Utkarsh Classes
✔
966K subscribers
13K photos
381 videos
10.6K files
25.7K links
Welcome to @UtkarshClasses Telegram Channel.
✍️ Online Education App 🏆
🔰Explore Other Channels: 👇
http://link.utkarsh.com/UtkarshClassesTelegram
🔰 Download The App
http://bit.ly/UtkarshApp
🔰 YouTube🔔
http://bit.ly/UtkarshClasses
Download Telegram
👍67❤20🤯3
“श्रेष्ठ मार्गदर्शन यानी बेहतर परिणाम”
RAS जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार बेहतर परिणाम देकर अपना लोहा मनवा चुके उत्कर्ष क्लासेस के आगामी RAS परीक्षा के लिए नए ऑफलाइन/ ऑनलाइन बैच शुरू हो गए हैं । RAS Prelims Batch में आपको अपना श्रेष्ठ मार्गदर्शन देने के लिए श्रेष्ठ रणनीतिकार विषय विशेषज्ञों की अनुभवी टीम तैयार है।
तो, यदि आप में भी RAS बनने के अपने सपने को पूरा करने का जुनून है तो अभी इन बैचेज़् में अपना रजिस्ट्रेशन करवाए।
नोट :- वाजिब शुल्क में घर बैठे आरएएस की बेहतरीन ऑनलाइन तैयारी करने के लिए उत्कर्ष एप डाउनलोड करें।
उत्कर्ष के बैचेज़ क्यों खास है ?
▪️श्रेष्ठ एकेडमिक गाइडेंस, मैनेजमेंट व सपोर्ट टीम।
▪️विख्यात विषय-विशेषज्ञों की स्थाई व अनुभवी टीम।
▪️नियमित रूप से टॉपिक/विषय/कोर्स पर आधारित टेस्ट।
▪️शिक्षकों द्वारा क्लास के दौरान 4K पैनल पर हस्तलिखित पीडीएफ उपलब्ध।
▪️टॉपिक वाइज़ डेली प्रैक्टिस पेपर्स बुकलेट (DPP Booklet)
▪️परीक्षा तक नियमित ऑनलाइन टेस्ट्स।
▪️विगत वर्षों के सॉल्व्ड पेपर्स द्वारा अभ्यास।
▪️प्रत्येक विषय के अपडेटेड नोट्स।
▪️परीक्षा से पूर्व ऑनलाइन कोर्स रिवीजन।

ऑफलाइन बैच में प्रवेश हेतु हमारे सेंटर पर विजिट करें –
जोधपुर- व्यास भवन , 1st ए रोड , सरदारपुरा , जोधपुर
यदि आप गुणवत्ता के मामले में समझौता नहीं करते हैं तो उत्कर्ष में आपका स्वागत है।
👍84❤21🤯4
General Knowledge Special
❤178👍115🤯11
Rajasthan Art and Culture 29-March, 2023 Evening.pdf
250.6 KB
🇮🇳 Utkarsh Knowledge Series 🇮🇳

प्रतिदिन अति महत्त्वपूर्ण प्रश्नों की शृंखला 😎
✅ परीक्षोपयोगी 10 MCQ प्रश्न व उनके उत्तर
✅ सभी प्रश्नों के Video Solution
👍99❤18🤯3
Indian Geography 30-March, 2023 Morning.pdf
226.9 KB
🇮🇳 Utkarsh Knowledge Series 🇮🇳

प्रतिदिन अति महत्त्वपूर्ण प्रश्नों की शृंखला 😎
✅ परीक्षोपयोगी 10 MCQ प्रश्न व उनके उत्तर
✅ सभी प्रश्नों के Video Solution
👍82❤13
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव के पावन पर्व रामनवमी की आप सभी को उत्कर्ष परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ।
❤360👍90🤯12
❤95👍53
राजस्थान दिवस
▪️ 1800 ई. में राजस्थान के भू-भागों पर राजपूत राजाओं की सत्ता के कारण सर्वप्रथम 'राजपूताना' शब्द का प्रयोग जॉर्ज थॉमस द्वारा किया गया।
▪️ 1818 ई. में अंग्रेजों ने अजमेर पर आधिपत्य स्थापित करके समस्त रियासतों को दो वर्गों- रियासत तथा ठिकानों में विभाजित किया।
▪️ कर्नल टॉड ने 1829 ई. में अपने प्रसिद्ध यात्रा वृत्तान्त ‘एनाल्स एण्ड एन्टीक्विटीज ऑफ राजस्थान’ में इस भू-भाग का नाम राजस्थान बताया जो राजाओं के राज्य का प्रतीक था।
▪️ भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947 के 8वें अनुच्छेद में देशी रियासतों को आत्म निर्णय का अधिकार दिया गया था।
▪️ रियासतों के एकीकरण के लिए 5 जुलाई, 1947 को रियासत सचिवालय की स्थापना की गई थी। इसके अध्यक्ष सरदार वल्लभ भाई पटेल व सचिव वी.पी. मेनन थे।
▪️ रियासती सचिव द्वारा रियासतों के सामने स्वतंत्र रहने के लिए दो शर्ते रखी गई। प्रथम, जनसंख्या 10 लाख से अधिक एवं दूसरा, वार्षिक आय 1 करोड़ से अधिक होनी चाहिए।
▪️ तत्कालीन समय में इन शर्तों को पूरा करने वाली राजस्थान में केवल 4 रियासतें जयपुर, जोधपुर, उदयपुर एवं बीकानेर थी।
▪️ राजपूताना के नरेशों ने तत्कालीन केन्द्रीय गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की चतुराई एवं दूरदर्शिता से भारत संघ में मिलना स्वीकार किया।
▪️ तत्कालीन राजपूताना की 19 रियासतों एवं तीन चीफशिप (ठिकानों) वाले क्षेत्रों को विभिन्न चरणों में एकीकृत कर 30 मार्च, 1949 को राजस्थान का गठन किया गया तथा एकीकरण की सम्पूर्ण प्रक्रिया सात चरणों में सम्पन्न हुई।
▪️ राजस्थान एकीकरण की प्रक्रिया सन् 1948 से आरंभ होकर सन् 1956 तक सात चरणों में सम्पन्न हुई।
प्रथम चरणः मत्स्य संघ की स्थापना
▪️ अलवर, भरतपुर, धौलपुर तथा करौली रियासतों के एकीकरण से 18 मार्च, 1948 को मत्स्य संघ की स्थापना हुई, जिसका उद्घाटन तत्कालीन केन्द्रीय खनिज एवं विद्युत मंत्री श्री नरहरि विष्णु गाडगिल ने किया।
▪️ इसकी राजधानी अलवर बनाई गई तथा राजप्रमुख धौलपुर महाराजा श्री उदयभानसिंह बनाए गए।
द्वितीय चरण: पूर्व राजस्थान का निर्माण
▪️ द्वितीय चरण में 25 मार्च, 1948 को कोटा, बूँदी, झालावाड, टोंक, किशनगढ़, प्रतापगढ़, डूँगरपुर, बाँसवाड़ा एवं शाहपुरा रियासतों एवं कुशलगढ़ ठिकाने को मिलाकर पूर्व राजस्थान का निर्माण किया गया।
▪️ कोटा को इसकी राजधानी तथा महाराव श्री भीमसिंह द्वितीय को राजप्रमुख बनाया गया। इसका उद्घाटन तत्कालीन केन्द्रीय खनिज एवं विद्युत मंत्री श्री नरहरि विष्णु गाडगिल ने किया।
तृतीय चरण: संयुक्त राजस्थान
▪️ राजस्थान के तीसरे चरण में पूर्व राजस्थान के साथ उदयपुर रियासत को मिलाकर 18 अप्रैल, 1948 को नया नाम संयुक्त राजस्थान रखा गया, जिसकी राजधानी उदयपुर थी तथा मेवाड़ महाराणा भूपालसिंह को राजप्रमुख और कोटा के महाराव भीमसिंह द्वितीय को उपराजप्रमुख बनाया गया।
▪️ माणिक्यलाल वर्मा के नेतृत्व में इसके मंत्रिमंडल का गठन हुआ। इसका उद्घाटन 18 अप्रैल, 1948 को ही उदयपुर में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने किया था।
चतुर्थ चरण: वृहत् राजस्थान
▪️ राजस्थान की एकीकरण प्रक्रिया के चौथे चरण में 14 जनवरी, 1949 को उदयपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल ने जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर रियासतों और लावा ठिकाने को वृहद् राजस्थान में सैद्धांतिक रूप से सम्मिलित होने की घोषणा की।
▪️ बीकानेर रियासत ने सर्वप्रथम भारत में विलय किया। इस निर्णय को मूर्त रूप देने के लिए 30 मार्च, 1949 को जयपुर में आयोजित एक समारोह में वृहत राजस्थान का उद्घाटन किया। इसकी राजधानी जयपुर थी तथा उदयपुर के महाराणा भूपालसिंह को महाराज प्रमुख, जयपुर के महाराजा मानसिंह को राजप्रमुख तथा कोटा के महाराव भीमसिंह द्वितीय को उपराज प्रमुख बनाया गया।
पंचम चरणः संयुक्त वृहद् राजस्थान
▪️ 15 मई, 1949 को मत्स्य संघ का वृहद् राजस्थान में विलय कर देने से संयुक्त वृहद् राजस्थान का निर्माण हुआ। नीमराणा को भी इसमें शामिल कर लिया गया।
षष्टम चरण: राजस्थान
▪️ सिरोही रियासत के एक हिस्से आबू - देलवाड़ा को लेकर विवाद के कारण आबू देलवाडा तहसील को बंबई और शेष रियासत 26 जनवरी, 1950 को संयुक्त वृहद् राजस्थान में विलय हो जाने पर इसका नाम 'राजस्थान' कर दिया गया।
सप्तम चरण: राजस्थान
▪️ राज्य पुनर्गठन आयोग 1955 की सिफारिशों के आधार पर 1 नवम्बर, 1956 को राज्य पुनर्गठन अधिनियम लागू हो जाने से अजमेर-मेरवाड़ा, आबू तहसील को राजस्थान में मिलाया गया।
▪️ इसके तहत मध्यप्रदेश में शामिल हो चुके सुनेल टप्पा क्षेत्र को राजस्थान के झालावाड़ जिले में मिलाया गया और झालावाड़ जिले का सिरोंज को मध्यप्रदेश को दे दिया गया।
▪️ इस प्रकार राजस्थान के एकीकरण में कुल 8 वर्ष 7 माह 14 दिन या 3144 दिन लगे।
👍182❤22🤯6👏1
▪️ राजस्थान का राज्य पक्षी गोडावण, राज्य पशु चिंकारा/ऊँट, राज्य वृक्ष खेजड़ी, राज्य पुष्प रोहिड़ा, राज्य खेल बास्केटबॉल, राज्य नृत्य घूमर, राज्य गीत केसरिया बालम एवं राज्य मिठाई घेवर है।
❤93👍37
👍83❤21👏1
मनोहर श्याम जोशी
▪️ हिंदी प्रसिद्ध पत्रकार और टेलीविज़न धारावाहिक लेखक मनोहर श्याम जोशी का जन्म 9 अगस्त, 1933 को कुमाऊँ में हुआ।
▪️ जोशी ने लखनऊ विश्वविद्यालय से विज्ञान स्नातक किया।
▪️ इन्होंने ‘दिनमान’ पत्रिका में सहायक संपादक और साप्ताहिक हिंदुस्तान में संपादक के रूप में भी कार्य किया।
▪️ इन्होंने वर्ष 1984 में भारतीय दूरदर्शन के प्रथम धारावाहिक ‘हम लोग’ के लिए कथा-पटकथा लेखन शुरू करने के बाद से मृत्युपर्यंत स्वतंत्र लेखन किया।
▪️ इनकी प्रमुख रचनाओं में ‘कुरु कुरु स्वाहा’, ‘कसप’, ‘हरिया हरक्यूलीज़ की हैरानी’, ‘हमज़ाद’, ‘क्याप’ (कहानी संग्रह); ‘एक दुर्लभ व्यक्तित्व’, ‘कैसे किस्सागो’, ‘मंदिर घाट की पौड़ियाँ’, ‘ट-टा प्रोफ़ेसर षष्ठी वल्लभ पंत’, ‘नेताजी कहिन’, ‘इस देश का यारों क्या कहना’ (व्यंग्य-संग्रह); ‘बातों-बातों में’, ‘इक्कीसवीं सदी’ (साक्षात्कार - लेख - संग्रह); ‘लखनऊ मेरा लखनऊ’, ‘पश्चिमी जर्मनी पर एक उड़ती नज़र’ (संस्मरण-संग्रह); ‘हम लोग’, ‘बुनियाद’, ‘र्मुंगेरी लाल के हसीन सपने’ (टेलीविज़न धारावाहिक) इत्यादि शामिल हैं।
▪️ उनकी रचना ‘क्याप’ के लिए उन्हें वर्ष 2005 के ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।
▪️ प्रसिद्ध साहित्यकार, उपन्यासकार, व्यंग्यकार, पत्रकार, दूरदर्शन धारावाहिक लेखक, जनवादी-विचारक, फ़िल्म पट-कथा लेखक, उच्च कोटि के संपादक एवं कुशल प्रवक्ता मनोहर श्याम जोशी का निधन 30 मार्च, 2006 को नई दिल्ली में हुआ।
👍94❤15🤯2
Rajasthan_Current_Affairs_2023_852_Current_Affairs_Today_For_Rajasthan.pdf
702.2 KB
Rajasthan Current Affairs 2023 (852) | Current Affairs Today | For Rajasthan All Exam | Narendra Sir
https://youtu.be/1AvxFXK3MPo
❤25👍18🤯1
Electric_Materials_वैद्युतिक_पदार्थ_Electrician_Theory_For_Railway.pdf
708.1 KB
Electric Materials (वैद्युतिक पदार्थ ) | Electrician Theory | For Railway ALP, ALM & Technician Exam
https://youtu.be/zf2raAyMJyE
👍37❤9
इस वीडियो में (Right To Health Bill) स्वास्थ्य का अधिकार विधेयक लाने वाला देश का पहला राज्य ? इससे जुड़ी वो सभी महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ Kumar Gaurav Sir लेकर आए है जो कि परीक्षा की दृष्टि से अतिमहत्त्वपूर्ण है और आगामी परीक्षाओं में इससे बनने वाले सभी संभावित प्रश्न आपको किसी न किसी रूप में मिल जाएंगे। अतः दिए गए लिंक पर क्लिक करके वीडियो को पूरा जरूर देखें।
📌https://youtu.be/41wL-ZvCHQc
👍97❤27
30_March_2023_Daily_Current_Affairs_1120_Static_GK_Important_Questions.pdf
3.5 MB
30 March 2023 | Daily Current Affairs (1120) | Static GK | Important Questions | Kumar Gaurav Sir
https://youtu.be/9kvge9E5vCw
👍60❤19🤯6
30 March 2023 । Current Affairs । English.pdf
1.6 MB
Utkarsh Bulletin©
❖ 30 March, 2023
❖ Daily Current Affairs (All Exams)
❖ Important news and questions based on them
❖ English PDF
@UtkarshClasses
👍49❤8
30_मार्च,_2023_दैनिक_सामयिकी_All_Exams.pdf
1.5 MB
उत्कर्ष बुलेटिन©
❖ 30 मार्च, 2023
❖ दैनिक समसामयिकी (All Exams)
❖ महत्वपूर्ण खबरें एवं उन पर आधारित प्रश्न
❖ हिन्दी पीडीएफ
@UtkarshClasses
👍73❤14🤯1
हाल ही में किस देश ने ‘मारबर्ग वायरस’ बीमारी के प्रकोप की घोषणा की है?
Anonymous Quiz
12%
केन्या
58%
तंजानिया
24%
युगांडा
6%
इथोपिया
👍236❤78🤯52🔥2