Utkarsh Classes
✔
966K subscribers
13.1K photos
381 videos
10.6K files
25.8K links
Welcome to @UtkarshClasses Telegram Channel.
✍️ Online Education App 🏆
🔰Explore Other Channels: 👇
http://link.utkarsh.com/UtkarshClassesTelegram
🔰 Download The App
http://bit.ly/UtkarshApp
🔰 YouTube🔔
http://bit.ly/UtkarshClasses
Download Telegram
क्या आप भविष्य के बारे में चिंतित हैं? हम उन परिस्थितियों की कल्पना करके भविष्य की चिंता करते है, जो हमे अप्रिय हैं। वह स्थिति हो भी सकती हैं, और नहीं भी। चीजों की नकारात्मक कल्पना करके हम सब कुछ बर्बाद कर देते हैं। इसी के बारे में Dr. Ramesh K Arora द्वारा इस Video में चर्चा की जा रही है I जिससे आप भी अपने भविष्य की चिन्ता पर विजय पा सकते है ।
📌https://youtu.be/2JUlXZ5jUIE
👍161❤38🤯22
👍137❤25🤯4🤩1
केशब चन्द्र सेन पुण्यतिथि
केशब चन्द्र सेन का जन्म 19 नवम्बर, 1838 को कलकत्ता में हुआ।
1858ई. में केशब चन्द्र सेन द्वारा ‘ब्रह्म समाज’ की सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात देबेन्द्रनाथ टैगोर ने उन्हें ‘ब्रह्म समाज’ का आचार्य नियुक्त किया।
वाक्पटु केशब चन्द्र सेन ने इस आंदोलन को लोकप्रिय बना दिया परन्तु उनकी अतिशय उदारता ने ब्रह्म समाज को हिन्दू धर्म सुधार आंदोलन से इतर नवीन धर्म सुधार आंदोलन बना दिया। अत: 1865ई. (RBSE12th-1867 ई.) में केशब चन्द्र सेन को ब्रह्म समाज से निकाल दिया गया।
केशब चन्द्र सेन ने ‘भारतीय ब्रह्म समाज’ का गठन किया तथा देवेन्द्रनाथ टैगोर का ब्रह्म समाज ‘आदि ब्रह्म समाज’ कहलाया।
1872ई. में केशब चन्द्र सेन के प्रयासों से ‘नेटिव मैरिज एक्ट’ पारित हुआ जिसमें विवाह योग्य न्यूनतम आयु लड़का और लड़की की क्रमश: 18 व 14 वर्ष तय की गई।
कालान्तर में सेन ने अपनी अल्पायु पुत्री का विवाह कूच बिहार के राजा के साथ कर दिया था।
केशब चंद्र सेन के परामर्श पर दयानन्द सरस्वती ने अपने विचारों को संस्कृत के स्थान पर हिंदी में व्यक्त करना प्रारम्भ किया।
8 जनवरी, 1884 को केशब चन्द्र सेन का देहांत हो गया।
@UpUtkarsh
👍200❤46🤯7🤩1
👍91❤27🤯10
3rd ग्रेड पर होगी आपकी जीत 💥

All Rajasthan Offline Mock Test-2023
उत्कर्ष द्वारा आयोजित 3rd ग्रेड मॉक टेस्ट में जाँचें अपनी तैयारी को परीक्षा से पहले परीक्षा देकर
♦️ 3rd ग्रेड मॉक टेस्ट :
इस मॉक टेस्ट में 22 जनवरी,2023 को राजस्थान के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रातः 11 बजे से 1:30 बजे तक टेस्ट का आयोजन किया जाएगा।

परीक्षा की विशेषताएँ
(1) नवीनतम पाठ्यक्रम पर आधारित
(2) परीक्षा के पैटर्न पर आधारित मॉडल टेस्ट पेपर
(3) परीक्षा के वास्तविक माहौल का अनुभव
(4) राज्य स्तर पर टेस्ट की रैंकिंग
(5) पेपर की विस्तृत व्याख्या सहित उत्तर कुंजी ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जाएगी।
(6) फॉर्म पूर्णत: सब्मिट होते ही राजस्थान सामान्य ज्ञान के 2100 महत्त्वपूर्ण तथ्यों की PDF उत्कर्ष एप के माध्यम से आपको उपलब्ध होगी।
(7) 1 से 10 फरवरी, 2023 तक नरेन्द्र चौधरी सर की राजस्थान समसामयिकी की रिवीजन कक्षाएँ भी उत्कर्ष एप के माध्यम से आपको निःशुल्क उपलब्ध होगीं।
परीक्षा राजस्थान के सभी जिला मुख्यालयों पर स्थित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
जोधपुर व जयपुर जिलों में परीक्षा उत्कर्ष के ऑफलाइन केंद्र पर ही आयोजित की जाएगी ।
♦️ मॉक टेस्ट से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएँ इस प्रकार हैं:
● फॉर्म भरने की प्रारंभिक तिथि : 31 दिसम्बर, 2022
● फॉर्म भरने की अंतिम तिथि : 13 जनवरी, 2023
● प्रवेश-पत्र जारी करने की तिथि : 20 जनवरी, 2023
● परीक्षा की तिथि : 22 जनवरी, 2023
● परिणाम जारी करने की तिथि : 29 जनवरी, 2023
रजिस्ट्रेशन के लिए नीचे दिए गए लिंक पर विजिट करें
लिंक : https://form.utkarsh.com/grade-third-teacher/
इस पंजीकरण लिंक को सुरक्षित रखें, इसके माध्यम से ही आप प्रवेश-पत्र का प्रिंटआउट निकाल पाएंगे।
लिंक - https://youtu.be/yHrtK8VeqE0
परीक्षा की सम्पूर्ण जानकारी के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
👍218❤25🤯18
मारवाड़ का भूला बिसरा इतिहास: शृंखला-4

आधुनिक मारवाड़ के पायलट महाराजा: श्री उम्मेद सिंह जी


मारवाड़ रियासत के महाराजा सरदार सिंह जी के पुत्र उम्मेद सिंह जी का जन्म 1903 में हुआ था तथा मृत्यु 1947 में हुई थी।

उनके काल में रियासत का अभूतपूर्व विकास हुआ। अस्पताल, बाँध, उद्यान, विद्यालय व हवाई अड्डे जैसी अनेक सुविधाएँ जनता को मिलने लगी। विश्वप्रसिद्ध उम्मेद भवन पैलेस भी उन्हीं के कार्यकाल में बना।

जिस दौर (1903) में उम्मेद सिंह जी का जन्म हुआ था उस वर्ष राइट ब्रदर्स ने पहली बार हवाई जहाज उड़ाया था। उम्मेद सिंह जी ने 16 वर्ष की अल्पायु में 1918 में सत्ता संभाली थी। सही मायने में 1924 से उन्होंने पूर्ण अधिकार के साथ जोधपुर रियासत का हर दृष्टिकोण से विकास करना प्रारंभ किया। 1909 में राइट ब्रदर्स ने विमान निर्माण कंपनी की स्थापना की। उसके बाद आवागमन व सामरिक दृष्टि से वायुयानों की मांग बढ़ने लगी। 1924 में अमेरिका के दो वायुयानों ने पूरी धरती का 44300 किलोमीटर का चक्कर लगाकर सनसनी फैला दी थी। इस घटना से प्रेरित होकर उम्मेद सिंह जी ने 1924 में जोधपुर में तथा 1925 में उत्तरलाई में सार्वजनिक निर्माण विभाग की सहायता से हवाई अड्डों का निर्माण करवाया। 1931 में उन्होंने दिल्ली फ्लाइंग क्लब से विमान संचालन का अनुभव लेकर पायलट का लाइसेंस हासिल किया। उसी वर्ष उन्होंने जोधपुर फ्लाइंग क्लब की स्थापना भी की जिसमें देश विदेश के कुछ पायलट व तकनीकी रूप से जानकार व अनुभवी लोग शामिल हुए।

जोधपुर फ्लाइंग क्लब की शुरुआत में क्लब में दो टाइगर मॉथ, एक लीपोर्ड मॉथ व दो लीक हीड वायुयान शामिल किए गए। साथ ही मारवाड़ के लगभग सभी परगनों में हवाई पट्टी बनाने के आदेश दिए ताकि हवाई आवागमन सुलभ हो सके।

1932-33 तक जोधपुर हवाई अड्डे पर 1 लाख 36 हजार 830 रुपये व नो आने व उत्तरलाई हवाई अड्डे पर 9 हजार 610 रुपये 5 आने 9 पाई रुपये खर्च हुए थे।

1935 तक जोधपुर फ्लाइंग क्लब की सदस्य संख्या 50 हो चुकी थी जिसमें से 10 लोग देश के श्रेष्ठ पायलट प्रशिक्षक थे; साथ ही यह देश के श्रेष्ठतम पायलट प्रशिक्षण स्थलों में से एक था।

1935 के वर्ष में रात्रिकाल में भी 38 विमान रात्रिकाल में भी एयरपोर्ट पर उतरे थे। यह वह दौर था जब छत पर सोये लोग हवाई जहाज के निकलने के बाद भी रात्रिकाल में घण्टों तक बतियाते महाराजा साहब का गुणगान करते रहते थे और कई तरह के काल्पनिक कयास लगाते थे।

जोधपुर रियासत के कुछ परगनों में पब्लिक लैंडिंग ग्राउंड्स थे तो कुछ परगनों में प्राइवेट लैंडिंग ग्राउंड्स बनवाए गए। हवाई जहाज के लिए ईंधन आपूर्ति के स्टेशन भी बनवाए गए।

1938 तक जोधपुर रियासत के 23 परगनों पर हवाई जहाज को उतारने की सुविधा हो गयी थी। इतने हवाई अड्डों की बढ़ती संख्या से ब्रिटिश सरकार भी चिन्तित हो गयी क्योंकि उनका सामरिक उपयोग कोई भी ब्रिटिश विरोधी ताकत कभी भी कर सकती थी।

वर्ष 1929- 30 में 99 वायुयान,1930-31 में 249 वायुयान, 1931-32 में 340 वायुयान, 1932-33 में 418 वायुयान व वर्ष 1933-34 में 451 वायुयान जोधपुर हवाई अड्डे पर उतरे। 1936 में जोधपुर हवाई अड्डे पर 761 वायुयान उतरे। उस वक्त तक जोधपुर एक जाना माना अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बन चुका था। देश विदेश के पायलट व वीआईपी लोगों के रुकने के लिए उम्मेद सिंह जी ने स्टेट होटल का निर्माण भी करवाया था जिसे आज जोधपुर में 'ऑफिसर्स मेस' के नाम से जाना जाता है। इतने ट्रैफिक से रियासत की आय भी बढ़ी।

महाराजा के पास एक से बढ़कर एक विमान थे। उस समय उनके पास 'परसिवल गल' वायुयान था जिससे तेज वायुयान देश में किसी के पास नहीं था। 1935 तक महाराजा 200 घंटों से अधिक की उड़ान भर चुके थे। 1936 में अजमेर के एक व्यवसायी भागचन्द सोनी ने उम्मेद सिंह जी को लेपर्ड मॉथ हवाई जहाज भेंट किया था।

जोधपुर फ्लाइंग क्लब कई रोचक करतब के कार्यक्रम भी आयोजित करता था। उस दौर में महाराजा चाहते थे कि आम लोग भी हवाई जहाज का आनन्द ले इस हेतु आम नागरिकों से भी 10 रुपया लेकर शहर के ऊपर एक चक्कर लगवाया जाता था।

महाराजा के प्रयासों से ही जोधपुर भारत का प्रसिद्ध सेना ट्रेनिंग केंद्र भी बना। उनकी सेवाओं से प्रभावित होकर ही ब्रिटिश सरकार ने उन्हें ऑनरेरी एयर कोमोडोर, ऑनरेरी एयर वाईस मार्शल व ऑनरेरी लेफ्टीनेंट जनरल की उपाधियां दी। 9 जून 1947 को अपेंडिक्स के एक आपरेशन के पश्चात माउन्ट आबू में महाराजा की मृत्यु हो गयी।

दुर्भाग्यपूर्ण था कि 1952 में महाराजा उम्मेद सिंह जी के पुत्र हनवंत सिंह जी का निधन 6 सीटर वायुयान दुर्घटना में हुआ था। राजस्थान के लोकप्रिय नेता जयनारायण व्यास को हराकर वे जोधपुर लौट रहे थे तब उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर जोधपुर की सेंट्रल जेल के पास गिरा था। जोधपुर के वर्तमान महाराजा गजसिंह जी द्वितीय हनवंत सिंह जी के पुत्र है।

✒️डॉ अर्जुन सिंह साँखला
👍497❤85🤯29🔥1
👍172❤43🤯13
डॉ. हरगोविंद खुराना
⬧ डॉ. हरगोविंद खुराना का जन्म 9 जनवरी, 1922 में अविभाजित भारत के रायपुर (जिला मुल्तान, पंजाब) नामक कस्बे में हुआ था।
⬧ पंजाब विश्वविद्यालय से एम.एस.सी. की पढ़ाई पूरी करके वह उच्च अध्ययन के लिए इंग्लैंड गए तथा वहाँ लिवरपूल विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एम. रॉबर्टसन के मार्गदर्शन में उन्होंने अपना शोधकार्य पूरा किया और डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की।
⬧ कुछ समय बाद एक बार फिर भारत सरकार ने उन्हें शोधवृत्ति प्रदान की और उन्हें ज्यूरिख (स्विट्जरलैंड) के फेडरल इंस्टिटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी में प्रोफेसर वी. प्रेलॉग के साथ शोध कार्य करने का अवसर मिल गया।
⬧ इंग्लैंड में कैंब्रिज विश्वविद्यालय में नोबेल पुरस्कार विजेता प्रो. अलेक्जेंडर टॉड के साथ उन्हें कार्य करने का अवसर मिला।
⬧ वर्ष 1952 में खुराना वैंकुवर (कनाडा) के ब्रिटिश कोलंबिया अनुसंधान परिषद के जैव-रसायन विभाग के अध्यक्ष नियुक्त हुए।
⬧ वर्ष 1960 में डॉ. खुराना को अमेरिका के विस्कान्सिन विश्वविद्यालय में प्रोफेसर का पद प्रदान किया गया और 1966 में उन्होंने अमेरिकी नागरिकता ग्रहण कर ली।
⬧ डॉ. खुराना ने जीव-कोशिकाओं के नाभिकों की रासायनिक संरचना के बारे में अध्ययन किया।
⬧ वर्ष 1960 के दशक में खुराना ने निरेनबर्ग की इस खोज की पुष्टि की तथा बताया कि डी.एन.ए. अणु के घुमावदार ‘सोपान’ पर चार विभिन्न प्रकार के न्यूक्लियोटाइड के विन्यास का तरीका नई कोशिका की रासायनिक संरचना और कार्य को निर्धारित करता है।
⬧ खुराना ने बताया कि न्यूक्लिओटाइड्स का कौन-सा क्रमिक संयोजन किस विशेष अमीनो अम्ल को बनाता है।
⬧ डॉ. खुराना के अनुसार न्यूक्लियोटाइड कूट कोशिका को हमेशा तीन के समूह में प्रेषित किया जाता है, जिन्हें प्रकूट (कोडोन) कहा जाता है। उन्होंने यह भी पता लगाया कि कुछ प्रकूट कोशिका को प्रोटीन का निर्माण शुरू या बंद करने के लिए प्रेरित करते हैं।
⬧ डॉ. खुराना के अध्ययन का विषय न्यूक्लियोटाइड नामक उपसमुच्चयों की अत्यंत जटिल मूल रासायनिक संरचनाएँ थीं। डॉ. खुराना इन समुच्चयों का योग कर दो महत्त्वपूर्ण वर्गों के ‘न्यूक्लिप्रोटिड इन्जाइम’ नामक यौगिकों को बनाने में सफल हुए।
⬧ डॉ. हरगोविंद खुराना एक भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक थे, जिन्हें वर्ष 1968 में प्रोटीन संश्लेषण में न्यूक्लिटाइड की भूमिका का प्रदर्शन करने के लिए चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
⬧ डॉ. खुराना ने वर्ष 1970 में आनुवंशिकी में एक और योगदान दिया, जब वह और उनका अनुसंधान दल एक खमीर (यीस्ट) जीन की पहली कृत्रिम प्रतिलिपि संश्लेषित करने में सफल रहे।
⬧ भारत सरकार ने वर्ष 1969 में डॉ. खुराना को पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया था।
⬧ चिकित्सा के क्षेत्र डॉ. खुराना के कार्यों को सम्मान देने के लिए विस्कान्सिन मेडिसन यूनिवर्सिटी, भारत सरकार और इंडो-यूएस सांइस एण्ड टेक्नोलॉजी फोरम ने संयुक्त रूप से 2007 में खुराना प्रोग्राम प्रारंभ किया है।
⬧ डॉ. खुराना का देहांत 9 नवम्बर, 2011 को अमेरिका के मैसाचुसेट्स में हुआ।
👍230❤34🤯2
👍131❤31
17वाँ प्रवासी भारतीय दिवस
● प्रवासी भारतीय दिवस 9 जनवरी, 1915 में महात्मा गाँधी की दक्षिण अफ्रीका से भारत वापसी की याद में मनाया जाता है।
● इस दिन को चिह्नित करने के लिए, प्रवासी भारतीय दिवस (पी.बी.डी.) मनाने की परंपरा वर्ष 2003 (नई दिल्ली) में शुरू हुई थी।
● वर्ष 2015 से, एक संशोधित प्रारूप के तहत, पीबीडी कन्वेंशन हर 2 साल में एक बार आयोजित किया गया है।
● अब तक 16 प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन आयोजित किए जा चुके हैं।
● 16वें पीबीडी को महामारी के दौरान वर्ष 2021 में ‘आत्मनिर्भर भारत में योगदान’ विषय के साथ एक आभासी माध्यम में आयोजित किया गया था।
● 17वाँ प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन 8 से 10 जनवरी, 2023 तक मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित किया जा रहा है।
● 17वें प्रवासी भारतीय दिवस का विषय ‘प्रवासी: अमृत काल में भारत की प्रगति के लिए विश्वसनीय भागीदार’ है।
● सम्मेलन में गुयाना सहकारी गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफ़ान अली मुख्य अतिथि तथा सूरीनाम गणराज्य के माननीय राष्ट्रपति श्री चंद्रिकाप्रसाद संतोखी विशेष सम्मानित अतिथि है।
● 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में निम्नलिखित विषयों पर पाँच पूर्ण सत्र शामिल हैं:-
● पूर्ण सत्र I: नवोन्मेष और नई प्रौद्योगिकियों में प्रवासी युवाओं की भूमिका।
● पूर्ण सत्र II: अमृत काल में भारतीय हेल्थकेयर इको-सिस्टम को बढ़ावा देने में भारतीय डायस्पोरा की भूमिका: विजन @ 2047।
● पूर्ण सत्र III: भारत की सॉफ्ट पॉवर का लाभ उठाना - शिल्प, व्यंजन और रचनात्मकता के माध्यम से सद्भावना।
● पूर्ण सत्र IV: भारतीय कार्यबल की वैश्विक गतिशीलता को सक्षम बनाना - भारतीय डायस्पोरा की भूमिका।
● पूर्ण सत्र V: राष्ट्र निर्माण के लिए एक समावेशी दृष्टिकोण की दिशा में प्रवासी महिला उद्यमियों की क्षमता का उपयोग करना।
● प्रवासी भारतीयों के 27 प्रतिष्ठित सदस्यों को 17वें पीबीडी सम्मेलन के दौरान ‘प्रवासी भारतीय सम्मान’ पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा हैं।
JOIN - @neetjeeutkarsh
👍261❤52🤯6
09_January_Daily_Current_Affairs_1052_Important_Questions_Gaurav.pdf
2.8 MB
09 January | Daily Current Affairs (1052) | Important Questions | Gaurav Series | Kumar Gaurav Sir
https://youtu.be/KnXOWnr-Vkk
❤62👍50🤯6
Rajasthan_Current_Affairs_2023_783_Current_Affairs_Today_For_Rajasthan.pdf
4.7 MB
Rajasthan Current Affairs 2023 (783) | Current Affairs Today | For Rajasthan All Exam | Narendra Sir
https://youtu.be/gk9eD2GjuvA
👍74❤18🤯8
“समस्या पर फ़ोकस करेंगे तो लक्ष्य दिखना बंद हो जाएगा लेकिन, सिर्फ लक्ष्य पर फ़ोकस करेंगे तो समस्या दिखनी बंद हो जाएगी।
शिक्षक बनने के अपने लक्ष्य पर कीजिए फ़ोकस और आज से ही उत्कर्ष के विख्यात और अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में शुरू करें अपनी शानदार तैयारी।
तो, आज ही उत्कर्ष के जयपुर ऑफलाइन सेंटर पर शुरू हो चुकें 40 दिवसीय ऑफलाइन MCQ बैच में प्रवेश लेकर बढ़ाएं सफलता की ओर अपने कदम।
यहाँ आपको मिलेगा :
✅ विख्यात विषय विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में सटीक रणनीति बनाने का अवसर
✅ नियमित कक्षाएँ
✅ विषयों का Topic wise महत्त्वपूर्ण बहुवैकल्पिक प्रश्नों द्वारा अभ्यास
यदि आप गुणवत्ता से कभी समझौता नहीं करते हैं, तो उत्कर्ष में आपका हार्दिक स्वागत है।
Helpline 9829213213
जयपुर:
उत्कर्ष टॉवर, महेश नगर पुलिस थाने के पास, गोपालपुरा बाइपास रोड, जयपुर।
👍101❤9🤯5
09 January 2023 । Current Affairs । English.pdf
2 MB
Utkarsh Bulletin©
❖ 09 January, 2023
❖ Daily Current Affairs (All Exams)
❖ Important news and questions based on them
❖ English PDF
@UtkarshClasses
👍71❤14
09_जनवरी,_2023_दैनिक_सामयिकी_All_Exams.pdf
1.9 MB
Utkarsh Bulletin©
❖ 09 January, 2023
❖ Daily Current Affairs (All Exams)
❖ Important news and questions based on them
❖ English PDF
@UtkarshClasses
👍84❤20