UPSC Exam tips & motivational dose
23K subscribers
1.73K photos
263 videos
23 files
83 links
Only for serious aspirant

"आपके सपनों को हकीकत में बदलने का समय आ गया है।

Buy ads 👉https://telega.io/c/UPSCEXAMTIPS

#UPSC_strategy
#UPSC_MOTIVATION
#UPSC_study_plan
📚❤️👩‍💻

✆ Contact & Promotions
@Aspirant_bot
Download Telegram
हमको आगे बढ़ना होगा
तब तो पूरा सपना होगा

केवल सोकर ख़्वाब न देखो
कुछ पाने को जगना होगा

गंदला जाता जल रुकते ही
दरिया-सा बन बहना होगा

मत बैठो औरों के भरोसे
खुद ही उठकर चलना होगा
..
English speaking course

👇👇👇👇

https://t.me/upsc_english_speaking_course
👏1
UPSC Exam tips & motivational dose
English speaking course 👇👇👇👇 https://t.me/upsc_english_speaking_course
10 दिन में आप इंग्लिश बोलना सीख लोगे 📚👆👆📚
बुरा वक्त एक अच्छा
सबक देके जाता है।...🤞♾
👍1
जरुरी नहीं की जिस के पास
पैसा हो वही अमीर है,
कुछ लोग दिल से भी अमीर होते है ।
😊😇🤞


गिरोगे नही तो उठोगे कैसे ,
उठोंगे नही तो चलोगे कैसे ,
चलोगे नही तो मंजिल तक
पहुचोगे कैसे। 🤞
🎊🙌
👍1
जिंदगी सपनों के लिए जरूर दूसरा
मौका देती होगी लेकिन अपनो को छीन कर दुबारा वापस नहीं करती

तो सपनो को अपनो के साथ चलकर पूरा करो

क्योंकि सब कुछ मिल जाने से भी अच्छा है अंत तक हार नहीं मानना। 🙂🤞🙌
इस दुनिया मै कोई भी
ऐसा व्यक्ति नहीं है
जिस को कोई समस्या न हो और
दुनिया मै कोई समस्या
ऐसी नही जिस का कोई
समाधान न हो । 🎊🌺
B positive😇🤞


जो बिना ठोकर खाए
मंजिल तक पहुंच जाते है
उन के हाथ अनुभव से
खाली रह जाते है ।📚🏆
दुनिया में सबसे बुरा
क्या हो सकता है?

"एक लक्ष्य-हीन जीवन जीना"

📚Good morning officers🌺☕️
👍2
🎖गौर कीजिए आपने आज तक क्या किया जब आप अपने घर से बाहर निकले थे तो आप की आंखों में कुछ ख्वाब थे , आपके होठों पर कुछ जज्बात थे , आपके चेहरे पर एक चमक थी और आपके कर्मों में एक तूफान था ! आखिर क्यों आप थम सा गए हैं आपकी सिद्दत कहां गई , आपका जुनून कहां गया , ऐसा तो नहीं कि आप जिंदा लाश बन गए हैं ! जनाब याद रखिए दुनिया उन्हीं को याद रखती है जो याद रखने जैसा कुछ कर जाते हैं !

कल का तो मुझे पता नहीं पर आपसे इतना जरूर कहूंगी कि आप इस कदर मेहनत करो की खुद को सुकून मिले ! इतिहास गवाह है इतिहास उन्हीं का लिखा जाता है जो संघर्षों से गुजरते हुए खुद को खुद के लिए खड़ा कर लेते हैं आपके अंदर –

दम है
ताकत है
शिद्दत है
जुनून है
जज्बा है
जज्बात है
ख्वाब है
ख्यालात है

याद रखिये आप इंसान हैं जो लड़ सकता है गिर के उठ सकता है जो हार के भी जीत सकता है और जीत के भी जीत सकता है !🏆🎖
🎖 UPSC परीक्षा को क्रैक करने के लिए इस रणनीति को देखें:

. शुरुआत
एनसीईआरटी (कक्षा 6-12) से शुरुआत करें और अपने बेसिक्स क्लियर करें। सभी टॉपिक्स का कम से कम 4 से 5 बार रिवीजन करें।

. उन्नत चरण
एक बार जब आप अपना एनसीईआरटी पूरा कर लेते हैं, तो उन्नत स्तर की पुस्तकों पर जाएँ। यहाँ एक पूरी पुस्तक सूची है:

राजनीति : एम लक्ष्मीकांति
कला और संस्कृति : नितिन सिंघानिया
प्राचीन इतिहास: आरएस शर्मा या तमिलनाडु एनसीईआरटी
मध्यकालीन इतिहास: सतीश चंद्र
आधुनिक इतिहास : स्पेक्ट्रम
अर्थव्यवस्था: रमेश सिंह और संजीव वर्मा
भौतिक भूगोल: जीसी लेओंग
भारतीय भूगोल: एनसीईआरटी और माजिद हुसैन

भूगोल के लिए एटलस आवश्यक है (विश्व एटलस के लिए ओरिएंट ब्लैक स्वान और भारतीय एटलस के लिए ऑक्सफोर्ड)

पर्यावरण और पारिस्थितिकी : शंकर आईएएस

नैतिकता: लेक्सिकॉन

करेंट अफेयर्स: द हिंदू, पीआईबी, पीआरएस, आरएसटीवी

🎯 कोचिंग या सेल्फ स्टडी ?

यह एक मिथक है कि यूपीएससी को पास करने के लिए कोचिंग बहुत जरूरी है। आप इस परीक्षा को सेल्फ स्टडी के जरिए भी पास कर सकते हैं, हालांकि कोचिंग आपके प्रयास को कम कर देती है। यह कहकर कि, उचित संसाधन और मार्गदर्शन के द्वारा आप बिना कोचिंग के भी इस परीक्षा को पास कर सकते हैं।

यदि आपके पास उपयुक्त इंटरनेट संसाधन हैं तो आप दुनिया में कहीं से भी इस परीक्षा के लिए अध्ययन कर सकते
हैं।
🎖🏆 अधिकांश अभ्यर्थी ऐसे ही होते हैं। हर शहर में आप यह देख सकते हैं। तो यदि कलेक्टर बनने का सच में जुनून है तो हम कुछ बातें बता रहे हैं उन्हें फालो करो। सिर्फ पोस्ट पढने से कुछ नही होगा। उपदेश देना आसान है और करना मुश्किल। तो आपको करना है सिर्फ़ सोचना नही है।

( 1.) अपनी खुद की रूचि हो तभी तैयारी शुरू करो । क्योंकि कठिन पढ़ाई आपको करना है किसी और को नहीं। देखा - देखी नहीं। नकल करके नही अक्ल लगा कर।

( 2.) किसी कोचिंग, रिश्तेदारों या स्कूल टीचर के सतही सुझावों में मत फंस जाना। हम इसलिए आगाह कर रहे हैं कि कल आप असफलता के अवसाद में डूब न जाएँ क्योंकि प्रायः 100 में से 98 फेल ही होते हैं।

( 3.) कमजोर विषयों की तैयारी हेतु हर प्रयास करने के लिए सदैव तैयार रहना होगा । चाहे कितनी भी मेहनत करनी पड़े ।

( 4.) तैयारी का शार्टकट नही अपनाएँगें बल्कि पूरी प्लानिंग के साथ तीनों चरणों की तैयारी करेंगे । अपने अनुभव और समझ के आधार पर ।

(5.) अब से आगे जो भी निर्णय लेंगे तर्क, तथ्य और विश्लेषण के आधार पर लेंगे। चाहे निर्णय छोटा हो या बड़ा । क्योंकि सही समय पर सही निर्णय करना कलेक्टर का सबसे प्रमुख गुण होता है ।

(6.) कलेक्टर बनने के लिए जो भी आदतें जरूरी है उन्हें अपनाएंगे । और लगातार सीखने के लिए तैयार रहेगें ।

(7.) ज्ञान का घमंड नहीं करेंगे । और थोथे प्रदर्शन से बचेंगे । हर जगह पर सही तरीके से खुद को प्रस्तुत करेंगे ।

(8.) व्यवहार में शालीनता और लचीलापन रखेंगे । थोड़ी सी गंभीरता भी रखेंगे । विवेकानंद ने कहा था कि ""Courtesy cost nothing but buys everything. ""

(9.) किसी से बेवजह तुलना नही करेंगे । पहले दिन से ही तैयारी सही दिशा में करेंगे । जो भी पढेंगे टाइम टेबल और सिलेबस के अनुसार पढेंगे । बेकार की किताबों से दूर रहेंगे ।

(10.) यदि गलती किया है तो रोने के बजाए । गलतियों की लिस्ट बनाएंगे और उन्हें दूर करने तथा दुहराने से बचेंगे । कहा भी गया है कि - - "" जब तक तुम गलतियों को दुहराओगे । असफलता भी खुद को दोहरायेगी । ""

( 11.) और अंत में बता दूं कि - हार नही मानोगे कभी भी नही । जब तक कि कलेक्टर बन न जाओ । चाहे कितना भी दुख क्यों न हो । सब कुछ सह लो लेकिन रूकना नही है । क्योंकि तुम्हारे पास खोने के लिए कुछ नहीं है और पाने के लिए सारा आकाश है ।


👍""दुख शोक जो कुछ आ पडे धैर्य पूर्वक सब सहो । होगी सफलता क्यों नहीं । कर्तव्य पथ पर दृढ़ रहो। ""👍
Never give up on your dreams...🌺📚🏆
👍1
Self respect

यदि किसी का रिप्लाई ना आये तो बार बार उसे मेसेज करके अपनी self respect मत गवाइये

━❥लोगों से प्यार करो उन्हें इज़्ज़त दो लेकिन अपनी self respect से ज्यादा नही

━❥
किसी के सामने गिड़गिड़ा कर, भीख मांग कर उसका साथ पाने की ज़िद कभी मत करो, ऐसा करके आप अपनी self respect खत्म करेंगे |

Self respect is everything for us