UPSC Exam tips & motivational dose
22.9K subscribers
1.73K photos
263 videos
23 files
83 links
Only for serious aspirant

"आपके सपनों को हकीकत में बदलने का समय आ गया है।

Buy ads 👉https://telega.io/c/UPSCEXAMTIPS

#UPSC_strategy
#UPSC_MOTIVATION
#UPSC_study_plan
📚❤️👩‍💻

✆ Contact & Promotions
@Aspirant_bot
Download Telegram
🌺खुद_को_सुधारने_का_अच्छा_तरीका:- 😇

सोशल मीडिया का उपयोग बंद करो। किताबें पढ़ना शुरू करें।

बस सपने देखना बंद करो। मेहनत करना शुरू करो।

बहाने बनाना बंद करो। जिम्मेदारी लेना शुरू करो।

अपने आप पर कठोर होना बंद करो। खुद पर दयालुता से पेश आना शुरू करें।

आशाहीन होना बंद करो। आशावादी होना शुरू करो।

🌺खुद की तुलना किसी और से करना बंद करें। अपने आप की तुलना करना शुरू करें कि आप कल, सप्ताह या एक महीने पहले क्या थे।🌺

न्याय करना बंद करो। समझना शुरू करो।

दूसरों से अपेक्षा करना बंद करें। दूसरों को सम्मान देना शुरू करें।

जो आपको सही लगे, उसके बारे में माफी माँगने से रूकें। अपनी बात का बचाव करना शुरू करें।

हर चीज के लिए हाँ कहना बंद कर दे। यदि आपको लगता है कि आप कुछ कारणों से नहीं चाहते हैं, तो ना कहना शुरू करें।

जंक फूड खाना बंद कर दें। स्वस्थ भोजन, फल ​​और सब्जियां खाना शुरू करें।

एक उबाऊ जीवन जीना बंद करो। एक महत्वाकांक्षी जीवन जीना शुरू करें।

जल्दबाजी बंद करो। धैर्य रखना शुरू करें।

दूसरों पर निर्भर रहना बंद करें। आत्म-विश्वसनीय होना शुरू करें।

खुद से झूठ बोलना बंद करें। वास्तविकता का सामना करना शुरू करें।

एक दिन, सप्ताह या एक महीने में खुद को बेहतर बनाने के बारे में सोचना बंद कर दें। रोज छोटी-छोटी चीजें करना शुरू करें और जैसे-जैसे दिन बितते जाएंगे आप बेहतर इंसान बनेंगे।

उन चीजों पर अपनी ऊर्जा और समय बर्बाद करना बंद करें जो अंत में मायने नहीं रखती हैं। विकासशील कौशल में निवेश करना शुरू करें।

भावनात्मक रूप से सोचना बंद करें। तर्कसंगत रूप से सोचना शुरू करें।

दूसरों को प्रभावित करना बंद करें। खुद को प्रभावित करना शुरू करें।

अशिष्ट होना बंद करो। विनम्र होना शुरू करो।

अपने अतीत पर रोना बंद करो। अपने भविष्य पर मुस्कुराना शुरू करें।

मीडिया की हर बात को मानना ​​बंद कर दें। अपना खुद का शोध करना शुरू करें।

रूढ़ियों में विश्वास करना बंद करो। सत्य की खोज शुरू करो।
तुझे रुकना नही है।

सुन! सबने कहा होगा ये तुझे
माना कि कहने का हक़ नही अब मुझे
फिर भी, बस कह रही हूँ,


क्योंकि चाहता है ये मेरा दिल
आसमाँ पर चढ़ ले
चाँद - तारो को छू भी ले तू
रुकावटें हज़ार आती आती है, हर मोड़ पर
कांटे तो उगे ही रहते है, फूलों की डाली पर
तोड़ने की कोशिश करेगी तुझे ये ज़िन्दगी
 पर तुझे टूटना नही है।
तुझे रुकना नही है।।

बढ़ता चला जा तू,
अपनो - परायो को पीछे छोड़ कर
कल गर होगा तो मंजिल पर अपनी,
सब मिलेंगे गले तुझसे दौड़कर
तड़पाती है बहुत,हर-एक सज़ा देती है,
मंज़िल  पाने की कशिश।
पर इस तड़प में व्याकुल होकर
छोड़ना नही कभी तुम कोशिश।
झुकाने की कोशिश लाख करे ये ज़माना
पर तुझे झुकना नही है।
तुझे रुकना नही है।

जब तेरे कदम डगमगाए
याद करना, अपनी माँ के आंखों में वे आँसू
ढूढ़ना अपने पिता की तरह, पसीने की बूंदों में सुकून
फिर भी न सम्भल पाए तो अगर
याद करना तू अपने वो वादे,इरादे
इस मासूम दोस्त की पुकार
दरम्यान इसके दर्द बहुत देगी ज़िन्दगी
पर इस मुश्किल राह से डरकर
इस से दूर हटना नही है
तुझे रुकना नही है

मंज़िल आसान होती है
गर रास्ता चुना लिया हो
मंज़िल गुमनाम होती है
गर रास्ता न मिला हो
मिल जाएगी तुझको भी एक दिन तेरी मंज़िल
बशर्ते मेहनत और हिम्मत का साथ
तुझे छोड़ना नही है
तुझे रुकना नही है।।
मुझे एक किताब मिली जिसका नाम था
"किसी भी काम में सबसे अच्छा कैसे बने"
उस किताब में केवल एक पेज था जिसमे केवल एक शब्द लिखा था.
👇👇
✅ अभ्यास ✅
बहुत कुछ बदलता है हर रोज, लेकिन मेरे हौसले नहीं बदलते, बदलता हूं तरीके जरूर, लेकिन मेरे इरादे नहीं बदलते|

╭─❀⊰ 𝐉𝐨𝐢𝐧 📚
👉 @iasipsmotivation

The secret to your success is hidden in your daily routine🎯
आप अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहें
और अपना 100% दे।


मेहनत व लगन से बड़े से बड़ा मुश्किल कार्य आसान हो जाता है। अगर लक्ष्य को प्राप्त करना है तो बीच में आने वाली बाधाओं को पार करना होगा, मेहनत करनी होगी, बार-बार दृढ़ निश्चय से कोशिश करनी होगी।

असफल लोगों के पास बचने का एकमात्र साधन
यह होता है कि वे मुसीबत आने पर
अपने लक्ष्य को बदल देते हैं।

अगर आपको सफल होना है तो अपना
लक्ष्य पूरा करने की आदत बनाइए,
न कि उन्हें बार-बार बदलने की।


हर दिन एक नई शुरुआत है। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए।😇🌺🏆
*आदि शंकराचार्य जी से प्रश्न किया गया कि "परिपक्वता" का क्या अर्थ है ?*

*आदि शंकराचार्य जी ने उत्तर दिया कि
–*

*1. परिपक्वता वह है - *जब आप दूसरों को बदलने का प्रयास करना बंद कर दे, इसके बजाय स्वयं को बदलने पर ध्यान केन्द्रित करें.*

*2. परिपक्वता वह है – *जब आप दूसरों को, जैसे हैं,वैसा ही स्वीकार करें.*

*3. परिपक्वता वह है – *जब आप यह समझे कि प्रत्येक व्यक्ति उसकी सोच अनुसार सही हैं.*

*4. परिपक्वता वह है – *जब आप "जाने दो" वाले सिद्धांत को सीख लें.*

*5. परिपक्वता वह है – *जब आप रिश्तों से लेने की उम्मीदों को अलग कर दें और केवल देने की सोच रखे.*

*6. परिपक्वता वह है – *जब आप यह समझ लें कि आप जो भी करते हैं, वह आपकी स्वयं की शांति के लिए है.*

*7. परिपक्वता वह है – *जब आप संसार को यह सिद्ध करना बंद कर दें कि आप कितने अधिक बुद्धिमान है.*

*8. परिपक्वता वह है – *जब आप दूसरों से उनकी स्वीकृति लेना बंद कर दे.*

*9. परिपक्वता वह है – *जब आप दूसरों से अपनी तुलना करना बंद कर दें.*

*10. परिपक्वता वह है – *जब आप स्वयं में शांत है.*

*11. परिपक्वता वह है – *जब आप जरूरतों और चाहतों के बीच का अंतर करने में सक्षम हो जाए और अपनी चाहतो को छोड़ने को तैयार हो*

*12. आप तब परिपक्वता प्राप्त करते हैं – *जब आप अपनी ख़ुशी को सांसारिक वस्तुओं से जोड़ना बंद कर दें.*

*आपको सुखी परिपक्व जीवन की शुभकामनाएंँ ...*
कोरोना 🦠
बहुत ही स्वाभिमानी और आत्मसम्मान से भरा हुआ वायरस है। वो तब तक आपके घर नहीं आयेगा जब तक आप उसे लेने खुद बाहर नहीं निकलते ।
घर पर ही रहे
उस लेने बाहर न जाए।
🙏😇

Stay safe
Stay strong
And stay home
😇☺️😊
प्रश्न -- आईएएस में कितनी परीक्षाएं होती हैं ?

उतर -- इस परीक्षा में तीन चरण होते हैं ! प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होते हैं , एक GS और एक CSAT ! प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात् मुख्य परीक्षा होती है जिसमें 9 पेपर होते हैं ! जिसमें 2 पेपर भाषा के , 4 पेपर सामान्य अध्ययन के , 2 पेपर एक वैकल्पिक विषय के और 1 पेपर निबंध का होता है ! मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात् इंटरव्यू या साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है !

प्रश्न - तैयारी की शुरुआत कब करें ?

उत्तर - सिविल सेवा की तैयारी आप ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में शुरू कर सकते हैं । अगर किसी कारण से बिलम्ब हो गया है तो कोई बात नहीं ! आप कभी भी तैयारी शुरू कर सकते हैं अपितु आप दृढ़संकल्पित और अपना सर्वोत्तम देने के लिए तत्पर हों !

प्रश्न - किस माध्यम का चुनाव करें ?

उत्तर - माध्यम वही चुने जिसमे आप अपना सर्वोत्तम दे सके ।। लोगो की तकियानुसी बातों पर न जाएँ । हर वर्ष हिंदी माध्यम के भी अभ्यर्थी सफल होते हैं । अतः हिंदी में लेखन शैली को लगातार बेहतर बनाने का प्रयास करे !

प्रश्न - क्या आईएएस और आईपीएस के लिए अलग अलग परीक्षाएं होती हैं ?

उत्तर - नहीं ! संघ लोक सेवा आयोग वर्ष में एक बार कॉमन परीक्षा आयोजित करता है जिसमें सफलता के बाद प्राप्त रैंकों के आधार पर आपको IAS , IPS ,IFS और IRS जैसी सेवाओं में भेजा जाता है !

प्रश्न - क्या कोचिंग लेना अनिवार्य है ? ।

उत्तर - बिल्कुल नहीं ! ।।माना कोचिंग आपका काम आसान करती है लेकिन किसी भी शास्त्र में यह नहीं लिखा कि बिना कोचिंग के अभ्यर्थी सफल नहीं होते ।।।हर वर्ष का रिजल्ट बताता है कि 100 + अभ्यर्थी बिना कोचिंग के सफल हो रहे हैं ।!

प्रश्न - तैयारी के लिए कितना समय पर्याप्त है ?

उत्तर - अगर आप अभी शुरुआत करना चाहते हैं तो आपकी तैयारी के लिए 18 माह पर्याप्त होंगे ! शुरुआत के 3 माह में NCERT को ठीक से तैयार कर लीजिये । इसके बाद 12 माह आपकी विषयानुसार तैयारी के लिए ।।और अंतिम 3 माह मॉक टेस्ट और रिवीजन के लिए रखिये !

प्रश्न - ऑप्शनल पेपर का चुनाव कैसे करें ?

उत्तर - बहुत से छात्रों कि यह दुविधा होती है कि वैकल्पिक पेपर कौन सा चुने ? । हमारी उनको विशेष सलाह है कि वैकल्पिक पेपर के चुनाव के समय आप सिर्फ अपनी रूचि का ध्यान रखिये । किसी की सलाह का नहीं ! अक्सर छात्र सफल अभ्यर्थियों के इंटरव्यू पढ़कर उनके विषय को ही अपना वैकल्पिक बना लेते हैं ।।।यह घातक हो सकता है क्योंकि जरुरी नहीं कि जिस विषय में वे सुलभ हो उसे आप भी उसी तरह अपना पाएं ।सबकी अपनी अलग अलग रूचि होती है किसी को भूगोल बड़ी आसान लगती है और बहुत से ऐसे भी हैं जिन्हे भूगोल से बड़ा डर लगता है !! हर ऑप्शनल पेपर से अभ्यर्थी सफल हुए हैं । और हम खुद यह बिल्कुल नहीं मानते कि कोई विषय कम या ज्यादा स्कोरिंग होता है । यह आपकी लेखन शैली पर निर्भर करता है कि आप कितनी हद तक निरीक्षक को प्रभावित कर पाते हैं !