UPSC prelims UPPSC BPSC MPPSC UKPSC RPSC JPSC CGPSC Quiz
3.54K subscribers
4.99K photos
50 videos
30 files
383 links
contact @jaihind_bot
Download Telegram
◼️UPPSC LT ग्रेड की गणित की उत्तर कुंजी जारी
⚫️UPPCS 2025 मुख्य परीक्षा फॉर्म जारी।
🟢भरने की लास्ट डेट - 27 दिसंबर

🔴आयोग में हार्डकॉपी जमा करने की अंतिम तिथि - 05 जनवरी 2026
⚫️ACF/RFO के लिए फॉर्म अलग से आएगा।
◼️UPPCS 2025 के लिए शुरू हुआ ऑनलाइन आवेदन

▪️27 दिसंबर तक भरे जायेंगे फॉर्म

▪️5 जनवरी तक आयोग में जमा किया जा सकता है हार्ड कॉपी
◼️2027 की जनगणना के लिए बजट पास

▪️11,718 करोड़ में होगी जनगणना

▪️पहली बार डिजिटल तरीके से होगा जनगणना
◼️UPPCS 2025 मुख्य परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन ऑनलाइन होने के पूरे आसार

▪️UPPSC हरियाणा लोक सेवा आयोग में इस व्यवस्था का कर रही है अध्ययन
❤1
◼️उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सामने 15 दिसम्बर को होगा धरना प्रदर्शन

▪️आयोग के स्पष्टीकरण के बावजूद प्रतियोगी आंदोलन पर अड़े

▪️प्रतियोगी संगठनों ने बैठक में इस धरने के राजनीतीकरण रोकने की बात कही

▪️अभ्यर्थियों की मांग कटऑफ और मार्कशीट जारी करने,अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने सहित अन्य सुधार को लेकर है।
◼️2027 में देश में पहली बार होगी डिजिटल जनगणना

◾️केंद्रीय कैबिनेट ने 11,718.24 करोड़ रुपये से दो चरणों में जनगणना कराने के प्रस्ताव को दी स्वीकृति


◾️डिजिटल रूप से जनगणना में जातियों का डाटा भी होगा शामिल, अप्रैल, 2026 से शुरू होगी प्रक्रिया

◾️आजादी के बाद होगी 16वीं जनगणना, 30 लाख से अधिक कर्मचारियों को किया जाएगा तैनात

◾️पहले चरण में अप्रैल से सितंबर, 2026 तक घरों की सूची बनाकर आवासों की गणना कराई जाएगी, जबकि फरवरी, 2027 में जनगणना होगी।

◾️दूसरे चरण में ही जातियों का इलेक्ट्रानिक डाटा भी शामिल किया जाएगा।

◾️ केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख एवं जम्मू-कश्मीर के बर्फ से प्रभावित क्षेत्रों सहित हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में दूसरे चरण में जनगणना सितंबर, 2026 मैं होगी

◾️महात्मा गांधी नेशनल रूरल एम्प्लायमेंट गारंटी स्कीम (मनरेगा) का नाम बदलने और काम के दिनों की संख्या बढ़ाने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी।

◾️  इस योजना का नाम अब 'पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना' कर दिया जाएगा और इसके तहत काम के दिनों की संख्या भी 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन कर दी जाएगी।


#Impfact #Prelims
◼️उत्तर प्रदेश के महराजगंज से सात बार के सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश भाजपा के 17वें अध्यक्ष बन गए हैं।

◾️केंद्रीय चुनाव अधिकारी व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उनके निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की।


#Impfact #Prelims
L
◼️दुनियाभर में कर पारदर्शिता का अग्रदूत बना भारत,172 देशों के वैश्विक मंच OECD ने टैक्स चोरी रोकने में भारत की पहल को सराहा

◾️20 हजार करोड़ से से अधिक की विदेशी संपतियों का पता चला आफशोर टैक्स चोरी पर सख्ती किए जाने के बाद

◾️1,089 करोड़ की विदेशी आय घोषित की गई सीबीडीटीके नज अभियान के तहत

◾️45 % से अधिक की वृद्धि हुई विदेशी संपति की रिपोर्टिंग करने वाले करदाताओं की संख्या में

◾️172 देशों की सदस्यता वाला ये वैश्विक फोरम 'OECD' आर्थिक और सामाजिक नीतियों को बढ़ावा देने के लिए दुनियाभर में जाना जाता है।

◾️इसका मुख्यालय फ्रांस में स्थित है

◾️आयकर विभाग व केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) द्वारा शुरू किए गए 'नान-इंटूसिव यूसेज आफ डाटा टू गाइड एंड इनेबल' (एनयूडीजीई-नज) अभियान से ठोस परिणाम मिले हैं।

◾️ इस पहल के तहत विदेशी संपत्तियों की रिपोर्टिंग करने वाले करदाताओं की संख्या में 45.17 प्रतिशत की वृद्धि हुई,

◾️29,200 करोड़ की संपत्तियां और 1,089 करोड़ की विदेशी आय घोषित की गई।

◾️CBDT ने 2024 में 'नज' अभियान शुरू किया था।

◾️ नवंबर 2025-26 आकलन वर्ष के लिए दूसरा चरण शुरू किया गया है
MPPSC Annual Calendar

2025 Mains - After the HC verdict.

2026 Prelims - 26th April 2026
2026 Mains - 7th September 2026 onwards
⚫️आयोग से अभ्यर्थियों ने मांगें जवाब
30 दिसंबर तक का दिया समय।
◼️अभ्यर्थियों ने UPPSC आयोग के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

▪️कट ऑफ,उत्तर कुंजी,मार्कशीट, कटऑफ में असमानता जैसे मुद्दे पर किया प्रदर्शन


▪️छात्र नेता के अनुसार आंदोलन के राजनीतीकरण के कारण अभ्यर्थियों ने आंदोलन वापस लिया
▪️मनरेगा स्कीम में होगा ढांचागत सुधार

◼️योजना का नाम बदलने के साथ 125 दिन रोजगार,खेती के मौसम में काम पर रोक,राज्यों के सहयोग जैसे मामले में आयेगा बदलाव
◼️विश्व पुस्तक मेला-2026 का आयोजन 10 से 18 जनवरी तक भारत मंडपम में होगा।

◾️ मेले की थीम है-'भारतीय सैन्य इतिहास 75 वर्ष की वीरता और ज्ञान'।

◾️इस बार मेले में भारतीय सेना की शौर्य गाथा सुनाई और दिखाई जाएगी।

◾️इस विषय पर प्रकाशित 500 पुस्तकें विशेष रूप से प्रदर्शित होंगी।

◾️ साथ ही अर्जुन टैंक, लडाकू विमान तेजस एवं आइएनएस विक्रांत की प्रतिकृति के साथ ही देश की तीनों सेनाओं का प्रदर्शन भी दर्शाया जाएगा।


#Impfact #Prelims
◼️उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के खिलाफ अभ्यर्थी बड़े आंदोलन की तैयारी में

▪️कई संगठनों को मिलकर बनेगी समन्वय समिति

▪️राजनीतीकरण से दूरी,पर सहयोग रहेगा

▪️अभ्यर्थियों ने की ऑनलाइन मीटिंग
◼️UPPCS 2025 पदवार सीटों की संख्या RTI से ज्ञात हुई

▪️SDM के 34 और DySP के 56 पद,नायब तहसीलदार के 105 पद, आबकारी अधिकारी के 123 पद

◼️PCS के कुल 814 और RFO के 96 और ACF के 10 पद
⚫️प्रधानमंत्री मोदी को द ग्रेट ऑनर निशां ऑफ इथियोपिया से सम्मानित किया गया।
◼️संविधान के अनुच्छेद-21 के तहत बिजली एक मौलिक अधिकार :दिल्ली हाई कोर्ट

#Impfact #Prelims
भारत का पहला स्वदेशी माइक्रोप्रोसेसर: 'DHRUV64'

👉 भारत ने तकनीकी क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाते हुए अपना पहला स्वदेशी 1.0 गीगाहर्ट्ज़ (GHz) माइक्रोप्रोसेसर 'DHRUV64' लॉन्च किया है।

👉 इस 64-बिट डुअल-कोर प्रोसेसर का निर्माण C-DAC (सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग) द्वारा किया गया है।

👉 इसका विकास भारत सरकार के 'माइक्रोप्रोसेसर डेवलपमेंट प्रोग्राम' (MDP) के अंतर्गत किया गया है।

👉 यह प्रोसेसर सेमीकंडक्टर और चिप निर्माण में विदेशी निर्भरता को कम करने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है।

👉 इसका उपयोग रणनीतिक (रक्षा/सुरक्षा) और वाणिज्यिक (Commercial) दोनों प्रकार के कार्यों के लिए किया जा सकेगा।