Utkarsh Classes
✔
966K subscribers
13.1K photos
381 videos
10.6K files
25.8K links
Welcome to @UtkarshClasses Telegram Channel.
✍️ Online Education App 🏆
🔰Explore Other Channels: 👇
http://link.utkarsh.com/UtkarshClassesTelegram
🔰 Download The App
http://bit.ly/UtkarshApp
🔰 YouTube🔔
http://bit.ly/UtkarshClasses
Download Telegram
Rajasthan_Current_Affairs_2023_837_Current_Affairs_Today_For_Rajasthan.pdf
1.2 MB
Rajasthan Current Affairs 2023 (837) | Current Affairs Today | For Rajasthan All Exam | Narendra Sir
https://youtu.be/z1a0DgCWbJE
👍62❤19
13_मार्च,_2023_दैनिक_सामयिकी_All_Exams.pdf
1.8 MB
उत्कर्ष बुलेटिन©
❖ 13 मार्च, 2023
❖ दैनिक समसामयिकी (All Exams)
❖ महत्वपूर्ण खबरें एवं उन पर आधारित प्रश्न
❖ हिन्दी पीडीएफ
@UtkarshClasses
👍37❤29🤯2
13 March 2023 । Current Affairs । English.pdf
1.9 MB
Utkarsh Bulletin©
❖ 13 March, 2023
❖ Daily Current Affairs (All Exams)
❖ Important news and questions based on them
❖ English PDF
@UtkarshClasses
👍72❤15
13_March_2023_Daily_Current_Affairs_1105_Static_GK_+_राज्य_दर्शन.pdf
3.2 MB
13 March 2023 | Daily Current Affairs (1105) | Static GK + राज्य दर्शन | Kumar Gaurav Sir
https://youtu.be/uafH6hZTHn0
👍80❤24
देश का पहला ‘इलेक्ट्रिक तीर्थ कॉरिडोर’ कहाँ स्थापित किया जा रहा है?
Anonymous Quiz
45%
उत्तराखंड
28%
गुजरात
21%
राजस्थान
7%
हिमाचल प्रदेश
👍297❤91🤯67
माउंट मेरापी जिसमें हाल ही में विस्फोट हुआ है, यह कहाँ स्थित है?
Anonymous Quiz
21%
फिलीपींस
62%
इंडोनेशिया
13%
मलेशिया
4%
जापान
👍282❤71🤯48🤩2
निम्नलिखित में से कितने डिग्री अक्षांश को विषुवत वृत्त कहा जाता है?
Anonymous Quiz
51%
0°
30%
360°
14%
90°
4%
उपर्युक्त में से कोई नहीं
👍281🤯69❤63🙏4🤩1
भावी शिक्षकों के लिए नयी भर्तियाँ आने वाली हैं और यदि आप भी एक शिक्षक बनकर देश के भविष्य की नींव मजबूत करने का गौरव हासिल करना चाहते हैं तो उत्कर्ष में आपके लिए 15 व 20 मार्च, 2023 से शुरू हो रहे हैं जयपुर व जोधपुर सेंटर पर दमदार तैयारी हेतु ऑफलाइन/ ऑनलाइन बैचेज; जहाँ होगी अनुभवी विषय विशेषज्ञों के सानिध्य में स्कूल व्याख्याता और द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा की दमदार तैयारी।

ऑफलाइन बैच के विद्यार्थियों को उत्कर्ष द्वारा दी जाने वाली विशेष सुविधाएँ:
✅ सम्पूर्ण, सारगर्भित व अद्यतन प्रिन्टेड नोट्स।
✅ परीक्षा तक एकेडमिक सपोर्ट
✅ परीक्षा तक स्वयं के बैच का ऑनलाइन एक्सेस
✅ 4K पैनल pdf की सुविधा
✅ डेली प्रैक्टिस पेपर बुकलेट
✅ नियमित क्लास टेस्ट
तो, इस सुनहरे अवसर से चूकना मत

यदि आप गुणवत्ता के मामले में समझौता नहीं करते हैं तो उत्कर्ष में आपका स्वागत है।
उत्कर्ष क्लासेस : जालोरी गेट चौराहा, जोधपुर
हिण्डोन हाइट्स, गोपालपुरा बाइपास रोड, जयपुर
Helpline - 9829213213
👍163❤27🤯12
Rajasthan Economic 13-March, 2023 Evening.pdf
226.3 KB
🇮🇳 Utkarsh Knowledge Series 🇮🇳

प्रतिदिन अति महत्त्वपूर्ण प्रश्नों की शृंखला 😎
✅ परीक्षोपयोगी 10 MCQ प्रश्न व उनके उत्तर
✅ सभी प्रश्नों के Video Solution
👍97❤30
संस्कृत 14-March,2023 Morning.pdf
222.6 KB
🇮🇳 Utkarsh Knowledge Series 🇮🇳

प्रतिदिन अति महत्त्वपूर्ण प्रश्नों की शृंखला 😎
✅ परीक्षोपयोगी 10 MCQ प्रश्न व उनके उत्तर
✅ सभी प्रश्नों के Video Solution
👍61❤14
👍110❤34
कार्ल मार्क्स
▪️ कार्ल मार्क्स का पूरा नाम कार्ल हेनरिच मार्क्स था।
▪️ इनका जन्म 5 मई, 1818 को प्रशिया (जर्मनी) में हुआ था।
▪️ इनके पिता का नाम हेनरिच मार्क्स व माता का नाम हेनरीएट प्रिजबर्ग था।
▪️ 17 वर्ष की अवस्था में मार्क्स ने कानून का अध्ययन करने के लिए बॉन विश्व विद्यालय में प्रवेश लिया।
▪️ ये हीगेल के दर्शन से बहुत प्रभावित हुए थे।
▪️ वर्ष 1839-1841 में उसने दिमॉक्रितस और एपीक्यूरस के प्राकृतिक दर्शन पर शोध – प्रबंध लिखकर डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की।
▪️ वर्ष 1859 में मार्क्स ने अपने अर्थशास्त्रीय अध्ययन के निष्कर्ष ‘जूर क्रिटिक दर पोलिटिशेन एकानामी’ नामक पुस्तक में प्रकाशित किए।
▪️ इसका प्रथम भाग वर्ष 1867 में ‘दास कैपिटल’ के नाम से प्रकाशित किया गया।
▪️ कार्ल मार्क्स को अपनी किताब ‘द कम्यूनिस्ट मेनिफेस्टो’ (1848) और ‘दास कैपिटल’ के लिए मुख्य रूप से प्रसिद्धि प्राप्त है।
▪️ ‘दास कैपिटल के शेष भाग इनकी मृत्यु के बाद संपादित करके प्रकाशित किए गए थे।
▪️ मार्क्स का स्मारक बर्लिन में स्थापित है।
▪️ ‘वर्ग संघर्ष का सिद्धान्त कार्ल मार्क्स के वैज्ञानिक समाजवाद’ का मेरुदंड है।
▪️ पूर्वी जर्मनी में बर्लिन की दीवार के पतन तक कार्ल मार्क्स का चित्र वहाँ के उच्चतम मूल्य के नोटों पर था।
▪️ कार्ल मार्क्स का निधन 14 मार्च, 1883 को ब्रिटेन में हुआ था।
👍147❤26🤯2🔥1
👍118❤38🤯6
स्टीफन हॉकिंस
▪️ स्टीफन हॉकिंस का जन्म 8 जनवरी, 1942 को इंग्लैंड में हुआ था।
▪️ स्टीफन हॉकिंस के पिता का नाम फ्रेंक और माता का नाम इसाबेल था।
▪️ इन्होंने भौतिकी एवं रसायन विज्ञान में डिग्री हासिल की।
▪️ 21 वर्ष की आयु में उन्हें ‘न्यूरॉन मोर्टार डिजीज़’ नामक अनुवांशिक रोग से ग्रस्त हो गए, जिसका उस समय कोई इलाज नहीं था।
▪️ स्टीफन हॉकिंस ने अपनी रिसर्च का अधिकतम समय ब्लैक हॉल एवं स्पेस टाइम के सिद्धांतों पर शोध में बिताया।
▪️ उन्होंने इस संबंध में कई पत्र भी प्रकाशित किए जिससे उन्हें सम्पूर्ण विश्व में प्रसिद्धि प्राप्त हुई।
▪️ इनकी सबसे प्रसिद्ध खोज थी जब उन्होंने बताया कि ब्लैक होल से भी कुछ मात्रा में रेडिएशन निकलती है।
▪️ इससे पहले यह माना जाता था कि ब्लैक होल के शक्तिशाली गुरुत्वाकर्षण की वजह से कुछ भी उससे नहीं निकलता था। आज ब्लैक होल से निकलने वाली रेडिएशन को हॉकिंस रेडिएशन कहा जाता है।
▪️ इनकी प्रमुख पुस्तक ‘ए ब्रीफ़ हिस्ट्री ऑफ टाइम’ है, जो वर्ष 1998 में प्रकाशित हुई थी।
▪️ इस किताब में ब्रह्माण्ड विज्ञान के जटिल विषयों, जैसे कि महाविस्फोट का सिद्धांत (Big Bang Theory) और ब्लैक होल के बारे में सरल तरीके से बताया है।
▪️ हॉकिंस का 76 वर्ष की आयु में 14 मार्च, 2018 को कैम्ब्रिज में निधन हो गया।
👍139❤28🤯2
👍126❤31🤯1
जयनारायण व्यास
⬧ जयनारायण व्यास का जन्म 18 फरवरी, 1899 को जोधपुर में हुआ।
⬧ 11 नवम्बर, 1918 को इन्होंने ‘पुष्करणा युवक मण्डल’ की स्थापना की, जिसने समाज सुधार संबंधी गीतों की अनेक लघु पुस्तिकाएँ प्रकाशित की।
⬧ व्यास ने बीसवीं सदी के द्वितीय दशक में समाज सुधार संबंधी गीतों की रचना की। वर्ष 1932 में इन्होंने बालिकाओं के लिए ‘जय कन्या विद्यालय’ स्थापित किया।
⬧ वर्ष 1927 में ये ‘तरुण राजस्थान’ के सम्पादक बने एवं 1936 ई. में बम्बई से ‘अखण्ड भारत’ नामक दैनिक समाचार-पत्र निकाला। इन पत्रों में ‘वर्तमान मारवाड़’ शीर्षक से मारवाड़ के भ्रष्ट और निरंकुश शासन की कटु आलोचना की तथा देशी रियासतों में राजतंत्र की समाप्ति व उत्तरदायी शासन की स्थापना का आह्वान किया।
⬧ वर्ष 1929 में मारवाड़ राज्य लोक परिषद् के अधिवेशन पर सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया, तो जयनारायण व्यास रचित ‘पोपाबाई री पोल’ और ‘मारवाड़ की अवस्था’ पुस्तिकाएँ जनता में वितरित की गईं। इनमें मारवाड़ शासन की कटु आलोचना की गई थी। फलत: 2 सितम्बर, 1929 को इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
⬧ 10 मई, 1931 को इनके निवास पर ‘मारवाड़ यूथ लीग’ की स्थापना की गई, जिसने ग्रामीण क्षेत्रों में जनचेतना फैलाने का कार्य किया। वर्ष 1936 में अखिल भारतीय देशी राज्य लोक परिषद् के कराची अविधवेशन में जयनारायण व्यास को महामंत्री चुना गया।
⬧ वर्ष 1939 में इनको केन्द्रीय सलाहकार बोर्ड का गैर सरकारी सदस्य मनोनतीत किया गया तथा वर्ष 1940 में मारवाड़ लोक परिषद् की समस्त शाखाओं का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 1941 में जयनारायण जोधपुर नगरपालिका के प्रथम निर्वाचित अध्यक्ष चुने गए।
⬧ 11 मई, 1942 को मारवाड़ लोकपरिषद् के सत्याग्रह आंदोलन में जयनारायण व्यास को प्रथम डिक्टेटर घोषित किया गया। इन्होंने एक विज्ञप्ति ‘मारवाड़ में उत्तरदायी शासन का आंदोलन’ प्रकाशित कर इस आंदोलन की आवश्यकता को स्पष्ट किया।
⬧ 26 मई, 1942 को इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। ‘भारत छोड़ो’ आंदोलन के समय व्यास जेल में थे। अत: जनता का सक्रिय नेतृत्व नहीं कर सके। 24 अक्टूबर, 1947 को महाराजा हनुवंतसिंह ने सामंती मंत्रिमण्डल बनाया, जिसका इन्होंने विरोध किया और उत्तरदायी शासन के लिए संघर्ष की घोषणा की।
⬧ 3 मार्च, 1948 को भारत सरकार के दबाव में जयनारायण व्यास को मारवाड़ का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। वे वर्ष 1949 से 1952 तक राजपूताना प्रान्तीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं दो बार (अप्रैल, 1951 से मार्च, 1952 एवं नवम्बर, 1952 से नवम्बर, 1954 तक) राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे।
⬧ अपने उदात्त चरित्र के कारण वे ‘लोकनायक’ के नाम से संबोधित किए जाने लगे। 14 मार्च, 1963 को इनका देहान्त हुआ।
⬧ इनके चरित्र के संबंध में बीकानेर शासक गजसिंह ने मारवाड़ के प्रधानमंत्री डोनाल्ड फील्ड को लिखा, “नि:संदेह श्री जयनारायण व्यास राजशाही की आलोचना करने में सबसे तीखे रहे हैं; लेकिन वे पक्के ईमानदार हैं, उनको कोई भ्रष्ट नहीं कर सकता। वे अपनी राजनीतिक मान्यताओं के प्रति सत्यनिष्ठ हैं।
👍179❤36🤯6