Utkarsh Classes
✔
966K subscribers
13.1K photos
381 videos
10.6K files
25.8K links
Welcome to @UtkarshClasses Telegram Channel.
✍️ Online Education App 🏆
🔰Explore Other Channels: 👇
http://link.utkarsh.com/UtkarshClassesTelegram
🔰 Download The App
http://bit.ly/UtkarshApp
🔰 YouTube🔔
http://bit.ly/UtkarshClasses
Download Telegram
उत्कर्ष RAS मॉक इंटरव्यू प्रोग्राम 🎯

प्रिय विद्यार्थियों,
आशा करते हैं कि आपकी साक्षात्कार की तैयारी शानदार चल रही होगी। जैसा कि आप जानते हैं कि आयोग द्वारा जल्द ही Interviews शेड्यूल घोषित कर दिया जाएगा। ऐसे में उत्कर्ष क्लासेस द्वारा जयपुर केंद्र पर RAS Mock Interview Program शुरू हो चुका हैं, जिसके तहत प्रत्येक शनिवार और रविवार को Mock Interviews आयोजित किए जाते हैं ताकि आपकी तैयारी को और अधिक बेहतर बना कर आपके आत्मविश्वास में वृद्धि की जा सकें।

Mock Interviews डॉ. ललित के पंवार (पूर्व RPSC अध्यक्ष) तथा श्री माधव उपाध्याय UPSC (AIR-148) जैसे कई Experts के मार्गदर्शन में लिए जाएँगे।

Mock Interview में भाग लेने हेतु रजिस्ट्रेशन के लिए विजिट करें - https://bit.ly/RAS_Mock-Interview

नोट : साक्षात्कार में सीटें सीमित हैं। अत: आज ही अपना स्थान सुनिश्चित करें।

📍मॉक इंटरव्यू स्थल : होटल ग्रीन विला, उत्कर्ष टॉवर के सामने, गोपालपुरा बायपास रोड, जयपुर।

"आप सफलता को शिरोधार्य करें"

इन्हीं शुभकामनाओं के साथ...
- टीम उत्कर्ष
👍171❤34🔥17🤩5🙏4👏3🎉1
हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एकीकृत सिम्युलेटर कॉम्प्लेक्स ‘ध्रुव’ का उद्घाटन कहाँ किया है?
Anonymous Quiz
10%
पणजी
59%
कोच्चि
24%
कोलकाता
6%
भुज
❤240👍147🤩54🙏46🔥31🎉15👏8
हाल ही में उत्तर भारत का पहला स्किन बैंक कहाँ प्रारंभ हुआ है?
Anonymous Quiz
15%
मोहाली
32%
जयपुर
27%
चंडीगढ़
27%
नई दिल्ली
👍284❤78🤩52🙏34🔥22🎉21👏10
ग्रेट डिवाइडिंग रेंज किस देश में अवस्थित है?
Anonymous Quiz
12%
भारत
49%
संयुक्त राज्य अमेरिका
10%
इटली
29%
ऑस्ट्रेलिया
🔥150👍119❤60🙏41🤩32🎉19👏12
अशोक का नाम ‘अशोकवर्द्धन’ किस पुस्तक में मिलता है?
Anonymous Quiz
27%
विष्णु पुराण
48%
मत्स्य पुराण
19%
महावंश
7%
दीपवंश
👍286❤84🤩57🔥34🙏32🎉21👏14
👍126❤19👏13🙏13🔥4
राघोबा राणे
⬧ राघोबा राणे का जन्म 26 जून, 1918 को धारवाड़ ज़िले के हवेली गाँव में हुआ था।
⬧ उनकी प्रारंभिक शिक्षा जिला बोर्ड स्कूल में हुई तथा आगे की शिक्षा उत्तर कन्नड़ जिले के ग्राम चेंदिया में हुई।
⬧ 10 जुलाई, 1940 को वे 'बॉम्बे इंजीनियर्स' की सेना में शामिल हो गए।
⬧ सेना में भर्ती होते ही राम राघोबा राणे अपने बैच में 'सर्वश्रेष्ठ प्रवेशी' बने तथा उन्हें पुरस्कार के रूप में 'कमांडेंट की छड़ी' मिली।
⬧ उन्हें 'नाइक' के पद पर पदोन्नत किया गया था।
⬧ राणे की ट्रेनिंग के बाद वे 28वीं फील्ड कंपनी में शामिल हो गए जो कंपनी 26वीं इन्फैंट्री डिवीजन के साथ बर्मा में लड़ रही थी।
⬧ उनके साहस और दृढ़ता के लिए उन्हें तुरंत 'हवलदार' के पद पर पदोन्नत किया गया।
⬧ उनके उत्कृष्ट नेतृत्व को देखते हुए उन्हें वर्ष 1948 में सेकंड लेफ्टिनेंट के रूप में नियुक्त किया गया।
⬧ वर्ष 1948 में, पाकिस्तानी आक्रमणकारियों ने कश्मीर पर आक्रमण किया जिसके जवाब में, भारत ने जम्मू और कश्मीर के अपने पहले खोए हुए क्षेत्र को वापस पाने के लिए संघर्ष शुरू किया।
⬧ पाकिस्तानी आक्रमणकारियों से लड़ते हुए भारतीय सेना के लिए जम्मू-कश्मीर में झांगर, राजौरी, बरवालीरिज, चिंगास जैसे स्थानों पर कब्जा करना आवश्यक था।
⬧ दुश्मन ने इन जगहों के रास्ते में कई रुकावटें पैदा की तथा सड़कें नष्ट हो गई, फलस्वरूप गोला-बारूद का परिवहन करना, सैनिकों को ले जाना बहुत कठिन था।
⬧ ऐसे में रमा राणे ने सड़क को सुरक्षित यातायात के लिए खोलने का जोखिम भरा काम किया।
⬧ उनके दस्ते के दो लोग मारे गए और राणे सहित चार अन्य गोलाबारी में घायल हो गए।
⬧ स्वयं घायल होने पर भी उन्होंने 11 अप्रैल की देर रात 10 बजे तक अच्छे नेतृत्व, साहस, धैर्य, आत्म-विश्वास और प्रचंड राष्ट्रभक्ति के बल पर इन सड़कों को सुरक्षित एवं यातायात योग्य बनाने का कार्य किया। ताकि भारतीय टैंक आसानी से चिंगास तक पहुँच सके।
⬧ इस कार्य के लिए उन्हें 'परमवीर चक्र' से सम्मानित किया गया।
⬧ राणे 25 जून, 1958 को मेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए तथा उसके बाद 7 अप्रैल, 1971 तक उन्होंने भारतीय सेना में पुनर्नियुक्त अधिकारी के रूप में काम किया।
⬧ 11 अप्रैल, 1994 को पुणे के सैन्य अस्पताल में राणे का निधन हो गया।
⬧ पुणे के संगमवाड़ी इलाके में उनके नाम पर एक स्कूल की स्थापना की गई है।
👍110❤9🙏8👏3
❤73🙏31👍14
छत्रपति शाहू महाराज
⬧ राजर्षि शाहू के नाम से प्रसिद्ध छत्रपति शाहूजी महाराज का जन्म 26 जून, 1874 को कोल्हापुर जिले के कागल गाँव में हुआ।
⬧ इनके पिता जयसिंहराव और माता राधाबाई थे।
⬧ शाहूजी महाराज कोल्हापुर रियासत के पहले महाराजा थे।
⬧ समाज सुधारक ज्योतिबा फुले और सत्य शोधक समाज आंदोलन के योगदान से प्रभावित, शाहू महाराज एक आदर्श नेता और सक्षम शासक थे, जो अपने शासन के दौरान कई प्रगतिशील और पथ-प्रदर्शक गतिविधियों से जुड़े थे।
⬧ उन्होंने विभिन्न जातियों और धर्मों के लिए अलग-अलग छात्रावासों की स्थापना की और मेधावी छात्रों के लिए कई छात्रवृत्तियाँ शुरू कीं।
⬧ उन्होंने वैदिक विद्यालयों की स्थापना की जो सभी जातियों और वर्गों के छात्रों को शास्त्र सीखने और सभी के बीच संस्कृत शिक्षा का प्रचार करने में सक्षम बनाते थे।
⬧ उन्होंने ग्राम प्रधानों या 'पाटिलों' को बेहतर प्रशासक बनाने के लिए उनके लिए विशेष स्कूल भी शुरू किए।
⬧ उन्होंने आह्वान किया कि “जातिवाद को समाप्त करना आवश्यक है।
⬧ उन्होंने महिलाओं को शिक्षित करने के लिए स्कूलों की स्थापना की और देवदासी प्रथा, भगवान को लड़कियों की पेशकश करने की प्रथा पर प्रतिबंध लगाने वाला एक कानून पेश किया, जिससे अनिवार्य रूप से लड़कियों का शोषण हुआ।
⬧ उन्होंने वर्ष 1917 में विधवा पुनर्विवाह को वैध बनाया और बाल विवाह को रोकने की दिशा में प्रयास किए।
⬧ उन्होंने कृषि पद्धतियों को आधुनिक बनाने के लिए उपकरण खरीदने के इच्छुक किसानों को ऋण उपलब्ध कराया और यहाँ तक कि किसानों को फसल की उपज और संबंधित तकनीकों को बढ़ाने के लिए सिखाने के लिए किंग एडवर्ड कृषि संस्थान की स्थापना की।
⬧ उन्होंने 18 फरवरी, 1907 को राधानगरी बाँध की शुरुआत की और यह परियोजना वर्ष 1935 में पूरी हुई।
⬧ वे कला और संस्कृति के महान संरक्षक थे और उन्होंने संगीत और ललित कलाओं के कलाकारों को प्रोत्साहित किया।
⬧ महान समाज सुधारक छत्रपति शाहूजी महाराज का निधन 6 मई, 1922 को हुआ था।
👍88❤24🙏10👏3🔥2