Utkarsh Classes
✔
966K subscribers
13K photos
381 videos
10.6K files
25.7K links
Welcome to @UtkarshClasses Telegram Channel.
✍️ Online Education App 🏆
🔰Explore Other Channels: 👇
http://link.utkarsh.com/UtkarshClassesTelegram
🔰 Download The App
http://bit.ly/UtkarshApp
🔰 YouTube🔔
http://bit.ly/UtkarshClasses
Download Telegram
General Knowledge Special
❤319👍138🤩22🙏22🔥16🎉9👏5
संस्कृत 04-June, 2023 Evening.pdf
211.8 KB
🇮🇳 Utkarsh Knowledge Series 🇮🇳

प्रतिदिन अति महत्त्वपूर्ण प्रश्नों की शृंखला 😎
✅ परीक्षोपयोगी 10 MCQ प्रश्न व उनके उत्तर
✅ सभी प्रश्नों के Video Solution
👍60❤16🎉8🔥5🙏4🤩3
Rajasthan History 05-June, 2023 Morning.pdf
197.3 KB
🇮🇳 Utkarsh Knowledge Series 🇮🇳

प्रतिदिन अति महत्त्वपूर्ण प्रश्नों की शृंखला 😎
✅ परीक्षोपयोगी 10 MCQ प्रश्न व उनके उत्तर
✅ सभी प्रश्नों के Video Solution
👍117❤16🔥6🤩1🙏1
5_June_2023_Current_Affairs_Daily_Current_Affairs_1177_Important.pdf
3.6 MB
5 June 2023 Current Affairs | Daily Current Affairs (1177) | Important Questions | Kumar Gaurav Sir
https://youtu.be/8sg0kesqUsI
👍60❤20👏7
05_जून,_2023_दैनिक_सामयिकी_All_Exams.pdf
1.8 MB
उत्कर्ष बुलेटिन©
❖ 05 जून, 2023
❖ दैनिक समसामयिकी (All Exams)
❖ महत्वपूर्ण खबरें एवं उन पर आधारित प्रश्न
❖ हिन्दी पीडीएफ
@UtkarshClasses
👍78❤18🔥6🤩6
❤131👍44🎉8🔥7
विश्व पर्यावरण दिवस
❖ प्रतिवर्ष 5 जून को पर्यावरण की रक्षा हेतु सम्पूर्ण विश्व में जागरूकता और कार्रवाई को प्रोत्साहित करने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) मनाया जाता है।
❖ इस कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 1972 में खराब पर्यावरणीय परिस्थितियों और उसके बढ़ते दुष्प्रभाव के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए की गई थी।
❖ वर्तमान में यह प्रदूषण की समस्या पर चर्चा करने के लिए एक वैश्विक मंच बन गया है तथा 100 से अधिक देशों में इसका आयोजन किया जाता है।
❖ वर्ष 2023 के लिए पर्यावरण दिवस की थीम " Solutions to Plastic Pollution" है तथा इसका वैश्विक मेज़बान कोत दिव्वार (आईवरी कोस्ट) है।
❖ वर्ष 2018 में भारत ने ‘बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन’ (Beat Plastic Pollution) थीम के साथ विश्व पर्यावरण दिवस के अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम की मेज़बानी की थी।
❖ वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम, 1981 [Air (Prevention and Control of Pollution) Act, 1981] ‘वायु प्रदूषक’ को वातावरण में मौजूद किसी भी ठोस, तरल या गैसीय पदार्थ के रूप में परिभाषित करता है, जो मनुष्य या अन्य जीवित प्राणियों या पौधों या संपत्ति या वातावरण के लिए हानिकारक हो सकता है।
❖ वायु प्रदूषण हार्ट अटैक अथवा हृदयघात के कारण होनी वाली मौतों में से एक चौथाई मौतों तथा स्ट्रोक, श्वसन संबंधी बीमारियों, फेफड़ों के कैंसर के कारण होने वाली कुल मौतों में से एक तिहाई के लिए ज़िम्मेदार है।
❖ दुनिया भर में लगभग 92 प्रतिशत लोग दूषित हवा में सांस लेने को विवश है। वायु प्रदूषण के कारण हर साल स्वास्थ्य पर होने वाले खर्च से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर 5 ट्रिलियन डॉलर का बोझ पड़ता है।
❖ सतही ओज़ोन प्रदूषण (Ground-level ozone pollution) के कारण वर्ष 2030 तक फसलों की पैदावार लगभग 26 प्रतिशत तक कम होने की आशंका है।
❖ भारत ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (National Clean Air Programme-NCAP) का प्रारूप तैयार कर इसे लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य वायु गुणवत्ता निगरानी नेटवर्क को बढ़ाने के अलावा वायु प्रदूषण की रोकथाम, नियंत्रण और उन्मूलन करना है।
❖ वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम, 1981 में शीर्ष स्तर पर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (Central Pollution Control Board- CPCB) की स्थापना और राज्य स्तर पर राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (State Pollution Control Boards-SPCB) को वायु गुणवत्ता में सुधार नियंत्रण एवं वायु प्रदूषण के उन्मूलन से संबंधित किसी भी मामले पर सरकार को सलाह देने का प्रावधान किया गया है।
❖ CPCB वायु की गुणवत्ता के लिए मानक भी तय करता है तथा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को तकनीकी सहायता और मार्गदर्शन प्रदान करता है।
👍174❤32🙏8🎉6👏5🔥4🤩4
❤49🙏18👍7
नारायण मल्हार जोशी
❖ नाना साहब जोशी के नाम से प्रसिद्ध नारायण मल्हार जोशी का जन्म 5 जून, 1879 को महाराष्ट्र के कोलाबा जिले के गोरेगाँव में हुआ था।
❖ वर्ष 1909 में 'भारत सेवक समाज' के सदस्य बने तथा कई वर्षों तक इससे सम्बद्ध रहे।
❖ वे 'बॉम्बे सोशल सर्विस लीग', 'रिलीज्ड पेंशन एण्ड सोसायटी', 'लीगल एण्ड सोसायटी', 'बॉम्बे प्रेसीडेन्सी सोशल रिफॉर्म एसोसिएशन', 'इण्डियन ट्रेड यूनियन कांग्रेस' तथा 'सिविल लिबर्टीज यूनियन' आदि संस्थाओं से घनिष्ठ रूप से जुड़े रहे थे।
❖ उन्होंने वर्ष 1920 में 'अखिल भारतीय ट्रेड युनियन कांग्रेस' की स्थापना की तथा वर्ष 1929 तक उसके सचिव रहे।
❖ कांग्रेस में साम्यवादियों के प्रभाव के कारण उन्होंने कांग्रेस छोड़कर 'ट्रेड यूनियन परिसंघ' नामक एक नया संगठन बनाया था।
❖ वे केन्द्रीय विधानसभा, दिल्ली के निर्वाचित सदस्य भी रहे थे।
❖ एन.एम. जोशी का सबसे महत्त्वपूर्ण योगदान श्रमिक कल्याण के कार्यों तथा श्रमिक हितों के लिए संघर्ष करना था।
❖ एम.एम. जोशी 'ऑल इण्डिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस' में लम्बे समय तक नरमपंथी वर्ग का नेतृत्व करते रहे।
❖ नारायण मल्हार जोशी वर्ष 1947 में 'केन्द्रीय वेतन आयोग' के एक सदस्य भी रहे। उन्होंने समाज सेवा में भी रुचि ली तथा महिलाओं व बच्चों हेतु कई चिकित्सालयों की स्थापना करवाई।
❖ उन्होंने औद्योगिक प्रशिक्षण के लिए भी विद्यालयों की स्थापना करवाई थी।
❖ 30 मई, 1955 को 76 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।
👍90❤43🎉6🤩5🙏5
Rajasthan_Current_Affairs_2023_905_Current_Affairs_Today_For_Rajasthan.pdf
3.3 MB
Rajasthan Current Affairs 2023 (905) | Current Affairs Today | For Rajasthan All Exam | Narendra Sir
https://youtu.be/8wBAEsFg9P4
👍53❤16
“सबसे अनुभवी व स्थायी शिक्षकों की टीम से पढ़ने का सुनहरा अवसर”

एक शिक्षक का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान होता है; और क्या आप भी इस गौरव को हासिल करने के लिए प्रयासरत है? तो, तैयार हो जाइए! क्योंकि, आगामी स्कूल व्याख्याता (1st Grade) भर्ती परीक्षा की दमदार तैयारी करवाने के लिए उत्कर्ष के जोधपुर व जयपुर सेंटर पर ऑफलाइन/ऑनलाइन बैचेज प्रारम्भ; जहाँ अनुभवी विषय विशेषज्ञों के सानिध्य में होगी इस परीक्षा की विश्वसनीय तैयारी।

तो, आज ही अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर जुट जाइए अपनी मेहनत को साकार करने में।

📍ऑफलाइन बैच में प्रवेश हेतु हमारे सेंटर्स पर विजिट करें –
जोधपुर - उत्कर्ष क्लासेस, जालोरी गेट चौराहा, जोधपुर।
जयपुर - हिण्डोन हाइट्स, गोपालपुरा बाइपास रोड, जयपुर।
Helpline no. - 9829213213
👍101❤8🎉5🔥4🙏4🤩1
डेब्रीगढ़ वन्य जीव अभयारण किस राज्य में स्थित है?
Anonymous Quiz
44%
असम
31%
प. बंगाल
21%
ओडिशा
4%
तेलंगाना
🙏172👍108🤩70❤68🔥41👏19🎉18
हाल ही में बौद्ध धर्म को समर्पित ‘पोसन पोया पर्व’ कहाँ आयोजित किया गया है?
Anonymous Quiz
22%
थाईलैंड
47%
श्रीलंका
26%
म्यांमार
5%
जापान
👍216❤65🤩38🙏36🔥27👏13🎉9
डॉ. मनसुख मंडाविया ने हाल ही में ‘राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्रशिक्षण केंद्र’ का उद्घाटन कहाँ किया है?
Anonymous Quiz
9%
पटना
37%
इंदौर
47%
गाजियाबाद
6%
नागपुर
❤155👍116🤩42🔥29🙏19🎉14👏10