Utkarsh Classes
✔
966K subscribers
13.1K photos
381 videos
10.6K files
25.8K links
Welcome to @UtkarshClasses Telegram Channel.
✍️ Online Education App 🏆
🔰Explore Other Channels: 👇
http://link.utkarsh.com/UtkarshClassesTelegram
🔰 Download The App
http://bit.ly/UtkarshApp
🔰 YouTube🔔
http://bit.ly/UtkarshClasses
Download Telegram
Last Reminder ⏳


RAS
के अभ्यर्थियों के लिए उत्कर्ष क्लासेस द्वारा जयपुर में 12 फरवरी को और जोधपुर में 19 फरवरी को आयोजित होने जा रहे हैं 360° काउंसलिंग सेमिनार साथ ही वर्ष 2022 के करेंट अफेयर्स पर आधारित OMR पैटर्न पर होंगे Bilingual प्राइज टेस्ट जहाँ टॉप 100 रैंकर्स को मिलने वाला है ₹500 का नक़द पुरस्कार 🏆

📣 सेमिनार में विद्यार्थियों के प्रेरक व उत्कर्ष के संस्थापक डॉ. निर्मल गहलोत सर, RPSC के पूर्व अध्यक्ष डॉ. ललित के. पंवार सर एवं भारत में करेंट अफेयर्स के सबसे लोकप्रिय एज्युकेटर कुमार गौरव सर समग्र रूप से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे।

👉🏻अब कुछ स्थान ही शेष...

यदि आपने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो कृपया नीचे दिये गये लिंक पर click करें और रजिस्ट्रेशन कर अपना स्थान सुनिश्चित करें।

फिर मत कहना चूक गए…😱

Click Now & Register👇
https://bit.ly/UTKRASseminar

धन्यवाद।
- टीम उत्कर्ष
👍162❤22🤯9
राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ ललित कुमार पंवार सर व डॉ निर्मल गहलोत सर के साथ जयपुर के लिए प्रस्थान…रविवार 12 फरवरी को सुबह 9 से 12 बजे तक आर.ए.एस अभ्यर्थियों (RAS Aspirants) के लिए जयपुर में आयोजित 360° काउंसलिंग सेमिनार में भाग लेंगे।
सेमिनार हॉल में सभी सीटें फ़ुल हो गई है।अन्य हॉल में लाईव सेमिनार के लिए भी अब कुछ सीटें रिक्त हैं।(अंत में हम कुछ समय के लिए अन्य हॉल में भी प्रत्यक्ष मिलेंगे।)
रजिस्ट्रेशन का अंतिम अवसर 👇
https://bit.ly/utkRASseminar
और हॉं, समय से 15 मिनिट पूर्व आ जाना,टेस्ट की अच्छी तैयारी करके आना व 3 घंटे तक सेमिनार को पूर्ण मनोयोग के साथ अटेंड करना…ये काउन्सलिंग सेमिनार आपकी तैयारी की दशा व दिशा बदल सकता है।
तो मिलते हैं रविवार को जयपुर में।
आपका अपना…
- कुमार गौरव
👍224❤44🤯16
Rajasthan Current Affairs 11-February, 2023 Evening.pdf
198.8 KB
🇮🇳 Utkarsh Knowledge Series 🇮🇳

प्रतिदिन अति महत्त्वपूर्ण प्रश्नों की शृंखला 😎
✅ परीक्षोपयोगी 10 MCQ प्रश्न व उनके उत्तर
✅ सभी प्रश्नों के Video Solution
👍132❤26🤯19
CET (Senior Secondary) षष्ठम पारी (11-02-2023)।। उत्तर कुंजी

https://utkarshnew.page.link/vhgHSecsSPEtUi2P8
👍217❤62🤯59
English 12 February, 2023 Morning.pdf
169.1 KB
🇮🇳 Utkarsh Knowledge Series 🇮🇳

प्रतिदिन अति महत्त्वपूर्ण प्रश्नों की शृंखला 😎
✅ परीक्षोपयोगी 10 MCQ प्रश्न व उनके उत्तर
✅ सभी प्रश्नों के Video Solution
👍79❤37🤯10
डॉ. दौलत सिंह कोठारी अपने जीवन के दौरान कई महत्वपूर्ण अविष्कार किए और दुनिया को अपनी ज्ञानवर्धक योजनाओं से समृद्ध किया। भारत के महान वैज्ञानिक की कहानी जो आपको प्रेरित करेगी और वैज्ञानिक जगत के उनके योगदान से रूबरू कराएगी। आइए जानते हैं Dr. Ramesh K Arora द्वारा इस Video में डॉ. दौलत सिंह कोठारी के अद्भुत व्यक्तित्व के बारे में।
https://youtu.be/LNgdgrPHus0
👍163❤42🤯5
दुनिया के सबसे तेज 450 टेस्ट विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे क्रिकेटर कौन है?
Anonymous Quiz
18%
मुथैया मुरलीधरन
23%
अनिल कुंबले
10%
ग्लेन मैकग्रा
49%
रविचंद्रन अश्विन
👍352❤138🤯68🎉1
"यहाँ होती है विद्यार्थियों के सपनों को पूरा करने की तैयारी" 💫
यदि आपका भी सपना है राजस्थान की न्यायिक सेवा भर्ती परीक्षा में मुकाम हासिल करना तो 13 फरवरी से उत्कर्ष के जयपुर ऑफलाइन सेंटर में शुरू किए जा रहे हैं RJS Pre , JLO , APO के नए ऑफ़लाइन बैच।
यदि आप गुणवत्ता से कभी समझौता नहीं करते हैं, तो उत्कर्ष में आपका हार्दिक स्वागत है।
पता: उत्कर्ष टॉवर, महेश नगर पुलिस थाने के पास, जयपुर।
हेल्पलाइन : 9829213213
👍253❤36🤯15
👍294❤77🤯77🤩1
❤164👍76🤯11
स्वामी दयानंद सरस्वती
⬧ स्वामी दयानंद सरस्वती का जन्म 12 फरवरी, 1824 को गुजरात के टंकारा में हुआ था। उनके माता-पिता यशोधाबाई और लालजी तिवारी थे।
⬧ मूल नक्षत्र में जन्म होने के कारण उन्हें पहले मूल शंकर तिवारी नाम दिया गया था।
⬧ स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा आर्य समाज की पहली इकाई की स्थापना औपचारिक रूप से 1875 में मुंबई (बॉम्बे) में की गई थी तथा कालांतर में इसका मुख्यालय लाहौर में स्थापित किया गया था।
⬧ आर्य समाज ने सामाजिक सुधारों और शिक्षा पर जोर देकर देश की सांस्कृतिक एवं सामाजिक जागृति में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
⬧ प्रधानमंत्री द्वारा 12 फरवरी, 2023 को सुबह 11 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में साल भर चलने वाले समारोह का उद्घाटन किया गया है।
⬧ स्वामीजी सत्य की खोज में पंद्रह वर्ष (1845-60) तक तपस्वी के रूप में भटकते रहे, उनके विचार प्रसिद्ध कृति सत्यार्थ प्रकाश में प्रकाशित हुए थे।
⬧ स्वामी दयानंद सरस्वती एक भारतीय दार्शनिक, सामाजिक नेता और आर्य समाज के संस्थापक थे।
⬧ आर्य समाज वैदिक धर्म का एक सुधार आंदोलन है।
⬧ स्वामी दयानंद सरस्वती 1876ई. में "भारत भारतीयों के लिए" के रूप में स्वराज का आह्वान करने वाले पहले व्यक्ति थे।
⬧ उनके एक अखंड भारत के दृष्टिकोण में वर्गहीन और जातिविहीन समाज (धार्मिक, सामाजिक और राष्ट्रीय स्तर पर) तथा विदेशी शासन से मुक्त भारत शामिल था।
⬧ उन्होंने वेदों से प्रेरणा ली और उन्हें 'भारत के युग की चट्टान' तथा ‘हिंदू धर्म का अचूक और सच्चा मूल बीज’ माना।
⬧ उन्होंने "वेदों की ओर लौटो" का नारा दिया।
⬧ स्वामी दयानंद सरस्वती के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए 1886 ई. में डीएवी (दयानंद एंग्लो वैदिक) स्कूल अस्तित्व में आए तथा पहला डीएवी स्कूल लाहौर में स्थापित किया गया जिसके प्रधानाध्यापक महात्मा हंसराज थे।
⬧ आर्य समाज का उद्देश्य वेदों (सबसे पुराने हिंदू धर्मग्रंथ) को सत्य के रूप में फिर से स्थापित करना है। उन्होंने वेदों में बाद की अभिवृद्धि को खारिज कर दिया और अपनी व्याख्या में अन्य वैदिक विचारों को भी शामिल किया।
⬧ आर्य समाज में मूर्ति पूजा का विरोध, पशु बलि, श्राद्ध (पूर्वजों की ओर से अनुष्ठान), जन्म के आधार पर जाति का निर्धारण न कि योग्यता के आधार पर, अस्पृश्यता, बाल विवाह, तीर्थयात्रा, पुजारी पद्धति और मंदिर प्रसाद की पूजा का विरोध किया जाता है।
⬧ यह वेदों की अचूकता, कर्म सिद्धांत (पिछले कर्मों का संचित प्रभाव) और संसार (मृत्यु व पुनर्जन्म की प्रक्रिया), गाय की पवित्रता, संस्कारों के महत्त्व (व्यक्तिगत संस्कार) की प्रभावशीलता को कायम रखता है। तथा अग्नि के लिए वैदिक यज्ञों की प्रभावकारिता एवं सामाजिक सुधार के कार्यक्रमों की पुष्टि करता है।
⬧ आर्य समाज द्वारा महिला शिक्षा के उत्थान के साथ ही अंतर्जातीय विवाह को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किया गया।
👍327❤62🤯34
समस्याओं को बड़ा हम बनाते हैं

कोई भी समस्या इतनी बड़ी नहीं होती जितनी वह पहली बार में हमें लगती है। जैसे बारिश एक समस्या भी है और एक समाधान भी है वैसे ही हर समस्या के प्रति हमारी प्रतिक्रिया ही समस्या को छोटा या बड़ा बनाती है। एक खूबसूरत बात यह है कि कोई समस्या स्थायी नहीं होती है। मैं मानता हूँ जीवन में आने वाली नब्बे प्रतिशत समस्याएं मानसिक है और उनके इलाज के तौर तरीके भी नब्बे प्रतिशत मानसिक ही है। इनमें से ज्यादातर समस्याएं होती ही नहीं हैं वे हमें पूर्वाग्रहों से ग्रसित होने के कारण सामाजिक या मानसिक रूप से समस्या लगती है। उम्र के हर पड़ाव पर व्यक्ति को अलग अलग परिस्थिति में सैंकड़ों बार आप हँसते और रोते हुए देखते हैं; रोना हर बार समस्या नहीं है और हँसना हर बार खुशी नहीं है।

हमारे जीवन में वास्तविक रूप से बहुत सारी समस्याएं आती हैं लेकिन हर समस्या कुछ सबक भी लेकर आती है बिना समस्या के वह सबक हमें कभी मिलता ही नहीं। एक गरीब को लगता है कि कभी अच्छा खाया ही नहीं यह समस्या है तो अमीर को लगता है खूब खाने लग गया हूँ अब यह समस्या है। कुछ समस्याएं आपके लिए लोग जुटाते हैं और कुछ आप भावुक होकर अपने लिए चुनते हैं जो आपकी है ही नहीं। कान, नाक आँख, मुँह व स्पर्श इन्द्रियों का सुख या दुःख क्या होता है यह हम संसार से ज्यादा सीखते है खुद के अनुभवों से कम। भूलना और याद करना दोनों समस्या हैं लेकिन मैंने दोनों में निहित सुख को खोजकर झगड़ा ही खत्म कर दिया।

सुख या दुःख सांसारिक उपलब्धियों या अनुपलब्धियों से इतना नहीं बंधा है जितना इसको बांध दिया गया है। नींद लेना एक सुख है लेकिन नींद ही लेते रहना एक दुःख है। जीवन में पाने-खोने की ज्यादा चिंता किये बगैर कर्म-प्रधान जीवन जीना चाहिए। हर नया दिन कुछ न कुछ सबके लिए लाता है। आपके हाथ से अगर कुछ छिटक गया है तो निराश मत बैठिए अपने हाथ से बटोरने का तरीका बदलिए संसार करोड़ों आश्चर्यों से भरा पड़ा है। जिस दिन आपने यह सोच लिया कि आप अपने आँसुओं और मुस्कुराहट के गुलाम नहीं है, उनको अपने इशारे पर चलाते है तो समझ लो आप दुनियां के उन गिने-चुने विरले इन्सानों में से एक हो जिनको दुनियां नहीं चलाती है बल्कि वे दुनियां को चलाते हैं।


✒️डॉ अर्जुन सिंह साँखला
👍348❤94🤯17
👍276❤83🤯21
Haryana Geography 12 February, 2023 Evening.pdf
196.9 KB
🇮🇳 Utkarsh Knowledge Series 🇮🇳

प्रतिदिन अति महत्त्वपूर्ण प्रश्नों की शृंखला 😎
✅ परीक्षोपयोगी 10 MCQ प्रश्न व उनके उत्तर
✅ सभी प्रश्नों के Video Solution
👍124❤22🤯10