Utkarsh Classes
✔
966K subscribers
13.1K photos
381 videos
10.6K files
25.8K links
Welcome to @UtkarshClasses Telegram Channel.
✍️ Online Education App 🏆
🔰Explore Other Channels: 👇
http://link.utkarsh.com/UtkarshClassesTelegram
🔰 Download The App
http://bit.ly/UtkarshApp
🔰 YouTube🔔
http://bit.ly/UtkarshClasses
Download Telegram
Utkarsh ने अपने द्वारा आयोजित भारत के पहले अनूठे Utkarsh Teaching Talent Hunt show के सभी विजेताओं का किया भव्य समारोह में सम्मान और कौन -कौन है वे 11 विजेता जिन्हें एक साथ देखने के लिए आप सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
✨ इसी से जुड़ें हुए आनंदित पल देखिए इस वीडियो में।
📌 https://youtu.be/LwIr90WQAQ8
👍205❤33🤯11
सूर्यग्रहण
👍816❤211🤯33
प्रयागराज में 💐
उत्तर प्रदेश के विद्यार्थियों की बेहद माँग पर उत्कर्ष क्लासेस कई शैक्षिक नवाचारों के साथ 13 दिसम्बर 2022 से शिक्षा नगरी प्रयागराज में ऑफ़लाइन सेंटर का भव्य शुभारंभ करने जा रहा है…प्रारंभ में 6 दिन (13 से 18 दिसम्बर तक) भव्य काउंसलिंग सेमिनार & Current Affairs Prize Test का आयोजन किया जायेगा। जिसमें हज़ारों विद्यार्थी भाग लेंगे। सेमिनार में विद्यार्थियों के प्रेरक व उत्कर्ष के संस्थापक डॉ_निर्मल_गहलोत_सर, करेंट अफेयर्स के भारत के सबसे प्रसिद्ध एजुकेटर कुमार_गौरव_सर तथा सिविल व एकदिवसीय परीक्षाओं के कई विख्यात विशेषज्ञ समग्र रूप से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे।
प्रयागराज में उत्कर्ष के नये सेंटर्स पर ऑफ़लाइन आयोजित होने वाले इस मेगा काउन्सलिंग सेमिनार व करेंट अफेयर्स प्राईज टेस्ट में अपनी सुविधानुसार आप किसी एक दिन के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। अधिक जानकारी व रजिस्ट्रेशन के लिए क्लिक करें👇
https://form.utkarsh.com/prayagraj/
इस सुनहरे अवसर से चूकना मत, सीटें फुल होने से पहले अपना रजिस्ट्रेशन करवा लेवें।
धन्यवाद।
- टीम उत्कर्ष, प्रयागराज
👍234❤44🤯8
Quote Of The Day
❤356👍96🤯24
10_दिसम्बर,_2022_दैनिक_सामयिकी_All_Exams.pdf
1.6 MB
उत्कर्ष बुलेटिन©
❖ 10 दिसम्बर, 2022
❖ दैनिक समसामयिकी (All Exams)
❖ महत्वपूर्ण खबरें एवं उन पर आधारित प्रश्न
❖ हिन्दी पीडीएफ
@UtkarshClasses
👍78❤19🤯9👏1
10 December 2022 । Current Affairs । English.pdf
1.7 MB
Utkarsh Bulletin©
❖ 10 December, 2022
❖ Daily Current Affairs (All Exams)
❖ Important news and questions based on them
❖ English PDF
@UtkarshClasses
👍64❤16🤯4
Rajasthan_Current_Affairs_2022_758_Current_Affairs_Today_For_Rajasthan.pdf
5.7 MB
Rajasthan Current Affairs 2022 (758) | Major Awards and Honors| For Rajasthan All Exam |Narendra Sir
https://youtu.be/HmKWbP2zwUg
❤52👍29🤯7
10_December_Daily_Current_Affairs_1029_Gaurav_Series_Important_Questions.pdf
5.5 MB
10 December| Daily Current Affairs (1029)| Gaurav Series | Important Questions | Kumar Gaurav Sir
https://youtu.be/tKFJP9CKIU8
❤78👍52🤯7
👍181❤46
विश्व मानवाधिकार दिवस
● प्रतिवर्ष 10 दिसंबर को विश्व मानवाधिकार दिवस का आयोजन किया जाता है।
● इसी दिन संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 1948 में मानवाधिकारों की सार्वभौम घोषणा (UDHR) को अपनाया गया था।
● मानवाधिकारों की सार्वभौम घोषणा (UDHR) के तहत मानवीय दृष्टिकोण और राज्य तथा व्यक्ति के बीच संबंध को लेकर कुछ सामान्य बुनियादी मूल्यों का एक सेट स्थापित किया है।
● वर्ष 2022 की थीम 'सभी के लिए गरिमा, स्वतंत्रता और न्याय' (Dignity, Freedom, and Justice for All) है।
● इसका मुख्य उद्देश्य समानता, शांति, न्याय, स्वतंत्रता एवं मानव गरिमा की सुरक्षा को बढ़ावा देना है।
● प्रत्येक व्यक्ति नस्ल, रंग, धर्म, लिंग, भाषा, राजनीतिक, राष्ट्रीय या सामाजिक मूल, संपत्ति, जन्म या अन्य स्थिति के भिन्न होने के बावजूद भी मानवाधिकारों के हक के संरक्षण का अधिकार रखता है।
● प्रतिवर्ष 10 दिसंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अपनाई गई मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा (1948) में निहित अधिकारों और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान को बढ़ावा देने हेतु जागरूकता पैदा करने और राजनीतिक इच्छाशक्ति को मजबूती प्रदान करने के लिए मानवाधिकार दिवस का आयोजन किया जाता है।
● घोषणापत्र और डब्ल्यूएचओ का संविधान दोनों ही इस बात पर जोर देते हैं कि स्वास्थ्य सभी लोगों के लिए एक मौलिक मानव अधिकार है।
● नस्ल, रंग, लिंग, भाषा, लिंग, विकलांगता, यौन अभिविन्यास, जातीयता, भौगोलिक स्थिति, धर्म, राजनीतिक या अन्य राय, राष्ट्रीयता या सामाजिक मूल, संपत्ति, सामाजिक, आर्थिक या अन्य स्थिति की परवाह किए बिना हर कोई स्वास्थ्य के अधिकार का हकदार है।
● स्वास्थ्य के अधिकार का अर्थ है- किसी को पीछे न छोड़ना । इसका अर्थ है कि सभी व्यक्तियों को बिना किसी भेदभाव के स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच प्राप्त होनी चाहिए, जिसमें यौन अभिविन्यास, लिंग पहचान और अभिव्यक्ति के आधार शामिल हैं।
● भारत ने मानवाधिकारों की सार्वभौम घोषणा (UDHR) के प्रारूपण में सक्रिय भूमिका निभाई थी।
● भारत में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का गठन 12 अक्टूबर, 1993 को हुआ था।
● आयोग का अधिदेश, मानव अधिकार संरक्षण (संशोधन) अधिनियम, 2006 द्वारा यथासंशोधित मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 में निहित है। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग का गठन पेरिस सिद्धांतों के अनुरूप है जिन्हें अक्टूबर, 1991 में पेरिस में मानव अधिकार संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए राष्ट्रीय संस्थानों पर आयोजित पहली अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला में अंगीकृत किया गया था तथा 20 दिसम्बर, 1993 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा संकल्प 48 / 134 के रूप में समर्थित किया गया था।
● यह आयोग मानव अधिकारों के संरक्षण एवं संवर्द्धन के पति भारत की चिंता का प्रतीक एवं संवाहक है।
👍224❤31🤯7
👍192❤57🤯21
चक्रवर्ती राजगोपालाचारी
● 'राजाजी' के नाम से विख्यात चक्रवर्ती राजगोपालाचारी का जन्म 10 दिसंबर, 1878 को तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले के थोरापल्ली गाँव में हुआ था।
● इन्होंने वर्ष 1894 में सेंट्रल कॉलेज बैंगलोर से कला में स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण करते हुए मद्रास के प्रेसीडेंसी कॉलेज से कानून की डिग्री हासिल की।
● रसायन विज्ञान, भौतिकी, गणित, खगोल विज्ञान और जीव विज्ञान के वैज्ञानिक शब्दों का सरल तमिल शब्दों में अनुवाद करने के लिए इन्होंने वर्ष 1916 में 'तमिल साइंटिफिक टर्म्स सोसाइटी' का गठन किया।
● अपने कार्यकाल के दौरान अस्पृश्यता और जातिगत व्यवस्था को खत्म करने हेतु वर्ष 1939 में, राजगोपालाचारी ने मंदिर प्रवेश प्राधिकरण और क्षतिपूर्ति अधिनियम जारी किया, जिसके तहत दलितों को मंदिरों में प्रवेश करने की अनुमति दी गई।
● स्वतंत्रता पूर्व इन्हें वर्ष 1937 में मद्रास प्रेसीडेंसी के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया था।
● वर्ष 1947 में लॉर्ड माउंटबेटन की अनुपस्थिति के दौरान अंतिम ब्रिटिश वायसराय और स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर जनरल राजगोपालाचारी को अस्थायी रूप से पद संभालने के लिये चुना गया था, इसलिए वे भारत के अंतिम गवर्नर जनरल थे।
● इन्होंने अप्रैल, 1952 में मद्रास के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला तथा इस दौरान इन्होंने शिक्षा प्रणाली में सुधार और समाज में बदलाव लाने में सक्रिय रूप से भाग लिया।
● वर्ष 1959 में, इन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और 'स्वतंत्र पार्टी' की स्थापना की।
● राजगोपालाचारी महात्मा गाँधी से पहली बार वर्ष 1919 में मद्रास (अब चेन्नई) में मिले और गाँधी जी के असहयोग आंदोलन में भाग लिया।
● वर्ष 1920 में दो साल की जेल के बाद, उन्होंने गाँधीजी के हिंदू-मुस्लिम सद्भाव और अस्पृश्यता उन्मूलन के सिद्धांतों को बढ़ावा देने के लिए अपना आश्रम खोला। गाँधीजी ने इन्हें 'राजाजी' की उपाधि प्रदान की।
● वर्ष 1930 में महात्मा गाँधी के दांडी मार्च के समतुल्य मद्रास प्रेसीडेंसी में सी. राजगोपालाचारी ने नागपट्टिनम के पास 'वेदरनयम' में नमक कानून तोड़ा।
● राजगोपालाचारी गाँधीजी के अखबार 'यंग इंडिया' के संपादक भी रहे।
● अंग्रेज और मुस्लिम लीग के बीच बढ़ते मतभेदों को देखकर उन्होंने ‘सी. आर. फार्मूला’ प्रस्तुत किया जिसमें मुस्लिम बहुमत वाले इलाकों में जनमत संग्रह सहित कई और सुझाव दिए गए।
● भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान, राजगोपालाचारी ने गाँधीजी का विरोध किया, उनका विचार था कि अंग्रेज अंततः देश छोड़ने ही वाले थे तो एक और सत्याग्रह शुरू करना एक अच्छा निर्णय नहीं था।
● उन्होंने रामायण का तमिल अनुवाद लिखा, जिसे कालांतर में 'चक्रवर्ती थिरुमगन' के रूप में प्रकाशित किया गया।
● सी. राजगोपालाचारी ऐसे प्रथम भारतीय थे जिन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' (वर्ष 1954) मिला।
● 25 दिसंबर, 1972 को उनका निधन हो गया।
👍286❤45🤯22
@UtkarshCUET
CUET Courses Launching Ceremony✨✨
कक्षा 12वीं के बाद सभी विद्यार्थियों का लक्ष्य होता है अपनी इच्छित University में Admission लेना का जैसे DU, BHU, AMU, JNU जैसी 40 से अधिक विश्वविद्यालयों में और आपके इसी लक्ष्य को पूरा करने की तैयारी करवाने हेतु उत्कर्ष Launch करने जा रहा है विषय विशेषज्ञों द्वारा निर्मित सम्पूर्ण पाठ्यक्रम पर आधारित "CUET Online Courses"
इन्हीं कोर्सेस से संबंधित पूरी जानकारी जानने के लिए CUET Common University Entrance Test यूट्यूब चैनल पर कल यानी 11 दिसम्बर रात्रि 8 बजे इस विशेष Launching Ceremony Live से ज़रूर जुड़िएगा एवं इसकी सूचना अपने मित्रों तक भी अवश्य शेयर कीजिएगा I
https://youtu.be/3Wee3ZsrMic
👍125❤12🤯8
हाल ही में किस राज्य में ‘कार्तिगई दीपम रथ उत्सव’ का आयोजन किया गया?
Anonymous Quiz
19%
आंध्रप्रदेश
32%
केरल
30%
कर्नाटक
20%
तमिलनाडु
👍345❤107🤯90
12वीं शताब्दी के मध्य कर्नाटक में वीर शैव सम्प्रदाय की स्थापना किस के द्वारा की गई?
Anonymous Quiz
11%
अल्हर
21%
बासव
43%
तिरुकुल्लर
25%
विठ्ल्लाचार्य
👍278🤯92❤76