Utkarsh Classes
✔
966K subscribers
13.1K photos
381 videos
10.6K files
25.8K links
Welcome to @UtkarshClasses Telegram Channel.
✍️ Online Education App 🏆
🔰Explore Other Channels: 👇
http://link.utkarsh.com/UtkarshClassesTelegram
🔰 Download The App
http://bit.ly/UtkarshApp
🔰 YouTube🔔
http://bit.ly/UtkarshClasses
Download Telegram
Forwarded from Haryana Utkarsh
👍216❤52🤯9
Forwarded from Haryana Utkarsh
रामप्रसाद बिस्मिल
एक प्रतिभाशाली कवि, लेखक, विचारक और मशहूर ‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ के योजनाकार, रामप्रसाद बिस्मिल का जन्म 11 जून, 1897 को वर्तमान उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर ज़िले में एक साधारण परिवार में हुआ था।
उनके पूर्वज अपनी आर्थिक स्थिति और पारिवारिक झगड़ों के कारण तत्कालीन ग्वालियर राज्य के बुंदेलखंड क्षेत्र से आकर यहाँ बस गए थे।
युवा बिस्मिल को हिंदी उनके पिता ने सिखाई थी और उर्दू सीखने के लिए उन्हें एक स्थानीय मौलवी के पास भेजा गया था। हालाँकि बिस्मिल के पिता चाहते थे कि वे उच्च शिक्षा हासिल करें और कोई नौकरी करने लगे, लेकिन वह अपने बेटे को अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा देने के विचार के खिलाफ़ थे।
बिस्मिल ने अपनी आत्मकथा में लिखा है कि उनकी माँ ने ही उनके पिता को, बिस्मिल को अंग्रेजी में उच्च शिक्षा प्राप्त करने की अनुमति देने के लिए राज़ी किया था।
बहुत कम उम्र में, बिस्मिल आर्य समाज की शिक्षाओं की तरफ़ आकर्षित हो गए थे। वे इस आंदोलन के एक निष्ठावान अनुयायी बन गए, और उनके विचार इतने दृढ़ थे कि उनके पिता द्वारा आर्य समाज की उनकी सदस्यता पर आपत्ति जताने के बाद, उन्होंने घर छोड़ दिया।
बिस्मिल आर्य समाज युवा संघ में शामिल हो गए और स्वामी दयानंद की शिक्षाओं का प्रचार-प्रसार करने लगे। अपनी गतिविधियों के दौरान, रामप्रसाद, स्वामी सोमदेव के संपर्क में आए, जिन्होंने उनके जीवन में एक प्रमुख भूमिका निभाई। स्वामीजी ने उन्हें राजनीतिक और राष्ट्रवादी साहित्य से परिचित कराया, जिससे वे एक सक्रिय कार्यकर्ता बनने की तरफ़ अग्रसर हुए।
बिस्मिल और उनके समूह द्वारा की गई अधिकांश क्रांतिकारी गतिविधियों का उद्देश्य हथियार इकट्ठा करना और राष्ट्रवादी साहित्य का प्रचार सुनिश्चित करना था।
बिस्मिल ने विपुल साहित्य की रचना की और उर्दू और हिंदी में, उन्होंने विभिन्न उपनामों से, देशभक्ति कविताएँ लिखीं, जैसे 'बिस्मिल', 'राम' और 'अज्ञात'। वे 1918 के मैनपुरी षडयंत्र में शामिल थे, जिसमें पुलिस ने बिस्मिल सहित कुछ अन्य युवाओं को ऐसी किताबें बेचते हुए पाया, जिन पर सरकार ने प्रतिबंध लगा रखा था।
हालाँकि मैनपुरी षडयंत्र मामले में शामिल कार्यकर्ताओं पर अंग्रेजों ने शिकंजा कस लिया था, लेकिन बिस्मिल भागने में सफल रहे और भूमिगत हो गए।
प्रथम विश्व युद्ध के अंत में, ब्रिटिश सरकार ने प्रत्येक राजनीतिक कैदी को क्षमादान देने की घोषणा की। मैनपुरी षडयंत्र मामले के सभी आरोपियों को मुक्त कर दिया गया और अंततः बिस्मिल अपनी छिपने की जगह से बाहर निकल आए और कोई छोटा व्यवसाय शुरू करने के लिए शाहजहाँपुर चले गए। परंतु रोज़मर्रा की साधारण ज़िंदगी जीना उनके क्रांतिकारी स्वभाव में नहीं था और उन्होंने क्रांतिकारी संगठन को फिर से संगठित करना शुरू कर दिया।
ऐसा करने पर, बिस्मिल, शचीन्द्रनाथ सान्याल के संपर्क में आए, जिन्हें वर्ष 1914 के असफ़ल गदर षड्यंत्र के लिए, पहले जेल भेजा दिया गया था और बाद में सार्वजनकि क्षमादान के बाद मुक्त कर दिया गया।
सान्याल, बिस्मिल, अशफ़ाक उल्लाह और चटर्जी ने साथ मिलकर, 1924 में हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन (एचआरए) की स्थापना की, जिसे बाद में हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन (एचएसआरए) के रूप में जाना गया।
एचएसआरए का उद्देश्य भारत में ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के खिलाफ़ लड़ना और आवश्यकता पड़ने पर सशस्त्र विद्रोह के माध्यम से देश को स्वतंत्रता दिलाना था। बिस्मिल मशहूर काकोरी कांड के मुख्य योजनाकार थे, जिसमें उन्होंने सरकारी धन ले जा रही एक ट्रेन को लूटा था, क्योंकि उन्हें अपने आंदोलन को चलाए रखने के लिए धन की आवश्यकता थी।
इसमें शामिल कई लोगों को गिरफ़्तार किया गया था। जेल में रहते हुए, बिस्मिल और उनके साथियों ने जेल की परिस्थितियों के विरोध में भूख हड़ताल शुरू कर दी और उन्हें राजनीतिक कैदी का दर्जा देने की भी माँग की।
बिस्मिल ने गोरखपुर सेंट्रल जेल में अपनी आत्मकथा लिखी, जिसे शिव वर्मा द्वारा छिपाकर बाहर लाया गया और बाद में गणेश शंकर विद्यार्थी द्वारा प्रकाशित किया गया था। कहा जाता है कि फाँसी से कुछ दिन पहले ही बिस्मिल ने इसे पूरा किया था।
एक झूठे मुकदमे में, बिस्मिल और उनके साथियों को ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ़ विद्रोह करने का दोषी पाया गया। उन्हें मौत की सजा सुनाई गई और 19 दिसंबर 1927 को उन्हें फाँसी पर लटका दिया गया। हालाँकि लाहिड़ी को दो दिन पहले, 17 दिसंबर को ही फाँसी दे दी गई थी।
बिस्मिल की मृत्यु के बाद, उनकी कविता 'सरफ़रोशी की तमन्ना, अब हमारे दिल में है' ने लोगों को भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल होने की प्रेरणा दी। उन्हें आज उनके क्रांतिकारी स्वभाव और साहित्यिक विरासत के लिए याद किया जाता है।
👍202❤96🤯11
गोवा मुक्ति दिवस
वर्ष 1510 में पुर्तगालियों ने भारत के कई हिस्सों को उपनिवेश बनाया लेकिन 19वीं शताब्दी के अंत तक भारत में पुर्तगाली उपनिवेश गोवा, दमन, दीव, दादरा, नगर हवेली और अंजेदिवा द्वीप (गोवा का एक हिस्सा) तक ही सीमित रहे।
भारत ने 15 अगस्त, 1947 को स्वतंत्रता प्राप्ति के साथ ही पुर्तगालियों से अपने क्षेत्र को वापस लौटाने का अनुरोध किया परंतु पुर्तगालियों ने ऐसा करने से मना कर दिया।
राजनयिक प्रयासों की विफलता के बाद भारतीय नौसेना, वायु सेना और थल सेना द्वारा गोवा में ‘ऑपरेशन विजय' चलाकर 19 दिसंबर,1961 को इसे पुर्तगालियों से मुक्त करा लिया गया।
प्रत्येक वर्ष 19 दिसंबर को भारत में गोवा मुक्ति दिवस मनाया जाता है।
पुर्तगाली भारत आने वाले पहले यूरोपीय (वर्ष 1498 में) और इस भूमि को छोड़ने वाले अंतिम (वर्ष 1961) थे।
30 मई, 1987 में इस क्षेत्र को विभाजित किया गया और गोवा को पूर्ण राज्य तथा दमन एवं दीव को केंद्रशासित प्रदेश का दर्जा दिया गया।
भारत के पश्चिमी तट पर स्थित गोवा भारत के सबसे रमणीय राज्यों में से एक है। अपनी उष्णकटिबंधीय जलवायु के कारण गोवा सभी प्रकार के मौसम के लिए बेहतर पर्यटन स्थल है।
गोवा भारतीय प्रायद्वीप के पश्चिमी तट पर स्थित है। इसके उत्तर में तेरेखोल नदी बहती है, जो गोवा को महाराष्ट्र से अलग करती है।
महाभारत के समय दक्षिण कोंकण क्षेत्र में गोवा को ‘गोपराष्ट्र’ अर्थात् गाय चराने वालों के देश के रूप में वर्णित है।
जिस स्थान का नाम पुर्तगाल के यात्रियों ने गोवा रखा, वह आज का छोटा-सा समुद्र तटीय शहर ‘गोअ-वेल्हा’ है। बाद में उस पूरे क्षेत्र को गोवा कहा जाने लगा।
गोवा की एक खास बात यह है कि, यहाँ के ईसाई समाज में भी हिंदुओं जैसी जाति व्यवस्था पाई जाती है।
गोवा की प्रमुख नदियों में जुआरी, मंडोवी, तेरेखोल, चापोरा, गलगीबाग, कुम्बरजुआ नहर, तलपोना और साल शामिल हैं।
Join- @utkarshonlineschool
👍172❤65🤯5
👍270❤73🤯22
Indian_&_Raj_Economy_Grade_2nd_1st_Paper_धांसू_सीरीज_Most_Important.pdf
1.9 MB
Indian & Raj Economy | Grade 2nd 1st Paper |धांसू सीरीज | Most Important MCQ's | Umesh Sir
https://youtu.be/nw06QKgq9q0
👍78❤17🤯6
Raj_Art_&_Culture_#3_Grade_2nd_1st_Paper_धांसू_सीरीज_Most_Important.pdf
1.6 MB
Raj. Art & Culture #3 | Grade 2nd 1st Paper |धांसू सीरीज |Most Important MCQ's |RAJESH PALIWAL SIR
https://youtu.be/-Ua1KoCLqK0
❤59👍48🤯3
Rajasthan_History_Grade_2nd_1st_Paper_धांसू_सीरीज_Most_Important.pdf
2.4 MB
Rajasthan History | Grade 2nd 1st Paper | धांसू सीरीज | Most Important MCQ's | Rajveer Sheni Sir
https://youtu.be/oxaRxxgKu7o
👍96❤36🤯7
20 December 2022 । Current Affairs । English.pdf
2 MB
Utkarsh Bulletin©
❖ 20 December, 2022
❖ Daily Current Affairs (All Exams)
❖ Important news and questions based on them
❖ English PDF
@UtkarshClasses
👍51❤13🤯7
20_दिसम्बर,_2022_दैनिक_सामयिकी_All_Exams.pdf
1.7 MB
उत्कर्ष बुलेटिन©
❖ 20 दिसम्बर, 2022
❖ दैनिक समसामयिकी (All Exams)
❖ महत्वपूर्ण खबरें एवं उन पर आधारित प्रश्न
❖ हिन्दी पीडीएफ
@UtkarshClasses
👍80❤13🤯6👏1
Rajasthan_Current_Affairs_2022_766_Current_Affairs_Today_For_Rajasthan.pdf
1.2 MB
Rajasthan Current Affairs 2022 (766) | Current Affairs Today | For Rajasthan All Exam | Narendra Sir
https://youtu.be/zlluXuooY0s
👍58❤11🤯8
International_Relation_Grade_2nd_1st_Paper_धांसू_सीरीज_Most_Important.pdf
1.8 MB
International Relation | Grade 2nd 1st Paper | धांसू सीरीज | Most Important MCQ's | By Kuldeep sir
https://youtu.be/I3GDaehyGr0
👍62❤14🤯6
लोंगेवाला युद्ध के हीरो भैरोसिंह जी को विनम्र श्रद्धांजलि🙏🏻
❤563👍182🤯18
👍132❤26🤯6
सोहन सिंह भाकना
● बाबा सोहन सिंह भाकना का जन्म जनवरी, 1870 में अमृतसर ज़िले, पंजाब के 'खुतराई खुर्द' नामक गाँव में एक संपन्न किसान परिवार में हुआ था।
● जीवन के बाद के वर्षों में, एक सम्मानित, बाबा (विशेष रूप से एक सम्मानित वृद्ध व्यक्ति के लिए पंजाब में प्रयुक्त) उनके नाम के साथ जुड़ा हुआ था।
● उन्हें दुनिया भर के लोगों द्वारा सम्मानपूर्वक बाबा सोहन सिंह भाकना के रूप में याद किया जा रहा है।
● वर्ष 1909 में आजीविका की तलाश में संयुक्त राज्य अमेरिका चले गए। वहाँ उन्हें देशी श्वेत नागरिकों से नस्लीय भेदभाव और अपमान का सामना करना पड़ा।
● भारत को ब्रिटिश शासन के चंगुल से मुक्त कराने के उद्देश्य से उन्होंने अन्य भारतीय प्रवासियों के साथ ‘गदर पार्टी’ की स्थापना की।
● उन्होंने लाला हर दयाल को पार्टी के मुखपत्र ‘ग़दर’ के संपादन का उत्तरदायित्व लेने के लिए आमंत्रित किया।
● प्रथम विश्वयुद्ध के प्रकोप के साथ, वह गदर पार्टी के कई सदस्यों के साथ भारत लौट आए।
● कलकत्ता में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया तथा उन पर ‘लाहौर षड्यंत्र केस’ में मुकदमा चलाया गया था।
● न्यायाधीशों ने उन्हें मौत की सजा सुनाई लेकिन बाद में तत्कालीन वायसराय लॉर्ड हॉर्डिंग ने उनकी सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया।
● अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की सेलुलर तथा अन्य जेलों में कठोर यातनाओं के बाद, उन्हें वर्ष 1930 में रिहा कर दिया गया।
● उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ वामपंथी और किसान आंदोलनों में भाग लिया।
● आजादी के बाद, वह भाकना स्थित अपने घर में रहते थे।
● 20 दिसंबर, 1968 को उनका स्वर्गवास हो गया।
Join - @UTKARSH_in_ENGLISH
👍153❤58🤯8
20_December_Daily_Current_Affairs_1037_Awards_In_2022_Important.pdf
4.5 MB
20 December| Daily Current Affairs (1037) | Awards In 2022 | Important Questions | Kumar Gaurav Sir
https://youtu.be/e5U7RLdqiTw
👍87❤34🤯7