General studies & current affairs DSSSB TGT ,PGT, PRT ,बिहार शिक्षक भर्ती लेटेस्ट अपडेट
5.61K subscribers
21.4K photos
2.16K videos
282 files
3.13K links
Download Telegram
General studies & current affairs DSSSB TGT ,PGT, PRT ,बिहार शिक्षक भर्ती लेटेस्ट अपडेट
अगर आज हमको समय मिलता है तो बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा 4.0 में डोमिसाइल नीति के लिए कुछ पोस्ट करूंगा, बिहार सरकार और बिहार शिक्षा विभाग कि क्या रणनीति हो सकता है, क्योंकि बहुत लोगों का डाउट है कि सर डोमिसाइल लग सकता है बिहार में या नहीं क्योंकि बहुत से…
👉 डोमिसाइल शब्द लैटिन डोमस से लिया गया है, जिसका अर्थ है "घर", और अंग्रेजी बोलने वाले लोग कम से कम 15वीं शताब्दी से इसे "घर" के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। कानून की नज़र में, डोमिसाइल एक कानूनी निवास भी हो सकता है, वह पता जहाँ से कोई व्यक्ति वोट देने के लिए पंजीकरण करता है, कार का लाइसेंस लेता है और आयकर का भुगतान करता है।

👉 डोमिसाइल नीति क्यों लागू होना चाहिए?

जबाब _ डोमिसाइल नीति लागू करने का साफ अर्थ है कि यह नियम केवल वहां के निवासी के लिए ही बना होता है इसमें दूसरे राज्यों के विधार्थी को मौका नहीं मिलेगा किसी भी तरह का चाहे आरक्षण संबंधी हो या फिर नौकरी संबंधित हो, डोमिसाइल नीति लागू करने से सबसे ज्यादा यह फायदा होगा कि वहां के कैंडिडेट ज्यादा सलेक्ट होंगे और वहां के निवासीयो के लिए बोल चाल की भाषा एकदम एक दूसरे से जाना पहचाना होगा जिससे कि वहां के छात्रों को पढ़ने में कठिनाइयां नहीं होगी

👉 डोमिसाइल नीति क्यों नहीं लागू होना चाहिए?

जबाब _ डोमिसाइल नीति लागू होने से दूसरे राज्यों के अच्छे लोगों को रोजगार भी नहीं मिलता तथा साथ में ही दूसरे राज्यों के भाषा और ज्ञान लोगों के पास नहीं पहुंच पाता है और ना ही विधार्थी को यह समझ आता है कि बाहर का माहौल कैसा चल रहा है और भाषा भी सिमित तक ही रह जाता है ।

👉 बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा 4.0 में डोमिसाइल लगेगा या नहीं?

जबाब _ हां भी और नहीं भी क्योंकि वहां के शिक्षा मंत्री का कहना है कि डोमिसाइल नीति नहीं लगेगा क्योंकि बहुत से विषयों के शिक्षक बिहार में उपलब्ध नहीं है लेकिन बीपीएससी आयोग ने भी स्पष्ट किया है कि यह सरकार के ऊपर निर्भर करता है कि लागू करेगा या नहीं, मेरा मानना है कि इस वैकेंसी में नहीं लगेगा बाकी का कुछ भी कह नहीं सकते चुनाव बिहार में और इधर STET का पेपर भी हो गया है बस रिजल्ट बाकी है, अगर डोमिसाइल लागू करना होगा तो रिजल्ट रोक दिया जायेगा STET का नहीं तो नहीं रूकेगा तो आप लोग 100% आप लोगों को मौका मिलेगा ।

👉 मेरी बात सुनो तो आप लोग तैयारी में लग जाइए 4.0 एक बार हि सही अंतिम मानकर तैयारी करें क्योंकि पढ़ाई व्यर्थ नहीं जाता है

#DOMICILERULES
#BPSCTRE
#बिहारशिक्षाविभाग
👍8