UPSC Exam tips & motivational dose
23K subscribers
1.73K photos
263 videos
23 files
83 links
Only for serious aspirant

"आपके सपनों को हकीकत में बदलने का समय आ गया है।

Buy ads 👉https://telega.io/c/UPSCEXAMTIPS

#UPSC_strategy
#UPSC_MOTIVATION
#UPSC_study_plan
📚❤️👩‍💻

✆ Contact & Promotions
@Aspirant_bot
Download Telegram
✍💫 आज की इस भागदौड़ की जिंदगी में हर students का बस एक ही dream है वो है life में कुछ ऐसा कुछ करे जिससे वो अपने माता पिता का नाम गर्व से ऊंचा कर सके और समाज में एक आदर्श जीवन जी सके ........... अगर आज इस competition में हम देखे तो har एक student जिसका सपना IAS, IPS है लेकिन उन सबो में से भी कुछ का selection हो पाता है जो रात दिन एक कर देता है अपने आप को इस preparation के लिए जी जान लगा देते है तब जाकर कही उनका selection हो पाता है इस दुनिया में कुछ भी impossible नहीं है बस करने का जुनून होना चाहिये....... फिर ये
upsc क्या है जो भी करना है वो आप अपने दिल से करो आप जरूर सफल होंगे अरे वो भी तो एक आदमी ही है जो इस एग्जाम को qualify करते हैं और अपने माता-पिता का नाम गर्व से ऊँचा करते हैं........ एक बहुत ही अच्छी लाइन है .... "" अगर आप उड़ नहीं सकते हो तो दौड़ो , अगर आप दौड़ नहीं सकते तो आप चलो, आप अगर चल भी नहीं सकते तो रेंगते हुए चलो , लेकिन life में हमेसा आगे बढ़ते रहो "" हमारी कोशिश ऐसी होनी चाहिये कि हमारा जिस भी फिल्ड में मन लगे उस field में नम्बर 01 पर हमारा नाम हो ये तभी संभव है जब हमारा ध्यान अपने goal पे हो बस.................
👍👍 "" Your time is limited,
Be carefully
And enjoy yourself..."" 👍👍
👍9
✍🎖 तुम मुझको कब तक रोकोगे
मुठ्ठी में कुछ सपने लेकर, भरकर जेबों में आशाएं ।
दिल में है अरमान यही, कुछ कर जाएं… कुछ कर जाएं… । ।

सूरज-सा तेज़ नहीं मुझमें, दीपक-सा जलता देखोगे ।
सूरज-सा तेज़ नहीं मुझमें, दीपक-सा जलता देखोगे…

अपनी हद रौशन करने से, तुम मुझको कब तक रोकोगे…तुम मुझको कब तक रोकोगे… । ।


मैं उस माटी की वृक्ष नहीं जिसको नदियों ने सींचा है…
मैं उस माटी की वृक्ष नहीं जिसको नदियों ने सींचा है …
बंजर माटी में पलकर मैंने…मृत्यु से जीवन खींचा है… ।

मैं पत्थर पर लिखी इबारत हूँ… मैं पत्थर पर लिखी इबारत हूँ ..

शीशे से कब तक तोड़ोगे..

मिटने वाली मैं नाम नहीं… तुम मुझको कब तक रोकोगे… तुम मुझको कब तक रोकोगे…।।

इस जग में जितने ज़ुल्म नहीं, उतने सहने की ताकत है…
इस जग में जितने ज़ुल्म नहीं, उतने सहने की ताकत है ….

तानों के भी शोर में रहकर सच कहने की आदत है । ।


मैं सागर से भी गहरी हूँ.. मैं सागर से भी गहरी हूँ…

तुम कितने कंकड़ फेंकोगे ।

चुन-चुन कर आगे बढूँगी मैं… तुम मुझको कब तक रोकोगे…तुम मुझको कब तक रोकोगे..।।
झुक-झुककर सीधी खड़ी हुई, अब फिर झुकने का शौक नहीं..

अपने ही हाथों रची स्वयं.. तुमसे मिटने का खौफ़ नहीं…
तुम हालातों की भट्टी में… जब-जब भी मुझको झोंकोगे…

तब तपकर सोना बनूंगी मैं… तुम मुझको कब तक रोकोगे…तुम मुझको कब तक रोक़ोगे…।। 🔥💫
🔥2
UPSC Exam tips & motivational dose pinned «✍💫 आज की इस भागदौड़ की जिंदगी में हर students का बस एक ही dream है वो है life में कुछ ऐसा कुछ करे जिससे वो अपने माता पिता का नाम गर्व से ऊंचा कर सके और समाज में एक आदर्श जीवन जी सके ........... अगर आज इस competition में हम देखे तो…»
This media is not supported in your browser
VIEW IN TELEGRAM
अगर आपने IAS बनने का सफर शुरू
कर ही दिया है तो बीच रास्ते से लौटने
का कोई फायदा नहीं होगा क्योंकि वापस
आने में जितनी दूरी तय होगी क्या पता
मंजिल उससे भी पास हो। ✍🏆🎯
❤️𝐈𝐀𝐒
❤️
🎖अगर आप परीक्षा को लेकर तनाव में हैं तो इस पोस्ट को पूरा पढ़ें और आंकलन करें...📚

तैयारी के कुछ मुख्य बिंदु...(नए अभ्यर्थी मित्रों के लिए)

●जब तक सिलेबस को ठीक से नही पढ़ेंगे,पढ़ाई में व्यवधान स्वाभाविक ही रहेगा...
●फ़ोन/teligram/wtsapp बन्द करने की जगह कम use करें,
क्योंकि इनके बिना भी काम नही चलने वाला,
जैसे एग्जाम की info और कुछ जरूरी नोट्स आपको अपने group से मिलेगें...
●लगभग दिन में जब भी पढ़ के उठे तो हर बार अपना वो aim याद करें जो आप पाना चाहते हैं..
●एक दिन में कम से कम 3 सब्जेक्ट्स पढ़ें,अगले दिन कुछ नया पढ़ने से पहले पुराने पढ़े हुए मैटर का revision करें...

●अभी आपको पढ़ाई करते करते बोरियत हो सकती है
लगेगा कोई मेरी तरफ ध्यान ही नही दे रहा,
जबकि मैं इतना पढ़ रहा/रही हूँ
उस समय आपको अपना धैर्य बना के रखना होगा,
क्योंकि 1 साल की लगातार तैयारी भी आपको सिलेक्शन दिलवा सकती है।
●सबसे बड़ी बात गैप न करे;
यदि गैप हुआ तो चीजों में निरंतरता का अभाव रहेगा..ऐसी स्थिति में भूलने की समस्या रहेगी।
●जो भी पढ़ें वो इस तरह पढ़ें जैसे बचपन में पढ़ने की आदत थी,मतलब लगन से,
जितना लगन से उतनी जल्दी याद होगा।
●भगवान में आस्था बनाएं रखे
पहले ही प्रयास में आप सफल होंगे ये विश्वास दिल में बनाएं रखें।
●ध्यान रखिए जिस दिन रिजल्ट आता है उस दिन के वो हँसते हुए चेहरे लगभग 1 साल तक अनवरत अध्ययन/लगभग बहुत ही कम मनोरंजन से जी हुई जिदंगी का फल होते हैं।
इसलिए अपने शेड्यूल का कड़ाई से पालन करें...
●
जब भी हौसलें टूटें,थकान हो, तो अपने सपने को याद करें ।
●1 घण्टे की पढ़ाई में कम से कम 10 मिनट का गैप रखें जिससे याद की हुई पढ़ाई स्थिर हो सके...
●अपने नोट्स बनाते चलें..
करंट अफेयर्स daily की daily तैयार करें।
●सबसे बड़ी बात जीवन में प्यार को महत्च दें और अपनी भावनाओं को भी,लेकिन किसी भी तरह की उम्मीद न पालें किसी से क्योंकि aim आपको हासिल करना है तो लिहाजा मेहनत आपकी ही होगी।
●अपनी पढ़ाई के लिए जो जगह और समय व्यवस्थित करें उसी समय पढ़ें
जरा सा आलस आपको लक्ष्य से दूर कर देगा।

●आखिरी बात जीवन में 'योग्यतम की उत्तरजीविता का सिद्धान्त' हमेशा लागू होता है..
यदि आप नही पढेंगे तो कोई और आपकी जगह लेने को हमेशा तैयार है...!!👍
👍3
🎖🎯 जितना कठिन संघर्ष होगा
जीत उतनी ही शानदार होगी।


✅ जिंदगी में ये मायने ये नहीं रखता कि आपका पास्ट क्या था, मायने ये रखता आपने अपना वर्तमान कैसे जिया अगर वर्तमान में मेहनत और संघर्ष अच्छे से कर लिया जाए तो आपको पता भी नही लगेगा कब भविष्य बन गया।
बस शर्त केवल ये है कि हम अपना 100% किस दिशा में दे रहे हैं, अगर हम सम्पूर्ण तैयारी के साथ किसी भी दिशा में जुटेंगे तो उसका परिणाम हमारे अनुकूल ही आएगा।


चुनौतियों ने कहा हम हार जायेंगे
हौसले ने कहा हम उस पार जाएंगे
।🏆🎊
😁😂😂
😁1
जरूरी नहीं हर एक घर की स्थिति एक जैसी हो लेकीन आप के सपनो का रास्ता एक जैसा जरूर है वो है मेहनत...📚📚🏆
❤1👍1
भाई बहन के प्रेम, सामाजिक और पारिवारिक एकसूत्रता के प्रतीक "रक्षाबन्धन" के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवम् शुभकामनाएं!🌺🎊

#RakshaBandhan2021🙏🎉
👍1
संसार में कोई भी व्यक्ति
सर्वगुण सम्पन्न नही होता है ।
इस लिए कुछ कमियों को
नजर अंदाज कर रिश्ता
बनाए रखे । 😇🙌

हमेशा बड़ा सोचे,
आप एक दिन खुद
बड़े बन जाओगे ।😊📚

"Be so busy improving your self that
You have no time to criticize others." 😇🤞
🌺🙏☘
👍2
जितने बुरे हालातो को आप सहते हैं,
आप की जीत उतनी ही शानदार होगी ।📚🤞

हमे ऐसे लोगों की जरूरत होती है, जो हमारी कमियां बता सके ताकि हम इन्हें सुधार सके। 😇🙌

बड़ी जीत पाने के लिए आप को बड़े जोखिम भी लेने पड़ते है।🌺🎊
👍2
🎖🎯 अभी तो तुम्हे और ' जलील ' होना है और झेलना है.....

क्या लगा था सिविल सर्विस इतना सरल है , आकर्षक है , रुतबा और सत्ता का सोर्स है , दुनिया मे छा जाने का रास्ता है .......
अभी तो तुमको बहुत झेलना है अपनी प्रेयसी को बेरोजगार होने के कारण बिछड़ते हुए देखना है ..मम्मी पापा के सपनो को हर एग्जाम के बाद टूटते देखना है .....खुद की उम्मीदों और सपने को दूर जाते देखना है ...मन करेगा लौट जाऊ वापस ,चला जाऊ शांति की तलाश में कही पर असफल व्यक्ति के पास समझाने के लिए ,कहने के लिए बहुत कुछ होता है पर उसकी कोई सुनना नही चाहता .....खुद के बनाये आवरण में कैद होना है और ....
अभी तो तुम्हें रोज पल पल टूटना है ,कमरे में बंद होकर खुद के आंसू खुद ही पोछना है ,हर किसी की पैनी और नजरअंदाज करने वाली नजर से ' जलील ' होना है .
..

🎯प्रारम्भिक परीक्षा निकलने से उत्साहित होना है और नही qualify होने से असफल बहानों को अलग अलग लोगो के पास अलग अलग तरीके से पेश करके खुद में तिष्कृत होना है .....
मुख्य परीक्षा नही निकलने से एक बुद्धिजीवी का बना हुआ आवरण का टूटना है जो कुछ महीने स्पेशल थे (मुख्य परीक्षा देने के कारण ) , अब बराबरी पर आकर खड़े हो जाना है और अनुभव का झुनझुना पकड़ लेना है...

इंटरव्यू का पड़ाव ख़ुशी में बेतहासा वृद्धि तो कर देगा पर वहां की असफलता झकझोर कर रख देगी ...खुद की गलतियां दूसरो से ढूंढवाते फिरोगे ....कई बार विश्वास ही नही होगा selction लिस्ट के मापदण्डो पर और अचानक cool बुद्धिजीवी से आक्रमक अभ्यर्थी बन जाओगे --

कुंठाये भी होगी , गुस्सा भी होगा ,भीतर की आक्रमकता और बाहरी तौर के परिपक्वता का द्वंद चलता रहेगा ...रोज खुद से लड़ोगे ,रोज खुद को समझाओगे ,रोज खुद में तडपोगे .....
और उस दिन की तलाश में जब selection लिस्ट में तुम्हारा नाम होगा , पापा को तुम पर गर्व होगा , मोहल्ले और अपने क्षेत्र के आदर्श बन जाओगे , नाम के साथ ' सरकारी ' शब्द जुड़ जाएगा पर उस दिन को पाने के लिए ...........
अभी तो तुम्हे और 'जलील ' होना है और झेलना है .....✍⏰
👍1
🎖🏆 IAS बनना चाहते हैं, तो ऐसे करें तैयारी..

अगर आप भी आईएएस बनने का सपना देखते हैं, तो उसकी तैयारी कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही शुरू कर दें. जानिये IAS बनने का सपना पूरा करने के लिए कैसी तैयारी होनी चाहिए...
अगर आप भी UPSC IAS के लिए आवेदन करना चाहते हैं, पर ये समझ नहीं पा रहे कि कॉलेज की पढ़ाई करते हुए इसकी तैयारी कैसे की जाए, तो हम आपके लिए कुछ ऐसे ही टिप्स लेकर आए हैं, जो इसमें आपका मार्गदर्शन करेंगे।


1. ये बात सच है कि कॉलेज के सिलेबस को पूरा करना भी जरूरी है, पर आईएएस परीक्षा की तैयारी आप कॉलेज से मिलने वाले खाली समय में कर सकते हैं

2. आईएएस परीक्षा के लिए समय सारिणी तैयार करें।क्योंकि समय सारिणी के जरिये ही आप अपने वक्त का सबसे ज्यादा उपयोग कर सकते हैं

3. उम्र का आप लाभ उठा सकते हैं. क्योंकि UPSC Civil Service Exam में बैठने के लिए या आईएएस पद के लिए आवेदक की न्यूनतम उम्र 21 और अधि‍कतम 32 साल है. ऐसे में आप अगर फाइनल ईयर में हैं और आपकी उम्र 21 साल हो गई है तो आपको आईएएस परीक्षा में बैठने के ज्यादा मौके मिलेंगे।

परीक्षा में लाने हैं अच्छे मार्क्स तो अपनाएं ये टिप्स...✍

4. आईएएस परीक्षा में मिलने वाली सफलता इस बात पर भी निर्भर करती हैं कि आप मॉक टेस्ट को कितनी गंभीरता से लेते हैं।तैयारी के दौरान मॉक टेस्ट जरूर दें। इससे आपको अपनी तैयारी का अंदाजा लग जाएगा।

5. IAS की तैयारी में अखबार आपके सबसे ज्यादा काम आएंगे। रोजाना अखबार खूब अच्छी तरह पढ़ें।

6. जिन विषयों में आप मजबूत हैं, उन्हीं विषयों को आईएएस के लिए रखें. तैयारी में आसानी होगी।

7. IAS की तैयारी के लिए हमेशा अच्छी और ऑथेंटिक किताबों का ही चयन करें. इसमें NCERT की किताबें आपकी मदद कर सकती है

8. आईएएस की तैयारी में group discussion सबसे ज्यादा मददगार साबित होती है. कम से कम एक घंटे group discussion जरूर करें. दरअसल, ऐसे topics हमें ज्यादा दिनों तक याद रहते हैं, जिन पर हम किसी से बात करते हैं. इसके साथ ही अगर टॉपिक को लेकर आपके मन में कोई doubt है तो वो भी clear हो जाता है..
👍2
This media is not supported in your browser
VIEW IN TELEGRAM
#Must_watch

होकर फेल आज बैठी हूं अकेली, ना कोई दोस्त ना कोई सहेली!
हिम्मत अब टूटने लगी है और जोश की ओ सब बातें... सब छोटी लगने लगी है। पर कितनी भी हिम्मत टूटे इसको बीच में छोड़ देने की हिम्मत नहीं जुटा पाऊंगी।📚🙌🙏

#CA_Final_student
#Motivational