Utkarsh Classes
✔
966K subscribers
13.1K photos
381 videos
10.6K files
25.8K links
Welcome to @UtkarshClasses Telegram Channel.
✍️ Online Education App 🏆
🔰Explore Other Channels: 👇
http://link.utkarsh.com/UtkarshClassesTelegram
🔰 Download The App
http://bit.ly/UtkarshApp
🔰 YouTube🔔
http://bit.ly/UtkarshClasses
Download Telegram
कड़ी_मेहनत_होती_क्या_है?

कड़ी मेहनत से सैंकड़ों उपलब्धियों के हासिल होने की गारण्टी है लेकिन कड़ी मेहनत का तरीका व दिशा इसमें सबसे अहम हैं। झुँझलाहट, क्रोध, बैचेनी, अदूरदर्शितापूर्ण व बिना योजना बनाये की गई मेहनत भले कड़ी हो लेकिन परिणाम आशा के अनुरूप नहीं मिलेगा।

कोई लक्ष्य बनाकर कड़ी मेहनत की डगर पर यदि आप चल पड़े हो तो कुछ मूलभूत बातों पर विचार व उनकी पालना करनी पड़ेगी।

▪️नियत कीजिए कि आपको जाना कहाँ तक है? कितने समय में वहाँ पहुँचना है? आपको वहाँ क्यों पहुँचना है?

▪️कया इस रास्ते में लक्ष्य पाने तक आने वाली आर्थिक कठिनाइयों को आप सहजता से झेल लेंगे? या उनका वैकल्पिक समाधान कर लेंगे?

▪️कया आप खुद के जिद की ताकत जानते हैं? क्या आप अपनी क्षमताओं को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त है?

▪️कया आप जीवन में उत्पन्न होने वाले संवेगों और भावनाओं पर नियंत्रण रख पाने में सक्षम है? मान कर चलिए हर थोड़े अन्तराल पर आप भावनात्मक रूप से हिलाये जाओगे, परेशान किये जाओगे।

▪️आप जिन स्रोतों, संसाधनों व उपकरणों पर भरोसा करते हैं वे भरोसेमंद व टिकाऊ हैं?

▪️कया आप कठिन परिस्थितियों में भी मानसिक रूप से स्वयं को स्वस्थ रख सकते हैं? क्या ताबड़तोड़ परिश्रम करके भी आप टूटते नहीं हैं?

▪️कया आप हर थोड़े अंतराल पर स्वयं की फैल पास की परीक्षा लेते हैं तथा स्वयं का आत्मावलोकन भी करते हैं?

▪️कया आप दुनियां में भटकाने वाले लोगों, साधनों, उपकरणों व स्थानों से होने वाली हानियों को समझते हैं?

अगर ऊपर लिखे सभी प्रश्नों के उत्तर को लेकर आप सकारात्मक रूप से आश्वस्त है तो आज ही झोला उठाकर चल पड़ो या जहाँ हो जैसे हो अपना कार्य अपशगुन हो तो भी शुरू कर दो। आप विजयी ही होंगे। अगर विजयी नहीं भी होंगे तो आप इन्हीं नियमों पर चलते हुए जैसे भी होंगे, लाखों लोगों से अलग होंगे। आप समृद्ध होंगे।

✒️डॉ अर्जुन सिंह साँखला
👍459😱14🤯9
👍207🤯11😱9
प्रिय व्यूअर्स,
ज्ञातव्य है कि उत्कर्ष ने कुछ दिन पूर्व हुनरमंद शिक्षकों, जिन्हें अभी तक एक उचित मंच नहीं मिला था, उन्हें बड़ा मंच प्रदान करने के उद्देश्य से Teaching Talent Hunt Show की नई पहल की शुरुआत की थी जो कि शिक्षा जगत में भारत की पहली अनूठी पहल है।

इस पहल में हजारों अभ्यर्थियों ने आवेदन किया और उच्च स्तरीय कमेटी द्वारा उन अभ्यर्थियों में से प्रत्येक विषय (जिन विषयों को इस प्रतिस्पर्धा में शामिल किया गया) के 5-5 शिक्षकों को चुन लिया गया है।

इसके अन्तर्गत हर रविवार को चयनित टीचर में से 5 टीचर को अपने-अपने सब्जेक्ट के अनुसार Utkarsh Classess Jodhpur के YouTube चैनल पर अपनी प्रतिभा को पूरे भारतवर्ष के सामने लाइव प्रस्तुत करने का सुनहरा मौका दिया जा रहा है।

जिसमें आप और हम मिलकर Voting के माध्यम से चुनेंगे पढ़ाने व शिक्षण कौशल के हर आयाम पर खरे उतरने वाले Teacher को।
तो, कल 21 अगस्त, 12 PM पर इस विशेष लाइव से जुड़कर अपनी भूमिका जरूर निभाएं।
Live Link - https://youtu.be/3pBuG-taHzY
👍476🤯32😱32
21_Aug_Weekly_Current_Affairs_Revision_Rajya_Darshan_Important_Questions.pdf
1.9 MB
21 Aug. | Weekly Current Affairs Revision | Rajya Darshan | Important Questions | Kumar Gaurav Sir
https://youtu.be/RFiXFpDyC9A
👍222😱19🤯16
⭕ Utkarsh Talent Hunt Show के पहले एपिसोड में पाँचों गुरूजनों में से सबसे अच्छा किसने पढ़ाया? Overall प्रदर्शन के आधार पर कौन है सबसे बेस्ट ? इसी प्रकार की तमाम प्रतिक्रियाएँ हम तक पहुँचने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर विजिट करके वोट जरूर करें।👇
📌https://survey.zohopublic.in/zs/saDw7T
आप सभी की प्रतिक्रियाओं का इंतजार रहेगा।

और अगर आपने अभी तक यह Current Affairs का पहला एपिसोड नहीं देखा है तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके जरूर देखें-
📌https://youtu.be/3pBuG-taHzY
👍573🤯46😱46
"टके_भर_के_मामले_पहचानो"

जीवन में कभी भी टके भर के मामले को सेर भर तवज्जो मत दो। आपने कुछ खूसट लोगों को देखा होगा कि वे बिल्कुल दो कौड़ी के मुद्दे को लेकर आपसे झगड़ा शुरू करते है और आपका हीरे जैसा बहुमूल्य समय आपसे छीन लेते हैं।

जीवन में आफताबी रोशनी में नहाया हुआ जो हर दिन आपको मिलता है उसमें असीम सुन्दरता बिखरी पड़ी होती है। लेकिन अगर कुछ कलह कारक लोगों, कारणों, परिस्थितियों से आप वजह बेवजह उलझ गए तो आगामी जीवन में आपके कई दिन परेशानी भरे और वक्त बर्बाद करने वाले हो सकते हैं।

गाहे बगाहे जीवन की राह पर आपको ऐसे लोग मिलेंगे जो निहायत ही बदतमीज व बदमिजाज होते हैं। वे अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं, संस्कारहीन होते हैं, उन्हें पता ही नहीं होता है कि इसी संसार में एक सुन्दर दुनियां है। वे नारकीय जीवन जीते जीते एक दिन इतने दयनीय दशा को प्राप्त हो जाते हैं कि उन्हें देखकर आपको भी सिर्फ दया ही आयेगी।

अपने भीतर एक अनुपम धैर्य धारण कर आप कभी भी क्रोधित होने और करने वाली प्रतिक्रिया मत दीजिये। धैर्य व क्षमा शास्त्रों में बताये गए वीर व्यक्ति के सबसे प्रमुख गुण हैं। मुस्कुराती हुई विनम्रता धारण करते हुए आप कुटिल लोगों पास से यू टर्न लीजिए। कुछ उकसाने वाले लोग और आपके भीतर का तामसिक मन कहेगा आप हार रहे है लेकिन उनका अनसुना कर आप आगे बढ़ जाइये।

कामयाबी की सीढ़ी पर जब आप चढ़ रहे होते हैं तो आप पर हँसने वाले, गिराने वाले, ईर्ष्या करने वाले, आपको विचलित करने वाले और आपका अनावश्यक ध्यान भटकाने वाले बीसियों लोग मिलेंगे। आपके मानवीय भावों की कड़ी परीक्षा लेंगे।

आप खामोश वीरता धारण कर अपने काम पर केन्द्रित रहो। कुछ लोग 365 दिन घटते हैं और कुछ लोग 365 दिन बढ़ते हैं। तामसिक भावनाओं में बह जाना आसान है, सात्विक भावनाओं को वह व्यक्ति ही धारण कर पाता है तो भीतर से महावीर है। उन्हें सब पता होता है कि शौर्य कहाँ दिखाना है।

बात छोटी सी है लेकिन जीवन में बहुत बड़ा अंतर डाल देती है।

✒️डॉ अर्जुन सिंह साँखला
👍780🤯26😱22❤2
22_अगस्त,_2022_दैनिक_सामयिकी_All_Exams.pdf
1.7 MB
उत्कर्ष बुलेटिन©
❖ 22,अगस्त, 2022
❖ दैनिक समसामयिकी (All Exams)
❖ महत्वपूर्ण खबरें एवं उन पर आधारित प्रश्न
❖ हिन्दी पीडीएफ
@UtkarshClasses
👍132🤯8😱6
22 August 2022 । Current Affairs । English.pdf
1.9 MB
Utkarsh Bulletin©
❖ 22 August, 2022
❖ Daily Current Affairs (All Exams)
❖ Important news and questions based on them
❖ English PDF
@UtkarshClasses
👍131😱7🤯6
Chemistry_By_Tricks_#3_NCERT_Base_Important_For_1st_Grade,_2nd_Grade.pdf
455.7 KB
Chemistry By Tricks #3| NCERT Base | Important For 1st Grade, 2nd Grade, ICAR | By Laxman Sir
https://youtu.be/y6JSd8vcq4E
👍81🤯10
Rajasthan_Current_Affairs_2022_667_Important_Questions_जिला_दर्शन.pdf
940.1 KB
Rajasthan Current Affairs 2022 (667)| Important Questions | जिला दर्शन: करौली | Narendra Sir
https://youtu.be/31i9pYFMFYQ
👍112🤯9😱3
22_Aug_Daily_Current_Affairs_937_Important_Questions_Rajya_Darshan.pdf
5.3 MB
22 Aug | Daily Current Affairs (937)| Important Questions |Rajya Darshan |All Exam |Kumar Gaurav Sir
https://youtu.be/d2GhNxAA2T0
👍166🤯9😱7
👍191🤯10😱6
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2022 💥
"एक बार फिर है मौका उत्कर्ष के ऑफलाइन बैच में नि:शुल्क कोचिंग करने का"
जी हाँ, राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री अनुप्रति योजना के तहत एक बार फिर से प्रदेश के आर्थिक रूप से पिछड़े व मेधावी अभ्यर्थियों को संस्थान द्वारा प्रमुख प्रोफेशनल कोर्स व प्रतियोगी परीक्षाओं की निः शुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 25 अगस्त , 2022
इसके लिए अभ्यर्थियों को एसएसओ पोर्टल या ई - मित्र कियोस्क के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
उत्कर्ष क्लासेस में इस योजनांतर्गत पात्र अभ्यर्थी प्रोफेशनल कोर्स जिसमें नीट, जेईई व क्लैट और प्रतियोगी परीक्षाओं जिसमें आईएएस, आरएएस, पुलिस उपनिरीक्षक, तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती रीट, एलडीसी, कॉन्स्टेबल सहित पे मैट्रिक्स लेवल 5 से ऊपर की सभी भर्ती परीक्षाओं की निः शुल्क ऑफलाइन तैयारी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन करते समय पात्र अभ्यर्थी द्वारा निम्न दस्तावेज अपलोड करने है।
- सक्षम अधिकारी द्वारा जारी मूल निवास प्रमाण
- जाति प्रमाण पत्र,
- स्वघोषित आय घोषणा पत्र प्रति, -अभ्यर्थी की जनाधार व आधार कार्ड प्रति,
- अभ्यर्थी को स्वयं के बैक का नाम, खाता नंबर, बैक आईएफएससी कोड, ब्रांच का नाम की जानकारी।
- कक्षा 10 व 12 वीं की अंकतालिका के साथ योजनान्तर्गत परीक्षावार दस्तावेज अपलोड आदि।
👍405🤯24😱12❤2