Utkarsh Classes
✔
966K subscribers
13K photos
381 videos
10.6K files
25.8K links
Welcome to @UtkarshClasses Telegram Channel.
✍️ Online Education App 🏆
🔰Explore Other Channels: 👇
http://link.utkarsh.com/UtkarshClassesTelegram
🔰 Download The App
http://bit.ly/UtkarshApp
🔰 YouTube🔔
http://bit.ly/UtkarshClasses
Download Telegram
English 12 February, 2023 Morning.pdf
169.1 KB
🇮🇳 Utkarsh Knowledge Series 🇮🇳

प्रतिदिन अति महत्त्वपूर्ण प्रश्नों की शृंखला 😎
✅ परीक्षोपयोगी 10 MCQ प्रश्न व उनके उत्तर
✅ सभी प्रश्नों के Video Solution
👍79❤37🤯10
डॉ. दौलत सिंह कोठारी अपने जीवन के दौरान कई महत्वपूर्ण अविष्कार किए और दुनिया को अपनी ज्ञानवर्धक योजनाओं से समृद्ध किया। भारत के महान वैज्ञानिक की कहानी जो आपको प्रेरित करेगी और वैज्ञानिक जगत के उनके योगदान से रूबरू कराएगी। आइए जानते हैं Dr. Ramesh K Arora द्वारा इस Video में डॉ. दौलत सिंह कोठारी के अद्भुत व्यक्तित्व के बारे में।
https://youtu.be/LNgdgrPHus0
👍163❤42🤯5
दुनिया के सबसे तेज 450 टेस्ट विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे क्रिकेटर कौन है?
Anonymous Quiz
18%
मुथैया मुरलीधरन
23%
अनिल कुंबले
10%
ग्लेन मैकग्रा
49%
रविचंद्रन अश्विन
👍352❤138🤯68🎉1
"यहाँ होती है विद्यार्थियों के सपनों को पूरा करने की तैयारी" 💫
यदि आपका भी सपना है राजस्थान की न्यायिक सेवा भर्ती परीक्षा में मुकाम हासिल करना तो 13 फरवरी से उत्कर्ष के जयपुर ऑफलाइन सेंटर में शुरू किए जा रहे हैं RJS Pre , JLO , APO के नए ऑफ़लाइन बैच।
यदि आप गुणवत्ता से कभी समझौता नहीं करते हैं, तो उत्कर्ष में आपका हार्दिक स्वागत है।
पता: उत्कर्ष टॉवर, महेश नगर पुलिस थाने के पास, जयपुर।
हेल्पलाइन : 9829213213
👍253❤36🤯15
👍294❤77🤯77🤩1
❤164👍76🤯11
स्वामी दयानंद सरस्वती
⬧ स्वामी दयानंद सरस्वती का जन्म 12 फरवरी, 1824 को गुजरात के टंकारा में हुआ था। उनके माता-पिता यशोधाबाई और लालजी तिवारी थे।
⬧ मूल नक्षत्र में जन्म होने के कारण उन्हें पहले मूल शंकर तिवारी नाम दिया गया था।
⬧ स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा आर्य समाज की पहली इकाई की स्थापना औपचारिक रूप से 1875 में मुंबई (बॉम्बे) में की गई थी तथा कालांतर में इसका मुख्यालय लाहौर में स्थापित किया गया था।
⬧ आर्य समाज ने सामाजिक सुधारों और शिक्षा पर जोर देकर देश की सांस्कृतिक एवं सामाजिक जागृति में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
⬧ प्रधानमंत्री द्वारा 12 फरवरी, 2023 को सुबह 11 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में साल भर चलने वाले समारोह का उद्घाटन किया गया है।
⬧ स्वामीजी सत्य की खोज में पंद्रह वर्ष (1845-60) तक तपस्वी के रूप में भटकते रहे, उनके विचार प्रसिद्ध कृति सत्यार्थ प्रकाश में प्रकाशित हुए थे।
⬧ स्वामी दयानंद सरस्वती एक भारतीय दार्शनिक, सामाजिक नेता और आर्य समाज के संस्थापक थे।
⬧ आर्य समाज वैदिक धर्म का एक सुधार आंदोलन है।
⬧ स्वामी दयानंद सरस्वती 1876ई. में "भारत भारतीयों के लिए" के रूप में स्वराज का आह्वान करने वाले पहले व्यक्ति थे।
⬧ उनके एक अखंड भारत के दृष्टिकोण में वर्गहीन और जातिविहीन समाज (धार्मिक, सामाजिक और राष्ट्रीय स्तर पर) तथा विदेशी शासन से मुक्त भारत शामिल था।
⬧ उन्होंने वेदों से प्रेरणा ली और उन्हें 'भारत के युग की चट्टान' तथा ‘हिंदू धर्म का अचूक और सच्चा मूल बीज’ माना।
⬧ उन्होंने "वेदों की ओर लौटो" का नारा दिया।
⬧ स्वामी दयानंद सरस्वती के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए 1886 ई. में डीएवी (दयानंद एंग्लो वैदिक) स्कूल अस्तित्व में आए तथा पहला डीएवी स्कूल लाहौर में स्थापित किया गया जिसके प्रधानाध्यापक महात्मा हंसराज थे।
⬧ आर्य समाज का उद्देश्य वेदों (सबसे पुराने हिंदू धर्मग्रंथ) को सत्य के रूप में फिर से स्थापित करना है। उन्होंने वेदों में बाद की अभिवृद्धि को खारिज कर दिया और अपनी व्याख्या में अन्य वैदिक विचारों को भी शामिल किया।
⬧ आर्य समाज में मूर्ति पूजा का विरोध, पशु बलि, श्राद्ध (पूर्वजों की ओर से अनुष्ठान), जन्म के आधार पर जाति का निर्धारण न कि योग्यता के आधार पर, अस्पृश्यता, बाल विवाह, तीर्थयात्रा, पुजारी पद्धति और मंदिर प्रसाद की पूजा का विरोध किया जाता है।
⬧ यह वेदों की अचूकता, कर्म सिद्धांत (पिछले कर्मों का संचित प्रभाव) और संसार (मृत्यु व पुनर्जन्म की प्रक्रिया), गाय की पवित्रता, संस्कारों के महत्त्व (व्यक्तिगत संस्कार) की प्रभावशीलता को कायम रखता है। तथा अग्नि के लिए वैदिक यज्ञों की प्रभावकारिता एवं सामाजिक सुधार के कार्यक्रमों की पुष्टि करता है।
⬧ आर्य समाज द्वारा महिला शिक्षा के उत्थान के साथ ही अंतर्जातीय विवाह को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किया गया।
👍327❤62🤯34
समस्याओं को बड़ा हम बनाते हैं

कोई भी समस्या इतनी बड़ी नहीं होती जितनी वह पहली बार में हमें लगती है। जैसे बारिश एक समस्या भी है और एक समाधान भी है वैसे ही हर समस्या के प्रति हमारी प्रतिक्रिया ही समस्या को छोटा या बड़ा बनाती है। एक खूबसूरत बात यह है कि कोई समस्या स्थायी नहीं होती है। मैं मानता हूँ जीवन में आने वाली नब्बे प्रतिशत समस्याएं मानसिक है और उनके इलाज के तौर तरीके भी नब्बे प्रतिशत मानसिक ही है। इनमें से ज्यादातर समस्याएं होती ही नहीं हैं वे हमें पूर्वाग्रहों से ग्रसित होने के कारण सामाजिक या मानसिक रूप से समस्या लगती है। उम्र के हर पड़ाव पर व्यक्ति को अलग अलग परिस्थिति में सैंकड़ों बार आप हँसते और रोते हुए देखते हैं; रोना हर बार समस्या नहीं है और हँसना हर बार खुशी नहीं है।

हमारे जीवन में वास्तविक रूप से बहुत सारी समस्याएं आती हैं लेकिन हर समस्या कुछ सबक भी लेकर आती है बिना समस्या के वह सबक हमें कभी मिलता ही नहीं। एक गरीब को लगता है कि कभी अच्छा खाया ही नहीं यह समस्या है तो अमीर को लगता है खूब खाने लग गया हूँ अब यह समस्या है। कुछ समस्याएं आपके लिए लोग जुटाते हैं और कुछ आप भावुक होकर अपने लिए चुनते हैं जो आपकी है ही नहीं। कान, नाक आँख, मुँह व स्पर्श इन्द्रियों का सुख या दुःख क्या होता है यह हम संसार से ज्यादा सीखते है खुद के अनुभवों से कम। भूलना और याद करना दोनों समस्या हैं लेकिन मैंने दोनों में निहित सुख को खोजकर झगड़ा ही खत्म कर दिया।

सुख या दुःख सांसारिक उपलब्धियों या अनुपलब्धियों से इतना नहीं बंधा है जितना इसको बांध दिया गया है। नींद लेना एक सुख है लेकिन नींद ही लेते रहना एक दुःख है। जीवन में पाने-खोने की ज्यादा चिंता किये बगैर कर्म-प्रधान जीवन जीना चाहिए। हर नया दिन कुछ न कुछ सबके लिए लाता है। आपके हाथ से अगर कुछ छिटक गया है तो निराश मत बैठिए अपने हाथ से बटोरने का तरीका बदलिए संसार करोड़ों आश्चर्यों से भरा पड़ा है। जिस दिन आपने यह सोच लिया कि आप अपने आँसुओं और मुस्कुराहट के गुलाम नहीं है, उनको अपने इशारे पर चलाते है तो समझ लो आप दुनियां के उन गिने-चुने विरले इन्सानों में से एक हो जिनको दुनियां नहीं चलाती है बल्कि वे दुनियां को चलाते हैं।


✒️डॉ अर्जुन सिंह साँखला
👍348❤94🤯17
👍276❤83🤯21
Haryana Geography 12 February, 2023 Evening.pdf
196.9 KB
🇮🇳 Utkarsh Knowledge Series 🇮🇳

प्रतिदिन अति महत्त्वपूर्ण प्रश्नों की शृंखला 😎
✅ परीक्षोपयोगी 10 MCQ प्रश्न व उनके उत्तर
✅ सभी प्रश्नों के Video Solution
👍124❤22🤯10
India's No. 1 CURRENT AFFAIRS LIVE CLASS
❖ 13 फ़रवरी, 2023
आपकी फूल-पत्ती वाली क्लास
❖ Daily Current Affairs 1082
❖ TIME: 06 : 30 AM
❖ By Kumar Gaurav Sir
https://youtu.be/cUz4TmXy4_Y
👍127❤22🤯3
Psychology 13 February, 2023 Morning.pdf
224.3 KB
🇮🇳 Utkarsh Knowledge Series 🇮🇳

प्रतिदिन अति महत्त्वपूर्ण प्रश्नों की शृंखला 😎
✅ परीक्षोपयोगी 10 MCQ प्रश्न व उनके उत्तर
✅ सभी प्रश्नों के Video Solution
❤56👍47🤯8🤩1
👍90❤18🤯6
विश्व रेडियो दिवस
⬧ प्रतिवर्ष 13 फरवरी को ‘विश्व रेडियो दिवस’ मनाया जाता है।
⬧ यह दिवस रेडियो के महत्त्व के बारे में आम जनता और समाचार माध्यमों में जागरूकता बढ़ाने तथा रेडियो के जरिये सूचना उपलब्ध कराने के लिए नीति-निर्माताओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
⬧ 20 अक्टूबर, 2010 को स्पेनिश रेडियो अकादमी के अनुरोध पर स्पेन ने संयुक्त राष्ट्र में रेडियो को समर्पित विश्व दिवस मनाने के लिए सदस्य देशों से अपील की।
⬧ इसके बाद UNESCO ने पेरिस में आयोजित 36वीं आमसभा में 3 नवंबर, 2011 को प्रत्येक वर्ष 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाने का एलान किया।
⬧ उल्लेखनीय है कि 13 फरवरी को ही संयुक्त राष्ट्र के ‘रेडियो UNO’ की वर्षगाँठ भी होती है, क्योंकि 1946 में इसी दिन वहाँ रेडियो स्टेशन स्थापित हुआ था।
⬧ वर्ष 2023 की थीम ‘रेडियो एवं शांति’ (Radio and Peace) है।
⬧ भारत में रेडियो प्रसारण की शुरुआत जून, 1923 में रेडियो क्लब मुंबई द्वारा हुई थी लेकिन इंडियन ब्रॉडकास्ट कंपनी के तहत देश के पहले रेडियो स्टेशन के रूप में बॉम्बे स्टेशन तब अस्तित्व में आया; जब 23 जुलाई ,1927 को वायसराय लॉर्ड इरविन ने इसका उद्घाटन किया।
⬧ 8 जून, 1936 को इंडियन स्टेट ब्रॉडकास्टिंग सर्विस को ‘ऑल इंडिया रेडियो’ का नाम दे दिया गया, जिस नाम से यह आज तक प्रचलित है।
⬧ हमारे देश में तकनीकी रूप से तीन प्रकार के रेडियो प्रसारण केन्द्र काम कर रहे हैं- मीडियम वेव, शॉर्ट वेव और एम.एम. प्रसारण केन्द्र।
👍116❤19🤯11👏1
👍140❤39🤯12
सरोजिनी नायडू
'श्रम करते हैं हम
कि समुद्र हो तुम्हारी जागृति का क्षण
हो चुका जागरण
अब देखो, निकला दिन कितना उज्ज्वल।'
⬧ सरोजिनी नायडू का जन्म 13 फरवरी, 1879 को आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में हुआ था।
⬧ ‘भारत कोकिला’ के नाम से प्रसिद्ध सरोजिनी नायडू ने अपनी हाई स्कूल की परीक्षा पास की और अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए किंग्स कॉलेज लंदन और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के गिर्टन कॉलेज में दाखिला लिया।
⬧ सरोजिनी नायडू ने 19 साल की उम्र में जातिगत परंपरा की अवहेलना करते हुए पंडित गोविंद राजुलू नायडू से विवाह किया।
⬧ स्कूल में रहते हुए ही उन्होंने फारसी नाटक महेर मुनीर लिखा और हैदराबाद के निज़ाम ने भी इसकी प्रशंसा की थी।
⬧ उनका पहला कविता संग्रह ‘द गोल्डन थ्रेसहोल्ड’ वर्ष 1905 में जारी हुआ था।
⬧ वर्ष 1905 में बंगाल के विभाजन के बाद सरोजिनी नायडू भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हो गईं।
⬧ उन्होंने वर्ष 1915 से वर्ष 1918 के बीच भारत में कई यात्राएँ की ;राष्ट्रवाद और सामाजिक कल्याण के लिए चर्चा की तथा लोगों को प्रेरित किया।
⬧ भारत में फैले प्लेग महामारी के दौरान लोगों की सेवा करने के लिए भारत सरकार ने केसर-ए-हिंद की उपाधि दी थी जिसे उन्होंने जलियाँवाला बाग हत्याकांड के बाद वापस कर दिया था।
⬧ सरोजिनी नायडू भारत में हिंदू-मुसलमान एकता की प्रबल समर्थक थीं और उन्हें उनकी कविताओं के लिए ‘भारत की बुलबुल’ (Nightingale of India) कहा जाता है।
⬧ वर्ष 1920 में सरोजिनी नायडू महात्मा गांधी द्वारा स्थापित सत्याग्रह आंदोलन में शामिल हुईं।
⬧ उन्हें वर्ष 1930 के नमक मार्च में कई अन्य प्रसिद्ध नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों के साथ भाग लेने के लिए हिरासत में लिया गया था।
⬧ भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान गिरफ्तार हुए प्रमुख नेताओं में वो भी शामिल थीं। उन्हें पुणे के आगा खाँ महल में रखा गया था। 10 महीने के बाद जेल से वे रिहा हुईं तथा फिर से राजनीति में सक्रिय हुईं।
⬧ सरोजिनी नायडू प्रारंभ से आज़ादी के संघर्ष में सक्रिय रहीं थीं। उन्होंने धरसाना नमक सत्याग्रह के दौरान गाँधीजी व सभी अन्य नेताओं की गिरफ्तारी के बाद सत्याग्रहियों का नेतृत्व किया था।
⬧ 3 दिसंबर, 1940 को विनोबा भावे के नेतृत्व में हुए, व्यक्तिगत सत्याग्रह में हिस्सा लेने के कारण पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया लेकिन स्वास्थ्य कारणों से उन्हें शीघ्र ही जेल से रिहा कर दिया गया।
⬧ स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद उन्हें उत्तर प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया तथा मार्च 1949 तक वे इस पद पर बनी रहीं एवं अपने कार्यकाल के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई।
👍211❤33🤯12
13_फरवरी,_2023_दैनिक_सामयिकी_All_Exams.pdf
1.6 MB
उत्कर्ष बुलेटिन©
❖ 13 फ़रवरी, 2023
❖ दैनिक समसामयिकी (All Exams)
❖ महत्वपूर्ण खबरें एवं उन पर आधारित प्रश्न
❖ हिन्दी पीडीएफ
@UtkarshClasses
👍52❤19🤯6