Utkarsh Classes
✔
966K subscribers
13K photos
381 videos
10.6K files
25.7K links
Welcome to @UtkarshClasses Telegram Channel.
✍️ Online Education App 🏆
🔰Explore Other Channels: 👇
http://link.utkarsh.com/UtkarshClassesTelegram
🔰 Download The App
http://bit.ly/UtkarshApp
🔰 YouTube🔔
http://bit.ly/UtkarshClasses
Download Telegram
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना✨
विभिन्न आरक्षित वर्गों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी। राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री अनुप्रति नि:शुल्क कोचिंग योजना के तहत प्रदेश के आर्थिक रूप से पिछड़े व मेधावी अभ्यर्थियों को मिल रहा है उत्कर्ष के विभिन्न प्रोफेशनल एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के ऑफलाइन बैच में प्रवेश पाकर नि:शुल्क कोचिंग करने का सुनहरा अवसर। इस योजना के अंतर्गत पात्र अभ्यर्थी प्रोफेशनल कोर्स जैसे नीट, जेईई व क्लैट तथा प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे आईएएस, आरएएस, पुलिस उपनिरीक्षक, रीट, एलडीसी, कॉन्स्टेबल सहित पे मैट्रिक्स लेवल 5 से ऊपर की सभी भर्ती परीक्षाओं की निः शुल्क ऑफलाइन तैयारी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ध्यान देने योग्य आवश्यक बिन्दु :
• इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन 20 अप्रैल तक मान्य हैं।
• इसके लिए अभ्यर्थियों को एसएसओ पोर्टल या ई- मित्र कियोस्क के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
• ऑनलाइन आवेदन करते समय पात्र अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेज अपलोड करने हैं-
1. सक्षम अधिकारी द्वारा जारी मूल निवास प्रमाण।
2. जाति प्रमाण पत्र।
3. स्वघोषित आय घोषणा पत्र प्रति, अभ्यर्थी की जनाधार व आधार कार्ड प्रति।
4. अभ्यर्थी के स्वयं के बैंक व ब्रांच का नाम, खाता नंबर, बैंक का आईएफएससी कोड।
5. कक्षा 10वीं व 12वीं की अंकतालिका के साथ योजनान्तर्गत परीक्षावार दस्तावेज आदि।
तो, बिना देरी किए अपने सपनों को पूरा करने के लिए आज ही मुख्यमंत्री अनुप्रति नि:शुल्क कोचिंग योजना के तहत अपना आवेदन करवाएँ।
👍309❤73🤯22
Indian Geography 12-April, 2023 Morning.pdf
200.5 KB
🇮🇳 Utkarsh Knowledge Series 🇮🇳

प्रतिदिन अति महत्त्वपूर्ण प्रश्नों की शृंखला 😎
✅ परीक्षोपयोगी 10 MCQ प्रश्न व उनके उत्तर
✅ सभी प्रश्नों के Video Solution
👍68❤20
👍82❤32
राखालदास बनर्जी
● भारतीय पुरातत्वज्ञ और प्राचीन इतिहासकार राखालदास बनर्जी का जन्म 12 अप्रैल, 1885 को बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुआ था।
● प्रारम्भिक शिक्षा के पश्चात उन्होंने कलकत्ता के प्रेसिडेंसी कॉलेज से इतिहास में एम. ए. की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।
● पढ़ाई के दौरान वे हरप्रसाद शास्त्री, बंगला लेखक रामेंद्रसुंदर त्रिपाठी व बंगाल सर्किल के पुरातत्व अधीक्षक डॉ. ब्लॉख के संपर्क में आए तथा इनकी संगत में आकर राखालदास बनर्जी की रुचि इतिहास और पुरातत्वविज्ञान में पैदा हुई। कॉलेज के समय से ही वे अन्वेषणों व उत्खननों में नौकरी करने लगे।
● इतिहास से लगाव को देखते हुए प्रांतीय संग्रहालय और लखनऊ के सूचीपत्र तैयार करने की जिम्मेदारी सौंप दी गई। इसे करते-करते उन्होंने इतिहास पर अच्छा अध्ययन कर डाला और इतिहास पर लेख-आलेख का कार्य शुरू कर दिए।
● वर्ष 1910 में उन्होंने परास्नातक (मास्टर डिग्री) की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली। इसके बाद उन्हें प्रमोट करके उत्खनन सहायक (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) के पद पर नियुक्त कर दिया गया।
● वर्ष 1917 में राखालदास बनर्जी को पूना (अब पुणे) में पुरातत्व सर्वेक्षण के पश्चिमी मंडल के अधीक्षक के तौर नियुक्त किया गया।
● कालांतर में उन्होंने महाराष्ट्र, गुजरात, सिंध (अब पंजाब), राजस्थान और मध्यप्रदेश की रियासतों का भ्रमण किया जिसके दौरान राखलदास बनर्जी ने अनेक काम किए। उनके महत्त्वपूर्ण कार्यों का विवरण आज भी 'एनुअल रिपोर्ट्स ऑफ़ द आर्किपोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया' में उपलब्ध है।
● मध्यप्रदेश के भूमरा में उन्होंने खुदाई करवाई तथा प्राचीन गुप्तयुगीन मंदिर और मध्यकालीन हैहय-कलचुरी स्मारकों की खोज की।
● वर्ष 1922 में राखालदास बनर्जी एक बौद्ध स्तूप पर शोध कर रह थे जिसकी खुदाई के दौरान मोहनजोदड़ो की प्राचीन सभ्यता की खोज की।
● वर्ष 1980 में मोहनजोदड़ो को विश्व विरासत स्थल (संख्या 138) का नाम दिया गया था।
● राखालदास बनर्जी का वर्ष 1924 में स्थानांतरण पुरातत्त्व सर्वेक्षण के पूर्वी मंडल, कलकत्ता में हो गया, जहाँ वे लगभग दो वर्ष तक रहे। इस छोटी-सी अवधि में उन्होंने पहाड़पुर के प्राचीन मंदिर का उल्लेखनीय उत्खनन करवाया।
● वर्ष 1926 में कुछ प्रशासकीय कारणों से बनर्जी को सरकारी सेवा से अवकाश ग्रहण करना पड़ा।
● वे 'बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय' में प्राचीन भारतीय इतिहास के 'मनींद्र नंदी प्राध्यापक' पद पर अधिष्ठित हुए और मृत्यु पर्यंत इसी पद पर बने रहे।
👍87❤22🤯2
मानव अंतरिक्ष उड़ान का अंतर्राष्ट्रीय दिवस
● प्रतिवर्ष 12 अप्रैल को ‘मानव अंतरिक्ष उड़ान का अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ (International Day for Human Space Flight) का आयोजन किया जाता है।
● संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 12 अप्रैल, 2011 को मानव अंतरिक्ष उड़ान का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया था।
● इस दिवस का आयोजन वर्ष 1961 में यूरी गागरिन (Yuri Gagarin) की ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा की वर्षगाँठ के रूप में किया जाता है।
● इसका उद्देश्य ‘सतत् विकास लक्ष्य (SDG) को प्राप्त करने में अंतरिक्ष के योगदान की फिर से पुष्टि करना है।‘
● बाहरी अंतरिक्ष मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (UNOOSA) बाहरी अंतरिक्ष में शांतिपूर्ण उपयोग हेतु अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देता है।
❤86👍81🤯3
Rajasthan_Current_Affairs_2023_863_Current_Affairs_Today_For_Rajasthan.pdf
4.7 MB
Rajasthan Current Affairs 2023 (863) | Current Affairs Today | For Rajasthan All Exam | Narendra Sir
https://youtu.be/Af2fro6gzOE
👍39❤13
Transformer_परिणामित्र_Electrician_Theory_For_Railway_ALP,_ALM_&.pdf
2.2 MB
Transformer (परिणामित्र) | Electrician Theory | For Railway ALP, ALM & Technician Exam
https://youtu.be/i5z9Qto1i1c
👍37❤13
"मत रहो कहीं भी ऐसे
दुश्चिन्ताओं का भार लिए,
जो सुलझ जाए पल भर में
उन उलझनों का अंबार लिए
बोझिल कहाँ है जीवन इतना
तुमने ही ऐसा माना है।
कण कण में खुशियां है फैली
ढूंढा तब ये जाना है।"

🖋डॉ अर्जुन सिंह साँखला
👍208❤68🤯1🎉1
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत्त 🤩 निःशुल्क कोचिंग
👍91❤23
12_April_2023_Daily_Current_Affairs_1131_Brahmastra_#10_Important.pdf
3.7 MB
12 April 2023 | Daily Current Affairs (1131) | Brahmastra #10 |Important Questions| Kumar Sir
https://youtu.be/mjccyvVT5DI
❤38👍22
12_अप्रैल,_2023_दैनिक_सामयिकी_All_Exams.pdf
1.8 MB
उत्कर्ष बुलेटिन©
❖ 12 अप्रैल, 2023
❖ दैनिक समसामयिकी (All Exams)
❖ महत्वपूर्ण खबरें एवं उन पर आधारित प्रश्न
❖ हिन्दी पीडीएफ
@UtkarshClasses
❤31👍26🤯1
12 April 2023 । Current Affairs । English.pdf
1.8 MB
Utkarsh Bulletin©
❖ 12 April, 2023
❖ Daily Current Affairs (All Exams)
❖ Important news and questions based on them
❖ English PDF
@UtkarshClasses
❤26👍23
इस वीडियो में आम आदमी पार्टी (AAP) को राष्ट्रीय राजनीतिक दल से जुड़ी वो सभी महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ Kumar Gaurav Sir लेकर आए है जो कि परीक्षा की दृष्टि से अतिमहत्त्वपूर्ण है और आगामी परीक्षाओं में इससे बनने वाले सभी संभावित प्रश्न आपको किसी न किसी रूप में मिल जाएंगे। अतः दिए गए लिंक पर क्लिक करके वीडियो को पूरा जरूर देखें।
https://youtu.be/55DP0XDQzZ0
👍96❤21🤯1
हाल ही में अंतरराष्ट्रीय पुलिस ने 'ऑपरेशन कुकी मॉन्स्टर' किसके खिलाफ चलाया है?
Anonymous Quiz
35%
साइबर अपराधी
27%
तालिबानी आतंकवादी
33%
ड्रग और हथियार तस्कर
5%
मानव तस्करी
👍173❤50🤯34🤩2👏1
👍32❤18
“RAS अभ्यर्थियों के लिए मेगा काउंसलिंग सेमिनार”

21 वर्षों के सफर में राजस्थान प्रशासनिक सेवा भर्ती परीक्षा में कई फर्स्ट रैंकर्स देने के साथ ही सैकड़ों अभ्यर्थियों के सपने पूरे करने के बाद अब तैयारी है आपकी मेहनत और जज्बे को सार्थक दिशा देने की। इसी के लिए जोधपुर व जयपुर में 15 अप्रैल व 16 अप्रैल को आयोजित किए जा रहे हैं Scholarship Test और मेगा काउंसलिंग सेमिनार; जहाँ RAS परीक्षा के विषय विशेषज्ञों द्वारा आप प्राप्त करेंगे सटीक मार्गदर्शन और वे रणनीतियाँ जो बनती है सफलता और असफलता के बीच की निर्णायक कड़ी। इस सेमिनार में आप सटीक तैयारी, अध्ययन का दृष्टिकोण एवं पाठ्य सामग्री का बेहतर उपयोग तथा कठिन परीक्षा के लिए आत्मविश्वास कैसे बनाए रखे जैसे तमाम ज़रूरी पहलुओं से अवगत हो सकेंगे।
सेमिनार का पूर्व रजिस्ट्रेशन आवश्यक है और यदि अभी तक आपने अपनी सीट बुक नहीं की है तो अभी रजिस्ट्रेशन करवाएँ।
नोट :- उत्कर्ष के जयपुर व जोधपुर सेंटर पर 17 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं RAS (Pre, Target & Foundation) के नए ऑफलाइन/ ऑनलाइन बैच।

सेमिनार में क्या होगा खास :-
• विशेषज्ञों का महत्त्वपूर्ण बिदुओं पर मार्गदर्शन।
• कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित Scholarship Test
• टेस्ट में सफल होने वाले प्रथम 500 अभ्यर्थियों को विशेष स्कॉलरशिप।
• राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित RAS-2021 के प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा के प्रश्न-पत्रों की विस्तृत व्याख्या व Video Solution link सहित प्रिंटेड बुकलेट।
• पाठ्यक्रम और परीक्षा की रणनीति पर आधारित ब्रोशर।
अब सोचना किस बात का !! अभी रजिस्ट्रेशन करवाएँ और सफलता की और अपना पहला कदम रखे।
👉 सेमिनार में भाग लेने का लिंक: https://bit.ly/ras_seminar
★ अधिक जानकारी व किसी तकनीकी सहायता के लिए 9829213213 पर संपर्क करें।
पता: उत्कर्ष टावर, महेश नगर पुलिस थाने के पास, जयपुर।
उत्कर्ष कॉम्प्लेक्स, आशापूर्णा मॉल के पास, शास्त्रीनगर जोधपुर।
यदि आप गुणवत्ता के मामले में कभी समझौता नहीं करते हैं, तो उत्कर्ष में आपका हार्दिक स्वागत है।
👍76❤16🤯4
नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी की वित्त वर्ष 2022-23 की रिपोर्ट के अनुसार भारत में सर्वाधिक FPI प्रवाह किन देशों से हुआ है?
Anonymous Quiz
19%
सिंगापुर, मॉरिशस, लक्ज़मबर्ग
61%
अमेरिका, सिंगापुर, लक्ज़मबर्ग
14%
ब्रिटेन, सिंगापुर, मॉरिशस
5%
मॉरिशस, अमेरिका, ब्रिटेन
👍145❤48🤯26🙏2
Essay Writing Competition 🏆
Topper’s Felicitation for Essay writing competition.
उत्कर्ष क्लासेस द्वारा समय-समय पर आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिताओं की कड़ी में 1 अप्रैल, 2023 को उत्कर्ष क्लासेस जयपुर में Essay writing Competition का आयोजन किया गया था जिसमें उत्कर्ष के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कल 11 अप्रैल, 2023 को इस प्रतियोगिता के विजेताओं को उत्कर्ष क्लासेस, जयपुर के मैनेजमेंट द्वारा सम्मानित करके उनका उत्साहवर्धन किया गया।
पुन: सभी विजेताओं को उत्कर्ष परिवार की ओर से उत्कृष्ट भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ।

विजेता
1st Rank - अभिषेक चौधरी (RAS Foundation B-01)
2nd Rank - वर्षा (RAS Foundation B-05)
3rd Rank - प्रियंका मौर्य (RAS/SI B-03)
👍193❤46🤯2