Utkarsh Classes
✔
966K subscribers
13.1K photos
381 videos
10.6K files
25.8K links
Welcome to @UtkarshClasses Telegram Channel.
✍️ Online Education App 🏆
🔰Explore Other Channels: 👇
http://link.utkarsh.com/UtkarshClassesTelegram
🔰 Download The App
http://bit.ly/UtkarshApp
🔰 YouTube🔔
http://bit.ly/UtkarshClasses
Download Telegram
❤90👍45🤯11
विद्यार्थियों में हर्ष है, अब यूपी में उत्कर्ष है

हो चुका आगाज़💐

प्रिय विद्यार्थियों, आपको यह जानकर अत्यंत हर्ष होगा कि उत्कर्ष उत्तरप्रदेश में अपने ऑफ़लाइन सेंटर्स के भव्य शुभारंभ के अवसर पर लाया है यूपी के विद्यार्थियों के लिए शानदार ऑफर जहाँ

• प्रयागराज में ऑफ़लाइन बैच में प्रवेश लेने या घर बैठे उत्कर्ष एप से ऑनलाइन कोर्स (Live From Prayagraj Classrooms) प्राप्त करने पर फीस में पाएँ विशेष छूट।
• उत्कर्ष एप के ऑनलाइन कोर्स के विद्यार्थियों (पिछले 2 वर्ष में कभी भी खरीदा हो) को ऑफ़लाइन कोर्स में प्रवेश लेने पर अतिरिक्त छूट।

♦️ विद्यार्थियों को ‘उत्कर्ष’ द्वारा दी जाने वाली विशेष सुविधाएँ :

⬧ हर परीक्षा कैटेगरी के लिए श्रेष्ठ एकेडमिक गाइडेंस, मैनेजमेंट व सपोर्ट टीम।
⬧ सिविल व एकदिवसीय दोनों ही परीक्षाओं हेतु विख्यात विषय विशेषज्ञों की स्थायी एवं अनुभवी टीम।
⬧ प्रत्येक विषय के अपडेटेड व अपग्रेडेड नोट्स।
⬧ 4K इंटरेक्टिव पैनल के माध्यम से अध्यापन।
⬧ पैनल पर शिक्षकों द्वारा हस्तलिखित पीडीएफ उपलब्ध।
⬧ नियमित रूप से टॉपिक/विषय तथा सम्पूर्ण कोर्स पर आधारित टेस्ट।
⬧ टॉपिकवाइज़ डेली प्रैक्टिस पेपर्स बुकलेट (DPP Booklet)
⬧ विगत वर्षों के सॉल्व्ड पेपर्स द्वारा अभ्यास।
⬧ कोर्स पूरा होने के बाद प्रैक्टिस हेतु परीक्षा तक नियमित ऑनलाइन टेस्ट्स।
⬧ परीक्षा से पूर्व ऑनलाइन रिवीज़न कोर्स।
⬧ विद्यार्थियों को रिवीजन व अभ्यास के लिए स्वयं की ऑफ़लाइन कक्षाओं का ऑनलाइन कोर्स नि:शुल्क।

विशेष : उत्कर्ष का यह शुभारंभ ऑफ़र 21 दिसंबर तक उपलब्ध रहेगा।

फिर मत कहना चूक गए 🤔
ADMISSION_CENTRES
■ For Civil Services Exam: Elgin Road, Mishra Bhawan Chouraha, Civil lines, Prayagraj
■ For One-Day Exam: LK Tower, Near Manmohan Park, Katra, Prayagraj
👍257❤43🤯22
👍164❤50🤯6
विजय दिवस
⬧ प्रतिवर्ष 16 दिसंबर को, वर्ष 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की विजय की स्मृति में 'विजय दिवस' मनाया जाता है।
⬧ भारत सरकार ने 3 दिसंबर, 1971 को बंगाली हिंदु एवं मुस्लिमों की रक्षा के लिए पाकिस्तान के साथ युद्ध लड़ने का निर्णय लिया। यह युद्ध भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के मध्य 13 दिनों तक चला था।
⬧ 16 दिसंबर, 1971 को पाकिस्तानी सेना के प्रमुख ने 93,000 सैनिकों के साथ ढाका में भारतीय सेना एवं मुक्ति वाहिनी के सामने बिना शर्त आत्मसमर्पण कर दिया था।
⬧ 'मुक्ति वाहिनी' उस सशस्त्र संगठन को संदर्भित करती है जो बांग्लादेश मुक्ति युद्ध के दौरान पाकिस्तान सेना के विरुद्ध लड़ा था।
⬧ इसी दिन बांग्लादेश को स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी। इसलिए बांग्लादेश प्रत्येक वर्ष 16 दिसंबर को स्वतंत्रता दिवस (बिजोय डिबोस) मनाता है।
⬧ वर्ष 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर ऐतिहासिक सैन्य जीत की स्मृति में दक्षिणी कमान मुख्यालय द्वारा 16 दिसंबर, 2022 को 'दक्षिणी स्टार विजय रन -22' का आयोजन किया जा रहा है।
⬧ 'रन फॉर सोल्जर - रन विद सोल्जर' थीम पर आधारित इस मेगा इवेंट का उद्देश्य भारतीय सेना और जनता, विशेषकर युवाओं के बीच के बंधन को मजबूत करना है।
👍232❤68🤯10
16 December 2022 । Current Affairs । English.pdf
2 MB
Utkarsh Bulletin©
❖ 16 December, 2022
❖ Daily Current Affairs (All Exams)
❖ Important news and questions based on them
❖ English PDF
@UtkarshClasses
👍49❤13🤯9
16_दिसम्बर,_2022_दैनिक_सामयिकी_All_Exams.pdf
1.8 MB
उत्कर्ष बुलेटिन©
❖ 16 दिसम्बर, 2022
❖ दैनिक समसामयिकी (All Exams)
❖ महत्वपूर्ण खबरें एवं उन पर आधारित प्रश्न
❖ हिन्दी पीडीएफ
@UtkarshClasses
👍83❤14🤯9
16_December_Daily_Current_Affairs_1034_Gaurav_Series_Important_Questions.pdf
3.1 MB
16 December| Daily Current Affairs (1034)| Gaurav Series | Important Questions|Kumar Gaurav Sir
https://youtu.be/ppO3GTZvfpw
👍58🤯31❤26
January_to_December_2022_Rajasthan_Current_Affairs_Revision_763.pdf
7.5 MB
January to December 2022 Rajasthan Current Affairs Revision (763) | All Rajasthan Exam| Narendra Sir
https://youtu.be/nnxw2GnrdRo
👍180❤41🤯23
निर्मल गहलोत सर और कुमार गौरव सर अचानक कहाँ पहुँचें ? और फिर क्या हुआ ? जानने के लिए इस Video को जरूर देखें I
📌https://youtu.be/lD7jY99XYOk
👍168❤48🤯22
भारत द्वारा 16 दिसंबर को ‘विजय दिवस’ किस देश को स्वतंत्र कराने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है?
Anonymous Quiz
10%
मालदीव
74%
बांग्लादेश
12%
श्रीलंका
4%
नेपाल
👍429❤149🤯68
हाल ही मे संयुक्त राष्ट्र द्वारा भारत की किस परियोजना को विश्व के दस पुनर्जीवित प्राकृतिक कार्यक्रमों में शामिल कियागया हैं?
Anonymous Quiz
14%
स्वच्छ भारत
25%
स्टार्टअप योजना
30%
प्रधान मंत्री जन-धन योजना
31%
नमामि गंगे कार्यक्रम
👍323❤96🤯85🙏1
👍304❤69🤯20
लेफ्टिनेंट अरुण क्षेत्रपाल
● वर्ष 1950, भारत के गणतंत्र वर्ष, 14 अक्टूबर के दिन महाराष्ट्र के पुणे में अरुण नाम के एक बालक का जन्म हुआ। वह ब्रिगेडियर एम.एल. क्षेत्रपाल और महेश्वरी क्षेत्रपाल के बड़े बेटे थे। इस प्रतिष्ठित परिवार की कई पीढ़ियों ने भारतीय सैन्य दल की सेवा की है। उनकी शिक्षा हिमाचल प्रदेश के सनावर के लॉरेंस स्कूल में हुई। हँसमुख व्यक्तित्व वाले अरुण ने शैक्षणिक एवं खेलकूद दोनों ही क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अपनी बहुमुखी प्रतिभा के कारण वे विद्यालय के विद्यार्थी प्रमुख बनाए गए। इनके विद्यालय का सिद्धांत था -कभी हिम्मत न हारो' और इन्होंने हमेशा इस सिद्धांत का अनुसरण किया।
● अरुण वर्ष 1967 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एन.डी.ए.), खडगवासला, पुणे और उसके बाद भारतीय सैन्य अकादमी (आई.एम.ए.), देहरादून में शामिल हुए। 13 जून, 1971 को वे भारतीय सेना की 17 पूना हॉर्स में कमीशन अधिकारी के रूप में शामिल हुए।
● महज छह महीने बाद ही 3 दिसंबर, 1971 को युद्ध प्रारंभ हो गया। वर्ष 1965 के युद्ध की ही तरह इस युद्ध के दौरान भी टैंक युद्ध बेहद निर्णायक एवं भयंकर रहा । ये युद्ध ज़्यादातर पश्चिमी मोर्चे पर, पंजाब में लड़े गए। शकरगढ़ सेक्टर का 'बसंतर का युद्ध' इन्हीं में से एक था। इस क्षेत्र के भौगोलिक महत्त्व को देखते हुए दोनों ही पक्ष इस जगह पर अपना पूर्ण अधिकार चाहते थे। पठानकोट-जम्मू राज्यमार्ग से होते हुए भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा इस जगह से सिर्फ़ 10 किलोमीटर की दूरी पर थी। इस क्षेत्र पर कब्जा करने के लिए भारतीय सैन्य टुकड़ी पाकिस्तानी क्षेत्र में दस मील तक पहुँच चुकी थी। 2/लेफ़्टिनेंट अरुण क्षेत्रपाल इस युद्ध में 'फामागुस्ता' नामक सेंचुरियन टैंक का संचालन कर रहे थे।
● पाकिस्तान के विरुद्ध चल रहे इस ऑपरेशन में एक भागीदार के तौर पर शामिल 17 पूना हॉर्स ने रावी नदी की एक सहायक नदी 'बसंतर नदी' पर एक पुल बनाया। यह निर्माण कार्य 15 दिसंबर की रात को ही पूरा कर लिया गया था। इस पूरे क्षेत्र में दुश्मन ने बारूदी सुरंगें बिछाई हुई थीं। पुल पर दुश्मन की बख्तरबंद गाड़ियों को सक्रिय देखकर अविलंब भारतीय टुकड़ियों को टैंकों से सहयोग देने के लिए बुलाया गया।
● 17 पूना हॉर्स ने इन प्राणघातक सुरंगों से होकर ही खतरनाक मिशन पर आगे बढ़ने का फैसला किया और मध्यरात्रि तक इस रेजिमेंट ने पुल पर पैदल सेना तथा बख्तरबंद गाड़ियों से संपर्क स्थापित कर लिया। 16 दिसंबर की सुबह दुश्मन ने एक बख्तरबंद रेजिमेंट के सहयोग से जवाबी हमला किया। लेकिन दुर्भाग्य से भारतीय सैनिक पाकिस्तानी सैनिकों की तुलना में बहुत ही कम थे, इसलिए उन्होंने सुदृढीकरण के लिए अतिरिक्त सैन्य बल की माँग की। 2/लेफ्टिनेंट अरुण क्षेत्रपाल अपनी टुकड़ी के साथ ही पास में नियुक्त थे; उन्होंने दुश्मनों के साथ सीधी टक्कर लेने का निर्णय लिया। उनकी टुकड़ी को दुश्मनों की अविराम गोलीबारी का सामना करना पड़ा। परंतु उन्होंने दुश्मन के मोर्चे पर लगातार हमला किया, उन्हें पूरी तरह से क्षति पहुँचायी और इस तरह उनसे बदला लिया। युद्ध में मिली इस सफलता से मनोबल में वृद्धि हुई, जिसके फलस्वरूप उन्होंने दुश्मनों के टैंक को खदेड़ना शुरू कर दिया। लेकिन दुश्मन ने बाजी पलटने के लिए जल्द ही एक पूर्ण बख्तरबंद टुकड़ी तैनात की।
● इसके बाद भयंकर तोप युद्ध हुआ। उस युद्ध में 2/ लेफ्टिनेंट अरुण क्षेत्रपाल ने अकेले ही दुश्मन के कई टैंकों को नष्ट कर दिया। उसी समय उनके टैंक पर दुश्मनों ने प्रहार किया जिससे उनका टैंक आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। उनके ऊपर पड़े खतरे को भाँपकर, उनके उच्च अधिकारियों ने उन्हें जलते हुए टैंक से तुरंत बाहर निकलने का आदेश दिया। लेकिन उन्होंने बड़ी विनम्रता से, उस आदेश का प्रतिकार करते हुए कहा, “नहीं श्रीमान, मैं अपने टैंक को छोड़कर नहीं जाऊँगा। मेरी बंदूक में अभी भी गोलियाँ हैं मैं प्रतिशोध लेकर...।”
● अपने दृढ़ निश्चय का प्रदर्शन करते हुए, उन्होंने बहुत ही नज़दीक से बचे हुए टैंकों पर आखिरी हमला प्रारंभ किया और दुश्मन के बचे हुए टैंकों को नज़दीक से नष्ट करना शुरू कर दिया। उन्होंने शत्रु के आखिरी टैंक को भी नष्ट कर दिया, जो मुश्किल से 100 मीटर की दूरी पर था। तभी ऐसी स्थिति में उनके टैंक पर एक और प्रहार हुआ। लेकिन, उनकी इस्पाती इच्छाशक्ति का हथियार उनके पास था। उन्होंने दुश्मन के टैंकों का कड़ा प्रतिरोध किया और अपनी अंतिम साँस तक दुश्मन को एक बड़ी जीत की ओर बढ़ने से रोके रखा।
● 16 दिसंबर, संयोग देखिए कि अरुण क्षेत्रपाल की शहादत के दिन ही, पूर्वी मोर्चे पर पाकिस्तान ने आत्मसमर्पण किया। इस दिन को 'विजय दिवस' के रूप में मनाया जाता है।
👍322❤78🤯17
● दुश्मन का सामना करते हुए, उनके द्वारा प्रदर्शित किए गए विशिष्ट साहस के लिए, 2/लेफ्टिनेंट अरुण क्षेत्रपाल को मरणोपरांत 'परमवीर चक्र' से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी का क्षेत्रपाल परेड ग्राउंड तथा भारतीय सैन्य अकादमी का क्षेत्रपाल ऑडिटोरियम, उनकी वीरता को चिरस्थायी श्रद्धाजंलि है। युद्धभूमि में उनके वीरतापूर्ण कारनामे आने वाली पीढ़ियों के लिए अनुकरणीय तथा प्रेरणा के स्रोत हैं।
● अरुण क्षेत्रपाल अपने सहयोगियों के बीच अरुण खेत्रपाल के नाम से जाने जाते हैं। प्रशस्ति पत्र में अरुण क्षेत्रपाल नाम ही उल्लिखित है।
JOIN - @clatutkarshclasses
👍213❤44🤯13
भारत में सकल मूल्य वर्द्धन (GVA) की अवधारणा को किस वर्ष से अपनाया गया?
Anonymous Quiz
21%
Year 2014 – 15
45%
Year 2015 - 16
23%
Year 2018 - 19
11%
Year 2019 - 20
👍256🤯77❤56
👍87❤22🤯7
विद्यार्थियों में हर्ष है, अब यूपी में उत्कर्ष है

हो चुका आगाज़💐

प्रिय विद्यार्थियों, आपको यह जानकर अत्यंत हर्ष होगा कि उत्कर्ष उत्तरप्रदेश में अपने ऑफ़लाइन सेंटर्स के भव्य शुभारंभ के अवसर पर लाया है यूपी के विद्यार्थियों के लिए शानदार ऑफर जहाँ

• प्रयागराज में ऑफ़लाइन बैच में प्रवेश लेने या घर बैठे उत्कर्ष एप से ऑनलाइन कोर्स (Live From Prayagraj Classrooms) प्राप्त करने पर फीस में पाएँ विशेष छूट।
• उत्कर्ष एप के ऑनलाइन कोर्स के विद्यार्थियों (पिछले 2 वर्ष में कभी भी खरीदा हो) को ऑफ़लाइन कोर्स में प्रवेश लेने पर अतिरिक्त छूट।

♦️ विद्यार्थियों को ‘उत्कर्ष’ द्वारा दी जाने वाली विशेष सुविधाएँ :

⬧ हर परीक्षा कैटेगरी के लिए श्रेष्ठ एकेडमिक गाइडेंस, मैनेजमेंट व सपोर्ट टीम।
⬧ सिविल व एकदिवसीय दोनों ही परीक्षाओं हेतु विख्यात विषय विशेषज्ञों की स्थायी एवं अनुभवी टीम।
⬧ प्रत्येक विषय के अपडेटेड व अपग्रेडेड नोट्स।
⬧ 4K इंटरेक्टिव पैनल के माध्यम से अध्यापन।
⬧ पैनल पर शिक्षकों द्वारा हस्तलिखित पीडीएफ उपलब्ध।
⬧ नियमित रूप से टॉपिक/विषय तथा सम्पूर्ण कोर्स पर आधारित टेस्ट।
⬧ टॉपिकवाइज़ डेली प्रैक्टिस पेपर्स बुकलेट (DPP Booklet)
⬧ विगत वर्षों के सॉल्व्ड पेपर्स द्वारा अभ्यास।
⬧ कोर्स पूरा होने के बाद प्रैक्टिस हेतु परीक्षा तक नियमित ऑनलाइन टेस्ट्स।
⬧ परीक्षा से पूर्व ऑनलाइन रिवीज़न कोर्स।
⬧ विद्यार्थियों को रिवीजन व अभ्यास के लिए स्वयं की ऑफ़लाइन कक्षाओं का ऑनलाइन कोर्स नि:शुल्क।

विशेष : उत्कर्ष का यह शुभारंभ ऑफ़र 21 दिसंबर तक उपलब्ध रहेगा।

फिर मत कहना चूक गए 🤔
ADMISSION_CENTRES
■ For Civil Services Exam: Elgin Road, Mishra Bhawan Chouraha, Civil lines, Prayagraj
■ For One-Day Exam: LK Tower, Near Manmohan Park, Katra, Prayagraj
👍183❤22🤯11
नंदा देवी ग्लेशियर किस राज्य में स्थित है -
Anonymous Quiz
14%
सिक्किम
32%
हिमाचल प्रदेश
17%
अरुणाचल प्रदेश
38%
उत्तराखंड
❤352👍233🤯109🙏3