे मधुमक्खी गलियारे विकसित करने की घोषणा की है। यह पहल सतत और पर्यावरण के अनुकूल अवसंरचना विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कहा है कि इस पहल के साथ, एनएचएआई मधुमक्खी-अनुकूल वनस्पतियों का निर्माण करके पारिस्थितिक पौधरोपण की ओर अग्रसर होगा।

यह कदम परागणकों पर बढ़ते पारिस्थितिक तनाव के बीच उठाया गया है, जिसने परागण सेवाओं, कृषि और बागवानी उत्पादकता और समग्र पारिस्थितिक संतुलन पर प्रतिकूल असल डाला है।

कृषि-जलवायु परिस्थितियों और स्थानीय उपयुक्तता के आधार पर, ऐसे गलियारे राष्ट्रीय राजमार्गों और एनएचएआई की भूमि पर विकसित किए जाएँगे।

एनएचएआई ने 2026-27 में राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे लगभग 40 लाख पौधे रोपने की योजना बनाई है, जिनमें से लगभग 60 प्रतिशत मधुमक्खी गलियारा पहल के अंतर्गत होंगे
❤13