असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षार्थी ग्रुप
1.26K subscribers
109 photos
592 links
Download Telegram
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सभी विषयों की उत्तर कुंजी जारी कर दी है।
🙏1
जब परीक्षा ली है तो उत्तर कुंजी तो देंगे ही लेकिन माननीय हाईकोर्ट डबल बेंच का निर्णय है कि 28 विषयों की ओएमआर मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।
🙏1
और अभी इस विषय में सुप्रीम कोर्ट का कोई स्थगन आदेश भी सामने नहीं आया है तो ऐसी स्थिति में जैसा हमने अपने वीडियो में अभी बताया है कि वह छात्र जो हाईकोर्ट डबल बेंच में गए हैं वह सुप्रीम कोर्ट में जाएंगे कि यह माननीय हाईकोर्ट डबल बेंच के निर्णय का उल्लंघन है।
🙏1
क्या हमें उत्तर कुंजी पर आपत्ति भेजनी चाहिए? जबकि माननीय हाईकोर्ट डबल बेंच का निर्णय है कि 28 विषयों की ओएमआर का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा और उनका पुराना रिजल्ट ही मान्य होगा तो ऐसी स्थिति में आपत्ति भेजने का क्या अर्थ होगा? क्या यह अर्थ होगा हमने माननीय हाईकोर्ट डबल बेंच के निर्णय का उल्लंघन कर दिया है।
आप आपत्ति भेजने के लिए स्वतंत्र हैं आपके जैसा उचित लगता है वैसा ही करिए। चूँकि 28 विषयों की परीक्षा माननीय हाईकोर्ट डबल बेंच के इस निर्णय के अधीन हुई है कि 28 विषयों की ओएमआर का मूल्यांकन नहीं होगा इसलिए आपत्ति भेजने का अर्थ होगा कि 28 विषयों के छात्र पुनर्परीक्षा की ओएमआर का मूल्यांकन चाहते हैं।
❤1🙏1
क्या हमें उत्तर कुंजी पर आपत्ति भेजनी चाहिए? जबकि माननीय हाईकोर्ट डबल बेंच का निर्णय है कि 28 विषयों की ओएमआर का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा और उनका पुराना रिजल्ट ही मान्य होगा तो ऐसी स्थिति में आपत्ति भेजने का क्या अर्थ होगा? क्या यह अर्थ होगा हमने माननीय हाईकोर्ट डबल बेंच के निर्णय का उल्लंघन कर दिया है।
आप आपत्ति भेजने के लिए स्वतंत्र हैं आपको जैसा उचित लगता है वैसा ही करिए। चूँकि 28 विषयों की परीक्षा माननीय हाईकोर्ट डबल बेंच के इस निर्णय के अधीन हुई है कि 28 विषयों की ओएमआर का मूल्यांकन नहीं होगा इसलिए आपत्ति भेजने का अर्थ होगा कि 28 विषयों के छात्र  पुनर्परीक्षा की ओएमआर का मूल्यांकन चाहते हैं।
🙏1
सबसे नीचे माननीय हाईकोर्ट के निर्णय का उल्लेख किया गया है।
🙏1
हमने अपनी बात आयोग को लिख दी है। आप चाहे तो ट्विटर पर जाकर अपना विचार लिख सकते हैं। पिछली उत्तर कुंजी पर भी आपत्ति भेजी थी उसका क्या हुआ? उत्तर कुंजी पर आपत्ति भेजने का ही अर्थ होगा कि हमने पुनर्परीक्षा को स्वीकार कर लिया है। फिर भी अगर आप आपत्ति भेजना चाहें तो अवश्य भेजें क्योंकि सभी का अपना व्यक्तिगत निर्णय होता है कि उसे क्या करना चाहिए।
❤1🙏1
अगर आप नोटिस की नीचे की पंक्तियों को पढ़ेंगे तो समझ जाएंगे कि 28 विषयों का नया रिजल्ट नहीं आएगा जब तक उस पर सुप्रीम कोर्ट से कोई दूसरा निर्णय नहीं आता है।
🙏1
इस मामले में माननीय हाईकोर्ट डबल बेंच ने जो निर्णय दिया है वही मान्य होगा या माननीय कोर्ट से कोई दूसरा निर्णय न आ जाए। इसलिए आयोग 28 विषयों का परिणाम जारी करेगा यह भूल जाइए।
🙏1
इसलिए हमने उत्तर कुंजी पर कोई आपत्ति नहीं भेजने का निर्णय लिया है। आपके जैसा उचित प्रतीत हो निर्णय कर सकते हैं।
🙏1
इसलिए हमने उत्तर कुंजी पर कोई आपत्ति नहीं भेजने का निर्णय लिया है। आपको जैसा उचित प्रतीत हो निर्णय कर सकते हैं।
🙏1
हर चीज पर वीडियो बनाना संभव नहीं होता है इसलिए जो तत्काल सूचना रहती है उस पर टेलीग्राम पर लिख दिया जाता है।
❤2🙏1
1 साल पहले परीक्षा ली थी तब उत्तर कुंजी पर आपत्ति ली थी और फिर परीक्षा लेकर उत्तर कुंजी पर आपत्ति ले रहे हैं तमाशा बनाकर रख दिया है। जब तुम्हें कुछ मानना ही नहीं है तो उत्तर कुंजी पर जो आपत्ति भेजी जाएगी उसे कहाँ मनोगे? उसके लिए भी छात्रों को कोर्ट जाना पड़ेगा।
❤4🙏1