“सफलता सूर्योदय की उस किरण की तरह है जिसके छूने मात्र से ज़िंदगी मुस्कुराने लगती है।”
ऐसी ही मुस्कुराहट आपके जीवन में लाने और सफलता का सूर्योदय करने के लिए उत्कर्ष लाया है नाममात्र के शुल्क में KVS PRT-TGT-PGT की शानदार तैयारी करने का ऑनलाइन मौका।
उत्कर्ष एप में उपलब्ध KVS PRT-TGT-PGT के ऑनलाइन कोर्स में आपको घर बैठे मिलेगा विख्यात व अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन।
और साथ ही पाएँगे :-
● लाइव कक्षाएँ
● स्मार्ट-ई-बुक्स
● ऑनलाइन टेस्ट
● वीडियो लेक्चर की पैनल PDF
● सामान्य स्तर से शुरू करते हुए संपूर्ण पाठ्यक्रम
● वीडियो लेक्चर की स्पीड सुविधानुसार बढ़ा-घटा कर भी देखने की सुविधा।
तो, आज ही डाउनलोड करें उत्कर्ष एप और तैयारी करें जीत की।
https://utkarsh.onelink.me/Lc5j/2b6f5416

👍187❤15🤯11
📌https://youtu.be/FhlWnn02ry0
भारतीय रेलवे में शीघ्र संभावित बंपर भर्तियों के आने की बेहतरीन संभावना है, क्या है वह बंपर भर्तियां और 2023 में रेलवे में बम्पर भर्तीयों से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी जानने के लिए आप इस विशेष लाइव से आज रात 8:30 बजे जुड़ना न भूलें।

👍274❤53🤯26
LIVE NOW
01 -15 January 2023 Current Affairs Revision | 100+ Most Important Questions | Kumar Gaurav Sir
https://youtu.be/5D4iBCRBrLA

👍194❤46🤯17
01_15_January_2023_Current_Affairs_Revision_100+_Most_Important.pdf
3 MB
01 -15 January 2023 Current Affairs Revision | 100+ Most Important Questions | Kumar Gaurav Sir
https://youtu.be/5D4iBCRBrLA
https://youtu.be/5D4iBCRBrLA
👍95❤30🤯8
मारवाड़ का भूला बिसरा इतिहास शृंखला-6
रानी जिनका अन्दाज नूरजहाँ वाला था
जोधपुर के महाराजा विजय सिंह जी (1729-1793) के सात पुत्र थे। जिनकी उम्र के हिसाब से नाम निम्न क्रमानुसार है। 1. फतेहसिंह 2. भोमसिंह 3. जालिमसिंह 4. सरदारसिंह 5. शेरसिंह 6. गुमानसिंह 7. सावंतसिंह
विजयसिंह जी के ज्येष्ठपुत्र फतेहसिंह जी की निःसंतान मृत्यु हो गयी थी। दूसरे नंबर के पुत्र भोमसिंह जी की भी अल्पायु में मृत्यु हो गयी थी। भोमसिंग जी के एक पुत्र था जिसका नाम भीमसिंह था। अतः मारवाड़ की प्रचलित परम्परा के अनुसार भीमसिंह को राजा बनना था। किन्तु उदयपुर की राजकुमारी कृष्णा कुमारी से भीमसिंह की अल्पायु में सगाई हो जाने के समय महाराजा विजयसिंह जी ने यह समझौता किया था कि दोनों से शादी के बाद हुए पुत्र को सत्ता का हकदार माना जाएगा।
यहाँ यह उल्लेखनीय है कि कृष्णा कुमारी (1794-1810) मेवाड़, उदयपुर की राजकुमारी और भीम सिंह जी की बेटी थी। उनकी सगाई अल्पायु में ही जोधपुर के भीम सिंह से हुई थी किन्तु विवाह पूर्व ही उनके भावी पति भीम सिंह जी की 1803 में मृत्यु हो गयी। उसके बाद जोधपुर के मानसिंह जी तथा जयपुर के जगत सिंह जी सहित कई राजाओं ने उनसे विवाह का प्रस्ताव किया। उनसे विवाह करने के इच्छुक उदयपुर, जोधपुर, जयपुर व अन्य सहायक राजाओं में युद्ध भी हुआ। 16 वर्षीय राजकुमारी ने इससे दुःखी होकर जहर खाकर प्राण त्याग दिए थे।
चूँकि अभी विजयसिंह जी पौत्र भीमसिंह जी मृत्यु के कारण पुत्र हुआ नहीं था तो तीसरे नंबर के पुत्र जालिम सिंह जी भी अपने सत्ता का हकदार मानते थे। महाराजा विजय सिंह ने एकबार जालिमसिंह जी को हकदार मान भी लिया था। परन्तु कहानी में अभी कुछ और भी पेच थे।
महाराजा विजयसिंह जी की अनेक रानियाँ थी उसमें उनकी एक पासवान रानी भी थी जिसका नाम गुलाबराय था। 'पासवान' यह एक दर्ज़ा या पदवी है, जो महिला रानियों या ठकुराणियों द्वारा इनके मनोरंजन के लिए खरीदी जाती या राजाओं - महाराजाओं द्वारा अपने पास बिन ब्याहे रखी जाती थी जिन्हें महारानियों के बाद का दर्ज़ा होता था व रानियों के ऊपर का दर्ज़ा प्राप्त होता था। इनके पुत्र जिन्हें राजगद्दी मिलने पर राव राजा कहा जाता था यह राजा के उतने ही निकट होते थे जितनी अन्य रानियां व उनके पुत्र। उनकी संतान भी राजा महाराजाओं की संतान कहलाती थी सिर्फ गद्दी पर बैठने या उत्तराधिकारी का अधिकार नहीं था। इन महिलाओं को पासवान या पड़दायत कहा जाता था।
महाराजा विजयसिंह अपने ज्यादातर निर्णयों में गुलाबराय से मशविरा अवश्य करते थे। अन्य मुख्य रानियों और सरदारों को यह सब अखरता था। कवि राजा श्यामदास कहते है " इन (विजयसिंह जी) को जहाँगीर और पासवान (गुलाबराय) को नूरजहाँ का प्रतिरूप कहना चाहिए।"
गुलाबराय का प्रभाव इतना अधिक था कि जोधपुर शहर में गुलाब सागर, बच्चा (छोटा गुलाब सागर) कागा से गुलाब सागर तक नहर, मायला बाग (जो बाद में बोलचाल में महिलाबाग कहा जाने लगा) व कुछ नायाब बावड़ियों का निर्माण भी करवाया। जिसमें गुलाब सागर के पास वाली बावड़ी अद्भुत है। गुलाबराय खुद पालकी में बैठकर सारे कार्यों का निरीक्षण करने निकलती थी। गुलाबराय ने गुलाब सागर अपने पुत्र तेजसिंह की याद में बनवाया था अतः इसे तेजसागर भी कहा जाता है।
गुलाबराय का महाराजा विजयसिंह के ऊपर इतना प्रभाव था कि एक बार रानियों के पुत्रों के कुछ बचकाने आपसी झगड़े के कारण गुलाबराय नाराज होकर किला छोड़कर गुलाब सागर के पास स्थित मायला बाग (महिला बाग) में ही आकर रहने लगी तो विजयसिंह जी भी अपना अधिकांश समय यहीं पर रहकर बिताने लगे।
यूँ कह दीजिए कि जोधपुर के विशाल किले व साम्राज्य में कौन शासन करेगा या नहीं करेगा यह एक छोटे से भवन मायला बाग से तय होता था। विजयसिंह जी ने गुलाबराय के कहने पर पाँचवे नंबर के पुत्र शेरसिंह जी को युवराज भी बनाया था। लेकिन अल्पायु में मृत्यु से पहले भीमसिंह जी ने अन्य सरदारों के सहयोग से पांचवे नंबर के पुत्र शेरसिंह जी, 7 वें नंबर सावन्तसिंह जी व उनके पुत्र सूरसिंह जी की हत्या करवा दी थी।
छठे नंबर के पुत्र गुमानसिंह जी के बेटे मानसिंह जी जो भीमसिंह जी के चचेरे भाई थे वे जोधपुर के पास जालौर में रहकर स्वयं को स्वतन्त्र शासक मानते थे। भीमसिंह जी ने उनपर सेना भेज आक्रमण भी किया लेकिन अदीठ (कैंसर) की बीमारी के कारण भीमसिंह जी की सन 1803 में असामयिक मृत्यु हुई मानसिंह जी विजयी रहे और जोधपुर की सत्ता उन्होंने संभाली। इस पूरे घटनाक्रम में पासवान गुलाबराय की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष भूमिका रही।
आज भी गुलाब सागर की जलराशि में आप किले का प्रतिबिम्ब कैद हुआ देख सकते है। प्रतीकात्मक रूप से आप कुछ भी अर्थ निकाल सकते हैं।
✒️डॉ अर्जुन सिंह साँखला

👍409❤47🤯14🔥1
प्रिय विद्यार्थियों
Test नहीं दोगे तो JET को पार कैसे करोगे?
जी हाँ, एग्रीकल्चर के प्यारे विद्यार्थियों अध्ययन के साथ-साथ अगर अभ्यास किया जाएं तो परीक्षा में सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने की संभावना बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखकर उत्कर्ष क्लासेस लेकर आए है "जेट ऑल राजस्थान टेस्ट सीरीज़"।
JET Test Series link :- https://utkarshnew.page.link/pQygkSdUWCu2qBnN8
टेस्ट से जुड़ी महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ :-
◆ टेस्ट की तारीख :- 15 January, 2023
◆ Test Duration :- 2 Hours (Attempt within 24 hours)
◆ टेस्ट के लिए निर्धारित समय:- दोपहर 12:30 PM से अगले दिन दोपहर 12:30 PM तक रहेगा।
तो, बिना देरी किए अपनी तैयारी को जाँचने के इस सुनहरे अवसर से जरूर जुड़ें और कीजिए सिलेक्शन वाली तैयारी

👍135❤24🤯9
निम्नलिखित में से किस एक वाद ने भारतीय संसद को 24वाँ संविधान संशोधन लागू करने के लिए प्रेरित किया?
Anonymous Quiz
10%
शंकरी प्रसाद वाद ने
68%
केशवानन्द भारती वाद ने
18%
गोलकनाथ वाद ने
5%
शाहबानो वाद ने
👍294🤯91❤53🤩3🙏1
अब असंभव भी होगा संभव, जब शुरू होगी तैयारी उत्कर्ष एप के संग
जी हाँ विभिन्न ऑनलाइन कोर्सेस की सफलता के बाद उत्कर्ष लेकर आया है FSO का ऑनलाइन कोर्स आपके द्वार, आपकी तैयारी को सही दिशा एवं सटीक लय प्रदान करने के उद्देश्य से आपका अपना “उत्कर्ष” विषय विशेषज्ञों की देखरेख में तैयार किए गए परीक्षा उपयोगी गुणवत्तायुक्त पाठ्य सामग्री के माध्यम से तैयारी करवाने हेतु प्रस्तुत कर रहा है "F.S.O.(FOOD SAFETY OFFICER)" का संपूर्ण ऑनलाइन कोर्स।
जिसमें आपको मिलेगा विषय विशेषज्ञों का मार्गदर्शन व लक्ष्य प्राप्त करने से संबंधित सभी आवश्यक पाठ्यसामग्री का साथ जोकि आपको अपने लक्ष्य तक पहुँचाएगा।
Course Link :- https://utkarshnew.page.link/s45ZtuzS1s2K1oje7
इस विशेष ऑनलाइन कोर्स में आप पाएंगे
⬧ स्मार्ट-ई-बुक्स
⬧ कोर्स की वैधता (1 वर्ष) रहने तक प्रत्येक कक्षा को असीमित बार देखने की सुविधा
⬧ रिकॉर्डेड वीडियो डाउनलोड करके ऑफ़लाइन मोड में भी देखने की सुविधा
⬧ फैकल्टी द्वारा हस्तलिखित पैनल PDF उपलब्ध
⬧ सामान्य स्तर से शुरू करते हुए संपूर्ण पाठ्यक्रम
⬧ वीडियो लेक्चर की स्पीड सुविधानुसार बढ़ा-घटा कर भी देखने की सुविधा
तो, समय गवाएं बिना अभी डाउनलोड कीजिए उत्कर्ष एप और जुट जाइए तैयारी में।
Download Utkarsh App Now👇🏻

👍114❤27🤯9🎉1
भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद अस्पृश्यता का उन्मूलन करता है और किसी भी रूप में इसके आचरण का निषेध करता है?
Anonymous Quiz
7%
अनुच्छेद-16
76%
अनुच्छेद-17
15%
अनुच्छेद-18
3%
अनुच्छेद-15
👍366❤94🤯51🤩2
बौद्ध धर्म में ‘संबोधि’ से तात्पर्य है -
Anonymous Quiz
9%
महात्मा बुद्ध के गृहत्याग से
47%
महात्मा बुद्ध के ज्ञान प्राप्त से
39%
महात्मा बुद्ध के प्रथम उपदेश से
4%
महात्मा बुद्ध की मृत्यु से
👍315🤯72❤71🙏3🤩2
किसी व्यक्ति को कौन सी चीज खुशी प्रदान करेगी, यह उस व्यक्ति की इच्छा और परिस्थितियों पर निर्भर करता है। लेकिन यह बात बिल्कुल सच है कि हर व्यक्ति खुश रहना चाहता है। आखिर यह खुशी है क्या, इसका राज क्या है और इसका स्रोत क्या है? इसी के बारे में Dr. Ramesh K Arora द्वारा इस Video में चर्चा की जा रही है।
📌https://youtu.be/AjZWNXlW6Aw
📌https://youtu.be/AjZWNXlW6Aw
👍131❤18🤯13
भारत के निम्नांकित राज्यों में से किसके तीन तरफ अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ हैं?
Anonymous Quiz
12%
असम
19%
नागालैण्ड
52%
त्रिपुरा
17%
पश्चिम बंगाल
👍388❤98🤯88
भारतीय सेना दिवस
⬧ भारतीय सेना द्वारा प्रतिवर्ष 15 जनवरी को 'भारतीय सेना दिवस' के रूप में मनाया जाता है।
⬧ 15 जनवरी,1949 को जनरल के.एम. करियप्पा (बाद में फील्ड मार्शल) ने अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ जनरल सर एफ.आर.आर. बुचर से सेना की कमान संभाली थी तथा स्वतंत्रता के बाद भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ बने।
⬧ 75वाँ सेना दिवस समारोह 15 जनवरी को बेंगलुरु में आयोजित किया जा रहा है। पहली बार यह आयोजन राष्ट्रीय राजधानी से बाहर आयोजित किया जा रहा है।
⬧ इस दिन भारतीय सेना द्वारा अदम्य साहस, वीरता, उनके शौर्य और कुर्बानियों को याद करने के लिए नई दिल्ली और सभी सेना मुख्यालयों पर सैन्य परेडों, सैन्य प्रदर्शनियों और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
⬧ भारतीय सेना की उत्पत्ति ईस्ट इंडिया कंपनी की सेनाओं से हुई, जो बाद में 'ब्रिटिश भारतीय सेना' और अंततः स्वतंत्रता के बाद, भारतीय सेना बन गई।
⬧ भारतीय सेना की स्थापना लगभग 126 साल पहले अंग्रेज़ों ने 1 अप्रैल, 1895 को की थी।
⬧ ग्लोबल फायर पॉवर इंडेक्स के अनुसार भारतीय सेना को विश्व की चौथी सबसे सशक्त/मज़बूत सेना माना जाता है।

👍381❤111🤯15
LIVE NOW
https://youtu.be/O0DeCkut3_Y
https://youtu.be/O0DeCkut3_Y
YouTube
Hindi Marathon Class | वर्ण-विचार | TGT/PGT/KVS/STET & UP Other Exams | S.P.Shukla Sir
#hindiMarathonclass #वर्ण_विचार #CompleteHindiForAllExams
Hindi Marathon Class | वर्ण-विचार | TGT/PGT/KVS/STET & UP Other Exams | S.P.Shukla Sir
UP Utkarsh द्वारा आपके लिए TGT/PGT/KVS/STET तथा अन्य सभी भर्ती परीक्षाओं की तैयारी को और अधिक मजबूत करने के…

👍152❤72🤯13
महादेव गोविंद रानाडे
⬧ महादेव गोविंद रानाडे का जन्म 18 जनवरी, 1842 को महाराष्ट्र के निफाड़ में हुआ था।
⬧ भारत की महान विभूति महादेव गोविन्द रानाडे की शिक्षा मुंबई के एल्फिन्स्टन कॉलेज में हुई थी।
⬧ गोविन्द रानाडे एक प्रसिद्ध विद्वान, समाज सुधारक, न्यायविद् और भारतीय राष्ट्रवादी थे तथा इन्हें ‘महाराष्ट्र का सुकरात’ भी कहा जाता है।
⬧ रानाडे को प्रार्थना समाज, आर्य समाज और ब्रह्म समाज जैसे तत्कालीन समाज सुधारक संगठनों ने अधिक प्रभावित किया।
⬧ इन्होंने ब्रह्म समाज आन्दोलन की विचारधारा को बंगाल के बाहर प्रसारित किया तथा तात्कालिक सामाजिक कुरीतियों और अँधविश्वासों का कड़ा विरोध करते हुए समाज सुधार के कामों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
⬧ महादेव गोविन्द रानाडे ने सामाजिक कुरीतियाँ जैसे-बाल विवाह, विधवाओं का मुंडन, शादी-विवाह और समारोहों में जरूरत से ज्यादा खर्च और विदेश यात्रा के लिए जातिगत भेदभाव का पुरजोर विरोध किया।
⬧ इसके साथ ही उन्होंने विधवा पुनर्विवाह और स्त्री शिक्षा पर भी बल दिया। इन्होंने कई सार्वजनिक संगठनों के गठन में अपना योगदान दिया। इनमें अहमदनगर शिक्षा समिति, पूना सार्वजनिक सभा और प्रार्थना समाज जैसे महत्त्वपूर्ण संगठन शामिल थे।
⬧ रानाडे ‘दक्कन एजुकेशनल सोसायटी’ के संस्थापकों में से एक थे।
⬧ इन्होंने एंग्लो-मराठी समाचार पत्र ‘इन्दुप्रकाश’ का भी सम्पादन किया।
⬧ इन्होंने विधवा पुनर्विवाह, मालगुजारी कानून, राजा राममोहन राय की जीवनी, मराठों का उत्कर्ष, धार्मिक एवं सामाजिक सुधार आदि रचनाएँ लिखी।
⬧ एक सच्चे राष्ट्रवादी के रूप में महादेव गोविंद रानाडे ने ना केवल ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ की स्थापना का समर्थन किया, बल्कि 1885 ई. में कांग्रेस के प्रथम मुंबई अधिवेशन में भाग भी लिया।
⬧ महादेव गोविंद रानाडे स्वदेशी के प्रबल समर्थक थे। ये अपने जीवनकाल में कई प्रतिष्ठित पदों पर आसीन रहे जिनमें बॉम्बे विधान परिषद् का सदस्य, केंद्र सरकार के वित्त समिति के सदस्य और बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जैसे पद शामिल हैं।
⬧ 16 जनवरी, 1901 को इन्होंने इस संसार को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था।
⬧ रानाडे ने विधवा-विवाह के समर्थन में शास्त्रों का संदर्भ देते हुए 'द टेक्स्ट ऑफ द हिंदू लॉ' जिसमें उन्होंने विधवाओं के पुनर्विवाह को नियम के अनुसार बताया तथा इस संदर्भ में उन्होंने वेदों के उन पक्षों का उल्लेख किया जो विधवा पुनर्विवाह को स्वीकृति प्रदान करते हैं और उसे शास्त्र सम्मत मानते हैं।

👍243❤47🤯7
**आलस्य में कल की प्रतीक्षा
घातक है**
तुम सिर्फ एक बूँद पाकर
फूल गए हो
क्या समुद्र के अस्तित्व को
भूल गए हो?
जीवन में चले हो तुम जिसे
पाने को
मिलेगा अवसर जरूर उसे
भुनाने को
निरन्तर चलने वालों की राह
सरल है
जो ठहर गए तो अमृत भी
गरल है
ठीक नहीं केवल स्वप्न को
ढोते रहना
जरूरी है कर्मभूमि पर कुछ
बोते रहना
अद्भुत कहानियां वे लोग ही
गढ़ते हैं
जो एक इंच हररोज आगे
बढ़ते हैं
भ्रमित मनुज को ही ऐसा
सब दिखता है
वरना कौन किसका भाग्य
लिखता है?
जो कर्तव्यपथ से च्युत हुआ
वो पातक है
आलस्य में कल की प्रतीक्षा
घातक है
शाम सूरज फिर उसपार
उतर जायेगा
उम्र के घड़े में एक बूँद जल
और भर जायेगा
मत रुको कर्मयज्ञ में आहुति
चलने दो
अंतस में जल रही है आग तो
जलने दो
लोग थक हारकर रास्ते में
ठहरेंगे
कष्ट के बादल उन्हीं के लिए
घहरेंगे
जब हवाएं आपका रुख नहीं
मोड़ पाती है
तब हर पगडण्डी सफलता की
ओर जाती है
दिन बीत रहे है मित्र फिर क्या
बचेगा
पश्चाताप का सिर्फ हाहाकार
मचेगा
अपने तामस व्यवहारों को
अब भी रोक दो
अब खुद ही बन अनुशासक
खुद को टोक दो
तुम सिर्फ एक बूँद पाकर
फूल गए हो
क्या समुद्र के अस्तित्व को
भूल गए हो?
✒️डॉ अर्जुन सिंह साँखला
घातक है**
तुम सिर्फ एक बूँद पाकर
फूल गए हो
क्या समुद्र के अस्तित्व को
भूल गए हो?
जीवन में चले हो तुम जिसे
पाने को
मिलेगा अवसर जरूर उसे
भुनाने को
निरन्तर चलने वालों की राह
सरल है
जो ठहर गए तो अमृत भी
गरल है
ठीक नहीं केवल स्वप्न को
ढोते रहना
जरूरी है कर्मभूमि पर कुछ
बोते रहना
अद्भुत कहानियां वे लोग ही
गढ़ते हैं
जो एक इंच हररोज आगे
बढ़ते हैं
भ्रमित मनुज को ही ऐसा
सब दिखता है
वरना कौन किसका भाग्य
लिखता है?
जो कर्तव्यपथ से च्युत हुआ
वो पातक है
आलस्य में कल की प्रतीक्षा
घातक है
शाम सूरज फिर उसपार
उतर जायेगा
उम्र के घड़े में एक बूँद जल
और भर जायेगा
मत रुको कर्मयज्ञ में आहुति
चलने दो
अंतस में जल रही है आग तो
जलने दो
लोग थक हारकर रास्ते में
ठहरेंगे
कष्ट के बादल उन्हीं के लिए
घहरेंगे
जब हवाएं आपका रुख नहीं
मोड़ पाती है
तब हर पगडण्डी सफलता की
ओर जाती है
दिन बीत रहे है मित्र फिर क्या
बचेगा
पश्चाताप का सिर्फ हाहाकार
मचेगा
अपने तामस व्यवहारों को
अब भी रोक दो
अब खुद ही बन अनुशासक
खुद को टोक दो
तुम सिर्फ एक बूँद पाकर
फूल गए हो
क्या समुद्र के अस्तित्व को
भूल गए हो?
✒️डॉ अर्जुन सिंह साँखला
👍636❤186🤯25