The Knowledge Buddy
1.72K subscribers
581 photos
118 files
330 links
🔴 This is the official Telegram Channel of The Knowledge Buddy

♦️ Instagram = https://instagram.com/theknowledgebuddy

♦️ Facebook= https://www.facebook.com/theknowledgebuddy/

♦️ FB Group = https://www.facebook.com/groups/theknowledgebuddyofficialgroup
Download Telegram
🔴 Daily QNA (Day 16) 🔴


Guess! What's the right answer ?
🔴 Daily QNA (Day 17) 🔴


Guess! What's the right answer ?
🔴 Daily QNA (Day 18) 🔴


Guess! What's the right answer ?
🔴 Daily QNA (Day 19) 🔴


Guess! What's the right answer ?
🔴 Daily QNA (Day 20) 🔴


Guess! What's the right answer ?
🔴 Daily QNA (Day 21) 🔴


Guess! What's the right answer ?
🔴 Daily QNA (Day 22) 🔴


Guess! What's the right answer ?
Registration for COVID-19 vaccine for all eligible citizens between 18-45 years to start from 28 April, 2021 on cowin.gov.in

#LargestVaccineDrive #Unite2FightCorona
🔴 Daily QNA (Day 23) 🔴


Guess! What's the right answer ?
🔴 Daily QNA (Day 24) 🔴

99% Fail...

Guess! What's the right answer ?
🔴 Daily QNA (Day 25) 🔴

99% Fail...

Guess! What's the right answer ?
🔴 Daily QNA (Day 26) 🔴

99% Fail...

Guess! What's the right answer ?
🔴 Daily QNA (Day 27) 🔴

99.5% Fail...

Guess! What's the right answer ?
🔴 Daily QNA (Day 28) 🔴



Guess! What's the right answer ?
🔴 Daily QNA (Day 29) 🔴



Guess! What's the right answer ?
🔴 Daily QNA (Day 30) 🔴



Guess! What's the right answer ?
कोरोना की दूसरी लहर के कहर से बचने के लिए क्या करें, जानें डॉक्टर्स की राय

कोरोना की दूसरी लहर पिछले साल की लहर से कहीं ज्यादा जानलेवा है, ऐसा न सिर्फ एक्सपर्ट्स कह रहे हैं, बल्कि हम खुद भी महसूस कर पा रहे हैं. नए म्यूटेशन के बाद ये वायरस पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक हो चुका है. इससे संक्रमण की दर भी लगातार बढ़ती जा रही है. ऐसे में जो लोग कोरोना से अबतक बचे हुए हैं, उनके मन में ये ही चल रहा है कि वो आगे भी किस तरह से सुरक्षित रहें.

अगर आप भी अपनी सुरक्षा को लेकर परेशान हैं तो हम आपके लिए कुछ सलाह लाए हैं. कुछ ऐसी चीजें जिनके सेवन से आप अपनी इम्यूनिटी बढ़ा सकते हैं. यानी आते हुए वायरस से बचने और लड़ने, दोनों की क्षमता बढ़ा सकते हैं.

ये टिप्स लेने के लिए हमने बात की आयुर्वेदिक डॉक्टर अखिलेश शर्मा से. उनका कहना है:

1. जरूरी नहीं है कि आप घर से बाहर जाकर दवाइयां लाएं, बल्कि आपके घर के किचन में मौजूद हल्दी, काली मिर्च, दालचीनी,अश्वगंधा, गिलोय, तुलसी जैसी चीजों का सेवन कर आप अपनी इम्यूनिटी को बढ़ा सकते हैं.

2. इन सभी चीजों में हल्दी बेहद जरूरी और सबसे अधिक असरदार है. हल्दी का दूध पीने से न सिर्फ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी, बल्कि कोरोना की इस दूसरी लहर के संदर्भ में भी ये बेहद महत्वपूर्ण है. क्योंकि म्यूटेंट वायरस फेफड़ों को कमजोर बना रहा है जबकि हल्दी दूध और गरम पानी में हल्दी का सेवन करने से फेफड़ों में इंफेक्शन आने से रोकता है. अगर आप हल्दी का दूध पीने में खुद को असमर्थ महसूस करते हैं, तो आप इसमें सौंफ या इलायची डालकर इसे ज़ायकेदार बनाकर आसानी से पी सकते हैं.


3. अगर आप मार्केट जा सकते हैं तो बाज़ार में मिलने वाले षडबिंदु, अणु बिंदु जैसे आयुर्वैदिक तेल को नाक में डालने से इम्यूनिटी बढ़ती है. ये तेल आसानी से किसी भी आयुर्वेदिक औषधि की दुकान पर मिल जाएंगे. लेकिन मौजूदा हालात देखते हुए अगर मार्केट जाने के रिस्क से बचना चाहते हैं. तो तिल के तेल में थोड़ी सी हल्दी डालकर उसका भी सेवन कर सकते हैं.

4. इसके अलावा खाने में हरी सब्जियों जैसे लौकी, तोरई (या तोरी), पालक और मूंगदाल को अपनी डेली डायट का हिस्सा बनाएं.

5. आयुष मंत्रालय ने पिछले साल कोरोना की पहली लहर से बचने के लिए काढ़ा पीने का सुझाव दिया था. इसे बनाने की विधि भी उसने बताई थी. आयुष काढ़े का नियमित इस्तेमाल करने से आप अपनी इम्यूनिटी को बढ़ा सकते हैं. डॉक्टर अखिलेश शर्मा भी इस बात को सही बताते हुए काढ़ा पीने की सलाह देते हैं. ये काढ़ा भी आपको इसी नाम से मार्केट में मिल जाएगा. इसके अलावा मंत्रालय के अलावा पतंजलि संस्थान द्वारा भी श्वासाारि क्वाथ नाम का काढ़ा आप इस्तेमाल कर सकते हैं.

6. अगर आपके पास इस तरह का रेडीमेड काढ़ा नहीं है, तो कालीमिर्च , दालचीनी, लौंग, इलायची, मुलेठी , थोड़ी सी अदरक या सोंठ पाउडर को 1 बड़े कप पानी में चुटकी भर हल्दी के साथ उबालकर आसानी से बना सकते हैं.

7. डॉक्टर अखिलेश ये भी कहते हैं कि आयुर्वेद में माना जाता है कि पाचनतंत्र ठीक होने पर आप किसी भी वायरस को हराने में सक्षम होते हैं. इसलिए अपने पाचन तंत्र यानी अपने डाईजेस्टिव सिस्टम को सही रखना बेहद जरूरी है.

8. एक और ज़रूरी बात ये भी है. कि कोरोना वायरस से बचने के लिए फेंफड़ों को मज़बूत बनाना जरूरी है. क्योंकि देखा गया है कि ऑक्सीजन लेवल कम होने पर मरीज को बचाना मुश्किल होता है. इसीलिए इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खाने-पीने के अलावा डॉक्टर अखिलेश प्राणायाम और भ्रामरी जैसी ब्रीदिंग एक्सरसाइज का अभ्यास करने की सलाह देते हैं.

ये तो थे वो टिप्स जो हमें आयुर्वेदिक डॉक्टर से मिले. मगर केवल बेहतर इम्यूनिटी होना ही कोरोना से बचने का तरीका नहीं है. दिल्ली के एक कोविड हॉस्पिटल में काम करने वाली डॉक्टर रेणुका की मानें तो आने वाला समय बेहद संवेदनशील हैं. ऐसे में हर एक को मास्क से लेकर हैंड वॉश और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे प्रोटोकॉल्स का गंभीरता से पालन करना ज़रूरी है.

Stay home Stay safe 🙏🏻🙏🏻

The Knowledge Buddy (Youtube Channel).