जब हम अपने छात्रों को सिविल सेवा की तैयारी करवा रहे थे तो उनसे एक बात कहते थे कि असली पढ़ाई प्रवेश पत्र आने के बाद ही शुरू होती है। परीक्षा से पहले 10 दिन में पूरी पढ़ाई हो जाती है बशर्ते आपको तैयारी का एक अनुभव हो। चूँकि हमें तैयारी का एक लंबा अनुभव रहा है इसलिए हमने अपने पहले बैच में वर्ष 2018 में जिन 10 छात्रों को मार्गदर्शन दिया था उसमें से पाँच छात्रों ने अपने जीवन में पहली बार पीसीएस मेंस को लिखा जिनमें एक सौरभ पुलिस उपाधीक्षक पद हेतु चयनित हुआ।
🙏4❤1
असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा के संबंध में भी हमारा यही विचार है कि अभी बहुत समय है। अभी विज्ञापन संख्या 51 को निपट जाने देते हैं। विज्ञापन संख्या 52 में 1200 से ऊपर पद आएंगे। विज्ञापन संख्या 52 के लिए हम पूरी तैयारी करवाएंगे जिससे नौकरी के रूप में हमारे शिष्यों को जीवन का एक आधार मिल सके। उसी समय सिविल सेवा के लिए पुनः मार्गदर्शन प्रारंभ करेंगे।
🙏6❤1
असिस्टेंट प्रोफेसर विज्ञापन संख्या 51 के संबंध में परीक्षा रद्द होने के बाद जो छात्र कोर्ट गए थे उन्होंने हमसे वार्ता करने का प्रयास किया था और हमने उनसे कहा था इस मामले में कोई ग्राउंड नहीं है किंतु उन्होंने हमारी बात को नहीं माना और अनावश्यक कोर्ट चले गए। जब आप हमसे बात करते हैं तो आपको हमारे अनुभवों से सीखना चाहिए। हम कोई बात ऐसे ही नहीं कहते हैं। जब हमने आपसे कहा था कि इस मामले में कोई ग्राउंड नहीं है तो आपको हमारी बात को मानना चाहिए था किंतु आपने ऐसा नहीं किया और परिणाम जैसा हमने बताया था कि हाईकोर्ट ने भी सरकार द्वारा परीक्षा रद्द करने को सही ठहराया।
🙏6❤1
या तो अनुभवी व्यक्ति की सलाह मान लो या अपने जीवन को अनुभव अर्जित करने में खर्च कर दो। मर्जी आपकी है क्योंकि जीवन आपका है
🙏6❤1
हमें पूरा पेपर साफ-साफ दिखाई पड़ रहा है। यह हमारा अनुभव है जो सालों बाद बनता है। जैसा विज्ञापन संख्या 46 में हमको लिखित परीक्षा में168 अंक प्राप्त हुए थे और इंटरव्यू में 27 अंक प्राप्त हुए थे किंतु उसके बाद भी चयन नहीं होना यह बताता है कि आयोग में भ्रष्टाचार की जड़ें बहुत पुरानी हैं अन्यथा हम 2016 में ही असिस्टेंट प्रोफेसर पद हेतु चयनित हो चुके थे अथवा उससे पहले वर्ष 2013 में जब हमने लोक सेवा आयोग में जीडीसी के लिए इंटरव्यू दिया था और एक लड़का जो आज शिक्षा सेवा चयन आयोग में अधिकारी बनकर बैठा हुआ है उसने हमसे कहा था कि वह खर्च करके चयनित हुआ है। वह चयनित तो हो गया किंतु क्या हमारे सामने खड़ा होकर हमसे बात करने की हैसियत रखता है। कदापि नहीं क्योंकि भ्रष्टाचारी व्यक्ति के भीतर आत्म बल नहीं होता है। पैसा तो आदमी भीख माँग कर भी कमा लेता है। बात योग्यता की है। हम पहले भी योग्य थे, हम आज भी योग्य हैं।
👍5🙏5❤3
बस मुहर लगना बाकी है सो लग जाएगी।
🙏5❤3
एक यूट्यूब चैनल को देखा जो असिस्टेंट प्रोफेसर विज्ञापन संख्या 51 की तैयारी करवा रहा है। उसे देखकर कुछ अच्छा नहीं लगा। पता नहीं क्या पढ़ा रहा है। उसका बोलने का उच्चारण शुद्ध नहीं है जिससे एक मिनट के भीतर ही उलझन होने लगती है। ग्यारह को एकग्यारह बोलता है। वन लाइनर बोलकर घंटा भर का वीडियो बना देता है। हमें क्या? देखने वाले तो देख रहे हैं।
🙏5❤1👏1
उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग से जितनी भी परीक्षा हुई हैं सभी भ्रष्टाचार में लिप्त थीं जिसका प्रमाण है असिस्टेंट प्रोफेसर विज्ञापन संख्या 51 का पेपर बेचने में विज्ञापन संख्या 50 से चयनित दो असिस्टेंट प्रोफेसर संलिप्त थे।
🙏7
90 प्रश्न पर चयनित होना ही बता देता है कि पेपर बिक चुका है अन्यथा किसी भी विषय में चयनित होने के लिए 80 ±4 स्कोर पर्याप्त होता है। यह स्कोर सीटों की संख्या से अधिक प्रश्न पत्र की कठिनता पर भी निर्भर करता है।
🙏6❤1👍1💯1
अगर प्रश्नपत्र कठिन है तब स्कोर उसके अनुसार कम रहता है। पिछले सभी रिजल्ट के स्कोर स्वयं गवाही दे रहे हैं कि कैसे लोग असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी पाए हैं।
🙏5👏1💯1
अगर परीक्षा ईमानदारी से होती है और प्रश्न पत्र में सेंधमारी नहीं होती है तब 75±2 का स्कोर सबसे सुरक्षित होता है।
🙏5💯2❤1👍1
अगर प्रश्न पत्र बेच दिया जाए जैसा अभी तक होता आया है तब आप भले 80±2 सही कर लीजिए चयन नहीं होगा क्योंकि पेपर पाने वाला आपसे दस प्रश्न आगे रहेगा।
🙏6❤1
मानकर चलना चाहिए असिस्टेंट प्रोफेसर विज्ञापन संख्या 51 की परीक्षा में इस बार भ्रष्टाचार नहीं होगा तो स्कोर औसत रहेगा। जो भी 65± 4 करेगा उसे इंटरव्यू कॉल होगी। फाइनल चयन के लिए स्कोर इससे थोड़ा ऊपर होगा। यह विषयानुसार सीटों पर निर्भर करेगा।
👍6🙏5👏1💯1
समझ रहे हो। अब घोड़े पर सवार हो जाओ।
🙏8💯2🥰1
दो बातें पूरी तरह से निश्चित हैं। पहली यह कि परीक्षा समय से पहले नहीं होगी और दूसरी बात यह कि परीक्षा समय पर अवश्य होगी। 😊
👍9🙏2🥰1👏1
I will always remember these days. These will remain among the most memorable days of my life. A phase of life is being completed and after that life will move forward in a new form. I welcome this wonderful time. 😊
❤6🙏2🥰1
किसी को कोई जरूरी बात कहनी हो तो नीचे दिए गए मेल पर मैसेज कर सकते हैं।
❤2🥰1
aspirant.advt51@gmail.com
❤1🥰1