Utkarsh Classes
✔
966K subscribers
13.1K photos
381 videos
10.6K files
25.8K links
Welcome to @UtkarshClasses Telegram Channel.
✍️ Online Education App 🏆
🔰Explore Other Channels: 👇
http://link.utkarsh.com/UtkarshClassesTelegram
🔰 Download The App
http://bit.ly/UtkarshApp
🔰 YouTube🔔
http://bit.ly/UtkarshClasses
Download Telegram
श्री लाल बहादुर शास्त्री पुण्यतिथि
⬧ श्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में हुआ था।
⬧ उनके पिता एक शिक्षक थे। जब लाल बहादुर शास्त्री केवल डेढ़ वर्ष के थे तभी उनके पिता का देहांत हो गया था।
⬧ उन्हें वाराणसी में चाचा के साथ रहने के लिए भेज दिया गया था ताकि वे उच्च विद्यालय की शिक्षा प्राप्त कर सकें। घर पर सब उन्हें ‘नन्हें’ के नाम से पुकारते थे।
⬧ बड़े होने के साथ-ही लाल बहादुर शास्त्री विदेशी दासता से आजादी के लिए देश के संघर्ष में अधिक रुचि रखने लगे। वे भारत में ब्रिटिश शासन का समर्थन कर रहे भारतीय राजाओं की महात्मा गाँधी द्वारा की गई निंदा से अत्यंत प्रभावित हुए।
⬧ गाँधी जी ने असहयोग आंदोलन में शामिल होने के लिए अपने देशवासियों से आह्वान किया था, इस समय लाल बहादुर शास्त्री केवल सोलह वर्ष के थे।
⬧ उन्होंने महात्मा गाँधी के इस आह्वान पर अपनी पढ़ाई छोड़ देने का निर्णय कर लिया था।
⬧ लाल बहादुर शास्त्री ब्रिटिश शासन की अवज्ञा में स्थापित किए गए कई राष्ट्रीय संस्थानों में से एक वाराणसी के काशी विद्या पीठ में शामिल हुए।
⬧ काशी विद्या पीठ द्वारा उन्हें प्रदत्त स्नातक की डिग्री का नाम ‘शास्त्री’ था लेकिन लोगों के दिमाग में यह उनके नाम के एक भाग के रूप में बस गया।
⬧ वर्ष 1927 में उनकी ललिता देवी से शादी हो गई तथा दहेज के नाम पर एक चरखा एवं हाथ से बुने हुए कुछ मीटर कपड़े थे। वे दहेज के रूप में इससे ज्यादा कुछ और नहीं चाहते थे।
⬧ वर्ष 1930 में महात्मा गाँधी ने नमक कानून को तोड़ते हुए दांडी यात्रा की। इस प्रतीकात्मक सन्देश ने पूरे देश में एक तरह की क्रांति ला दी। लाल बहादुर शास्त्री विह्वल ऊर्जा के साथ स्वतंत्रता के इस संघर्ष में शामिल हो गए। उन्होंने कई विद्रोही अभियानों का नेतृत्व किया एवं कुल सात वर्षों तक ब्रिटिश जेलों में रहे।
⬧ उन्हें अपने गृह राज्य उत्तर प्रदेश का संसदीय सचिव नियुक्त किया गया और जल्द ही वे गृह मंत्री के पद पर भी आसीन हुए।
⬧ वे वर्ष 1951 में नई दिल्ली आ गए एवं केंद्रीय मंत्रिमंडल के कई विभागों का प्रभार संभाला – रेल मंत्री; परिवहन एवं संचार मंत्री; वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री; गृह मंत्री एवं नेहरू जी की बीमारी के दौरान बिना विभाग के मंत्री रहे।
⬧ एक रेल दुर्घटना, जिसमें कई लोग मारे गए थे, के लिए स्वयं को जिम्मेदार मानते हुए उन्होंने रेल मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। देश एवं संसद ने उनके इस अभूतपूर्व पहल को काफी सराहा।
⬧ तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने इस घटना पर संसद में बोलते हुए लाल बहादुर शास्त्री की ईमानदारी एवं उच्च आदर्शों की काफी तारीफ की। उन्होंने कहा कि उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री का इस्तीफा इसलिए नहीं स्वीकार किया है कि जो कुछ हुआ वे इसके लिए जिम्मेदार हैं बल्कि इसलिए स्वीकार किया है क्योंकि इससे संवैधानिक मर्यादा में एक मिसाल कायम होगी।
⬧ लाल बहादुर शास्त्री महात्मा गाँधी के राजनीतिक शिक्षाओं से अत्यंत प्रभावित थे। अपने गुरु महात्मा गाँधी के ही लहजे में एक बार उन्होंने कहा था – ‘मेहनत प्रार्थना करने के समान है।‘ महात्मा गाँधी के समान विचार रखने वाले लाल बहादुर शास्त्री भारतीय संस्कृति की श्रेष्ठ पहचान हैं।
⬧ लाल बहादुर शास्त्री को वर्ष 1966 में मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘भारत रत्न’ से नवाज़ा गया।
⬧ लाल बहादुर शास्त्री 9 जून, 1964 से 11 जनवरी, 1966 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे।
⬧ 11 जनवरी, 1966 को ताशकंद (उजज्बेकिस्तान) में लाल बहादुर शास्त्रीजी का रहस्यमयी तरीके से निधन हो गया।
JOIN - @Utkarshiaspcs
👍332❤54🤯24
11_जनवरी,_2023_दैनिक_सामयिकी_All_Exams.pdf
1.7 MB
उत्कर्ष बुलेटिन©
❖ 11 जनवरी, 2023
❖ दैनिक समसामयिकी (All Exams)
❖ महत्वपूर्ण खबरें एवं उन पर आधारित प्रश्न
❖ हिन्दी पीडीएफ
@UtkarshClasses
👍67❤18🤯8
11 January 2023 । Current Affairs । English.pdf
1.9 MB
Utkarsh Bulletin©
❖ 11 January, 2023
❖ Daily Current Affairs (All Exams)
❖ Important news and questions based on them
❖ English PDF
@UtkarshClasses
👍96❤29🤯7
11_January_Daily_Current_Affairs_1054_Important_Questions_Gaurav.pdf
3.2 MB
11 January Daily Current Affairs (1054) Important Questions Gaurav Series Kumar Gaurav Sir_
https://youtu.be/TmHFIr4fx6U
👍108❤36🤯12
Rajasthan_Current_Affairs_2023_785_Current_Affairs_Today_For_Rajasthan.pdf
1.3 MB
Rajasthan Current Affairs 2023 (785) Current Affairs Today For Rajasthan All Exam Narendra Sir
https://youtu.be/z9zBMsJsSn0
❤65👍43🤯8
"समारंभ"

उत्कर्ष दे रहा है यूपी के विद्यार्थियों को अपनी तैयारी के अहम तकनीकी पहलुओं को जानने का मौका भी और पुरस्कार भी।
जी हाँ, प्रयागराज सेंटर पर 13 जनवरी को आयोजित जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट में हिस्सा लेकर आप अपनी तैयारी की सटीकता और गति को मापने के साथ ही बन सकते हैं पुरस्कार पाने के हकदार।
ध्यान देने योग्य विशेष :-
• यह परीक्षा ‘जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट’ पैटर्न पर आधारित होगी।
• एक दिवसीय परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बेहद उपयोगी।
• टेस्ट के बाद मैथ्स और इंग्लिश की विशेष क्लास।
• परीक्षा परिणाम 48 घंटे के भीतर दिया जाएगा।
• परीक्षा में शीर्ष अंक प्राप्त टॉपर्स को दिया जाएगा पुरस्कार।

स्थान सीमित है ! तो, इस अवसर को न गँवाते हुए रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक कर अपना स्थान सुनिश्चित करें :
http://bit.ly/3XedOYS

Address : Utkarsh Classes, LK Tower, Bank of Baroda, Near Manmohan Park, Katra, Pin code - 211002, Prayagraj
(स्थान का गूगल मैप लिंक - https://bit.ly/lktower)
👍169❤29🤯20
देश की पहली साइक्लिस्ट कौन है, जिन्होंने रिकॉर्ड ‘लंदन-एडिनबर्ग-लंदन-2022’ में 1500 किलोमीटर की दूरी 124 घंटे में तय की है?
Anonymous Quiz
18%
(a) रेणु सिंधी
51%
(b) उज्ज्वला कानोडे
21%
(c) तारा चौधरी
9%
(d) शहनाज परवीन
👍400🤯124❤102🔥1
मारवाड़ का भूला बिसरा इतिहास शृंखला-5

जब आधी रात को मेहरानगढ़ किले पर बिजली गिरी

उस दौर में जोधपुर के महाराजा तख्तसिंह जी (ई.स. 1843-1873) थे। सत्ता संभालते समय उनकी उम्र 24 वर्ष थी। उस दौर में जोधपुर में अंग्रेजों का पोलिटिकल एजेंट नियुक्त हो चुका था। महाराजा अंग्रेज सरकार को सालाना 1 लाख 8 हजार रुपये कर चुकाते थे। महाराजा को नाथों के विद्रोह का भी सामना करना पड़ा और कई सामन्तों ने भी विद्रोह कर दिया था।

उल्लेखनीय है कि सन 1782 से पाकिस्तान स्थित उमरकोट जोधपुर राज्य में आता था। सन 1813 में सिंध के अमीरों ने उमरकोट पर कब्जा कर लिया था। 1843 में अंग्रेजों ने जब उमरकोट को जीत लिया था तब तख्तसिंह जी ने अपनी अंग्रेजों के प्रति स्वामिभक्ति का हवाला देते हुए उनसे उमरकोट वापस माँगा लेकिन अंग्रेजों ने उमरकोट तो जोधपुर को वापस नहीं दिया बल्कि उसके एवज में सालाना 10000 रुपये जोधपुर रियासत को देना स्वीकार किया।

सन 1857 की लगभग आधी रात को जोधपुर मेहरानगढ़ किले की गोपालपोल के पास बारूदखाने पर कड़कड़ाती हुई बिजली गिरी। इससे वहाँ के आस पास का दुहेरा कोट, गोपालपोल, फतेहपोल का एक बड़ा हिस्सा उड़ गया। न केवल किले में बल्कि पूरे शहर में अफरातफरी मच गई। घबराए लोग गंगश्याम जी और आसपास के मंदिरों में प्रार्थना और शरण लेने के लिए भागे। किले से बारूद के जोर से उड़े पत्थर 7 से 8 किलोमीटर दूर चौपासनी गाँव तक चले गए। करीब 400 लोग इन पत्थरों से मारे गए व सैंकड़ों लोग घायल हो गए। किले के एक छोर पर स्थित चामुण्डा माता जी का मंदिर इस हादसे में काफी कुछ क्षतिग्रस्त हो गया था लेकिन मूर्ति चामत्कारिक रूप से बच गयी थी।

रात्रिकाल में भी राजसेवकों द्वारा बचाव अभियान चलाया गया। उसी रात बादलों की भारी गर्जना के साथ तेज बारिश भी शुरू हो जाने से फायदा भी हुआ और बचाव अभियान में चुनौतियाँ भी बढ़ गयी। बारिश होने से बिखरे हुए बारूद में विस्फोट होना बन्द हो गया। रात्रिकाल में मचे इस हाहाकार का असर मारवाड़ की जनता पर बरसों तक रहा। महाराजा के 30 रानियां, 10 पड़दायतें व 11 तालीम की दावड़ियाँ थी व दस पुत्र भी थे। इस तरह से किले में व शहर में लोगों में भयंकर ख़ौफ़ का माहौल हो गया। अगले दिन सूरज उगने पर जो दृश्य थे, जोधपुर ने ऐसी तबाही पहले कभी नहीं देखी थी।

इस घटना के एक सप्ताह बाद ही मारवाड़ में स्थित एरिनपुरा छावनी में भी 1857 की देशव्यापी क्रान्ति का असर हुआ और वहाँ भी अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह हो गया। इस छावनी को जोधपुर लीजियन कहा जाता था और उसका खर्चा जोधपुर दरबार ही वहन करता था। तख्तसिंह जी ने इस विद्रोह को बड़ी मुश्किल से कुचला व व तत्कालीन गवर्नर जनरल लार्ड केनिंग की वाहवाही लूटी लेकिन अंग्रेजों ने आगे उनके साथ विश्वासघात भी किया। 1870 में सांभर नावां व गुड़ा की नमक की झीलें अंग्रेजों ने महाराजा से छीन ली।

1870 में ही 22 अक्टूबर को लार्ड मेयो ने खास प्रयोजन से मेवाड़ में अपना दरबार लगाया था। उसमें राजस्थान के सभी नरेशों को आमन्त्रित किया गया था। तख्तसिंह जी भी उसमें गए थे लेकिन दरबार में जयपुर व उदयपुर नरेशों की कुर्सियाँ उनकी कुर्सी से आगे लगी होने के कारण नाराज होकर पुनः जोधपुर लौट आये। इस घटना से अंग्रेज उनसे नाराज हुए तथा उनकी तोपों की सलामी 17 से घटाकर 15 कर दी। इसी दरबार में अजमेर में मेयो कॉलेज बनाने का निर्णय लिया गया। महाराजा तख्तसिंह जी ने मजबूरी में ही सही पर एक लाख रुपये का चंदा इस कॉलेज के निर्माण के लिए भेजा था। कालान्तर में देशभर की देशी रियासतों के राजकुमार मेयो कॉलेज में पढ़ते थे।

✒️डॉ अर्जुन सिंह साँखला
👍463❤62🤯25🔥1
👍310❤65🤯5
राष्ट्रीय युवा दिवस 2023
● स्वामी विवेकानंद की जयंती को प्रतिवर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में आयोजित किया जाता है।
● इस दिन को वर्ष 1984 में ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में नामित किया गया था।
● इस दिन का उद्देश्य भारत के युवा मन को दिशा देना और उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए शक्ति के रूप में एकजुट करना। यह सामाजिक जुड़ाव तथा बौद्धिक और सांस्कृतिक एकता के सबसे बड़े प्रयासों में शामिल है। इसका लक्ष्य है- भारत की विविधतापूर्ण संस्कृतियों को साथ लाना और उन्हें ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के एकता के सूत्र में पिरोना है।
● केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा कर्नाटक सरकार के सहयोग से 12 से 16 जनवरी तक कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ में 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
● राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2023 की थीम ‘विकसित युवा विकसित भारत’ है।
● इस उत्सव को मनाने का मुख्य उद्देश्य देश की एकता को मज़बूत करने के लिए देश की विविध संस्कृतियों के बीच संबंधों को बढ़ावा देना है।
● इस वर्ष बायोडिग्रेडेबल सामग्री का उपयोग करते हुए युवा महोत्सव को हरित उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।
● भारत इस वर्ष जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय जी-20 की वाई (यूथ)-20 गतिविधियों के लिए पूरे देश में 'वाई टॉक्स' का आयोजन कर रहा है।
● राष्ट्रीय युवा महोत्सव वाई-20 की थीम के बारे में युवाओं को संवेदनशील बनाकर देश भर में वाई-20 के लिए उनकी भागीदारी को सुनिश्चित करेगा।
● युवा शिखर सम्मेलन में निम्नलिखित मुद्दों को शामिल किया गया है-
(i) कार्य, उद्योग, नवाचार और 21वीं सदी के कौशल का भविष्य
(ii) जलवायु परिवर्तन और आपदा जोखिम में कमी
(iii) शांति निर्माण और सुलह
(iv) साझा भविष्य-लोकतंत्र में युवा और शासन
(v) स्वास्थ्य और लोक कल्याण
● महोत्सव की एक कड़ी के रूप में 15 जनवरी को कर्नाटक के 31 जिलों से 5 लाख लोगों को शामिल कर सवेरे 6 बजे से 8 बजे के बीच एक योगाथन की योजना भी बनाई गई है।
👍349❤67🤯12
❤133👍62🤯4
मास्टर सूर्य सेन दा
“मौत मेरे दरवाज़े पर दस्तक दे रही है। मेरा मन अनंत काल की ओर उड़ानें भर रहा है... ऐसे सुखद, ऐसे गहन, ऐसे गंभीर क्षण में, मैं तुम्हारे पीछे क्या छोड़ूँ? बस एक ही चीज़ है, वो है मेरा सपना, एक सुनहरा सपना- आज़ाद भारत का सपना...”
● मास्टर सूर्य सेन दा का जन्म 22 मार्च, 1894 को चटगाँव के नोआपाड़ा में, रामनिरंजन सेन नामक एक शिक्षक के यहाँ हुआ था। चटगाँव (वर्तमान बांग्लादेश में) औपनिवेशिक काल में अविभाजित बंगाल का एक हिस्सा था।
● अपनी स्नातक की पढ़ाई के लिए, सूर्य सेन मुर्शिदाबाद के बहरामपुर कॉलेज में गए। वर्तमान में यह संस्थान मुर्शिदाबाद के कासिम बाज़ार के ज़मींदार राजा कृष्णनाथ के नाम पर, कृष्णनाथ कॉलेज के रूप में प्रसिद्ध है।
● वर्ष 1916 में राष्ट्रवाद की भावना से उत्साहित एवं कॉलेज में अपने शिक्षकों से प्रेरित होकर सेन ‘अनुशीलन समिति’ में शामिल हो गए।
● ‘अनुशीलन समिति’ बीसवीं सदी की शुरुआत में बना युवाओं का एक ऐसा संगठन था जिसका एकमात्र लक्ष्य अंग्रेज़ों को भारत से बाहर निकालना था।
● सेन असहयोग आंदोलन (1920-1922) में भी सक्रिय रूप से शामिल थे तथा 1920 के दशक के अंत में उन्हें ब्रिटिश-विरोधी गतिविधियों के कारण गिरफ़्तार कर लिया गया।
● जेल से रिहा होने के बाद सूर्य सेन ने ‘द इंडियन रिवोल्यूशनरी आर्मी’ (भारतीय क्रांतिकारी सेना) का नेतृत्व किया।
● आईआरए का मुख्य उद्देश्य अंग्रेज़ों के खिलाफ़ एक संगठित संघर्ष का नेतृत्व करना और उनकी सत्ता को चुनौती देना था। आईआरए की सबसे उल्लेखनीय कार्रवाइयों में से एक वर्ष 1930 की चटगाँव शस्त्रागार छापेमारी थी।
● चटगाँव में एक शिक्षक के रूप में कार्यरत, सूर्य सेन ने छापेमारी के लिए वहाँ के युवकों को लामबंद और प्रशिक्षित करना शुरू किया।
● 18 अप्रैल, 1930 को सूर्य सेन, गणेश घोष, प्रीतिलता वाडेदार और अन्य व्यक्तियों के नेतृत्व में समूहों में विभाजित साठ से अधिक छात्रों ने चटगाँव के औपनिवेशिक प्रशासन और उसके पूरे तंत्र पर एक सुनियोजित हमले की शुरुआत की।
● उनका उद्देश्य चटगाँव में सरकारी संचार प्रणाली को बाधित करना, पुलिस और सहायक बलों के शस्त्रागार पर छापा मारना और हथियार जुटाना था।
● अंग्रेज़ों के खिलाफ़ एक सशस्त्र संघर्ष शुरू करने के लिए इन ज़ब्त किए गए हथियारों को क्रांतिकारी कार्यकर्ताओं के बीच वितरित किया जाना था।
● जहाँ वे टेलीग्राफ़ और रेलवे लाइनों को बाधित करने और शस्त्रागार पर छापा मारने में सफल रहे, वहीं गोला-बारूद खोजने में उन्हे विफलता का सामना भी करना पड़ा।
● उन्होंने चटगाँव को स्वतंत्र घोषित किया तथा वहाँ एक अस्थायी सरकार बनाने का दावा किया और युवाओं से उनके साथ जुड़ने का अनुरोध किया।
● अचानक हुए इस हमले के कारण, ब्रिटिश अधिकारी इस घटनाक्रम से हिल गए और कुछ समय के लिए पीछे भी हटे, परंतु कुछ ही समय में वे और अधिक सशक्त होकर वापस आए तथा कार्यकर्ताओं का बेरहमी से दमन किया।
● सूर्य सेन और उनके अधिकांश सहयोगी जलालाबाद की पहाड़ियों में छिप गए। वहाँ के गाँवों में सेन को लोगों का भारी समर्थन मिला।
● 16 फरवरी, 1933 को पकड़े जाने से पहले सूर्य सेन लगभग तीन साल तक अंग्रेज़ों से बचने में कामयाब रहे।
● 12 जनवरी, 1934 को सूर्य सेन तथा उनके सहयोगी तारकेश्वर दस्तीदार को फाँसी दे दी गई।
👍256❤28🤯11🎉1
12_जनवरी,_2023_दैनिक_सामयिकी_All_Exams.pdf
1.6 MB
Utkarsh Bulletin©
❖ 12 January, 2023
❖ Daily Current Affairs (All Exams)
❖ Important news and questions based on them
❖ English PDF
@UtkarshClasses
👍70❤11🤯6
12_January_Daily_Current_Affairs_1055_Important_Questions_Gaurav.pdf
3 MB
12 January | Daily Current Affairs (1055) | Important Questions | Gaurav Series | Kumar Gaurav Sir
https://youtu.be/Jtz1JnEXnIY
👍79❤29🤯10
Rajasthan_Current_Affairs_2023_786_Current_Affairs_Today_For_Rajasthan.pdf
1.2 MB
Rajasthan Current Affairs 2023 (786) | Current Affairs Today | For Rajasthan All Exam | Narendra Sir
https://youtu.be/ePmSqhi2f7s
👍77❤7🤯1
❤63👍38🤯8
ग्रेड III पर होगी आपकी जीत 💥

All Rajasthan Offline Mock Test-2023
आगामी ग्रेड III परीक्षा में आपकी सफलता की संभावना को बढ़ाने और आपकी प्रतिभा व तैयारी को उसके मुकाम तक पहुँचने का सही अवसर प्रदान करने के लिए उत्कर्ष आयोजित कर रहा है 22 जनवरी को ग्रेड III - मॉक टेस्ट।
इस टेस्ट के माध्यम से आपको मौका मिल रहा है परीक्षा से पहले एक अहम् परीक्षा देकर अपनी अब तक की तैयारी को विश्वसनीय तरीके से जाँचने का।
तो, बिना देरी किए नीचे दिए गए लिंक पर विजिट कर अपना रजिस्ट्रेशन करवाएँ -
https://form.utkarsh.com/grade-third-teacher/
इस पंजीकरण लिंक को सुरक्षित रखें क्योंकि इसके माध्यम से ही आप प्रवेश-पत्र का प्रिंटआउट निकाल पाएँगे।
परीक्षा की सम्पूर्ण जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
लिंक - https://youtu.be/yHrtK8VeqE0

♦️ मॉक टेस्ट से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएँ :-
• फॉर्म भरने की अंतिम तिथि : 13 जनवरी, 2023
• प्रवेश-पत्र जारी करने की तिथि : 20 जनवरी, 2023
• परिणाम जारी करने की तिथि : 29 जनवरी, 2023
• परीक्षा राजस्थान के सभी जिला मुख्यालयों में स्थित परीक्षा केंद्रों पर 22 जनवरी, 2023 को प्रातः 11 बजे से 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
• जोधपुर व जयपुर में परीक्षा उत्कर्ष के ऑफलाइन केंद्र पर ही आयोजित की जाएगी।
♦️ परीक्षा की विशेषताएँ :-
• (1) नवीनतम पाठ्यक्रम पर आधारित।
• (2) परीक्षा पैटर्न पर आधारित मॉडल टेस्ट पेपर।
• (3) परीक्षा के वास्तविक माहौल का अनुभव।
• (4) राज्य स्तर पर टेस्ट की रैंकिंग।
• (5) पेपर की विस्तृत व्याख्या सहित उत्तर कुंजी की ऑनलाइन उपलब्धता।
• (6) फॉर्म पूर्णत: सब्मिट होते ही राजस्थान सामान्य ज्ञान के 2100 महत्त्वपूर्ण तथ्यों की PDF उत्कर्ष एप के माध्यम से उपलब्ध।
• (7) 1 से 10 फरवरी, 2023 तक नरेन्द्र चौधरी सर की राजस्थान समसामयिकी की रिवीजन कक्षाएँ भी उत्कर्ष एप के माध्यम से निःशुल्क उपलब्ध।
👍224❤27🤯18