Utkarsh Classes
✔
966K subscribers
13.1K photos
381 videos
10.6K files
25.8K links
Welcome to @UtkarshClasses Telegram Channel.
✍️ Online Education App 🏆
🔰Explore Other Channels: 👇
http://link.utkarsh.com/UtkarshClassesTelegram
🔰 Download The App
http://bit.ly/UtkarshApp
🔰 YouTube🔔
http://bit.ly/UtkarshClasses
Download Telegram
👍129❤17🤯11
“सूचना सहायक की विज्ञप्ति जारी हो चुकी है यानी अब मंजिल दूर नहीं है”✨
राजस्थान के विद्यार्थियों की तैयारी को निर्णायक व सार्थक दिशा देने के लिए उत्कर्ष के जोधपुर व जयपुर सेंटर पर सूचना सहायक भर्ती परीक्षा हेतु ऑफ़लाइन बैच शुरू हो चुकें हैं जहाँ विख्यात व अनुभवी विषय विशेषज्ञों की स्थायी टीम करेगी विद्यार्थियों का सम्पूर्ण मार्गदर्शन।
तो घर बैठे सूचना सहायक परीक्षा की दमदार ऑनलाइन (Live from classroom) तैयारी करने के लिए अभी डाउनलोड करें उत्कर्ष एप।
नोट : ऑफ़लाइन बैच के विद्यार्थियों के लिए रिवीजन और अभ्यास हेतु ऑनलाइन कोर्स नि:शुल्क उपलब्ध होगा।
विद्यार्थियों के लिए क्या-क्या खास है इन ऑफ़लाइन/ ऑनलाइन बैच में :-
01) विख्यात विषय विशेषज्ञों की स्थायी टीम द्वारा अध्यापन व मार्गदर्शन।
02) श्रेष्ठ मैनेजमेंट एवं सपोर्ट टीम।
03) 4K इंटरेक्टिव पैनल के माध्यम से अध्यापन।
04) प्रत्येक विषय के अपडेटेड व अपग्रेडेड नोट्स।
05) समय-समय पर टॉपिक/विषय और सम्पूर्ण कोर्स पर आधारित
टेस्ट।
06) 4K पैनल पर शिक्षकों द्वारा हस्तलिखित पीडीएफ की
उपलब्धता।
07) विगत वर्षों के हल सहित प्रश्न–पत्रों से अभ्यास।
08) परीक्षा से पूर्व ऑनलाइन रिवीजन कोर्स।
09) कोर्स पूरा होने के बाद प्रैक्टिस हेतु परीक्षा तक नियमित ऑनलाइन टेस्ट्स।
10) ऑफ़लाइन विद्यार्थियों को सूचनाएँ/सपोर्ट देने व फीडबैक लेने के लिए अलग से एप।
यदि आप गुणवत्ता से कभी समझौता नहीं करते हैं, तो उत्कर्ष में आपका हार्दिक स्वागत है।
ऑफलाइन सेंटर का पता :- जयपुर - उत्कर्ष टॉवर‚ महेश नगर पुलिस थाने के पास‚ गोपालपुरा बाइपास रोड‚ जयपुर।
जोधपुर – जालोरी गेट चौराहा, जोधपुर।
अधिक जानकारी व किसी तकनीकी सहायता के लिए 9829213213 पर संपर्क करें।
👍187❤29🤯11
संस्कृत 31 January, 2023 Evening.pdf
217 KB
🇮🇳 Utkarsh Knowledge Series 🇮🇳

प्रतिदिन अति महत्त्वपूर्ण प्रश्नों की शृंखला 😎
✅ परीक्षोपयोगी 10 MCQ प्रश्न व उनके उत्तर
✅ सभी प्रश्नों के Video Solution
❤86👍83🤯19
Indian History 01-February,2023 Morning.pdf
199.1 KB
🇮🇳 Utkarsh Knowledge Series 🇮🇳

प्रतिदिन अति महत्त्वपूर्ण प्रश्नों की शृंखला 😎
✅ परीक्षोपयोगी 10 MCQ प्रश्न व उनके उत्तर
✅ सभी प्रश्नों के Video Solution
👍141❤35🤯4
❤243👍59🤩2🙏2
कल्पना चावला
● कल्पना चावला का जन्म 17 मार्च, 1962 को हरियाणा के करनाल में हुआ था।
● कल्पना के पिता का नाम बनारसी लाल चावला और माता का नाम संज्योती था।
● उन्होंने वर्ष 1982 में पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से वैमानिकी इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की, जिसके बाद वे अपनी आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चली गईं।
● वर्ष 1984 में उन्होंने टेक्सास विश्वविद्यालय से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री प्राप्त की और वर्ष 1988 में अमेरिका के कोलोराडो विश्वविद्यालय से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में ही पीएचडी (PhD) डिग्री हासिल की।
● इसके बाद एक शोधकर्ता के रूप में उन्होंने वर्ष 1988 में नासा (NASA) के साथ अपने कॅरियर की शुरुआत की।
● अप्रैल, 1991 में अमेरिकी नागरिक बनने के पश्चात् उन्हें वर्ष 1994 में नासा (NASA) में बतौर अंतरिक्ष यात्री चुन लिया गया।
● नवंबर, 1996 में उन्हें अंतरिक्ष शटल मिशन STS-87 में मिशन विशेषज्ञ के रूप में नियुक्त किया गया, जिसके साथ ही वे अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाली भारतीय मूल की पहली महिला बन गईं।
● वर्ष 2001 में कल्पना चावला को अंतरिक्ष शटल मिशन STS-107 के चालक दल का सदस्य बनने का अवसर प्राप्त हुआ।
● इसी मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण 1 फरवरी, 2003 को कल्पना चावला की मृत्यु हो गई।
● अमेरिका की एयरोस्पेस और रक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी नॉर्थरोप ग्रुम्मन ने अपने एक वाणिज्यिक कार्गो अंतरिक्ष यान का नाम नासा की अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला के नाम पर रखा है।
● अंतरिक्ष में जाने वाली भारतीय मूल की पहली महिला के रूप में कल्पना चावला का इतिहास में एक विशिष्ट स्थान है।
Join - @UTKARSH_in_ENGLISH
👍219❤52🤯2
👍153❤38
भारतीय तटरक्षक बल
● भारतीय तटरक्षक बल (ICG) 01 फरवरी, 2023 को अपना 47वाँ स्थापना दिवस मना रहा है।
● ICG की स्थापना अगस्त, 1978 में तटरक्षक अधिनियम, 1978 द्वारा भारत के एक स्वतंत्र सशस्त्र बल के रूप में की गई थी।
● विश्व में चौथे सबसे बड़े तटरक्षक बल के रूप में भारतीय तटरक्षक बल ने भारतीय तट की सुरक्षा और भारत के समुद्री क्षेत्रों में नियमों को लागू करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
● यह रक्षा मंत्रालय के तहत कार्यरत एक सशस्त्र बल, खोज और बचाव एवं समुद्री कानून प्रवर्तन एजेंसी है, जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
● ICG के गठन की अवधारणा वर्ष 1971 के युद्ध के बाद अस्तित्व में आई।
● रुस्तमजी समिति द्वारा एक बहु-आयामी तटरक्षक के लिये दूरदर्शी खाका तैयार किया गया था।
● प्रभावी कमान एवं नियंत्रण हेतु भारत के समुद्री क्षेत्रों को पाँच तटरक्षक क्षेत्रों में विभाजित किया गया है, जिसमें उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, पूर्व, उत्तर-पूर्व और अंडमान एवं निकोबार शामिल हैं, इनके मुख्यालय क्रमशः गाँधीनगर, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और पोर्ट ब्लेयर में स्थित हैं।
● भारतीय नौसेना,1960 से ही भारतीय जलीय क्षेत्र में समुद्री कानून को लागू करने तथा उपक्रमों की सुरक्षा एवं संरक्षा का दायित्व निर्वहन करने हेतु एक सहायक संगठन की स्थापना का अनुरोध करती आ रही थी।
● इन कामों के लिए आधुनिक एवं उच्च क्षमता वाले नौसेना के यु्द्धपोतों एवं उपक्रमों की तैनाती स्पष्ट रूप से किफ़ायती विकल्प नहीं था। भारत सरकार ने यथासमय नौसेना के इस तर्क को स्वीकार कर लिया।
● 1970 के प्रारंभ में तटरक्षक संगठन की शीघ्र स्थापना में अपना योगदान देने वाले तीन और कारक थे।
● राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को क्षति पहुँचाने वाली समुद्री तस्करी अपने चरम पर थी। तत्समय सीमा शुल्क एवं मात्स्यिकी विभाग जैसी एजेंसियों के पास इतनी सामर्थ्य नहीं थी कि वह वृहद् रूप से फैली तस्करी तथा भारतीय जल में अवैध रूप से प्रवेश करने वाली नौकाओं की गतिविधियों को रोक सके।
● इस पृष्ठभूमि में तस्करी की बढ़ती हुई इस समस्या से निपटने के लिए सन् 1970 में नाग कमेटी की स्थापना की गई । समिति ने अपनी सिफारिश में तस्करी की गतिविधियों से निजात पाने के लिए अलग से एक समुद्री बल की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।
● भारतीय तटरक्षक की अंतरिम स्थापना 1 फरवरी, 1977 को हुई।
● वर्ष 1972 में समुद्री कानून पर अंतर्राष्ट्रीय समझौते के अनुसार सभी तटीय देशों को अनन्य आर्थिक क्षेत्र प्रदान किया गया।
● तत्पश्चात् विस्तृत रूप से फैले हुए अनन्य आर्थिक क्षेत्र पर अपना सार्वभौमिक अधिकार का दावा करते हुए भारत की संघीय सरकार ने भारतीय समुद्री क्षेत्र अधिनियम, 1976 पारित किया।
● भारत ने एक बार में 2.01 मिलियन वर्ग किमी समुद्री क्षेत्र पर सभी जैविक व गैर-जैविक संसाधनों का व्यापक संदोहन करने के लिए अधिकार ग्रहण किया। इस विस्तृत क्षेत्र की सुरक्षा की आवश्यकता महसूस की गई।
● भारतीय तटरक्षक का प्रतीक एक राज्य चिह्न है, जो सम्राट अशोक (273-232 ई.पू.) द्वारा स्थापित सारनाथ स्तंभ का रूपांतरण है।
● सूर्य का प्रतीक एवं समय का द्योतक चक्र, के अंदर सिंह शीर्ष स्थित है । सफेद, तरणक्षम जीवन रक्षा उपकरण के साथ अशोक शीर्ष है जिसकी परिधि में देवनागरी लिपि में "भारतीय तटरक्षक" अंकित है ।
● दो लंगर, समुद्री क्षेत्र में राष्ट्र-हित के रक्षा का दृढ़ संकल्प प्रदर्शित करते हैं। तरणक्षम जीवन रक्षा उपकरण एवं शीर्ष पर हेलीकॉप्टर का रोटर वायुशक्ति के साथ समुद्री सेवा को प्रदर्शित करता है, नीचे नक्काशी में संस्कृत में ‘वयम् रक्षामः’ जिसका अभिप्राय ‘हम रक्षा करते हैं’, अंकित है।
👍221❤32🤯14
01 February 2023 । Current Affairs । English.pdf
1.7 MB
Utkarsh Bulletin©
❖ 01 February, 2023
❖ Daily Current Affairs (All Exams)
❖ Important news and questions based on them
❖ English PDF
@UtkarshClasses
👍56❤14🤯2
01_फरवरी,_2023_दैनिक_सामयिकी_All_Exams.pdf
1.7 MB
उत्कर्ष बुलेटिन©
❖ 01 फ़रवरी, 2023
❖ दैनिक समसामयिकी (All Exams)
❖ महत्वपूर्ण खबरें एवं उन पर आधारित प्रश्न
❖ हिन्दी पीडीएफ
@UtkarshClasses
👍77❤26
01_February_Daily_Current_Affairs_1072_Important_Questions_Gaurav.pdf
2.8 MB
01 February | Daily Current Affairs (1072) | Economy Survey (आर्थिक सर्वेक्षण) | Kumar Gaurav Sir
https://www.youtube.com/live/XhUWfK5jQb0?feature=share
👍73❤17
Rajasthan_Current_Affairs_2023_803_January_2023_Revision_For_Rajasthan.pdf
3.9 MB
Rajasthan Current Affairs 2023 (803) | January 2023 Revision | For Rajasthan All Exam | Narendra Sir
https://www.youtube.com/live/qO82t5UG6F8?feature=share
👍97❤15🤯10
मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी द्वारा आंध्र प्रदेश की नई राजधानी किसे बनाने की घोषणा की गई है?
Anonymous Quiz
45%
विशाखापत्तनम
42%
अमरावती
11%
कुरनूल
3%
गुंटूर
👍350❤113🤯75
भारत के पहले ‘मॉडल जी-20 शिखर सम्मेलन’ का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया है?
Anonymous Quiz
38%
नरेंद्र मोदी
26%
डॉ विनय सहस्रबुद्धे
16%
पीयूष गोयल
20%
अमिताभ कांत
👍242🤯145❤90