उत्तर प्रदेश आर्थिक समीक्षा 2025-26 : मुख्य आंकड़े📌 अर्थव्यवस्था आकार :- वित्त वर्ष 2025-26 में 36 लाख करोड़ रुपये के पार जाने का अनुमान
📌 विकास की गति :- वर्ष 2016-17 के 13.30 लाख करोड़ की तुलना में विगत नौ वर्षों में ढाई गुना वृद्धि
📌 जीडीपी में योगदान :- वर्ष 2016-17 के 8.6% से बढ़कर वर्ष 2024-25 में 9.1% होना
📌 प्रति व्यक्ति आय :- वर्ष 2024-25 में 1,09,844 रुपये और 2025-26 हेतु 1,20,000 रुपये का लक्ष्य
📌 सेक्टरवार हिस्सेदारी :- वर्ष 2024-25 में सेवा क्षेत्र (47%), उद्योग (27.2%) और कृषि व संबद्ध क्षेत्र (25.8%) का योगदान
📌 बजट का आकार :- वर्ष 2016-17 के 3.47 लाख करोड़ से बढ़कर वर्ष 2024-25 में 8.33 लाख करोड़ रुपये होना
इन्फ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी का कायाकल्प📌 एक्सप्रेस-वे विस्तार :- भविष्य में 12 नए एक्सप्रेस-वे निर्माण की योजना के साथ कुल संख्या 22 करने का लक्ष्य
📌 विमानन क्षेत्र :- जेवर एयरपोर्ट शुरू होते ही 5 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों वाला देश का पहला राज्य बनना
📌 मेट्रो परियोजना :- वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज और मेरठ में नई मेट्रो रेल सेवाओं का प्रस्ताव
📌 जलमार्ग विस्तार :- वाराणसी से हल्दिया तक संचालित जलमार्ग को अयोध्या तक बढ़ाने का कार्य प्रगति पर
📌 आरआरटीएस (RRTS) :- न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक 'नमो भारत' ट्रेन का संचालन प्रारंभ
उत्पादन और वैश्विक रैंकिंग में उत्तर प्रदेश📌 कृषि उत्पादन में प्रथम :- खाद्यान्न, गन्ना, आलू, आम, आंवला, केला और मेंथा उत्पादन में देश में शीर्ष स्थान
📌 दुग्ध उत्पादन :- 388.15 लाख टन उत्पादन के साथ देश में अग्रणी भूमिका
📌 निर्यात आंकड़े :- वर्ष 2016-17 के 84,000 करोड़ से बढ़कर वर्ष 2024-25 में 1.86 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच
📌 पर्यटन में रिकॉर्ड :- वर्ष 2025-26 में 156.18 करोड़ पर्यटकों के आगमन के साथ देश में प्रथम स्थान पर
📌 नगरीकरण लक्ष्य :- वर्ष 2026 में शहरी आबादी 27.6% और वर्ष 2046 तक 35.8% होने का अनुमान
प्रमुख सामाजिक और आर्थिक उपलब्धियां📌 जन धन योजना :- 10.22 करोड़ बैंक खातों के साथ वित्तीय समावेशन में देश में अव्वल
📌 पर्यावरण संरक्षण :- पौधारोपण अभियान में 37.21 करोड़ पौधे लगाने का नया विश्व रिकॉर्ड
📌 स्टैंड-अप इंडिया :- 21,891 उद्यमियों को 3.79 हजार करोड़ रुपये का ऋण वितरण
📌 औद्योगिक विकास :- बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (BIDA) हेतु 56,662 एकड़ भूमि का अर्जन
📌 निवेश लक्ष्य :- 1546 प्रस्तावों के माध्यम से 34,439 करोड़ रुपये के निवेश की प्राप्ति