Utkarsh Classes
✔
966K subscribers
13.1K photos
381 videos
10.6K files
25.8K links
Welcome to @UtkarshClasses Telegram Channel.
✍️ Online Education App 🏆
🔰Explore Other Channels: 👇
http://link.utkarsh.com/UtkarshClassesTelegram
🔰 Download The App
http://bit.ly/UtkarshApp
🔰 YouTube🔔
http://bit.ly/UtkarshClasses
Download Telegram
👍207❤45🤯6
भारत रत्न
⬧ भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘भारत रत्न’ की शुरुआत 2 जनवरी, 1954 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी।
⬧ वर्ष 1954 में सर्वप्रथम सी. राजगोपालाचारी, सर्वपल्ली राधाकृष्णन और सी. वी. रमन को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था, उस समय केवल जीवित व्यक्ति को यह सम्मान दिया जाता था।
⬧ वर्ष 1955 के पश्चात् ‘भारत रत्न’ जीवन काल में या मरणोपरांत दोनों तरह से दिया जाता है।
⬧ वर्ष 2013 में पहली बार खेल के क्षेत्र में सर्वोच्च योगदान/प्रदर्शन करने के लिए भी भारत रत्न देने का निर्णय लिया गया।
⬧ इसके बाद 2014 में क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को इस सम्मान से नवाज़ा गया तथा सचिन तेंदुलकर के साथ वैज्ञानिक सी.एन.आर. राव को भी ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया।
⬧ ‘भारत रत्न’ पाने वालों को भारत सरकार की ओर से एक प्रमाणपत्र और एक पदक प्रदान किया जाता है तथा इस सम्मान के साथ कोई धनराशि नहीं दी जाती है।
⬧ प्रधानमंत्री द्वारा ‘भारत रत्न’ दिए जाने की सिफारिश राष्ट्रपति से की जाती है तथा इसके लिये कोई औपचारिक सिफारिश आवश्यक नहीं होती है।
⬧ एक साल में सिर्फ़ तीन ‘भारत रत्न’ ही दिए जाते हैं। साथ ही ये भी ज़रूरी नहीं कि हर साल ‘भारत रत्न’ सम्मान दिया ही जाए।
⬧ भारत रत्न प्राप्तकर्ताओं को महत्त्वपूर्ण सरकारी कार्यक्रमों में आमंत्रित किया जाता है।
⬧ प्राप्तकर्ताओं को सरकार ‘वॉरंट ऑफ प्रिसिडेंस’ में जगह देती है। ‘वॉरंट ऑफ प्रिसिडेंस’ का इस्तेमाल सरकारी कार्यक्रमों में वरीयता देने के लिये होता है।
⬧ भारत रत्न प्राप्तकर्ताओं को प्रोटोकॉल में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, पूर्व राष्ट्रपति, उपप्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, लोकसभा अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री, मुख्यमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री और संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के नेता के बाद स्थान मिलता है।
⬧ यह पुरस्कार गैर-भारतीयों को भी दिया जा सकता है। मदर टेरेसा को वर्ष 1980 में ‘भारत रत्न’ दिया गया था।
⬧ स्वतंत्रता सेनानी ख़ान अब्दुल गफ्फ़ार ख़ान (स्वतंत्रता से पहले भारत में जन्मे और बाद में पाकिस्तान गए) और दक्षिण अफ़्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला भी इस सम्मान से नवाज़े जा चुके हैं।
⬧ भारत रत्न पुरस्कार को दो बार निलंबित किया जा चुका है। इसके बाद यह पुरस्कार फिर से शुरू किया गया था।
⬧ वर्ष 2019 में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, समाजसेवी नानाजी देशमुख और गायक व संगीतकार भूपेन हज़ारिका को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था।
JOIN NOW :- @UTKARSH_in_ENGLISH
👍303❤42🤯7🙏2
संविधान के अनुच्छेद-164 (1) के अनुसार मुख्यमंत्री होता है-
Anonymous Quiz
32%
निर्वाचित
18%
चयनित
22%
मनोनीत
28%
नियुक्त
👍493🤯162❤133🔥1
👍124❤17🤯5
मानव शरीर में कितने जोड़ी मेरु तंत्रिकाएँ पाई जाती हैं?
Anonymous Quiz
38%
12 जोड़ी
36%
31 जोड़ी
8%
10 जोड़ी
18%
21 जोड़ी
❤251👍196🤯130
Rajasthan_Geography_#1_Important_Questions_Raj_CET_Graduation_Exam.pdf
731.7 KB
Rajasthan Geography #1| Important Questions| Raj.CET Graduation Exam Preparation | Jagesh Joshi Sir
https://youtu.be/JZoCvTiwgqo
👍66❤24🤯7
Rajasthan_Art_&_Culture_#6_Important_Questions_Rajasthan_CET_Graduation.pdf
837.5 KB
Rajasthan Art & Culture #6 | Important Questions| Rajasthan CET Graduation Exam | Rajesh Sir
https://youtu.be/q4e825PcF8g
❤50👍36🤯7
CET_Reasoning_#1_Important_Questions_Rajasthan_CET_Graduation_Exam.pdf
498.4 KB
CET Reasoning #1 | Important Questions | Rajasthan CET Graduation Exam Preparation | Dinesh Sir
https://youtu.be/DySG-rGRb5c
👍99❤14🤯8
Rajasthan_Current_Affairs_777_2022_Non_Stop_Important_Questions.pdf
3.8 MB
Rajasthan Current Affairs (777) | 2022 Non Stop Important Questions 💥| Rajasthan Exams |Narendra Sir
https://youtu.be/ARMvaWI1zs4
👍105❤27🤯8
ब्रह्मपुत्र नदी
👍572❤113🤯31
मारवाड़ का भूला बिसरा इतिहास: शृंखला-2

मेहरानगढ़ किले पर किये गए आक्रमणों का इतिहास

⬧ प्रथम आक्रमण
प्रथम आक्रमण जोधपुर शहर के संस्थापक राव जोधा जी के पुत्र तथा बीकानेर राज्य के संस्थापक राव बीका जी ने किया था। राव जोधा जी ने जब राव बीका जी को बीकानेर का शासक बनवाया तब यह तय हुआ था कि बीका जी के लिए जोधपुर से छत्र चँवर आदि राज चिह्न भेजे जायेंगे। लेकिन राव जोधा के बाद के शासक राव सूजा जी ने इस परंपरा की अवहेलना की। बीका जी ने इस पर क्रोधित होकर अपने कई समर्थकों को साथ लेकर जोधपुर पर आक्रमण किया। दस दिन तक दुर्ग को घेरे रखा और इस कारण किले में रसद पानी की कमीं हो गयी थी। सूजा जी की माता जसमादे ने बीका जी के साथ समझाईश की और भीषण संघर्ष टल गया।

⬧ द्वितीय आक्रमण
राव मालदेव मारवाड़ के सबसे महान शासकों में से एक थे। शेरशाह सूरी ने मारवाड़ पर आक्रमण किया था। 'गिरिसुमेल युद्ध' में धोखे से उसने युद्ध तो जीत लिया था लेकिन जैता व कूंपा के नेतृत्व में राजपूत सेना ने जिस अंदाज से शाही सेना का मुकाबला किया था उसे देखकर शेरशाह को कहना पड़ा "मैं मुट्ठीभर बाजरे के लिए दिल्ली की सल्तनत खो बैठता" उस युद्ध को जीतकर वह जोधपुर की ओर आगे बढ़ा और मेहरानगढ़ की दुर्गरक्षक सेना के साथ मुकाबला हुआ लेकिन शेरशाह की सेना की संख्या बड़ी होने के कारण उसका दुर्ग पर अधिकार हो गया। मालदेव जी सिवाना के पहाड़ी प्रदेश में चले गए और वहाँ से संघर्ष जारी रखा। लगभग 1 वर्ष तक शेरशाह के आधिपत्य में किला रहा। इस दौर में शेरशाह ने किले में एक मस्जिद का भी निर्माण करवाया था।

⬧ तृतीय आक्रमण
मारवाड़ के 'महाराणा प्रताप' कहे जाने वाले राव चंद्रसेन जी के समय मुगल बादशाह अकबर के समर्थक चन्द्रसेन के भाई राम जी ने नागौर के मुग़ल मनसबदार हुसैन कुली की सहायता से जोधपुर पर आक्रमण किया। लेकिन इसमें कुछ ज्यादा सफलता नहीं मिली। अकबर ने पुनः मुज्जफर खान व हुसैन कुली की संयुक्त सेना को आक्रमण करने के लिए भेजा। लगातार दुर्ग पर 8 महीने का घेरा सेना ने बनाये रखा। किले में रसद व जल की भारी कमीं के चलते राव चन्द्रसेन जी को दुर्ग छोड़ कर जाना पड़ा। उन्होंने अलग अलग जगहों से अपना राज्य पुनः प्राप्त करने का संघर्ष जारी रखा।

⬧ चतुर्थ आक्रमण
महाराजा जसवन्त सिंह जी की 1678 में जमरूद में मृत्यु हो गयी थी। उस समय उनका कोई उत्तराधिकारी मौजूद नहीं होने के कारण दिल्ली के शासक औरंगजेब ने जोधपुर के किले पर अधिकार कर लिया परन्तु दुर्गादास जी एवं मुकनदास जी खींची जैसे अन्य अनेक स्वामिभक्त सामन्त वीरों के साथ मिलकर महाराजा अजीतसिंह जी ने औरंगजेब द्वारा नियुक्त किलेदार जाफर कुली को हराया तथा किले पर पुनः अधिकार हासिल किया।

⬧ पंचम आक्रमण
राजपूत शासकों के आपसी झगड़े के कारण जोधपुर के महाराजा अभय सिंह जी ने 1740 में बीकानेर पर आक्रमण किया था। तब वहॉं के शासक जोरावरसिंह जी ने जयपुर नरेश सवाई जयसिंह जी से सहायता मांगी थी। जयसिंह जी ने किले पर आक्रमण भी किया घेरा भी डाले रखा लेकिन अभयसिंह जी के लौटने पर अपना घेरा हटा लिया। ऐसे में किला सुरक्षित रह गया।

⬧ छठा आक्रमण
राजकुमारी कृष्णा कुमारी (1794 - 1810) मेवाड़ उदयपुर के भीम सिंह जी की बेटी थीं। उनकी सगाई अल्पायु में ही जोधपुर के भीम सिंह जी से हुई थी किन्तु विवाह पूर्व ही उनके भावी पति भीम सिंह की 1803 में मृत्यु हो गयी। उसके बाद जोधपुर के मान सिंह तथा जयपुर के जगत सिंह सहित कई लोगों ने उनसे विवाह का प्रस्ताव किया। उनसे विवाह करने के इच्छुक लोगों में इतनी प्रतिद्वंदिता हुई कि युद्ध की स्थिति बन गयी।

ऐसे में जयपुर नरेश जगतसिंह, बीकानेर के सूरतसिंह तथा पिण्डारी मीर खान की सम्मिलित सेनाओं द्वारा 1807 में जोधपुर के मानसिंह जी पर आक्रमण किया गया। एक अनुमान के मुताबिक मानसिंह जी के पास सेना की संख्या 5 से 12 हजार ही थी जबकि संयुक्त शत्रु सेना लगभग 3 लाख थी। मेहरानगढ़ किले की 'डेढ कंगूरा' पोल पर आज भी तोपों के गोलों के निशान देखे जा सकते हैं। इस युद्ध में शत्रु सेना का लगभग 5 माह का घेरा रहा। कई घटनाओं में दोनों तरफ भारी जनहानि हुई। उन वर्षों में मारवाड़ में भीषण अकाल भी पड़ा था। रसद का अभाव दोनों सेनाओं को झेलना पड़ा। अनेक कारणों से महाराजा जगतसिंह जी को घेरा उठाकर जयपुर लौटना पड़ा।

16 वर्षीय राजकुमारी कृष्णा ने दुःखी होकर विषपान करके प्राणान्त करने का निर्णय लिया। कुछ स्रोतों के अनुसार उनको विष दिया गया।


✒️डॉ अर्जुन सिंह साँखला
👍450❤48🤯10
03 January 2023 । Current Affairs । English.pdf
2.3 MB
Utkarsh Bulletin©
❖ 03 January, 2023
❖ Daily Current Affairs (All Exams)
❖ Important news and questions based on them
❖ English PDF
@UtkarshClasses
👍78❤16🤯3
03_जनवरी,_2023_दैनिक_सामयिकी_All_Exams.docx
5.6 MB
उत्कर्ष बुलेटिन©
❖ 03 जनवरी, 2023
❖ दैनिक समसामयिकी (All Exams)
❖ महत्वपूर्ण खबरें एवं उन पर आधारित प्रश्न
❖ हिन्दी पीडीएफ
@UtkarshClasses
👍137❤30🤯18