असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षार्थी ग्रुप
1.28K subscribers
110 photos
594 links
Download Telegram
जो दलाल यह बोल रहे हैं कि आयोग के विवेक पर छोड़ दिया गया है उन्हें हमारे स्क्रीनशॉट दिखाइए और पूछिए कि कब से दलाली कर रहे हैं। यह वह लोग हैं जो जानते हैं कि 28 विषयों में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है और भ्रष्टाचार केवल पाँच विषयों में सीमित है और उस भ्रष्टाचार से लाभ प्राप्त करने वाले केवल 18 लोग हैं फिर भी यह फेल छात्र यह चाहते हैं कि परीक्षा परिणाम नई परीक्षा के आधार पर तैयार हो जिससे इन्हें घर में मुँह दिखाने का मौका मिल जाए।
🙏4
🙏6
समाचार पत्रों से ज्ञात हुआ है कि एक छात्र गिरिजेश कुमार पर उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह छात्र फेसबुक ग्रुप में शिक्षा सेवा चयन आयोग की गोपनीय और भ्रामक सूचनाएँ लीक करता है। इसी छात्र द्वारा पिछले कुछ दिनों से फेसबुक ग्रुप में यह दावा किया जा रहा था कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग माननीय इलाहाबाद हाईकोर्ट डबल बेंच के निर्णय के विपरीत 28 विषयों की पुनर्परीक्षा का परिणाम जारी करेगा।
👏3❤1🙏1💯1
हमने आपसे कल सुबह के वीडियो में ही कहा था कि कोई भी भ्रामक न्यूज मत लिखिए अन्यथा कार्यवाही हो सकती है। यह फेसबुक ग्रुप ऐसे ही दुष्ट लोगों से भरा पड़ा है। पढ़ाई लिखाई से इन लोगों का कोई नाता नहीं है। फेल होने पर परीक्षा को रद्द करने के लिए आंदोलन करते हैं और कोई व्यक्ति अगर इनका विरोध करता है तो उसे ग्रुप से आउट कर देते हैं।
🙏4❤1💯1
कुछ दुष्ट हमारे यूट्यूब पर भी कमेंट बॉक्स में आकर अभद्रता करते हैं। हमारी प्रवृत्ति दूसरी है। हम दुष्टों से उलझना पसंद नहीं करते हैं अन्यथा ऐसी प्रतिक्रिया दे सकते हैं जो उन्हें सहन नहीं होगी। कुछ लोगों के स्क्रीनशॉट हमने रखे हुए हैं और समय आने पर उन पर कार्यवाही करेंगे।
❤1🙏1💯1
फिर उनकी पूरी जिंदगी एफआईआर कटाने में निकल जाएगी।
🙏2❤1💯1
यह लड़का अपनी फेसबुक आईडी बंद करके फरार हो गया है। आज उसका साथ देने के लिए कोई नहीं है। कल तक फेसबुक में इसके अनेक समर्थक थे। आज कोई नहीं है। इसने अपनी जिंदगी बर्बाद कर ली।
🙏3❤1👍1💯1
एफआईआर लिखने पर जीवन बर्बाद हो जाता है और मैं कतई इसका समर्थक नहीं हूँ। मेरा विचार है सर्वप्रथम चेतावनी देकर छोड़ देना चाहिए। किंतु अब तो एफआईआर हो चुकी है। अब सामना करना ही पड़ेगा। भागने से कुछ नहीं होगा। आपसे निवेदन है कुछ भी मत लिखा करो। हर कोई डॉ. सुनील जैसा उदार नहीं है। फेसबुक आदि सोशल मीडिया पर कोई आपका सगा नहीं है। जिन्हें कल तक गुप्त समाचार दे रहे थे उनमें से कोई भी आज आपके साथ नहीं है।
❤1👍1🙏1💯1