Utkarsh Classes
✔
966K subscribers
13K photos
381 videos
10.6K files
25.7K links
Welcome to @UtkarshClasses Telegram Channel.
✍️ Online Education App 🏆
🔰Explore Other Channels: 👇
http://link.utkarsh.com/UtkarshClassesTelegram
🔰 Download The App
http://bit.ly/UtkarshApp
🔰 YouTube🔔
http://bit.ly/UtkarshClasses
Download Telegram
Rajasthan Geography 16-June, 2023 Evening.pdf
197.3 KB
🇮🇳 Utkarsh Knowledge Series 🇮🇳

प्रतिदिन अति महत्त्वपूर्ण प्रश्नों की शृंखला 😎
✅ परीक्षोपयोगी 10 MCQ प्रश्न व उनके उत्तर
✅ सभी प्रश्नों के Video Solution
👍92❤15🙏4
World Geography 17-June, 2023 Morning.pdf
197.8 KB
🇮🇳 Utkarsh Knowledge Series 🇮🇳

प्रतिदिन अति महत्त्वपूर्ण प्रश्नों की शृंखला 😎
✅ परीक्षोपयोगी 10 MCQ प्रश्न व उनके उत्तर
✅ सभी प्रश्नों के Video Solution
👍92❤17🙏5
🙏154❤45👍35👏6
रानी लक्ष्मीबाई
⬧रानी लक्ष्मीबाई का जन्म 19 नवंबर, 1835 को काशी के असीघाट (वाराणसी) में हुआ था।
⬧इनके पिता का नाम 'मोरोपंत तांबे' और माता का नाम 'भागीरथी बाई' था।
⬧इनका बचपन का नाम 'मणिकर्णिका' रखा गया परन्तु प्यार से मणिकर्णिका को 'मनु' पुकारा जाता था।
⬧पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मार्शल आर्ट का औपचारिक प्रशिक्षण भी लिया, जिसमें घुड़सवारी, निशानेबाजी और तलवारबाज़ी शामिल थी।
⬧मनु के साथियों में नाना साहब (पेशवा के दत्तक पुत्र) और तात्या टोपे शामिल थे।
⬧14 साल की उम्र में मनु का विवाह झाँसी के महाराजा गंगाधर राव नेवालकर से हुआ, जिनकी पहली पत्नी का बच्चा होने से पूर्व ही निधन हो गया था जो सिंहासन का उत्तराधिकारी होता, अतः मणिकर्णिका झाँसी की रानी, लक्ष्मीबाई बन गई।
⬧रानी लक्ष्मीबाई ने एक पुत्र को जन्म दिया जिसकी जन्म के तीन महीने बाद ही मृत्यु हो गई। बाद में दंपति ने गंगाधर राव के परिवार से एक बेटे दामोदर राव को गोद ले लिया।
⬧रानी लक्ष्मीबाई स्वतंत्रता के लिये भारत के संघर्षशील बहादुर योद्धाओं में से एक थीं।
⬧1853 ई. में जब झाँसी के महाराजा की मृत्यु हो गई, तो लॉर्ड डलहौजी ने गोद लिये गए बच्चे को उत्तराधिकारी के रूप स्वीकार करने से इनकार कर दिया और व्यपगत के सिद्धांत (Doctrine of Lapse) को लागू करते हुए राज्य पर कब्ज़ा कर लिया।
⬧रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेज़ों के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी ताकि झाँसी साम्राज्य को विलय से बचाया जा सके।
⬧17 जून, 1858 को युद्ध के मैदान में लड़ते हुए वे वीरगति को प्राप्त हो गई।
⬧भारतीय राष्ट्रीय सेना ने अपनी पहली महिला इकाई वर्ष 1943 में शुरू की तथा इसका नाम झाँसी की बहादुर रानी के नाम पर रखा गया था।
👍251❤58🙏23👏20🎉8🔥7🤩7
❤112👍53🎉8🙏6
विश्व मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम दिवस
⬧ प्रतिवर्ष 17 जून को विश्व मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम दिवस (World Day to Combat Desertification and Drought) का आयोजन किया जाता है।
⬧ वर्ष 2023 की थीम: " Her land. Her rights"।
⬧ वर्ष 1992 के रियो पृथ्वी सम्मेलन के दौरान जलवायु परिवर्तन और जैवविविधता के नुकसान के साथ मरुस्थलीकरण को सतत् विकास के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों के रूप में पहचाना गया था।
⬧ वर्ष 1994 में महासभा ने संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन टू कॉम्बेट डेज़र्टिफिकेशन (UNCCD) की स्थापना की, जो पर्यावरण और विकास को स्थायी भूमि प्रबंधन से जोड़ने वाला एकमात्र कानूनी रूप से बाध्यकारी अंतर्राष्ट्रीय समझौता है तथा 17 जून को "विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा रोकथाम दिवस" घोषित किया गया।
⬧ कालांतर में वर्ष 2007 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2010-2020 को मरुस्थलीकरण के लिए संयुक्त राष्ट्र दशक और UNCCD सचिवालय के नेतृत्व में भूमि क्षरण से लड़ने हेतु वैश्विक सहयोग जुटाने को मरुस्थलीकरण के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
⬧ शुष्क, अर्द्ध-शुष्क और शुष्क उप-आर्द्र क्षेत्रों में भूमि का क्षरण होता है। यह मुख्य रूप से मानव गतिविधियों और जलवायु परिवर्तन के कारण होता है।
⬧ यह मौजूदा रेगिस्तानों के विस्तार का उल्लेख नहीं करता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि शुष्क भूमि पारिस्थितिकी तंत्र जो दुनिया के एक-तिहाई से अधिक भूमि क्षेत्र को कवर करते हैं, अतिदोहन और अनुचित भूमि उपयोग के कारण बेहद संवेदनशील हैं।
⬧ संयुक्‍त राष्‍ट्र मरुस्‍थलीकरण रोकथाम कन्‍वेंशन (UNCCD) वर्ष 1994 में स्थापित यह पर्यावरण और विकास को स्थायी भूमि प्रबंधन से जोड़ने वाला एकमात्र कानूनी रूप से बाध्यकारी अंतर्राष्ट्रीय समझौता है।
⬧ यह विशेष रूप से उन शुष्क, अर्द्ध-शुष्क और शुष्क उप-आर्द्र क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करता है, जिन्हें शुष्क भूमि के रूप में जाना जाता है, इन स्थानों पर सबसे कमज़ोर पारिस्थितिकी तंत्र पाए जाते हैं।
⬧ कन्वेंशन की 197 पार्टियाँ शुष्क भूमि में लोगों के रहने की स्थिति में सुधार, भूमि और मिट्टी की उत्पादकता को बनाए रखने एवं बहाल करने तथा सूखे के प्रभाव को कम करने के लिए मिलकर काम करती हैं।
👍142❤15🔥6🤩2👏1🙏1
हाल ही में चेन्नई में लॉन्च ASW SWC श्रेणी का तीसरा जहाज कौनसा है?
Anonymous Quiz
18%
संशोधक
32%
इक्षक
42%
अंजदीप
7%
अर्नाला
❤147👍74🤩43🙏20🔥17🎉9👏6
उत्कर्ष RAS मॉक इंटरव्यू प्रोग्राम 🎯

प्रिय विद्यार्थियों,
आशा करते हैं कि आपकी साक्षात्कार की तैयारी शानदार चल रही होगी। जैसा कि आप जानते हैं कि आयोग द्वारा जल्द ही Interviews शेड्यूल घोषित कर दिया जाएगा। ऐसे में उत्कर्ष क्लासेस द्वारा जयपुर केंद्र पर Mock Interview Program शुरू हो चुका हैं, ताकि आपकी तैयारी को ओर अधिक बेहतर बना कर आपके आत्मविश्वास में वृद्धि की जा सकें।

Mock Interviews डॉ. ललित के पंवार (पूर्व RPSC अध्यक्ष) तथा श्री माधव उपाध्याय UPSC (AIR-148) जैसे कई Experts के मार्गदर्शन में लिए जाएँगे।

Mock Interview में भाग लेने हेतु रजिस्ट्रेशन के लिए विजिट करें - https://bit.ly/RAS_Mock-Interview

नोट : साक्षात्कार में सीटें सीमित हैं। अत: आज ही अपना स्थान सुनिश्चित करें।

📍मॉक इंटरव्यू स्थल : होटल ग्रीन विला, उत्कर्ष टॉवर के सामने, गोपालपुरा बायपास रोड, जयपुर।


"आप सफलता को शिरोधार्य करें"

इन्हीं शुभकामनाओं के साथ...
- टीम उत्कर्ष
👍97❤20🔥5🙏5
🙏120👍76❤56🤩48🔥23👏14🎉5
17_June_2023_Current_Affairs_Daily_Current_Affairs_1188_Important.pdf
3.4 MB
17 June 2023 Current Affairs | Daily Current Affairs (1188) | Important Questions | Kumar Gaurav Sir
https://youtu.be/kuEZRSEjy7w
👍57❤6🔥1
17 June 2023 । Current Affairs । English.pdf
1.8 MB
Utkarsh Bulletin©
❖ 17 June, 2023
❖ Daily Current Affairs (All Exams)
❖ Important news and questions based on them
❖ English PDF
@UtkarshClasses
👍46❤3🤩3👏2
17_जून,_2023_दैनिक_सामयिकी_All_Exams.pdf
1.7 MB
उत्कर्ष बुलेटिन©
❖ 17 जून, 2023
❖ दैनिक समसामयिकी (All Exams)
❖ महत्वपूर्ण खबरें एवं उन पर आधारित प्रश्न
❖ हिन्दी पीडीएफ
@UtkarshClasses
👍61❤11🔥6🎉4🙏2
🙏111👍78❤54🤩40🔥17🎉13👏11
👍62❤17🤩5🎉3
"प्रयासों पर कामयाबी की मुहर✨"

क्या आपका Target है Delhi Police Constable व SSC की परीक्षा में परचम लहराने का? तो आपका मार्गदर्शन करने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की श्रेष्ठ रणनीतिकार विषय विशेषज्ञों की अनुभवी टीम तैयार है। जिनके नेतृत्व में दी जाने वाली उत्कृष्ट शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन आपके अंदर भर देगा कामयाबी का आत्मविश्वास।

विद्यार्थियों के लिए क्या-क्या खास है इन ऑफ़लाइन/ ऑनलाइन बैच में:-
01) विख्यात विषय विशेषज्ञों की स्थायी टीम द्वारा अध्यापन व मार्गदर्शन।
02) श्रेष्ठ मैनेजमेंट एवं सपोर्ट टीम।
03) 4K इंटरेक्टिव पैनल के माध्यम से अध्यापन।
04) प्रत्येक विषय के अपडेटेड व अपग्रेडेड नोट्स।
05) समय-समय पर टॉपिक/विषय और सम्पूर्ण कोर्स पर आधारित टेस्ट।
06) 4K पैनल पर शिक्षकों द्वारा हस्तलिखित पीडीएफ की उपलब्धता।
07) विगत वर्षों के हल सहित प्रश्न–पत्रों से अभ्यास।
08) परीक्षा से पूर्व ऑनलाइन रिवीजन कोर्स।
09) कोर्स पूरा होने के बाद प्रैक्टिस हेतु परीक्षा तक नियमित ऑनलाइन टेस्ट्स।
10) ऑफ़लाइन विद्यार्थियों को सूचनाएँ/सपोर्ट देने व फीडबैक लेने के लिए अलग से एप।

यदि आप गुणवत्ता के मामले में समझौता नहीं करते हैं, तो उत्कर्ष में आपका स्वागत है।

📍ऑफलाइन बैच में एडमिशन के लिए आप हमारे केंद्र पर विजिट करें।
जयपुर :
उत्कर्ष क्लासेस, महेश नगर पुलिस स्टेशन के पास, गोपालपुरा बाइपास रोड, जयपुर
📞 अधिक जानकारी व किसी तकनीकी सहायता के लिए 9829213213 पर संपर्क करें।
👍71❤11🔥6🎉5🤩5
जनगणना 2011 के अनुसार भारत के न्यूनतम जनसंख्या घनत्व वाले राज्यों का सही युग्म है –
Anonymous Quiz
18%
अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, सिक्किम
42%
अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, सिक्किम
21%
मिजोरम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश
19%
सिक्किम, मिजोरम, मणिपुर
👍182❤53🤩29🙏27🔥16🎉14👏10
“तैयारी आपकी, दिशा हमारी”

कड़ी मेहनत का फल भी तभी मिलता है जब तैयारी की दिशा सही हो; इसीलिए उत्कर्ष शुरू करने जा रहा है आपके लिए जोधपुर एवं जयपुर सेंटर पर पटवारी के नए ऑफलाइन / ऑनलाइन बैच; जहाँ इन परीक्षाओं के परीक्षार्थियों की मेहनत को दी जाएगी अनुभवी विषय विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में एक सार्थक दिशा।

ये बैचेज़ इसीलिए आपके लिए खास है :-
• विख्यात विषय विशेषज्ञों की स्थायी अनुभवी टीम द्वारा अध्यापन
• टॉपिक वाइज़ टेस्ट्स
• अपडेटेड पाठ्य सामग्री
• परीक्षा के सम्पूर्ण पाठ्यक्रम का विश्लेष्णात्मक अध्ययन
• परीक्षा से पूर्व ऑनलाइन रीविजन कोर्स इत्यादि।

तो, जल्द ही अपने पसंदीदा बैच में एनरोल कर जुट जाइए अपने सपने को साकार करने में।
ऑफलाइन बैच में एडमिशन हेतु हमारे सेंटर पर विजिट करें :-
जोधपुर – जालोरी गेट चौराहा, (जोधपुर)
जयपुर – उत्कर्ष क्लासेस, हिंडोन हाइट्स, गोपालपुरा बाइपास रोड (जयपुर)
नोट – उपर्युक्त परीक्षाओं की घर बैठे विश्वसनीय तैयारी करने के लिए अभी डाउनलोड करें उत्कर्ष एप।
★ अधिक जानकारी के लिए 9829213213 पर संपर्क करें।
👍117❤15🔥9🤩7🙏5👏2🎉2