Utkarsh Classes
✔
966K subscribers
13K photos
381 videos
10.6K files
25.7K links
Welcome to @UtkarshClasses Telegram Channel.
✍️ Online Education App 🏆
🔰Explore Other Channels: 👇
http://link.utkarsh.com/UtkarshClassesTelegram
🔰 Download The App
http://bit.ly/UtkarshApp
🔰 YouTube🔔
http://bit.ly/UtkarshClasses
Download Telegram
जिन खोजा तिन पाइया-शृंखला-4

वक्त_से_कीमती_कुछ_भी_नहीं

कभी कभी आपको गुजरे जमाने का कोई अच्छा दौर जरूर याद आता होगा। हम बैठकर सोचते भी होते हैं कि काश हम यह या वह कार्य कर लेते तो कितना अच्छा होता। समय न चलता है न रुकता है लेकिन उसका अस्तित्व शाश्वत सत्य है। चलने या रुकने की परिभाषा हम इंसानों पर सटीक बैठती है। ऐसे में हम कितना और कहाँ चलते हैं, कैसे चलते हैं, कितना रुकते हैं, इससे हमारा भविष्य धीरे धीरे आकार पा रहा होता है।

कोशिश करें कि वक्त को जाया करने वाले कारकों को अपने ऊपर कभी हावी नहीं होने दें आप पायेंगे कि मात्र एक सप्ताह में ही आप अपनी उपलब्धियों पर गर्व करने लगे हैं और आपको जिन्दगी बेहतर नजर आने लगी है। अन्य लोगों के लिए जो जिन्दगी 24 घण्टों या कम की है वह आपके लिए 30 या ज्यादा घण्टों की हो चुकी है। आप धीरे धीरे ही सही लेकिन टिकाऊ धारणा वाले अमीर बन रहे हैं। कोशिश करें कि...

1. अनिर्णय की स्थिति से बचें। सोच समझकर एक बेहतरीन निर्णय लें।
2. यदि आपको लगता है आपसे वार्तालाप करने वाले व्यक्ति से कुछ ज्ञानवर्धक, सुकूनभरा या सकारात्मक तथ्य या भाव नहीं मिल रहे हैं तो बात को संक्षेप में समाप्त करें। ऐसा करके आप एक छोटे मोर्चे पर आज जीत गए हैं।
3. मोबाइल हो या जीवन हो वही देखें और वही तलाश करें जो आपके लिए उपयोगी हो। जंगल में भटककर इंसान फिर भी निकल सकता है लेकिन भटकाऊ आदतों के भंवरजाल में से निकलना बेहद मुश्किल होता है।
4. छोटे छोटे विवादों को उन्हीं का रहने दें जिन्होंने उसे उत्पन्न किया है। बड़े कद का व्यक्ति वह होता है जिसका ध्यान अपने बड़े कार्य से नहीं हटता है। इतने बड़े ब्रह्मांड में भी छोटे विवाद आपको आकर्षित करते हैं तो आप प्रकृति प्रदत्त खुद का गुरुत्व बल खो चुके हैं।
5. आपातकाल के कारण कुछ भी आपके साथ घटित हुआ है तो धैर्य से काम लें। सब कुछ रोककर पहले उससे निबटें। परिस्थितियां जल्दी ही बदलती हैं। समय के अनुकूल होते ही पुराने तेजस्वी रूप को पुनः धारण करें। परिस्थितियां खुद नहीं बदलें तो उनको बदलने का प्रयास करें।
6. अपने जेहन में यह बात सदैव जिन्दा रखें कि आप एक बेहतरीन प्रबंधक है, वैज्ञानिक है, सामाजिक रूप से कुशल है, विनम्र है, सीखने के लिए जिज्ञासु है तो आप में ये गुण न होते हुए भी धीरे धीरे विकसित हो जायेंगे।
7. दूसरे लोग भले ही आपके दुःखों को सुनकर या देखकर आप पर दया करते हो लेकिन आप इतना भावुक होकर मत सोचिए। कर्मठ लोग अपनी हिम्मत से थोड़े ही दिनों में पासा पलट देते हैं। हमारे बीते समय में सुख और दुःख के खूब अध्याय आए हैं। समय का बेहतरीन उपयोग करके आप पायेंगे कि सारे तो नहीं पर आपकी जिंदगी के अधिकांश अध्याय सुख की अनुभूतियों में रंग गए हैं।

आज सुबह नींद से उठकर जो अंगड़ाई आपने ली है कल की अंगड़ाई में कुछ तो अलग जरूर होगा। आज के जीने का महत्व आज ही रहेगा। कल होगा, लेकिन सबकुछ आज जैसा नहीं। वक्त को अच्छा जिया तो सब अच्छा है नहीं तो सब बीत रहा है, रीत रहा है, तिल-तिल मिट रहा है।

✒️डॉ अर्जुन सिंह साँखला
👍339❤64🔥18🎉5👏4🤩3
सरोजिनी नायडू
'श्रम करते हैं हम
कि समुद्र हो तुम्हारी जागृति का क्षण
हो चुका जागरण
अब देखो, निकला दिन कितना उज्ज्वल।'
⚫️ सरोजिनी नायडू का जन्म 13 फरवरी, 1879 को आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में हुआ था।
⚫️ ‘भारत कोकिला’ के नाम से प्रसिद्ध सरोजिनी नायडू ने अपनी हाई स्कूल की परीक्षा पास की और अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए किंग्स कॉलेज लंदन और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के गिर्टन कॉलेज में दाखिला लिया।
⚫️ सरोजिनी नायडू ने 19 साल की उम्र में जातिगत परंपरा की अवहेलना करते हुए पंडित गोविंद राजुलू नायडू से विवाह किया।
⚫️ स्कूल में रहते हुए ही उन्होंने फारसी नाटक महेर मुनीर लिखा और हैदराबाद के निज़ाम ने भी इसकी प्रशंसा की थी।
⚫️ उनका पहला कविता संग्रह ‘द गोल्डन थ्रेसहोल्ड’ वर्ष 1905 में जारी हुआ था।
⚫️ वर्ष 1905 में बंगाल के विभाजन के बाद सरोजिनी नायडू भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हो गईं।
⚫️ उन्होंने वर्ष 1915 से वर्ष 1918 के बीच भारत में कई यात्राएँ की ;राष्ट्रवाद और सामाजिक कल्याण के लिए चर्चा की तथा लोगों को प्रेरित किया।
⚫️ भारत में फैले प्लेग महामारी के दौरान लोगों की सेवा करने के लिए भारत सरकार ने केसर-ए-हिंद की उपाधि दी थी जिसे उन्होंने जलियाँवाला बाग हत्याकांड के बाद वापस कर दिया था।
⚫️ सरोजिनी नायडू भारत में हिंदू-मुसलमान एकता की प्रबल समर्थक थीं और उन्हें उनकी कविताओं के लिए ‘भारत की बुलबुल’ (Nightingale of India) कहा जाता है।
⚫️ वर्ष 1920 में सरोजिनी नायडू महात्मा गाँधी द्वारा स्थापित सत्याग्रह आंदोलन में शामिल हुईं।
⚫️ उन्हें वर्ष 1930 के नमक मार्च में कई अन्य प्रसिद्ध नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों के साथ भाग लेने के लिए हिरासत में लिया गया था।
⚫️ भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान गिरफ्तार हुए प्रमुख नेताओं में वो भी शामिल थीं। उन्हें पुणे के आगा खाँ महल में रखा गया था। 10 महीने के बाद जेल से वे रिहा हुईं तथा फिर से राजनीति में सक्रिय हुईं।
⚫️ सरोजिनी नायडू प्रारंभ से आज़ादी के संघर्ष में सक्रिय रहीं थीं। उन्होंने घड़साणा नमक सत्याग्रह के दौरान गाँधीजी व सभी अन्य नेताओं की गिरफ्तारी के बाद सत्याग्रहियों का नेतृत्व किया था।
⚫️ 3 दिसंबर, 1940 को विनोबा भावे के नेतृत्व में हुए, व्यक्तिगत सत्याग्रह में हिस्सा लेने के कारण पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया लेकिन स्वास्थ्य कारणों से उन्हें शीघ्र ही जेल से रिहा कर दिया गया।
⚫️ स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद उन्हें उत्तर प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया तथा मार्च 1949 तक वे इस पद पर बनी रहीं एवं अपने कार्यकाल के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई।
👍212🙏19❤17🎉5🤩3🔥2👏1
🙏312❤67👍40🎉5
13_फरवरी,_2024_दैनिक_सामयिकी_All_Exams.pdf
1.9 MB
उत्कर्ष बुलेटिन©
❖ 13 फ़रवरी. 2024
❖ दैनिक समसामयिकी (All Exams)
❖ महत्वपूर्ण खबरें एवं उन पर आधारित प्रश्न
❖ हिन्दी पीडीएफ
@UtkarshClass
👍78❤6🎉6🙏3
13 February 2024 । Current Affairs । English.pdf
2.2 MB
Utkarsh Bulletin©
❖ 13 February, 2024
❖ Daily Current Affairs (All Exams)
❖ Important news and questions based on them
❖ English PDF
@UtkarshClasses
👍65❤6🎉3🤩3
13_Feb_2024_Current_Affairs_Current_Affairs_Today_1383_Kumar_Gaurav.pdf
9 MB
13 February 2024 Current Affairs | Current Affairs Today (1383) | Kumar Gaurav Sir
https://www.youtube.com/live/xQ9VJtmoSl4?si=WrBJyLa2OX3kABUz
❤60👍41🙏7🎉2🤩2
विश्व रेडियो दिवस
📻 प्रतिवर्ष 13 फरवरी को ‘विश्व रेडियो दिवस’ मनाया जाता है।
📻 यह दिवस रेडियो के महत्त्व के बारे में आम जनता और समाचार माध्यमों में जागरूकता बढ़ाने तथा रेडियो के जरिये सूचना उपलब्ध कराने के लिए नीति-निर्माताओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
📻 20 अक्टूबर, 2010 को स्पेनिश रेडियो अकादमी के अनुरोध पर स्पेन ने संयुक्त राष्ट्र में रेडियो को समर्पित विश्व दिवस मनाने के लिए सदस्य देशों से अपील की।
📻 इसके बाद UNESCO ने पेरिस में आयोजित 36वीं आमसभा में 3 नवंबर, 2011 को प्रत्येक वर्ष 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाने का एलान किया।
📻उल्लेखनीय है कि 13 फरवरी को ही संयुक्त राष्ट्र के ‘रेडियो UNO’ की वर्षगाँठ भी होती है, क्योंकि 1946 में इसी दिन वहाँ रेडियो स्टेशन स्थापित हुआ था।
📻 भारत में रेडियो प्रसारण की शुरुआत जून, 1923 में रेडियो क्लब मुंबई द्वारा हुई थी लेकिन इंडियन ब्रॉडकास्ट कंपनी के तहत देश के पहले रेडियो स्टेशन के रूप में बॉम्बे स्टेशन तब अस्तित्व में आया; जब 23 जुलाई ,1927 को वायसराय लॉर्ड इरविन ने इसका उद्घाटन किया।
📻 8 जून, 1936 को इंडियन स्टेट ब्रॉडकास्टिंग सर्विस को ‘ऑल इंडिया रेडियो’ का नाम दे दिया गया, जिस नाम से यह आज तक प्रचलित है।
📻हमार देश में तकनीकी रूप से तीन प्रकार के रेडियो प्रसारण केन्द्र काम कर रहे हैं- मीडियम वेव, शॉर्ट वेव और एम.एम. प्रसारण केन्द्र।
👍148❤27🎉3👏2🙏2
👍228❤51👏18🎉3🤩1
आगामी यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल के परीक्षार्थियों के लिए प्रयागराज तथा लखनऊ में आयोजित उत्कर्ष के ऑफ़लाइन मॉक टेस्ट में हजारों विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ अपनी तैयारी की परख की। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अधीन 60,244 पदों के लिए उपर्युक्त परीक्षा आगामी 17 एवं 18 फरवरी को आयोजित की जानी है। सभी अभ्यर्थियों को उनकी भावी सफलता के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।✨
👍220❤28🎉17🤩10🙏8🔥3👏3
✨राजस्थान पशु परिचर 5934 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक

🤩10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर💫

👉🏻आगामी पशु परिचर परीक्षा के लिए उत्कर्ष के जोधपुर सेंटर पर New Online & Offline Batch प्रारंभ💥

यानी आपके पास अवसर है बेहद वाजिब शुल्क में विख्यात विषय विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में विश्वसनीय एवं दमदार तैयारी करने का।

🔥 पशु परिचर ऑनलाइन बैच में सिर्फ Rs 2500 Offer Price के साथ अभी Enroll करें और अपनी तैयारी शुरू करें!!

👉🏻 ऑफर का आज अंतिम दिन


Join Now!! 🎉🐾
📌Jodhpur:http://link.utkarsh.com/pashuparicharlivejdp

👉ऑफलाइन बैच में रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आज ही हमारे सेंटर पर विजिट करें और बढ़ाएँ सफलता की ओर पहला कदम।

पता :- जालोरी गेट (जोधपुर)
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें - ☎️ 9773366869 (24×7)- JODHPUR
👍164❤11🤩8🎉4🙏2
"यदि सूरज की तरह चमकना है,
तो सूरज की तरह ही जलना भी होगा।"
-डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम
👍485❤93🔥35🙏25👏17🎉9
सिलेक्शन की ओर बढ़ाएँ कदम उत्कर्ष के साथ✨

आपके प्रयासों को एक नया आयाम देने के लिए उत्कर्ष ने शुरू किए है शिक्षक ( ग्रेड III ), शिक्षक (ग्रेड II), सब इन्स्पेक्टर (SI), और पटवार भर्ती परीक्षा के ऑफलाइन बैचेस; जहाँ अनुभवी एवं
स्थायी विषय विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में आपको मिलेगी आपकी मंजिल की सीधी व सटीक दिशा।

उत्कर्ष के ऑफलाइन बैच क्यों हैं कामयाबी के सूत्रधार ?
✅ विख्यात विषय विशेषज्ञों द्वारा अध्यापन व मार्गदर्शन।
✅ श्रेष्ठ मैनेजमेंट एवं सपोर्ट टीम।
✅ 4K इंटरेक्टिव पैनल के माध्यम से अध्यापन।
✅ प्रत्येक विषय के अपडेटेड व अपग्रेडेड नोट्स।
✅ समय-समय पर टॉपिक/विषय और सम्पूर्ण कोर्स पर आधारित टेस्ट।
✅ 4K पैनल पर शिक्षकों द्वारा हस्तलिखित पीडीएफ की उपलब्धता।
✅ विगत वर्षों के हल सहित प्रश्न–पत्रों से अभ्यास।
✅ परीक्षा से पूर्व ऑनलाइन रिवीजन कोर्स।
✅ ऑफलाइन विद्यार्थियों को सूचनाएँ/सपोर्ट देने व फीडबैक लेने के लिए अलग से एप।

तो, उत्कर्ष के साथ कामयाबी की ओर कदम बढ़ाने के लिए अभी हमारे सेंटर पर विजिट करें।
पता :- जालोरी गेट चौराहा, जोधपुर
Helpline -9773366869
👍124❤11🙏3
📌 https://youtube.com/live/AJU866jerlE

पुलवामा में शहीद हुए भारत के वीर जवानों के सम्मान में कुमार गौरव सर आपके लिए लेकर आ रहे हैं एक विशेष क्लास; जिसमें सम्बन्धित विषय के महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर ज्ञानवर्धन कर आप अपने करेंट अफेयर्स को दे पाएँगे अतिरिक्त मजबूती।
तो, 14 फरवरी की सुबह 6.30 बजे इस Special Live से जुड़ना न भूलिएगा।
❤121👍78🙏5🎉3