Utkarsh Classes
✔
966K subscribers
13.1K photos
381 videos
10.6K files
25.8K links
Welcome to @UtkarshClasses Telegram Channel.
✍️ Online Education App 🏆
🔰Explore Other Channels: 👇
http://link.utkarsh.com/UtkarshClassesTelegram
🔰 Download The App
http://bit.ly/UtkarshApp
🔰 YouTube🔔
http://bit.ly/UtkarshClasses
Download Telegram
हाल ही में भारत को एशियाई प्रशांत डाक संघ का नेतृत्व प्राप्त हुआ हैं इस संगठन का मुख्यालय कहाँ स्थित हैं?
Anonymous Quiz
27%
थाईलैंड
32%
मलेशिया
31%
दक्षिण कोरिया
10%
वियतनाम
👍244❤70🤯63
मारवाड़ का भूला बिसरा इतिहास: शृंखला-3

मारवाड़_की_पन्ना_धाय_स्वामिभक्त_गोरा_धाय

मेवाड़ में पन्ना धाय की कहानी बहुतायत लोग जानते हैं जिसमें उसने अपने पुत्र का बलिदान देकर राजकुमार उदय सिंह की रक्षा की थी। लेकिन मारवाड़ में भी इसी तरह के बलिदान की एक अद्भुत कथा है।

महाराजा जसवंतसिंह जी (सन् 1629-1678) ने मारवाड़ के जोधपुर साम्राज्य पर 41 वर्ष राज्य किया था। उन 41 वर्षों में से दिल्ली के बादशाह शाहजहाँ के दौर के 20 वर्ष मारवाड़ प्रान्त के बड़ी शान्ति से बीते। परन्तु बाद में औरंगजेब के समय के 21 वर्ष बड़ी उथल पुथल के साथ कई युद्ध करते हुए गुजरे। उन्होंने दिल्ली के तख्त के साथ आपसी समझौता कर शासन चलाया था। उन्होंने औरंगजेब व शाहजहाँ के साथ मिलकर कई युद्ध व अभियान छेड़े थे।

जसवन्त सिंह जी ने अपने शासन का कुछ समय कुछ सैन्य अभियानों के कारण काबुल, अफगानिस्तान में रहकर बिताया था। वहाँ की मिट्टी और अनार के बीज तथा पौधे भेजकर जोधपुर के बाहर कागा की पहाड़ियों के पास एक बगीचा भी लगवाया था। यहाँ के पौधों के इधर उधर फैल जाने से आज भी जोधपुर के अनार मशहूर समझे जाते हैं।

पाकिस्तान में खैबर दर्रे के पास स्थित जमरूद नामक स्थान पर महाराजा जसवन्त सिंह जी की मृत्यु 1678 में हुई थी तब उनका कोई राज्य उत्तराधिकारी नहीं था। उस समय उनकी नरुकी और जादमन दो रानियाँ गर्भवती थी। अतः महाराज के सरदारों ने उनको सती होने से रोक लिया। दोनों रानियों के गर्भ से दो पुत्र उत्पन्न हुए। बड़े राजकुमार का नाम अजितसिंह व छोटे का दलथंबन रखा गया।

औरंगजेब इस स्थिति में जोधपुर को पूरा हड़प जाना चाहता था। अतः उसने योजना बनाकर दोनों रानियों व राजपूत सरदारों को दिल्ली आने का न्यौता भेजा। राजपूत सरदारों को यह भी कहा कि दोनों राजकुमारों के बड़े होने तक उनका पालन पोषण दिल्ली में ही किया जायेगा। वीर दुर्गादास के नेतृत्व में करीब 300 राजपूत सरदारों को औरंगजेब के इरादे ठीक नहीं लगे, ऐसे में मुगलों के कड़े सुरक्षा पहरे से उन्होंने राजकुमार अजित सिंह को निकालने की योजना बनाई।

'अजितोदय' में लिखा है कि चान्दावत मोहकम सिंह की स्त्री ने अपनी दूध पीती हुई कन्या को तो अजितसिंह जी की धाय को सौंप दिया और वह स्वयं इन्हें लेकर मारवाड़ की तरफ रवाना हो गयी। हालांकि एक अन्य ग्रंथ 'राजरूपक' में मोहकम सिंह जी की पत्नी के द्वारा किये गए इस कार्य का उल्लेख नहीं है।

सर्वलोकप्रिय प्रचलित मान्यता यह है कि शिशु महाराजा अजितसिंह जी को मुगल बादशाह के शिकंजे से निकालकर लाने वाली महा बलिदानी गोरा धाय थी जो मनोहर जी गहलोत की पत्नी थी।

सन् 1679 में महाराजा अजितसिंह व दलथंबन का जन्म हुआ। जन्म के कुछ समय बाद दलथम्बन की मृत्यु हो गयी। उस समय मारवाड़ का और कोई उत्तराधिकारी नहीं होने के कारण दिल्ली के शासक औरंगजेब ने मारवाड़ पर कब्जा कर लिया व महाराजा जसवन्त सिंह जी के भतीजे इन्द्रसिंह जी को जोधपुर का शासक बना दिया जो अधिकांश राजपूत सरदारों को मान्य नहीं था।

अजीतसिंह का जन्म होने पर राठौड़ पुन: मारवाड़ का शासन और पद लेने के लिए औरंगजेब के पास गए। तब औरंगजेब ने शर्त रखी कि यदि युवराज अजीतसिंह का लालन-पालन दिल्ली में उसके सामने हो तभी वो ऐसा करेगा क्योंकि औरंगजेब की मंशा अजित सिंह जी को मुस्लिम परम्परा में पालने पोषने की थी। लेकिन महाराजा जसवंत सिंह के स्वामिभक्त रहे वीर दुर्गादास राठौड़ और अन्य राजभक्तों को यह मान्य नहीं था। अत: उन्होंने अजीत सिंह को गुप्त तरीके से औरंगजेब के चंगुल से बचाने की योजना बनाई।

तब जोधपुर के मंडोर निवासी मनोहर गहलोत की पत्नी बघेली रानी जिन्हें गोरा धाय भी कहा जाता था, ने एक सफाईकर्मी का वेश बनाकर अजितसिंह जी को अपने पुत्र से बदलकर उन्हें दिल्ली की सीमा से सुरक्षित बाहर निकाल लिया और लगभग बीस वर्षों तक उनका लालन पालन अपने पुत्र के समान ही किया। इस तरह अपनी स्वामिभक्ति और बलिदान के कारण वे इतिहास में अमर हो गईं। बीस साल बाद अवसर पाकर वीर दुर्गादास राठौड़ और अन्य सरदारों ने पुन: जोधपुर पर अधिकार कर लिया और अजितसिंह जी को राजगद्दी पर विराजमान किया। इस संघर्ष, बहादुरी व बलिदान के लिए राठौड़ों को व गोरा धाय को आज भी याद किया जाता है।

सन् 1712 में महाराजा अजितसिंह जी ने गोरा धाय के बलिदान और उनकी स्मृति में छह खम्भों की एक छतरी का निर्माण करवाया ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके बलिदान और स्वामिभक्ति के बारे में उनका स्मरण करती रहें। जोधपुर के हृदय स्थल सोजती गेट से थोड़ा दूर खड़ी यह छतरी आज भी इस कहानी को बयां करती है कि इसमें नीचे पंचत्व में विलीन गोरा धाय पूरे मारवाड़ पर आतप आने की स्थिति में खुद छाता बन गयी थी।

✒️डॉ अर्जुन सिंह साँखला
👍274❤41🤯11
कल्याण सिंह जयंती
⬧ कल्याण सिंह का जन्म 5 जनवरी, 1932 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की अतरौली तहसील के मढ़ौली गाँव में हुआ।
⬧ उनके पिता का नाम तेजपाल सिंह लोधी एवं माता का नाम सीता देवी था।
⬧ वर्ष 1952 में कल्याण सिंह ने रामवती देवी से शादी की। इस दंपति से एक बेटे (राजवीर सिंह) और एक बेटी (प्रभा वर्मा) का जन्म हुआ।
⬧ कल्याण सिंह हिंदू राष्ट्रवादी ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ के एक स्वयंसेवक थे।
⬧ कल्याण सिंह 24 जून, 1991 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तथा बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद उन्होंने इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए 6 दिसम्बर, 1992 को मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया।
⬧ कल्याण सिंह ने 4 सितम्बर, 2014 को राजस्थान के राज्यपाल पद की शपथ ली तथा उन्होंने 28 जनवरी, 2015 से 12 अगस्त, 2015 तक हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाला।
⬧ लंबे समय से बीमार चल रहे कल्याण सिंह जी का 21 अगस्त, 2021 को 89 की आयु में लखनऊ में निधन हो गया।
⬧ 28 मार्च, 2022 को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा कल्याण सिंह (मरणोपरांत) को पद्म विभूषण से नवाज़ा गया।
👍241❤38🤯10
LIVE NOW
CET Indian History #1 |Important MCQs | Rajasthan CET Graduation Exam Preparation | Priyanka Ma'am
https://youtu.be/ceTUBPMj7HY
❤61👍46🤯5
👍215❤63🤯13🎉1
Hindi_#12_Most_Important_Questions_Rajasthan_CET_Graduation_Exam.pdf
3.5 MB
Hindi #12| Most Important Questions | Rajasthan CET Graduation Exam Preparation | By Deepak Sir
https://youtu.be/UyYGh30OBe4
👍62❤8🤯2
Rajasthan_Art_&_Culture_#9_Important_Questions_Rajasthan_CET_Graduation.pdf
3.3 MB
Rajasthan Art & Culture #9 | Important Questions| Rajasthan CET Graduation Exam | Rajesh Sir
https://youtu.be/7l8upBxYE4o
👍73❤12🤯3
निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता भारतीय संविधान की नहीं है?
Anonymous Quiz
5%
मौलिक अधिकार
67%
पूँजीवादी राज्य
11%
वयस्क मताधिकार
16%
विश्व शांति का समर्थक
👍282❤71🤯45🔥1
“समस्या पर फ़ोकस करेंगे तो लक्ष्य दिखना बंद हो जाएगा लेकिन, सिर्फ लक्ष्य पर फ़ोकस करेंगे तो समस्या दिखनी बंद हो जाएगी।
शिक्षक बनने के अपने लक्ष्य पर कीजिए फ़ोकस और आज से ही उत्कर्ष के विख्यात और अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में शुरू करें अपनी शानदार तैयारी।
तो, आज ही उत्कर्ष के जयपुर ऑफलाइन सेंटर पर शुरू हो चुकें 40 दिवसीय ऑफलाइन MCQ बैच में प्रवेश लेकर बढ़ाएं सफलता की ओर अपने कदम।
यहाँ आपको मिलेगा :
✅ विख्यात विषय विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में सटीक रणनीति बनाने का अवसर
✅ नियमित कक्षाएँ
✅ विषयों का Topic wise महत्त्वपूर्ण बहुवैकल्पिक प्रश्नों द्वारा अभ्यास
यदि आप गुणवत्ता से कभी समझौता नहीं करते हैं, तो उत्कर्ष में आपका हार्दिक स्वागत है।
Helpline 9829213213
जयपुर:
उत्कर्ष टॉवर, महेश नगर पुलिस थाने के पास, गोपालपुरा बाइपास रोड, जयपुर।
👍142❤15🤯14
जब किसी व्यक्ति को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाता है तो निम्नलिखित में से कितने समय के अन्दर निकटतम न्यायाधीश के समक्ष प्रस्तुत करना होगा?
Anonymous Quiz
7%
12 घण्टे में
79%
24 घण्टे में
7%
36 घण्टे में
7%
48 घण्टे में
👍430❤126🤯56🙏1
👍210❤61🤯10
परम वीर चक्र नायब सूबेदार बाना सिंह
⬧ नायब सूबेदार बाना सिंह का जन्म जम्मू और कश्मीर के 'रणवीर सिंह पोहा' में 6 जनवरी, 1949 को हुआ। वर्तमान में वे जम्मू के एक छोटे से गाँव ‘कडयाल' में रहते हैं।
⬧ वह मात्र 19 वर्ष की आयु में भारतीय सेना की जम्मू और कश्मीर लाइट इन्फैन्ट्री रेजिमेंट में भर्ती हुए । उनकी पदोन्नति नायब सूबेदार के पद तक हुई।
⬧ जून, 1987 में पाकिस्तानी सेना ने सियाचिन क्षेत्र में 6450 मीटर ऊँची चोटी पर कब्जा करके वहाँ पर 'कायद चौकी' नामक पोस्ट को स्थापित किया। यह पोस्ट रणनीतिक रूप से इतनी महत्त्वपूर्ण थी कि यहाँ से सम्पूर्ण 'साल्तोरो रिज़' व सियाचिन ग्लेशियर पर नजर रखी जा सकती थी।
⬧ इसी पोस्ट पर कब्जा करने के लिए 2/लेफ्टिनेंट राजीव पांडे के नेतृत्व में, नायब सूबेदार हेमराज तथा दस अन्य जवान भेजे गए, परंतु भारत का यह आक्रमण विफल रहा।
⬧ कर्नल राय, जो इस ऑपरेशन की देखरेख कर रहे थे, उन्होंने अपने अधिकारियों से ‘कायद चौकी' पर अधिकार करने का एक और मौका देने के लिए आग्रह किया। इसके बाद नायब सूबेदार बाना सिंह को इस आक्रमण की कमान सौंपी गई।
⬧ जून, 1987 में नायब सूबेदार बाना सिंह कुछ अन्य सैनिकों के साथ दुश्मन की ओर बढ़ने लगे। कायद चौकी से 15 मीटर की दूरी पर चतुराई दिखाते हुए उन्होंने ग्रेनेड फेंककर चौकी पर हमला किया और बाहर से उसे बंद कर दिया।
⬧ कुछ पाकिस्तानी सैनिक उनकी ओर भाग आए और कुछ मारे गए। इतने में मेजर वीरेन्दर सिंह और उनकी टुकड़ी भी बाना सिंह के साथ आकर जुड़ गई। कुछ पाकिस्तानी सैनिक वापस खंदक पर चढ़ने का प्रयास कर रह थे, परंतु वे मेजर वीरेन्दर और उनके सिपाहियों द्वारा लाइट मशीनगन से की गई फायरिंग में मारे गए।
⬧ 27 जून, 1987 को ब्रिगेड कमांडर ब्रिगेडियर सी. एस. नुग्याल कायद चौकी पहुँचे और उन्होंने बाना सिंह को गले लगा लिया। उन्होंने घोषणा की, कि अब से इस चौकी का नाम 'बाना टॉप' होगा।
⬧ बाना सिंह ने पाकिस्तानियों से कायद चौकी पुनः हासिल करने में अनुकरणीय साहस, नेतृत्व क्षमता तथा बुद्धिमानी का प्रदर्शन किया। उनके साहस तथा कुशल नेतृत्व के लिए भारत के सर्वोच्च वीरता सम्मान ‘परम वीर चक्र’ से उन्हें नवाज़ा गया।
⬧ इस प्रकार नायब सूबेदार बाना सिंह के अदम्य साहस व अनुकरणीय वीरता के कार्य के कारण वर्तमान में सियाचिन ग्लेशियर का कोई भी हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे में नहीं है।
👍227❤42🤯4
❤131👍63🤯10