Utkarsh Classes
✔
966K subscribers
13.1K photos
381 videos
10.6K files
25.8K links
Welcome to @UtkarshClasses Telegram Channel.
✍️ Online Education App 🏆
🔰Explore Other Channels: 👇
http://link.utkarsh.com/UtkarshClassesTelegram
🔰 Download The App
http://bit.ly/UtkarshApp
🔰 YouTube🔔
http://bit.ly/UtkarshClasses
Download Telegram
निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प भारत के संविधान की आपातकालीन परिस्थितियों का उल्लेख नहीं करता है?
Anonymous Quiz
8%
राष्ट्रीय आपात
23%
वित्तीय आपात
50%
सैन्य आपात
19%
राज्य में राष्ट्रपति शासन
👍187❤37🤯33🙏1
📣 RAS 360° काउंसलिंग सेमिनार, जोधपुर 💥

प्यारे विद्यार्थियों 🙏🏻

आशा है कि आपने पूर्ण मनोयोग से जोधपुर में आयोजित RAS 360° सेमिनार अटेंड किया होगा और अब आप अपनी तैयारी के प्रति और सजग होकर पूरे आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे। 💪

📣सूचित किया जाता है कि सेमिनार में लिए गए Current Affairs Prize Test का रिजल्ट तथा टॉप 100 रैंकर्स को 500 रु. के नक़द पुरस्कार की सूचना सभी विजेताओं को उनके WhatsApp पर शेयर कर दी गई है।

👉आपके सपनों को साकार करने में उत्कर्ष अपना हर संभव योगदान देने के लिए तत्पर है।

अधिक जानकारी की लिए संपर्क करें:
Helpline : 9829 213 213 (24 Hours)

धन्यवाद।
- टीम उत्कर्ष ✨
👍128❤19🤯1
❤174👍112🤯36🤩1
Maths_#1_Most_Important_MCQ's_3rd_Grade_2nd_Level_Teacher_Exam_By.pdf
866.3 KB
Maths #1 | Most Important MCQ's | 3rd Grade 2nd Level Teacher Exam | By Mukesh Sir | Utkarsh Classes
https://youtu.be/8JfbVQ_bGbw
👍35❤2🤯1
Maths_#2_Most_Important_MCQ's_3rd_Grade_Teacher_Exam_By_Mahendra.pdf
585.2 KB
Maths #2 | Most Important MCQ's | 3rd Grade Teacher Exam | By Mahendra Goyal Sir | Utkarsh Classes
https://www.youtube.com/live/9BdU9AF8q44?feature=share
👍45❤8🤯4
Maths_#3_Most_Important_MCQ's_3rd_Grade_2nd_Level_Teacher_Exam_By.pdf
715.5 KB
Maths #3 | Most Important MCQ's | 3rd Grade 2nd Level Teacher Exam | By Mukesh Sir | Utkarsh Classes
https://youtu.be/24RH1_MqtrA
👍49❤18🤯3
International Labor Organization (ILO)
👍142❤35🤯2
UP Geography 20-February,2023 Evening.pdf
198.4 KB
🇮🇳 Utkarsh Knowledge Series 🇮🇳

प्रतिदिन अति महत्त्वपूर्ण प्रश्नों की शृंखला 😎
✅ परीक्षोपयोगी 10 MCQ प्रश्न व उनके उत्तर
✅ सभी प्रश्नों के Video Solution
👍93❤18🤯14
Maths 21-February,2023 Morning.pdf
226.5 KB
🇮🇳 Utkarsh Knowledge Series 🇮🇳

प्रतिदिन अति महत्त्वपूर्ण प्रश्नों की शृंखला 😎
✅ परीक्षोपयोगी 10 MCQ प्रश्न व उनके उत्तर
✅ सभी प्रश्नों के Video Solution
👍57❤7🤯4
👍87❤26🤯2
अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस
◆ संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) द्वारा प्रतिवर्ष 21 फरवरी को मातृभाषा आधारित बहुभाषी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ‘अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस’ का आयोजन किया जाता है।
◆ यूनेस्को द्वारा 17 नवंबर, 1999 को ‘अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस’ की घोषणा की गई थी तथा वर्ष 2000 से संपूर्ण विश्व में इस दिवस का आयोजन किया जा रहा है।
◆ वर्ष 2023 के लिए इसकी थीम- ‘बहुभाषी शिक्षा - शिक्षा को बदलने की आवश्यकता’ है।
◆ दुनिया में 7,000 से अधिक भाषाएँ हैं जबकि अकेले भारत में लगभग 22 आधिकारिक रूप से मान्यता प्राप्त भाषाएँ हैं।
◆ 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के रूप में मनाने का विचार कनाडा में रहने वाले बांग्लादेशी रफीकुल इस्लाम द्वारा सुझाया गया था।
◆ उन्होंने बांग्ला भाषा आंदोलन के दौरान ढाका में वर्ष 1952 में हुई हत्याओं को याद करने के लिए उक्त तिथि प्रस्तावित की थी।
◆ यह दिवस बांग्लादेश की एक पहल है तथा इसके द्वारा अपनी मातृभाषा (बांग्ला) की रक्षा के लिए किये गए लंबे संघर्ष को भी रेखांकित करता है।
◆ इस पहल का उद्देश्य विश्व के विभिन्न क्षेत्रों की विविध संस्कृति और बौद्धिक विरासत की रक्षा करना तथा मातृभाषाओं का संरक्षण करना एवं उन्हें बढ़ावा देना है।
◆ संयुक्त राष्ट्र (UN) के अनुसार, प्रत्येक दो हफ्ते में एक भाषा लुप्त हो जाती है और मानव सभ्यता अपनी संपूर्ण सांस्कृतिक एवं बौद्धिक विरासत खो रही है।
◆ वैश्वीकरण के कारण बेहतर रोज़गार के अवसरों के लिए विदेशी भाषा सीखने की होड़ मातृभाषाओं के लुप्त होने का एक प्रमुख कारण है।
👍83❤19🤯2
👍130❤41🤯5
रानी चेन्नम्मा
▪️ रानी चेन्नम्मा का जन्म 23 अक्टूबर, 1778 में कर्नाटक के बेलगावी जिले के एक छोटे से गाँव ककाती में हुआ था।
▪️ कित्तूर के राजा मल्लासारजा से विवाह के बाद वे कित्तूर की रानी बन गईं।
▪️ कित्तूर की रानी चेन्नम्मा एक योद्धा थीं, जिन्होंने 19 वीं शताब्दी के आरंभ में ब्रिटिश सेना के खिलाफ युद्ध का नेतृत्व किया।
▪️ अपने बेटे की मृत्यु के बाद, उन्होंने शिवलिंगप्पा को गोद लिया और उसे सिंहासन का उत्तराधिकारी बनाया। हालाँकि, ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने इसे ‘डॉक्ट्रिन ऑफ़ लैप्स’ के तहत स्वीकार नहीं किया, जो ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा तैयार की गई एक नीति थी।
▪️ रानी चेन्नम्मा ने बड़ी ही विनम्रता से बॉम्बे प्रेसिडेंसी के लेफ्टिनेंट गवर्नर लॉर्ड एलफिंस्टन को एक पत्र भेजा और उनसे आग्रह किया कि वह कित्तूर के मामले में हड़प नीति लागू न करें, लेकिन उनके आग्रह को अंग्रेजों ने बड़ी ही बेरुखी से ठुकरा दिया। इस तरह ब्रिटिश और कित्तूर के बीच लड़ाई शुरू हो गई।
▪️ वह पहली भारतीय शासक थीं जिन्होंने ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह किया।
▪️ अक्टूबर, 1824 में रानी और अंग्रेजों के बीच पहली लड़ाई हुई, जिसमें ब्रिटिश सेना को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
▪️ कलेक्टर और अंग्रेजों का एजेंट सेंट जॉन ठाकरे कित्तूर की सेना के हाथों मारा गया। इसके अलावा, कित्तूर के बहादुर सैनिकों ने दो ब्रिटिश अधिकारियों सर वॉल्टर एलियट और स्टीवेंसन को बंधक बना लिया गया। मजबूर होकर अंग्रेजों ने समझौते का रास्ता अपनाया और वादा किया कि वह अब युद्ध नहीं करेंगे।
▪️ उनकी पहली जीत के उपलक्ष्य में अब भी कर्नाटक के कित्तूर में प्रतिवर्ष 22 से 24 अक्टूबर तक ‘कित्तूर उत्सव’ का आयोजन किया जाता है।
▪️ अंग्रेजों ने रानी चेन्नम्मा को धोखा दिया और युद्ध फिर से शुरू कर दिया। इस बार, ब्रिटिश अधिकारी चैपलिन ने वास्तव में अधिक ताकतों के साथ युद्ध जारी रखा। सर थॉमस मुनरो का भतीजा और सोलापुर का उप-कलेक्टर मुनरो मारे गए।
▪️ रानी चेन्नम्मा ने अपने लेफ्टिनेंट, सांगोली रायन्ना और गुरुसिद्दप्पा की मदद से लड़ाई लड़ी, अंततः बैलहोंगल किले पर अंग्रेजों द्वारा कब्जा कर रानी को कैद कर लिया गया, जहाँ 21 फरवरी, 1829 को उनकी मृत्यु हो गई।
▪️ 11 सितंबर, 2007 को भारत की पहली महिला राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल द्वारा नई दिल्ली के संसद परिसर में कित्तूर की रानी चेन्नम्मा की एक प्रतिमा का अनावरण किया गया।
▪️ रानी चेन्नम्मा की कहानी लगभग झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई की ही तरह है इसलिए उन्हें 'कर्नाटक की लक्ष्मीबाई' भी कहा जाता है।
👍115❤21🤯4