Utkarsh Classes
✔
966K subscribers
13K photos
381 videos
10.6K files
25.8K links
Welcome to @UtkarshClasses Telegram Channel.
✍️ Online Education App 🏆
🔰Explore Other Channels: 👇
http://link.utkarsh.com/UtkarshClassesTelegram
🔰 Download The App
http://bit.ly/UtkarshApp
🔰 YouTube🔔
http://bit.ly/UtkarshClasses
Download Telegram
“कोई लक्ष्य असंभव होता नहीं, असंभव लगता है।”

यदि आपका लक्ष्य अपने कन्धों पर सितारे चमकाना है, तो हमारा लक्ष्य आपको कामयाबी के शिखर तक पहुँचाना है। इसी के लिए उत्कर्ष के जोधपुर सेंटर पर शुरू हो गया है राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर का नया ऑफलाइन बैच जहाँ विख्यात विषय विशेषज्ञों के नेतृत्व में दी जाने वाली उत्कृष्ट शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन आपके अंदर भर देगा कामयाबी का आत्मविश्वास।

क्यों हर कोर्स के लिए विद्यार्थियों की पहली पसंद उत्कर्ष है ?
🔴 जानिए 10 प्रमुख कारण 👇
01) विख्यात विषय विशेषज्ञों की शानदार टीम द्वारा अध्यापन।
4K इंटरेक्टिव पैनल के माध्यम से प्रभावशाली अध्यापन।
03) समय-समय पर विशेष टेस्ट व लेक्चर।
04) प्रत्येक विषय के सम्पूर्ण प्रिंटेड नोट्स।
05)प्रत्येक विषय की टॉपिक अनुसार वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की बुकलेट।
06) समय-समय पर OMR पैटर्न पर तथा ऑनलाइन टेस्ट।
07) सम्पूर्ण पाठ्यक्रम पर आधारित मॉडल टेस्ट पेपर सिरीज़ व विगत वर्षों के प्रश्न–पत्रों का हल।
08) परीक्षा से कुछ दिन पूर्व ऑनलाइन टेस्ट सिरीज़ व रिविजन कोर्स।
09) ऑफलाइन बैच के विद्यार्थियों को स्वयं के बैच का ऑनलाइन कोर्स फ्री।
10) ऑफ़लाइन विद्यार्थियों को सूचनाएँ/सपोर्ट देने व फीडबैक लेने के लिए अलग से एप।
यदि आप गुणवत्ता से कभी समझौता नहीं करते हैं, तो उत्कर्ष में आपका स्वागत है।
📍ऑफलाइन बैच में एडमिशन के लिए आप हमारे केंद्र पर पधारें।
जोधपुर : जालोरी गेट चौराहा, जोधपुर
व्यास भवन 1st ए रोड, सरदारपुरा, जोधपुर।
📞 अधिक जानकारी व किसी तकनीकी सहायता के लिए 9829213213 पर संपर्क करें।
अब सोचना किस बात का ! आज ही उत्कर्ष के ऑफलाइन बैच में प्रवेश लेकर बढ़ाएँ सफलता की ओर अपना पहला कदम।
👍99❤25🤯3🙏1
उत्कर्ष क्लासेस तथा PW (Physics Wallah) ने किया Joint Venture 📣
आपको यह जानकर अत्यंत हर्ष होगा कि गुणवत्ता मूलक शिक्षा वाजिब फीस में उपलब्ध करवाने वाली दो अग्रणी शैक्षणिक संस्थाओं फिजिक्सवाला (PW -Physics Wallah) व उत्कर्ष क्लासेस,जोधपुर ने Joint Venture के तहत एक लंबी अवधि के लिए एग्रीमेंट किया है।
फिजिक्सवाला व उत्कर्ष क्लासेज इस जॉइंट वेंचर के तहत विद्यार्थियों को क्वालिटी एजुकेशन देने के लिए एक दूसरे की कोर क्षमताओं को बढ़ाने के लिए साथ कार्य करने के लिए सहमत हुए हैं।
दोनों संस्थाओं की डिजिटल एज्युकेशन के क्षेत्र में पूरे भारत में बड़ी पहचान है तथा ये विभिन्न एग्जाम कैटेगरी में कई यूट्यूब चैनल्स संचालित करती हैं। उत्कर्ष क्लासेस के मुख्य यूट्यूब चैनल पर 11 मिलियन तथा फिजिक्सवाला के मुख्य चैनल पर 9.7 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। दोनों संस्थाओं से मोबाइल एप्लीकेशन पर एक-एक करोड़ से अधिक विद्यार्थी जुड़े हुए हैं।
इस जॉइंट वेंचर के तहत उत्कर्ष क्लासेज सरकारी सेवाओं की परीक्षा केटेगरी में विस्तार का अपना नेतृत्व जारी रखेगा तथा देशभर में उन शहरों में सरकारी नौकरी की तैयारी कराने के लिए अपने ऑफलाइन सेंटर्स खोलेगा जहाँ फिजिक्सवाला के पहले से ही जेईई व नीट के लिए 'विद्यापीठ' के नाम से सेंटर्स स्थापित हैं।
इसके अतिरिक्त उत्कर्ष क्लासेज व फिजिक्सवाला मिलकर 'उत्कर्ष प्राइवेट जॉब्स' के नाम से एक नई केटेगरी लॉन्च करेंगे जो विद्यार्थियों को भारत की नामी कंपनियों में प्राईवेट जॉब प्लेसमेंट के लिए मदद करेगी।
उत्कर्ष क्लासेज जो पिछले 20 वर्षों से ऑफलाइन कक्षाओं को संचालित कर रहा है, अब फिजिक्सवाला को ऑफलाइन क्लासेस के संचालन व एक मजबूत हाइब्रिड लर्निंग मॉडल विकसित करने में मदद करेगा। बदले में, फिजिक्सवाला भी अपनी 300 से अधिक इंजीनियर्स की टीम को उत्कर्ष क्लासेज के तकनीकी एडवांसमेंट व विद्यार्थियों को उसके घर तक स्टडी मैटेरियल बाँटने के तंत्र को विकसित करने में मदद करेगा।
इस जॉइंट वेंचर के बाद ‘अब कामयाबी पर होगा सबका हक’ (उत्कर्ष क्लासेस का ध्येय वाक्य) तथा ‘पढ़ लो चाहे कहीं से, सिलेक्शन होगा यहीं से’ ( फिजिक्स वाला का ध्येय वाक्य) के मूल मंत्र पर कार्य करने वाली, विद्यार्थियों के इमोशन से बनी ये दोनों संस्थाएँ ‘स्टूडेंट फ़र्स्ट’(विद्यार्थी प्रथम) के सिद्धांत पर कार्य करते हुए क्वालिटी एज्युकेशन को वाजिब फीस में हर घर तक पहुँचाने के अपने अभियान को अब द्रुत गति से आगे बढ़ा पायेगी।
- डॉ निर्मल गहलोत
(फाउंडर व सीईओ, उत्कर्ष क्लासेस)
👍212❤31🤯4
👍189❤73🤯25
Rajasthan Geography 27-February,2023 Evening.pdf
195.6 KB
🇮🇳 Utkarsh Knowledge Series 🇮🇳

प्रतिदिन अति महत्त्वपूर्ण प्रश्नों की शृंखला 😎
✅ परीक्षोपयोगी 10 MCQ प्रश्न व उनके उत्तर
✅ सभी प्रश्नों के Video Solution
👍143❤34🤯6
संस्कृत 28-February,2023 Morning.pdf
214.9 KB
🇮🇳 Utkarsh Knowledge Series 🇮🇳

प्रतिदिन अति महत्त्वपूर्ण प्रश्नों की शृंखला 😎
✅ परीक्षोपयोगी 10 MCQ प्रश्न व उनके उत्तर
✅ सभी प्रश्नों के Video Solution
👍60❤17
👍117❤23
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
▪️ प्रतिवर्ष 28 फरवरी को 'रमन प्रभाव' की खोज के उपलक्ष्य में ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ मनाया जाता है।
▪️ भारत सरकार ने वर्ष 1986 में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (एनएसडी) के रूप में नामित किया।
▪️ इसी दिन सर सी.वी. रमन ने 'रमन प्रभाव' की खोज की घोषणा की थी, जिसके लिए उन्हें वर्ष 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस अवसर पर पूरे देश में विषय आधारित विज्ञान संचार गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।
▪️ इस दिवस को मनाने का उद्देश्य वैज्ञानिक सोच को बढ़ाना, विज्ञान को लोकप्रिय बनाना और लोगों में वैज्ञानिक प्रवृत्ति को बढ़ावा देकर नवीन गतिविधियों को प्रोत्साहित करना तथा एक सकारात्मक वैज्ञानिक अनुसंधान संस्कृति का निर्माण करना है।
▪️ वर्ष 2023 की थीम- ‘वैश्विक कल्याण के लिए वैश्विक विज्ञान’ है।
▪️ यह थीम भारत के जी-20 की अध्यक्षता संभालने के साथ पूरी तरह से मेल खाती है जिससे वह वैश्विक दक्षिण यानी एशिया, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के विकासशील देशों की आवाज बनेगा।
▪️ राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का समर्थन करने वाली नोडल एजेंसी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी संचार परिषद् (NCSTC) है।
👍212❤44🤯7🤩2
👍133❤25🤯2🎉1
डॉ. राजेंद्र प्रसाद
▪️डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद का जन्म 3 दिसंबर,1884 को सिवान जिले (बिहार) के जीरादेई नामक गाँव में हुआ था।
▪️उनके पिता का नाम महादेव सहाय तथा माता का नाम कमलेश्वरी देवी था।
▪️12वर्ष की आयु में उनका विवाह राजवंशी देवी से हुआ था।
▪️इन्होंने छपरा जिले से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की तथा आगे की पढ़ाई के लिए कोलकाता के प्रेसिडेंसी कॉलेज में प्रवेश लिया।
▪️वर्ष 1905 के बंगाल विभाजन का प्रभाव डॉ. राजेंद्र प्रसाद पर भी पड़ा तथा उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं के समर्थन में विदेशी वस्तुओं को जला दिया।
▪️इसके साथ ही इन्होंने वर्ष 1906 के कांग्रेस अधिवेशन में एक स्वयंसेवक के रूप में भाग लेते हुए बाल गंगाधर तिलक, दादाभाई नौरोजी और गोपाल कृष्ण गोखले का भाषण सुना जिसमें वह गोपाल कृष्ण गोखले के विचारों से काफी प्रभावित हुए।
▪️मुजफ्फरनगर में कुछ समय तक अध्यापन कार्य करने के बाद 1909 में डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने कानून की परीक्षा उत्तीर्ण करते हुए वकालत को अपना पेशा बनाया।
▪️वर्ष 1915 में डॉ. राजेंद्र प्रसाद की मुलाकात महात्मा गाँधी से हुई जिसके उपरांत प्रसाद उनके व्यक्तित्व से काफी प्रभावित हुए।
▪️वर्ष 1917 में महात्मा गाँधी के द्वारा बिहार के चंपारण में नील की खेती करने वाले किसानों को ब्रिटिश शोषण से मुक्ति दिलाने के लिए चलाए गए 'चंपारण सत्याग्रह' में डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाईतथा चंपारण सत्याग्रह के घटनाक्रमों की स्मृति में डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने ‘चंपारण में महात्मा गांधी’ शीर्षक से एक पुस्तक लिखी।
▪️मुंबई में आयोजित हुए वर्ष 1934 के कांग्रेस अधिवेशन की अध्यक्षता डॉ राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई।
▪️वर्ष 1942 में आयोजित हुए भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान डॉ राजेंद्र प्रसाद कांग्रेस कार्यकारिणी के सदस्य थे। भारत छोड़ो आंदोलन के प्रस्ताव पास होते ही तमाम कांग्रेसी नेताओं के साथ डॉ राजेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया एवं इन्हें अहमदनगर की जेल में बंद कर दिया गया।
▪️जेल में रहते हुए डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 'इंडिया डिवाइडेड' नामक पुस्तक लिखी जो तात्कालिक भारतीय राजनीतिक स्थिति का वर्णन करती है।
▪️वर्ष 1946 में गठित हुई अंतरिम सरकार में डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद को खाद्य मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
▪️डॉ. राजेंद्र प्रसाद भारतीय संविधान के लिए गठित संविधान सभा के स्थाई अध्यक्ष थे।
▪️स्वतंत्रता के उपरांत जब 26 जनवरी,1950 को भारत का संविधान लागू हुआ तो भारत के प्रथम राष्ट्रपति बनने का गौरव डॉ राजेंद्र प्रसाद को प्राप्त हुआतथा5 वर्ष के सफल कार्यकाल को पूरा करने के बाद पुनः डॉ राजेंद्र प्रसाद को राष्ट्रपति पद के द्वितीय कार्यकाल के लिए चुना गया।
▪️राष्ट्रपति पद से सेवानिवृत्त होने के बाद राजेंद्र बाबू पटना के ‘सदाकत आश्रम’ में जाकर रहने लगे थे।
▪️डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद को वर्ष 1962 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से अलंकृत किया गया।
▪️28 फरवरी, 1963 को डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद का देहावसान हो गया।
👍170❤34🤯8
28_फरवरी,_2023_दैनिक_सामयिकी_All_Exams.pdf
1.7 MB
उत्कर्ष बुलेटिन©
❖ 28 फ़रवरी, 2023
❖ दैनिक समसामयिकी (All Exams)
❖ महत्वपूर्ण खबरें एवं उन पर आधारित प्रश्न
❖ हिन्दी पीडीएफ
@UtkarshClasses
👍61❤10🤯3
28 February 2023 । Current Affairs । English.pdf
1.7 MB
Utkarsh Bulletin©
❖ 28 February, 2023
❖ Daily Current Affairs (All Exams)
❖ Important news and questions based on them
❖ English PDF
@UtkarshClasses
👍43❤22🤯3
28_February_2023_Daily_Current_Affairs_1095_Gayatri_Mantra_+_राज्य.pdf
3.2 MB
28 February 2023 | Daily Current Affairs (1095) | Gayatri Mantra + राज्य दर्शन | Kumar Gaurav Sir
https://youtu.be/kIHS5e1ykuU
❤34👍24🤯5
Electrostatics_स्थिर_वैधुतिकी_#2_UPPCL_TG_2_ALP_&_Technician_By.pdf
655.5 KB
Electrostatics | स्थिर वैधुतिकी #2 | UPPCL TG-2 ALP & Technician | By Baljeet Sir | Utkarsh Classes
https://youtu.be/nnxlFwW9Pns
👍43❤11🤯6