General studies & current affairs DSSSB TGT ,PGT, PRT ,बिहार शिक्षक भर्ती लेटेस्ट अपडेट
5.56K subscribers
21.4K photos
2.16K videos
283 files
3.13K links
Download Telegram
जब छात्र से इलाहाबाद यूनिवर्सिटी छूटता है,
तो केवल इलाहाबाद नहीं छूटता,
बल्कि बधवाँ के लेटे श्रीहनुमान् जी छूट जाते हैं,
ठहाका लगाकर हँसने वाले मित्र छूट जाते हैं,
सुबह का पकौड़ा व जलेबी छूट जाती है,
हींग का समोसा व चाय छूट जाती है,
देहाती रसगुल्ला छूट जाता है,
पण्डित जी का चाट व फुलकी छूट जाती है,
कटरा की कचौड़ी छूट जाती है,
विश्वविद्यालयीय गुरुजन छूट जाते हैं,
इलाहाबादी बकैती छूट जाती है,
माघ मेला छूट जाता है,
यूनिवर्सिटी रोड़ पर पुस्तकों का दर्शन छूट जाता है,
दुकानों पर खड़े होकर घण्टों फ्री पढ़ने की आदत छूट जाती है,
अनायास मित्रों का मिलन छूट जाता है,
एक अल्हड़पन की मस्ती छूट जाती है,
फर्जी सीनियर जो 'Sir' कहलाने में यकीन रखते छूट जाते हैं,
हर संघर्ष से टकराने का जोश छूट जाता है,
माहौल न मिलने से सतत विकास छूट जाता है,
छूट जाता है अनायास सहायता करना,
भूखे को भोजन कराना व प्यासे को पानी पिलाना,
भ्रष्टाचार के खिलाफ बिना लाभ के आवाज उठाना,
हर सम्भव मदद करके सफल बनाना,
एक कूकर में रविवार को तहरी बनाना छूट जाता है,
गालियाँ में हमारी पगध्वनि
छूट जाती हैं,
वो जगह जहाँ प्रेयसी के घुमने जाते सब छूट जाते......🙏
कहानियों भी बनतीं, कभी संगम कभी सरस्वती घाट ,कभी चंद्र लोक सिनेमा तो कभी एल चिको का खाना वो सब याद आते हैं क्योंकि हर छात्र में "गुनाहों का देवता" उपन्यास जैसे अपना दिखता था
❤29🔥2😁1💯1
ग्रहण के दौरान महामृत्युंजय मंत्र का जप भी कर सकते हैं 🙏❤️

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् । उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥.

हम तीन नेत्र वाले भगवान शिव की पूजा करते हैं, जो सभी का पोषण करते हैं, ताकि वे हमें ककड़ी की तरह जन्म-मरण के बंधन से मुक्त करें और मोक्ष प्रदान करें.
🙏9❤5🤨1
परीक्षा कभी आसान नहीं होती

अगर पेपर है तो वो कभी आसान हो ही नहीं सकता
👍14😁5❤1🔥1
छात्रों के हिसाब से कैसा रहा पेपर
❤1
🥹

प्रत्येक वर्ष 1 लाख सरकारी नौकरी
❤12🤯7😁3👍1😱1
PET 2025 OFFICIAL उत्तर कुंजी कल जारी होगी 👍
👍9😁6
नैनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार, अवैध दस्तावेज़ बरामद

प्रयागराज। प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता बनाए रखने और नकल माफिया पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नैनी पुलिस ने आज एक बड़ी सफलता हासिल की है।

नैनी पुलिस टीम ने PET-2025 परीक्षा के दौरान बायोमैट्रिक मिलान न होने पर एक फर्जी परीक्षार्थी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान आर्यन सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह, निवासी जमालपुर थाना बैरिया, जनपद बलिया (उम्र 27 वर्ष) के रूप में हुई है।

बरामदगी

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से निम्नलिखित अवैध सामान बरामद किया:

01 उत्तर पुस्तिका

01 आधार कार्ड (कूटरचित)

01 प्रवेश पत्र

प्रपत्र च-02 एक वर्क (कूटरचित)

01 मोबाइल फोन (सैमसंग A-14)

अभियोग पंजीकरण

इस संबंध में थाना नैनी पर मु0अ0सं0 458/2025 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस व धारा 9/13(5) उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2024 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
❤5