प्रतिष्ठित पत्रिका 'टाइम' ने 2025 की कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के क्षेत्र के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में आईआईटी मद्रास के एसोसिएट प्रोफेसर मितेश खापरा को भी शामिल किया है। भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में खापरा एक जाना पहचाना नाम रहे हैं। मैग्जीन की इस प्रतिभाशाली और प्रतिष्ठित सूची में एलॉन मस्क और सैम ऑल्टमैन जैसे बड़े नामों के साथ ही मितेश खापरा का भी नाम शामिल किया गया है।