मारवाड़ का भूला बिसरा इतिहास शृंखला-5
जब आधी रात को मेहरानगढ़ किले पर बिजली गिरी
उस दौर में जोधपुर के महाराजा तख्तसिंह जी (ई.स. 1843-1873) थे। सत्ता संभालते समय उनकी उम्र 24 वर्ष थी। उस दौर में जोधपुर में अंग्रेजों का पोलिटिकल एजेंट नियुक्त हो चुका था। महाराजा अंग्रेज सरकार को सालाना 1 लाख 8 हजार रुपये कर चुकाते थे। महाराजा को नाथों के विद्रोह का भी सामना करना पड़ा और कई सामन्तों ने भी विद्रोह कर दिया था।
उल्लेखनीय है कि सन 1782 से पाकिस्तान स्थित उमरकोट जोधपुर राज्य में आता था। सन 1813 में सिंध के अमीरों ने उमरकोट पर कब्जा कर लिया था। 1843 में अंग्रेजों ने जब उमरकोट को जीत लिया था तब तख्तसिंह जी ने अपनी अंग्रेजों के प्रति स्वामिभक्ति का हवाला देते हुए उनसे उमरकोट वापस माँगा लेकिन अंग्रेजों ने उमरकोट तो जोधपुर को वापस नहीं दिया बल्कि उसके एवज में सालाना 10000 रुपये जोधपुर रियासत को देना स्वीकार किया।
सन 1857 की लगभग आधी रात को जोधपुर मेहरानगढ़ किले की गोपालपोल के पास बारूदखाने पर कड़कड़ाती हुई बिजली गिरी। इससे वहाँ के आस पास का दुहेरा कोट, गोपालपोल, फतेहपोल का एक बड़ा हिस्सा उड़ गया। न केवल किले में बल्कि पूरे शहर में अफरातफरी मच गई। घबराए लोग गंगश्याम जी और आसपास के मंदिरों में प्रार्थना और शरण लेने के लिए भागे। किले से बारूद के जोर से उड़े पत्थर 7 से 8 किलोमीटर दूर चौपासनी गाँव तक चले गए। करीब 400 लोग इन पत्थरों से मारे गए व सैंकड़ों लोग घायल हो गए। किले के एक छोर पर स्थित चामुण्डा माता जी का मंदिर इस हादसे में काफी कुछ क्षतिग्रस्त हो गया था लेकिन मूर्ति चामत्कारिक रूप से बच गयी थी।
रात्रिकाल में भी राजसेवकों द्वारा बचाव अभियान चलाया गया। उसी रात बादलों की भारी गर्जना के साथ तेज बारिश भी शुरू हो जाने से फायदा भी हुआ और बचाव अभियान में चुनौतियाँ भी बढ़ गयी। बारिश होने से बिखरे हुए बारूद में विस्फोट होना बन्द हो गया। रात्रिकाल में मचे इस हाहाकार का असर मारवाड़ की जनता पर बरसों तक रहा। महाराजा के 30 रानियां, 10 पड़दायतें व 11 तालीम की दावड़ियाँ थी व दस पुत्र भी थे। इस तरह से किले में व शहर में लोगों में भयंकर ख़ौफ़ का माहौल हो गया। अगले दिन सूरज उगने पर जो दृश्य थे, जोधपुर ने ऐसी तबाही पहले कभी नहीं देखी थी।
इस घटना के एक सप्ताह बाद ही मारवाड़ में स्थित एरिनपुरा छावनी में भी 1857 की देशव्यापी क्रान्ति का असर हुआ और वहाँ भी अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह हो गया। इस छावनी को जोधपुर लीजियन कहा जाता था और उसका खर्चा जोधपुर दरबार ही वहन करता था। तख्तसिंह जी ने इस विद्रोह को बड़ी मुश्किल से कुचला व व तत्कालीन गवर्नर जनरल लार्ड केनिंग की वाहवाही लूटी लेकिन अंग्रेजों ने आगे उनके साथ विश्वासघात भी किया। 1870 में सांभर नावां व गुड़ा की नमक की झीलें अंग्रेजों ने महाराजा से छीन ली।
1870 में ही 22 अक्टूबर को लार्ड मेयो ने खास प्रयोजन से मेवाड़ में अपना दरबार लगाया था। उसमें राजस्थान के सभी नरेशों को आमन्त्रित किया गया था। तख्तसिंह जी भी उसमें गए थे लेकिन दरबार में जयपुर व उदयपुर नरेशों की कुर्सियाँ उनकी कुर्सी से आगे लगी होने के कारण नाराज होकर पुनः जोधपुर लौट आये। इस घटना से अंग्रेज उनसे नाराज हुए तथा उनकी तोपों की सलामी 17 से घटाकर 15 कर दी। इसी दरबार में अजमेर में मेयो कॉलेज बनाने का निर्णय लिया गया। महाराजा तख्तसिंह जी ने मजबूरी में ही सही पर एक लाख रुपये का चंदा इस कॉलेज के निर्माण के लिए भेजा था। कालान्तर में देशभर की देशी रियासतों के राजकुमार मेयो कॉलेज में पढ़ते थे।
✒️डॉ अर्जुन सिंह साँखला

👍463❤62🤯25🔥1
India's No. 1 CURRENT AFFAIRS LIVE CLASS
❖ 12 जनवरी, 2023
आपकी फूल-पत्ती वाली क्लास
❖ Daily Current Affairs 1055
❖ TIME: 06 : 30 AM
❖ By Kumar Gaurav Sir
https://youtu.be/Jtz1JnEXnIY
❖ 12 जनवरी, 2023
आपकी फूल-पत्ती वाली क्लास
❖ Daily Current Affairs 1055
❖ TIME: 06 : 30 AM
❖ By Kumar Gaurav Sir
https://youtu.be/Jtz1JnEXnIY
YouTube
12 January | Daily Current Affairs (1055) | Important Questions | Gaurav Series | Kumar Gaurav Sir
#currentaffairsinhindi #dailycurrentaffairs #utkarshclasses
12 January | Daily Current Affairs (1055) | Important Questions | Gaurav Series | Kumar Gaurav Sir
📌उत्कर्ष के प्रयागराज सेंटर पर दिनांक 13 जनवरी 2023 को होने जा रहें "General Aptitude Test" में…

👍190❤43🤯12
राष्ट्रीय युवा दिवस 2023
● स्वामी विवेकानंद की जयंती को प्रतिवर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में आयोजित किया जाता है।
● इस दिन को वर्ष 1984 में ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में नामित किया गया था।
● इस दिन का उद्देश्य भारत के युवा मन को दिशा देना और उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए शक्ति के रूप में एकजुट करना। यह सामाजिक जुड़ाव तथा बौद्धिक और सांस्कृतिक एकता के सबसे बड़े प्रयासों में शामिल है। इसका लक्ष्य है- भारत की विविधतापूर्ण संस्कृतियों को साथ लाना और उन्हें ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के एकता के सूत्र में पिरोना है।
● केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा कर्नाटक सरकार के सहयोग से 12 से 16 जनवरी तक कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ में 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
● राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2023 की थीम ‘विकसित युवा विकसित भारत’ है।
● इस उत्सव को मनाने का मुख्य उद्देश्य देश की एकता को मज़बूत करने के लिए देश की विविध संस्कृतियों के बीच संबंधों को बढ़ावा देना है।
● इस वर्ष बायोडिग्रेडेबल सामग्री का उपयोग करते हुए युवा महोत्सव को हरित उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।
● भारत इस वर्ष जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय जी-20 की वाई (यूथ)-20 गतिविधियों के लिए पूरे देश में 'वाई टॉक्स' का आयोजन कर रहा है।
● राष्ट्रीय युवा महोत्सव वाई-20 की थीम के बारे में युवाओं को संवेदनशील बनाकर देश भर में वाई-20 के लिए उनकी भागीदारी को सुनिश्चित करेगा।
● युवा शिखर सम्मेलन में निम्नलिखित मुद्दों को शामिल किया गया है-
(i) कार्य, उद्योग, नवाचार और 21वीं सदी के कौशल का भविष्य
(ii) जलवायु परिवर्तन और आपदा जोखिम में कमी
(iii) शांति निर्माण और सुलह
(iv) साझा भविष्य-लोकतंत्र में युवा और शासन
(v) स्वास्थ्य और लोक कल्याण
● महोत्सव की एक कड़ी के रूप में 15 जनवरी को कर्नाटक के 31 जिलों से 5 लाख लोगों को शामिल कर सवेरे 6 बजे से 8 बजे के बीच एक योगाथन की योजना भी बनाई गई है।

👍349❤67🤯12
मास्टर सूर्य सेन दा
“मौत मेरे दरवाज़े पर दस्तक दे रही है। मेरा मन अनंत काल की ओर उड़ानें भर रहा है... ऐसे सुखद, ऐसे गहन, ऐसे गंभीर क्षण में, मैं तुम्हारे पीछे क्या छोड़ूँ? बस एक ही चीज़ है, वो है मेरा सपना, एक सुनहरा सपना- आज़ाद भारत का सपना...”
● मास्टर सूर्य सेन दा का जन्म 22 मार्च, 1894 को चटगाँव के नोआपाड़ा में, रामनिरंजन सेन नामक एक शिक्षक के यहाँ हुआ था। चटगाँव (वर्तमान बांग्लादेश में) औपनिवेशिक काल में अविभाजित बंगाल का एक हिस्सा था।
● अपनी स्नातक की पढ़ाई के लिए, सूर्य सेन मुर्शिदाबाद के बहरामपुर कॉलेज में गए। वर्तमान में यह संस्थान मुर्शिदाबाद के कासिम बाज़ार के ज़मींदार राजा कृष्णनाथ के नाम पर, कृष्णनाथ कॉलेज के रूप में प्रसिद्ध है।
● वर्ष 1916 में राष्ट्रवाद की भावना से उत्साहित एवं कॉलेज में अपने शिक्षकों से प्रेरित होकर सेन ‘अनुशीलन समिति’ में शामिल हो गए।
● ‘अनुशीलन समिति’ बीसवीं सदी की शुरुआत में बना युवाओं का एक ऐसा संगठन था जिसका एकमात्र लक्ष्य अंग्रेज़ों को भारत से बाहर निकालना था।
● सेन असहयोग आंदोलन (1920-1922) में भी सक्रिय रूप से शामिल थे तथा 1920 के दशक के अंत में उन्हें ब्रिटिश-विरोधी गतिविधियों के कारण गिरफ़्तार कर लिया गया।
● जेल से रिहा होने के बाद सूर्य सेन ने ‘द इंडियन रिवोल्यूशनरी आर्मी’ (भारतीय क्रांतिकारी सेना) का नेतृत्व किया।
● आईआरए का मुख्य उद्देश्य अंग्रेज़ों के खिलाफ़ एक संगठित संघर्ष का नेतृत्व करना और उनकी सत्ता को चुनौती देना था। आईआरए की सबसे उल्लेखनीय कार्रवाइयों में से एक वर्ष 1930 की चटगाँव शस्त्रागार छापेमारी थी।
● चटगाँव में एक शिक्षक के रूप में कार्यरत, सूर्य सेन ने छापेमारी के लिए वहाँ के युवकों को लामबंद और प्रशिक्षित करना शुरू किया।
● 18 अप्रैल, 1930 को सूर्य सेन, गणेश घोष, प्रीतिलता वाडेदार और अन्य व्यक्तियों के नेतृत्व में समूहों में विभाजित साठ से अधिक छात्रों ने चटगाँव के औपनिवेशिक प्रशासन और उसके पूरे तंत्र पर एक सुनियोजित हमले की शुरुआत की।
● उनका उद्देश्य चटगाँव में सरकारी संचार प्रणाली को बाधित करना, पुलिस और सहायक बलों के शस्त्रागार पर छापा मारना और हथियार जुटाना था।
● अंग्रेज़ों के खिलाफ़ एक सशस्त्र संघर्ष शुरू करने के लिए इन ज़ब्त किए गए हथियारों को क्रांतिकारी कार्यकर्ताओं के बीच वितरित किया जाना था।
● जहाँ वे टेलीग्राफ़ और रेलवे लाइनों को बाधित करने और शस्त्रागार पर छापा मारने में सफल रहे, वहीं गोला-बारूद खोजने में उन्हे विफलता का सामना भी करना पड़ा।
● उन्होंने चटगाँव को स्वतंत्र घोषित किया तथा वहाँ एक अस्थायी सरकार बनाने का दावा किया और युवाओं से उनके साथ जुड़ने का अनुरोध किया।
● अचानक हुए इस हमले के कारण, ब्रिटिश अधिकारी इस घटनाक्रम से हिल गए और कुछ समय के लिए पीछे भी हटे, परंतु कुछ ही समय में वे और अधिक सशक्त होकर वापस आए तथा कार्यकर्ताओं का बेरहमी से दमन किया।
● सूर्य सेन और उनके अधिकांश सहयोगी जलालाबाद की पहाड़ियों में छिप गए। वहाँ के गाँवों में सेन को लोगों का भारी समर्थन मिला।
● 16 फरवरी, 1933 को पकड़े जाने से पहले सूर्य सेन लगभग तीन साल तक अंग्रेज़ों से बचने में कामयाब रहे।
● 12 जनवरी, 1934 को सूर्य सेन तथा उनके सहयोगी तारकेश्वर दस्तीदार को फाँसी दे दी गई।

👍256❤28🤯11🎉1
12_जनवरी,_2023_दैनिक_सामयिकी_All_Exams.pdf
1.6 MB
Utkarsh Bulletin©
❖ 12 January, 2023
❖ Daily Current Affairs (All Exams)
❖ Important news and questions based on them
❖ English PDF
@UtkarshClasses

👍70❤11🤯6
12_January_Daily_Current_Affairs_1055_Important_Questions_Gaurav.pdf
3 MB
12 January | Daily Current Affairs (1055) | Important Questions | Gaurav Series | Kumar Gaurav Sir
https://youtu.be/Jtz1JnEXnIY
https://youtu.be/Jtz1JnEXnIY
👍79❤29🤯10
Rajasthan_Current_Affairs_2023_786_Current_Affairs_Today_For_Rajasthan.pdf
1.2 MB
Rajasthan Current Affairs 2023 (786) | Current Affairs Today | For Rajasthan All Exam | Narendra Sir
https://youtu.be/ePmSqhi2f7s
https://youtu.be/ePmSqhi2f7s
👍77❤7🤯1
ग्रेड III पर होगी आपकी जीत 💥
All Rajasthan Offline Mock Test-2023
आगामी ग्रेड III परीक्षा में आपकी सफलता की संभावना को बढ़ाने और आपकी प्रतिभा व तैयारी को उसके मुकाम तक पहुँचने का सही अवसर प्रदान करने के लिए उत्कर्ष आयोजित कर रहा है 22 जनवरी को ग्रेड III - मॉक टेस्ट।
इस टेस्ट के माध्यम से आपको मौका मिल रहा है परीक्षा से पहले एक अहम् परीक्षा देकर अपनी अब तक की तैयारी को विश्वसनीय तरीके से जाँचने का।
तो, बिना देरी किए नीचे दिए गए लिंक पर विजिट कर अपना रजिस्ट्रेशन करवाएँ -
https://form.utkarsh.com/grade-third-teacher/
इस पंजीकरण लिंक को सुरक्षित रखें क्योंकि इसके माध्यम से ही आप प्रवेश-पत्र का प्रिंटआउट निकाल पाएँगे।
परीक्षा की सम्पूर्ण जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
लिंक - https://youtu.be/yHrtK8VeqE0
♦️ मॉक टेस्ट से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएँ :-
• फॉर्म भरने की अंतिम तिथि : 13 जनवरी, 2023
• प्रवेश-पत्र जारी करने की तिथि : 20 जनवरी, 2023
• परिणाम जारी करने की तिथि : 29 जनवरी, 2023
• परीक्षा राजस्थान के सभी जिला मुख्यालयों में स्थित परीक्षा केंद्रों पर 22 जनवरी, 2023 को प्रातः 11 बजे से 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
• जोधपुर व जयपुर में परीक्षा उत्कर्ष के ऑफलाइन केंद्र पर ही आयोजित की जाएगी।
♦️ परीक्षा की विशेषताएँ :-
• (1) नवीनतम पाठ्यक्रम पर आधारित।
• (2) परीक्षा पैटर्न पर आधारित मॉडल टेस्ट पेपर।
• (3) परीक्षा के वास्तविक माहौल का अनुभव।
• (4) राज्य स्तर पर टेस्ट की रैंकिंग।
• (5) पेपर की विस्तृत व्याख्या सहित उत्तर कुंजी की ऑनलाइन उपलब्धता।
• (6) फॉर्म पूर्णत: सब्मिट होते ही राजस्थान सामान्य ज्ञान के 2100 महत्त्वपूर्ण तथ्यों की PDF उत्कर्ष एप के माध्यम से उपलब्ध।
• (7) 1 से 10 फरवरी, 2023 तक नरेन्द्र चौधरी सर की राजस्थान समसामयिकी की रिवीजन कक्षाएँ भी उत्कर्ष एप के माध्यम से निःशुल्क उपलब्ध।

👍224❤27🤯18
कर्नाटक में आयोजित 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव की थीम है -
Anonymous Quiz
21%
फिट यूथ फिट इंडिया
55%
विकसित युवा, विकसित भारत
20%
युवा- उत्साह नए भारत का
4%
इट्स आल इन द माइंड
👍310❤80🤯55🎉1
“सफलता सूर्योदय की उस किरण की तरह है जिसके छूने मात्र से ज़िंदगी मुस्कुराने लगती है।”
ऐसी ही मुस्कुराहट आपके जीवन में लाने और सफलता का सूर्योदय करने के लिए उत्कर्ष लाया है नाममात्र के शुल्क में KVS PRT-TGT-PGT की शानदार तैयारी करने का ऑनलाइन मौका।
उत्कर्ष एप में उपलब्ध KVS PRT-TGT-PGT के ऑनलाइन कोर्स में आपको घर बैठे मिलेगा विख्यात व अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन।
और साथ ही पाएँगे :-
● लाइव कक्षाएँ
● स्मार्ट-ई-बुक्स
● ऑनलाइन टेस्ट
● वीडियो लेक्चर की पैनल PDF
● सामान्य स्तर से शुरू करते हुए संपूर्ण पाठ्यक्रम
● वीडियो लेक्चर की स्पीड सुविधानुसार बढ़ा-घटा कर भी देखने की सुविधा।
तो, आज ही डाउनलोड करें उत्कर्ष एप और तैयारी करें जीत की।
https://utkarsh.onelink.me/Lc5j/2b6f5416

👍129❤32🤯11
प्रतिवर्ष 11 जनवरी को राष्ट्रीय मानव तस्करी जागरूकता दिवस मनाया जाता है इसकी शुरुआत कब हुई?
Anonymous Quiz
18%
वर्ष 2004
42%
वर्ष 2005
25%
वर्ष 2006
14%
वर्ष 2007
👍337🤯111❤94🙏2
सब इंस्पेक्टर साक्षात्कार कार्यशाला व मॉक इंटरव्यू
प्रिय अभ्यर्थियों,
आख़िर आ गया है वह क्षण जिसका आपको बेसब्री से इंतजार था। SI साक्षात्कार तिथि घोषित हो चुकी है और आप पूरी मेहनत से तैयारी में जुटे हुए हैं। आपकी इस मेहनत को दृढ़ विश्वास में बदलने हेतु उत्कर्ष क्लासेस द्वारा जयपुर सेंटर पर आगामी 15 व 16 जनवरी,2023 को विभिन्न विषयों के विख्यात विशेषज्ञों व RPSC के पूर्व अध्यक्षों के मार्गदर्शन में 2 दिवसीय साक्षात्कार प्रशिक्षण कार्यशाला (प्रातः 8 से सायं 7 बजे तक) का आयोजन रखा गया है। कार्यशाला के पश्चात 17 से 22 जनवरी तक मॉक इंटरव्यू होंगे जिसमें किसी एक दिन आपका भी वास्तविक साक्षात्कार के माहौल में न्यूनतम एक मॉक इंटरव्यू लिया जाएगा। (आपके स्वयं के मॉक इंटरव्यू का विडियो स्व मूल्यांकन के लिए केवल आपको ही उपलब्ध करवाया जाएगा।) इस कार्यशाला के माध्यम से आप न केवल साक्षात्कार की तैयारी का स्तर जान सकेंगे बल्कि अपने कमजोर एवं मजबूत पक्षों का भी विश्लेषण कर पाएंगे।
शुल्क : 500 रुपये (पुराने विद्यार्थियों के लिए 200 रुपये)
विस्तृत जानकारी व ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए क्लिक करें।👇
https://form.utkarsh.com/si-form/
आप सफलता को शिरोधार्य करें..
इन्हीं शुभकामनाओं के साथ…
टीम उत्कर्ष, जयपुर
Helpline : 9829213213 (24×7)

👍230🤯33❤22
उत्कर्ष प्रकाशन की धूम💥
विद्यार्थियों की बेहद मांग पर प्रकाशित राजस्थान करेंट अफेयर्स वार्षिकांक-2022
इस बुक की प्रमुख विशेषताएँ :-
• राजस्थान वार्षिकांक में वर्ष 2022 के जनवरी से दिसम्बर माह का करेंट अफेयर्स
• यह पुस्तक राज्य की सभी परीक्षाओं के लिए समान रूप से उपयोगी
• इसमें वर्षभर की लगभग सभी समसामयिक घटनाओं का विषयानुसार समावेश
• वर्ष 2022 में प्रकाशित सभी सुजस मासिक पत्रिकाओं का सार भी सम्मिलित
• राज्य की नवीनतम महत्त्वपूर्ण योजनाएँ. पहल, अभियान, कार्यक्रम एवं नीतियाँ भी शामिल
• इस पुस्तक के अंत में वर्ष 2022 के अतिमहत्त्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह भी शामिल
करेंट अफेयर्स की इस पुस्तक को प्राप्त करने के लिए आज ही अपने नजदीकी पुस्तक विक्रेता से सम्पर्क करें।

👍316❤47🤯23