Utkarsh Classes
✔
967K subscribers
13K photos
381 videos
10.6K files
25.7K links
Welcome to @UtkarshClasses Telegram Channel.
✍️ Online Education App 🏆
🔰Explore Other Channels: 👇
http://link.utkarsh.com/UtkarshClassesTelegram
🔰 Download The App
http://bit.ly/UtkarshApp
🔰 YouTube🔔
http://bit.ly/UtkarshClasses
Download Telegram
General Knowledge Special
👍606❤120👏34🙏32🎉18🔥8🤩3
जब मेहनत होगी कड़ी
तो सफलता भी होगी बड़ी।

यदि आपने ठान लिया है कि आगामी कनिष्ठ लेखाकार (Junior Accountant) परीक्षा में सफल होना ही है, तो 5 अगस्त 2023 से उत्कर्ष एप में आपके लिए शुरू गया है Junior Accountant (1st & 2nd Paper) MCQ's Batch Live from Smart Studio कोर्स।

📌Course Link - https://bit.ly/Junior-Accountant-MCQBatch

इसकी प्रमुख विशेषताएँ हैं :
▶️ अनुभवी विषय विशेषज्ञों द्वारा अध्यापन
▶️ लाइव कक्षाएँ
▶️ ई-नोट्स
▶️ पैनल पीडीएफ की सुविधा
▶️ टेस्ट और क्विज़

साथ ही तैयारी की और भी अनेक सुविधाएँ

तो बिना देर किए अभी इस कोर्स में Enroll करें और अपनी तैयारी शुरू करें।

Download the Utkarsh App now!
👍110❤22👏6🎉4🙏4🤩2
हिरोशिमा दिवस (Hiroshima Day)

❖ द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 6 अगस्त, 1945 को अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा नगर पर ‘लिटिल बॉय’ नामक यूरेनियम बम से हमला किया था। इस परमाणु हमले से करीब 13 वर्ग किलोमीटर में भीषण तबाही मच गई थी। अंत: हर साल 6 अगस्त को हिरोशिमा दिवस मनाया जाता है।
❖ हिरोशिमा जापान का एक नगर है।
❖ यह परमाणु बम का किसी राष्ट्र के विरुद्ध विश्व स्तर पर प्रथम प्रयोग था।
❖ आज जापान विश्व का एकमात्र ऐसा देश है जिसके संविधान (अनुच्छेद 9) को "शांति का संविधान" कहा जाता है।
❖ 9 अगस्त, 1945 को जापान के दूसरे शहर नागासाकी पर भी ‘फैटमैन' नामक परमाणु बम गिराया गया था।
❖ कुल मृतकों की संख्या (हिरोशिमा व नागासाकी) 2,46,000 से ज्यादा।
❖ अमेरिका के इस परमाणु हमले के कई सालों बाद तक बम की विकिरण के प्रभाव से लोग मरते रहे।
❖ परमाणु विभीषिका झेलने के बाद जापान ने परमाणु शक्ति के शांतिपूर्ण इस्तेमाल और कभी परमाणु बम नहीं बनाने का निर्णय लिया।
👍242❤57🎉8🤩5
❤152🙏61👍27👏4
सुषमा स्वराज

❖ सुषमा स्वराज का जन्म 14 फरवरी, 1952 को हरियाणा के अंबाला में हुआ।
❖ उन्होंने अंबाला कैंट के सनातन धर्म कॉलेज से स्नातक किया और पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से कानून में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
❖ सुषमा स्वराज को कृषि विश्वविद्यालय, कानपुर द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से भी सम्मानित किया गया था।
❖ वर्ष 1973 में, उन्होंने भारत के सर्वोच्च न्यायालय में एक वकील के रूप में वकालत शुरू की।
❖ सुषमा स्वराज ने कम उम्र में सार्वजनिक जीवन में प्रवेश किया और वर्ष 1977 में 25 वर्ष की उम्र में हरियाणा विधानसभा के लिए चुनाव जीता तथा हरियाणा राज्य सरकार में श्रम और रोजगार मंत्री बनीं।
❖ वर्ष 1987 से 1990 अवधि के दौरान वह फिर से हरियाणा विधानसभा के सदस्य के रूप में चुनी गईं तथा शिक्षा, खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री बनीं।
❖ सुषमा स्वराज वर्ष 1990 में, राज्यसभा सांसद बनीं और वर्ष 1996 में वह 11 वीं लोकसभा की सदस्य के रूप में चुनी गईं तथा केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री बनीं।
❖ वर्ष 1998 के लोकसभा चुनाव में वह सांसद के रूप में पुनः निर्वाचित हुई और उन्होंने भारत सरकार में सूचना और प्रसारण मंत्री का पद संभालने के साथ अतिरिक्त प्रभार के तौर पर दूरसंचार मंत्रालय भी संभाला।
❖ सुषमा स्वराज अक्टूबर, 1998 में दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं।
❖ इसके बाद, अप्रैल, 2000 में, वह फिर से राज्यसभा के लिए चुनी गईं और सितंबर, 2000 से जनवरी, 2003 तक सूचना और प्रसारण मंत्री बनीं तथा फिर जनवरी, 2003 से मई, 2004 तक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और संसदीय मामलों की मंत्री रहीं।
❖ सुषमा स्वराज दिसंबर, 2009 से मई, 2014 तक विपक्ष की नेता रहीं।
❖ वर्ष 2014 में, वह 16 वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित हुईं। उन्होंने मई, 2014 से मई, 2019 तक भारत के विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया।
❖ वह एक सक्षम प्रशासक और मानवीय स्पर्श वाली मिलनसार महिला थीं जिन्होंने विदेशों में संकट में फँसे भारतीयों की मदद करके एक अमिट छाप छोड़ी। इन गुणों के लिए, उन्हें 2017 में अमेरिकी दैनिक 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' द्वारा "भारत की सबसे पसंदीदा राजनीतिज्ञ" घोषित किया गया था।
❖ 06 अगस्त, 2019 को सुषमा स्वराज का निधन हो गया।
❖ सुषमा स्वराज को भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म विभूषण’ (मरणोपरांत) दिया गया।
❖ सुषमा स्वराज को उनके असाधारण वाक् कौशल और दयालु दृष्टिकोण के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
👍315❤87🙏56🔥17👏5🤩5
❤226👍146🤩64🙏34🔥28🎉10👏7
निम्नलिखित में कौन भारत के सबसे युवा राष्ट्रपति है?
Anonymous Quiz
48%
नीलम संजीव रेड्‌डी
19%
डॉ. एस. राधाकृष्णन
24%
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
9%
डॉ. जाकिर हुसैन
👍303❤65🤩50🙏38🔥30👏14🎉12
निम्नलिखित में से कौन-सा कारण भारत के उत्तर-पश्चिम भाग में शीत ऋतु में होने वाली वर्षा के लिए उत्तरदायी है?
Anonymous Quiz
16%
मानसून की वापसी
42%
दक्षिण-पश्चिमी मानसून
10%
चक्रवाती वायुदाब
32%
पश्चिमी विक्षोभ
👍269❤62🤩56🙏44🔥32🎉19👏2
पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा कितने रूपों में उपलब्ध है?
Anonymous Quiz
40%
03
41%
05
13%
07
6%
उपर्युक्त में से कोई नहीं
👍262❤63🤩62🔥40🙏38👏17🎉15
1000 से अधिक विद्यार्थी…
जोश…जुनून…उत्साह…
आर.ए.एस. फाउंडेशन के लिए मंगलवार से प्रारंभ होने वाले नये बैचेज के लिए आज जयपुर में भव्य सेमिनार का आयोजन हुआ।विद्यार्थियों के आर.ए.एस बनने के सपने को पंख लगाने के लिए आर.ए.एस टॉपर राधिका जी ने प्रेरित किया व अपनी सफलता की यात्रा से सभी का उत्साह बढ़ाया।सिविल के एकेडमिक हैड दौलत खान सर व जयपुर के सिटी हेड अनुज सर ने आर.ए.एस के सिलेबस,परीक्षा पैटर्न, उत्कर्ष में दी जाने वाली सुविधाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। निर्मल सर ने इस वर्ष अभी तक व आगे होने वाले विद्यार्थियों के हित में 10 नवाचारों को विद्यार्थियों को बताया।सभी विद्यार्थियों ने पूरे अनुशासन के साथ 3 घंटे तक सेमिनार को पूरे जोश व उत्साह से अटेंड किया।
👍239❤47🙏14🔥8👏8🎉5
General Knowledge Special
👍281❤54🔥17👏8🤩8🙏5🎉2
👍184❤40🙏14🔥1
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस

▪️प्रतिवर्ष 07 अगस्त को देश भर में 'राष्ट्रीय हथकरघा दिवस'आयोजित किया जाता है।
▪️इस दिवस के आयोजन का प्राथमिक उद्देश्य आम जनता के बीच हथकरघा उद्योग के बारे में जागरूकता पैदा करना और सामाजिक- आर्थिक विकास में इसके योगदान को रेखांकित करना है।
▪️इसके अलावा यह दिवस भारत की हथकरघा विरासत की रक्षा करने व हथकरघा बुनकरों एवं श्रमिकों को अधिक अवसर प्रदान करने पर भी ज़ोर देता है।
▪️इस दिन को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के रूप में इसलिये चुना गया, क्योंकि ब्रिटिश सरकार द्वारा किये जा रहे बंगाल विभाजन का विरोध करने के लिए वर्ष 1905 में इसी दिन कलकत्ता टाउन हॉल में स्वदेशी आंदोलन आरंभ किया गया था और विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार कर भारतीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने की घोषणा की गई थी।
▪️तकरीबन एक सदी तक इस दिवस के महत्त्व को देखते हुए वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री द्वारा पहले 'राष्ट्रीय हथकरघा दिवस' का उद्घाटन किया गया। ज्ञात हो कि भारत का हथकरघा क्षेत्र देश की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।
▪️भारत की सॉफ्ट पॉवर को लंबे समय से हथकरघा और हस्तशिल्प क्षेत्र द्वारा समर्थन दिया गया है। 'खादी डिप्लोमेसी' इसी का एक उदाहरण है। भारत में कपड़ा और हथकरघा क्षेत्र कृषि के बाद लोगों के लिए रोज़गार व आजीविका का दूसरा सबसे बड़ा स्रोत है।
👍145❤34👏3🙏3